Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:फीस वृद्धि व महंगी किताबों को लेकर निजी स्कूलों पर मनमानी के आरोप, पूर्व जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 30, 2026

KASGANJ:फीस वृद्धि व महंगी किताबों को लेकर निजी स्कूलों पर मनमानी के आरोप, पूर्व जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

यूथ यूनाइटेड फॉर वैल्यूएबल एक्शन (युवा) संगठन ने जनपद के निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि और महंगी किताबों को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया गया कि “शिक्षा का अधिकार” अभियान के तहत लगातार अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं कि कई निजी स्कूल नियमों के विपरीत फीस बढ़ा रहे हैं। साथ ही एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और निर्धारित दुकानों से ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।


संगठन के अनुसार, इस मामले में पूर्व में भी जांच कराई गई थी और 24 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि कई विद्यालय अभी भी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

संगठन की प्रमुख मांगें—

1- 24 मार्च 2026 की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

2- नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

3- प्रत्येक विद्यालय में फीस व अन्य शुल्कों की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।


संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी हरवीर सिंह भारतीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.