Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: गत्ता फैक्ट्री में उत्तराखंड के ट्रक चालक की पीटकर हत्या!

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: November 24, 2025

Bareilly News: गत्ता फैक्ट्री में उत्तराखंड के ट्रक चालक की  पीटकर हत्या!

जागरण टुडे, बरेली

उत्तराखंड के जिल ऊधमसिंहनगर में थाना पुलभट्टा सतुइया निवासी 22 वर्षीय ट्रक ड्राइवर मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक मालिक और उसके रिश्तेदारों पर मुकेश की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।


परिजनों के मुताबिक मुकेश ट्रक चलाता था। रविवार को  वह बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौगवां सेंटर से ट्रक में गन्ना भरकर लौट रहा था। रास्ते में ट्रक मालिक अनित पाल सिंह के ममेरे भाई पंकज की कार में टक्कर लग गई, जिससे मुकेश और पंकज के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस मामूली विवाद पर पंकज आग-बबूला हो गया और मौके पर ही मुकेश की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बाद में वह मुकेश को जबरन अपनी कार में डालकर बहेड़ी स्थित अपनी गत्ता फैक्ट्री ले गया।

आरोप है कि फैक्ट्री में पंकज, ट्रक मालिक अनित पाल सिंह, उनके भतीजे आशू और मैंनेजर सत्यपाल चारों ने मिलकर मुकेश को इतना पीटा कि उसकी वहीं  फैक्ट्री के अंदर मौत हो गई। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मुकेश के भाई सुनील ने ट्रक खड़ा देखा तो उसे शक हुआ। पूछताछ करने पर सुनील को पता चला कि पंकज जबरन मुकेश को अपनी फैक्ट्री ले गया है। सुनील के मुताबिक वह फैक्ट्री पहुंचा वहां  उसके भाई मुकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था।

आरोपी घटना स्थल से फरार थे। सुनील के सूचना देने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है चारों आरोपियों ने मिलकर मुकेश की हत्या की है। उन्होंने सभी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.