Friday, September 11, 2026

उत्तर प्रदेश के समाचार

असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत है
असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत है

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को तनाव और मानसिक परेशानी में संवाद व मदद लेने का संदेश दिया गया।

प्रदेश में शाहजहांपुर नंबर वन
प्रदेश में शाहजहांपुर नंबर वन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में शाहजहांपुर 9.53 अंक के साथ प्रदेश में प्रथम रहा। रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर रहे।

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर का जोखिम कम
एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर का जोखिम कम

शाहजहांपुर के ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को वैक्सीन और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई।

शाहजहांपुर: भदौरिया के बाद मथुरा कंस्ट्रक्शन पर FIR
शाहजहांपुर: भदौरिया के बाद मथुरा कंस्ट्रक्शन पर FIR

शाहजहांपुर नगर निगम ने मथुरा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई। भदौरिया कंस्ट्रक्शन के पुराने मामले के बाद पुलिस जांच पर निगाहें।

Kasganj:कंपनी की नहीं है शर्ट…से शुरू हुई तकरार, बात बढ़ी तो तमंचे से झोंका फायर, किशोर घायल
Kasganj:कंपनी की नहीं है शर्ट…से शुरू हुई तकरार, बात बढ़ी तो तमंचे से झोंका फायर, किशोर घायल

कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में जींस की शर्ट की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद ममारपीट और तमंचे से फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद से क्षुब्ध युवक शाम को तमंचा लेकर पहुंचा और किशोर के पिता की दुकान के पास चाउमीन की ठेल के समीप फायर कर दिया। गोली 15 वर्षीय किशोर की ठोड़ी को रगड़ती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी अशोकनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

शाहजहांपुर:  प्रतिभा और हुनर दिखाने वाली महिलाओं को मिलेगा मंच
शाहजहांपुर: प्रतिभा और हुनर दिखाने वाली महिलाओं को मिलेगा मंच

शाहजहांपुर में पहली बार 5 अक्टूबर को ‘क्वीन ऑफ शाहजहांपुर’ प्रतियोगिता होगी। गांधी भवन में महिलाएं अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाएंगी।

पटियाली के बाढ़ प्रभावित नगला जयकिशन में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश
पटियाली के बाढ़ प्रभावित नगला जयकिशन में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नगला जयकिशन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल के एडी डॉ. नीरज त्यागी और जेडी डॉ. देवेन्द्र वार्ष्णेय ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।

Kasganj: धूमधाम से मनाया गया सपा नेत्री नाशी खान का जन्मदिन, समर्थकों ने जगह-जगह काटा केक
Kasganj: धूमधाम से मनाया गया सपा नेत्री नाशी खान का जन्मदिन, समर्थकों ने जगह-जगह काटा केक

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व सपा विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री नाशी खान का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जगह-जगह केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Kasganj: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Kasganj: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने पटियाली में प्रदर्शन किया। अमन चौहान के नेतृत्व में समाज के लोग एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक की मांग उठाई।

बरेली: कैंसर रोगी के पेट से निकली 12 किलो की गांठ, ऑपरेशन सफल
बरेली: कैंसर रोगी के पेट से निकली 12 किलो की गांठ, ऑपरेशन सफल

बरेली में कैंसर सर्जन डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने जटिल सर्जरी कर युवती के पेट से करीब 12 किलो की विशाल गांठ निकाली। सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ बताई गई।

बरेली: नर्सिंग इंटर्न ने मांगा स्टाइपेंड, सीएम से गुहार
बरेली: नर्सिंग इंटर्न ने मांगा स्टाइपेंड, सीएम से गुहार

बरेली में बीएससी नर्सिंग इंटर्न छात्रों ने इंटर्नशिप अवधि में मासिक स्टाइपेंड की मांग की। छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

बरेली: छात्रों ने न्याय मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
बरेली: छात्रों ने न्याय मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

बरेली में समाजवादी छात्र सभा ने छात्र न्याय आंदोलन के तहत मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। छात्रों ने 16 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपकर छात्रसंघ चुनाव और पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए।

शाहजहांपुर: डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, निस्तारण के निर्देश
शाहजहांपुर: डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों को गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई और अन्य शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर: राजेश कश्यप की सपा में वापसी, नगर सीट पर बढ़ी हलचल
शाहजहांपुर: राजेश कश्यप की सपा में वापसी, नगर सीट पर बढ़ी हलचल

शाहजहांपुर में राजेश कश्यप की सपा में वापसी के बाद नगर विधानसभा सीट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2027 चुनाव में दावेदारी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

12 साल निभाया श्रीराम का किरदार, अबकी नहीं मिला मौका
12 साल निभाया श्रीराम का किरदार, अबकी नहीं मिला मौका

शाहजहांपुर की ओसीएफ रामलीला में इस बार श्रीराम का किरदार बदला गया है। 12 साल से भूमिका निभा रहे रोहित सक्सेना को मौका नहीं मिलने से वह भावुक और आहत हैं।

शाहजहांपुर: साक्षरता दिवस पर भोर फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक
शाहजहांपुर: साक्षरता दिवस पर भोर फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भोर फाउंडेशन ने कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा का महत्व बताया और शिक्षण सामग्री बांटी।

शाहजहांपुर: अंशुमान मैसी बने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य
शाहजहांपुर: अंशुमान मैसी बने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य

शाहजहांपुर के अधिवक्ता अंशुमान कुमार मैसी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

शाहजहांपुर: एसडीएम से नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे अधिवक्ता
शाहजहांपुर: एसडीएम से नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे अधिवक्ता

शाहजहांपुर सदर तहसील में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद अधिवक्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर जांच की मांग की।

जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प
जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प

भाजयुमो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बड़नगर से वाराणसी तक करीब 250 बाइकों की यात्रा निकालेगा। यात्रा दोनों दिशाओं से प्रस्तावित है। बड़नगर से 10 पवित्र नदियों का जल वाराणसी ले जाया जाएगा और गंगा जल बड़नगर लाया जाएगा। मथुरा में 27 और 28 सितंबर को गोवर्धन व मांट विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

विश्व साक्षरता दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
विश्व साक्षरता दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व साक्षरता दिवस पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चों ने शिक्षा और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पन्ना पोखर से गोपाल नगर तक रैली निकाली। बच्चों ने नारों और तख्तियों के माध्यम से शिक्षा, पोषण, खेल, सुरक्षा और प्यार को बच्चों का अधिकार बताया। संस्था ने लोगों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।

बरेली: रेजिडेंसी गार्डन में जलभराव का जायजा लेने ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम
बरेली: रेजिडेंसी गार्डन में जलभराव का जायजा लेने ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम

बरेली की रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव का डीएम अविनाश सिंह ने ट्रैक्टर से निरीक्षण किया। अधिकारियों को पानी निकासी, सफाई और स्थायी समाधान के निर्देश दिए।

रामगंगा के कटान ने उजाड़ा आस्था का केंद्र, कपूरपुर का मंदिर नदी में समाया
रामगंगा के कटान ने उजाड़ा आस्था का केंद्र, कपूरपुर का मंदिर नदी में समाया

बरेली की मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव कपूरपुर के समीप रामगंगा नदी के लगातार हो रहे तेज कटान के चलते नदी किनारे स्थित मंदिर बीती रात नदी की तेज धारा में समा गया। बुधवार सुबह ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो मंदिर का कोई निशान नहीं मिला। मंदिर के पूरी तरह नदी में समा जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में मायूसी और दुख का माहौल बन गया।

वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर गन्ने की खेती करें किसान, उत्पादन बढ़ाने पर जोर
वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर गन्ने की खेती करें किसान, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

बरेली जनपद के ग्राम अमोर और गोपाल नगर में किसानों के साथ किसान वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गन्ने की उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन को लेकर किसानों को महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारी दी गई।

Kasganj:भूमि अभिलेख दुरुस्ती के नाम पर वसूली का आरोप, किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Kasganj:भूमि अभिलेख दुरुस्ती के नाम पर वसूली का आरोप, किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन

तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन के प्रमुख मंडल महासचिव अब्दुल रियाज और जिलाध्यक्ष अजमत हुसैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सुशांत सावरे को ज्ञापन सौंपकर किसानों से भूमि संबंधी कार्यों के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायत की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

Kasganj: डॉ. भीमराव आंबेडकर की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
Kasganj: डॉ. भीमराव आंबेडकर की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

डॉ. भीमराव आंबेडकर की कथित रूप से AI/एडिटिंग के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पटियाली के मोहल्ला कटरा राजा साहब निवासी धवल सिंह पुत्र स्व. रन सिंह की तहरीर पर समसपुर तराई निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शुगर सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Kasganj: बंटवारे की जमीन दूसरे के नाम कर दी दान, CJM कोर्ट के आदेश पर पांच पर FIR दर्ज
Kasganj: बंटवारे की जमीन दूसरे के नाम कर दी दान, CJM कोर्ट के आदेश पर पांच पर FIR दर्ज

ग्राम सुजावलपुर में जमीन के बंटवारे से जुड़े विवाद में कथित रूप से गलत तथ्यों के आधार पर पांच दानपत्र पंजीकृत कराने का मामला सामने आया है। मोहम्मद विलाल खान की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कासगंज के न्यायालय ने गंजडुंडवारा पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Kasganj: चोरी का आरोप...और सजा तालिबानी, दबंगो ने 13 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, चार पर FIR दर्ज
Kasganj: चोरी का आरोप...और सजा तालिबानी, दबंगो ने 13 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, चार पर FIR दर्ज

थाना क्षेत्र के नगला चिना गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में महज 13 साल के किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि दबंगों ने बच्चे को गालियां दीं और उसके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वाद निपटाएं बैंक अधिकारी
लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वाद निपटाएं बैंक अधिकारी

बरेली में 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। अधिक से अधिक वादों के निस्तारण और नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए।

बरेली में सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान
बरेली में सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र और बच्चों को पोषण पोटली बांटी।

बरेली में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना
बरेली में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

बरेली में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा हुई। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना और एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जनसंख्या गणना प्रस्तावित है।

 सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, होंगे 13 कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, होंगे 13 कार्यक्रम

शाहजहांपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। 13 कार्यक्रमों के जरिए जनभागीदारी, जनसेवा और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाई जाएगी।

गौशालाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, हर माह निरीक्षण के दिए निर्देश
गौशालाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, हर माह निरीक्षण के दिए निर्देश

बरेली में सीडीओ देवयानी ने गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को हर माह निरीक्षण के निर्देश दिए। चारा, पानी, सफाई और बीमार गोवंश की अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

KASGANJ NEWS विजिलेंस टीम ने छह को पकड़ा, तीन को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप
KASGANJ NEWS विजिलेंस टीम ने छह को पकड़ा, तीन को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप

कासगंज: विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली विजिलेंस टीम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पटियाली क्षेत्र के नगला लक्ष्मन में तीन सितंबर को तड़के हुई छापेमारी के दौरान छह लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़े जाने का दावा किया गया। आरोप है कि इनमें से तीन लोगों को 15-15 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया, जबकि तीन अन्य के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बनेंगे गोल्डन कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय लोक अदालत में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बनेंगे गोल्डन कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र

शाहजहांपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेगा। पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

शाहजहांपुर में 14 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद
शाहजहांपुर में 14 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद

शाहजहांपुर में 7 से 20 सितंबर तक 14 दिन ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। महिला थाना तिराहा से पुलिस लाइन मोड़ तक रास्ता बंद रहेगा और बसों-भारी वाहनों के रूट बदले गए हैं।

पटियाली BDO ने नवजात शिशुओं की माताओं को बांटी बेबी किट, योजनाओं की दी जानकारी
पटियाली BDO ने नवजात शिशुओं की माताओं को बांटी बेबी किट, योजनाओं की दी जानकारी

विकास खंड पटियाली परिसर में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में हिमालया बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह सोलंकी रहे।

Kasganj: रात तीन बजे भाई को फोन कर बोले- ‘मां की कसम, नहर में कूदकर जान दे रहे हैं’....फिर बंद हो गया फोन...जाने क्या है पूरा मामला
Kasganj: रात तीन बजे भाई को फोन कर बोले- ‘मां की कसम, नहर में कूदकर जान दे रहे हैं’....फिर बंद हो गया फोन...जाने क्या है पूरा मामला

रात के सन्नाटे में करीब तीन बजे मोबाइल की घंटी बजी। दूसरी तरफ छोटे भाई की आवाज थी—‘‘हम मां की कसम खाते हैं, हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं...’’ इसके बाद फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट के पास मिले महिला और युवक के सामान ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया। पुलिस को आशंका है कि देवर-भाभी ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की तलाश में पीएसी की फ्लड कंपनी और गोताखोर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

खतरे के निशान पर रामगंगा, प्रशासन अलर्ट
खतरे के निशान पर रामगंगा, प्रशासन अलर्ट

शाहजहांपुर में डबरी घाट पर रामगंगा का जलस्तर 137.30 मीटर पहुंचकर खतरे के निशान पर आ गया। परशुरामपुरी और कलान में बाढ़ का खतरा बढ़ा।

पेंशन बनी कलावती का सहारा, लौटी खुशहाली
पेंशन बनी कलावती का सहारा, लौटी खुशहाली

शाहजहांपुर की कलावती के लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना आर्थिक सहारा बनी। पति की मौत के बाद आठ साल से नियमित पेंशन मिलने से परिवार की स्थिति सुधरी।

शाहजहांपुर: सब्जी तोड़ने निकले दो दोस्तों की नदी में डूबकर मौत, मचा कोहराम
शाहजहांपुर: सब्जी तोड़ने निकले दो दोस्तों की नदी में डूबकर मौत, मचा कोहराम

शाहजहांपुर के पतराजपुर में नदी में नहाने गए 12 वर्षीय विनय और 11 वर्षीय करन की डूबने से मौत हो गई। दो घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए।

शाहजहांपुर: सर्राफा कारोबारी से दो लाख वसूली में दो सिपाही गिरफ्तार, दो की तलाश
शाहजहांपुर: सर्राफा कारोबारी से दो लाख वसूली में दो सिपाही गिरफ्तार, दो की तलाश

शाहजहांपुर में सर्राफा कारोबारी को मादक पदार्थ तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार हुए। चारों पुलिसकर्मी निलंबित।

Kasganj: चारों ओर पानी, मच्छरों का डंक और अंधेरी रातें; बाढ़ ने छीन लिया ग्रामीणों का चैन
Kasganj: चारों ओर पानी, मच्छरों का डंक और अंधेरी रातें; बाढ़ ने छीन लिया ग्रामीणों का चैन

गंगा का पानी बढ़ रहा है और उसके साथ तटीय गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी गहराती जा रही हैं। कहीं घरों के आंगन पानी में डूबे हैं तो कहीं बाढ़ का पानी चौके तक पहुंच गया है। जिन घरों में कभी चूल्हे जलते थे, वहां अब पानी से बचाने के लिए सामान को चारपाइयों और ऊंचे स्थानों पर रखने की जद्दोजहद चल रही है। बाहर निकलने के रास्ते डूबे हैं और भीतर पानी दस्तक दे रहा है। दिन पानी से संघर्ष में गुजर रहा है और रातें अंधेरे में कट रही हैं।

रामगंगा कटान रोकने को डीएम ने संभाला मोर्चा, कपूरपुर में फ्लड फाइटिंग कार्यों का लिया जायजा
रामगंगा कटान रोकने को डीएम ने संभाला मोर्चा, कपूरपुर में फ्लड फाइटिंग कार्यों का लिया जायजा

रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित कटान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने तहसील मीरगंज के ग्राम कपूरपुर में रामगंगा नदी के बाएं किनारे स्थित प्राचीन रामगंगा मंदिर के निकट चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभावशीलता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गन्ने की भरपूर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं किसान: डॉ. जादौन
गन्ने की भरपूर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं किसान: डॉ. जादौन

बरेली जनपद के मीरगंज इलाके के ग्राम सिल्लापुर और नथपुरा में किसानों के साथ किसान वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान किसानों को शरदकालीन गन्ने की बुवाई, फसल प्रबंधन और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

Kasganj: डीएम ने भिटौना के स्कूलों में परखी शिक्षा व्यवस्था, बच्चों से किया संवाद... पूछा पढ़ाई व भोजन का हाल
Kasganj: डीएम ने भिटौना के स्कूलों में परखी शिक्षा व्यवस्था, बच्चों से किया संवाद... पूछा पढ़ाई व भोजन का हाल

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय भिटौना एवं जूनियर हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

Kasganj: पुलिस के कब्जे से वारंटी को छुड़ा ले गए थे हमलावर, सात पर FIR
Kasganj: पुलिस के कब्जे से वारंटी को छुड़ा ले गए थे हमलावर, सात पर FIR

थाना ढोलना के गांव इखोना के पास घेराबंदी कर पुलिस ने मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया, लेकिन उसे थाने ले जाते समय बाइक सवार हमलावरों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया और जबरन वारंटी को छुड़ा ले गए थे। घटना मे पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। जिसके बाद उपनिरीक्षक संजय उपाध्याय की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Kasganj: कॉलेज प्रबंधन को झांसा देकर 53.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो पर एफआईआर
Kasganj: कॉलेज प्रबंधन को झांसा देकर 53.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो पर एफआईआर

राजस्थान के अलवर स्थित एक एजुकेशनल ट्रस्ट के दो पदाधिकारियों पर गंजडुंडवारा के कॉलेज प्रबंधन को झांसे में लेकर 53.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

शाहजहांपुर: नदियों का जलस्तर बढ़ा, निगम प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर: नदियों का जलस्तर बढ़ा, निगम प्रशासन अलर्ट

शाहजहांपुर में बढ़ते जलस्तर और संभावित जलभराव को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा, निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समयबद्ध तरीके से काम करें अफसर: नगर आयुक्त
समयबद्ध तरीके से काम करें अफसर: नगर आयुक्त

शाहजहांपुर नगर निगम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की समीक्षा हुई। अधिकारियों को विकास और जनसुविधा से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, तेजी और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर पुलिस ने टूटने से बचाए दो परिवार, परामर्श केंद्र में 25 मामले सुने गए
शाहजहांपुर पुलिस ने टूटने से बचाए दो परिवार, परामर्श केंद्र में 25 मामले सुने गए

शाहजहांपुर में परिवार परामर्श केंद्र में 25 पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग के बाद दो दंपतियों के बीच समझौता कराया गया। दोनों परिवारों ने पुराने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।

Badaun News :गुलड़िया में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम
Badaun News :गुलड़िया में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

नगर पंचायत गुलड़िया में अर्जुन तालाब के पास विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन हुआ। हजारों दर्शकों ने पहलवानों के रोमांचक मुकाबले देखे। अरविंद, अर्जुन, प्रदीप, सत्यवीर समेत कई पहलवानों ने दमखम दिखाया।

रामगंगा के कटान से मंदिर पर मंडराया संकट, बचाव में जुटे ग्रामीण
रामगंगा के कटान से मंदिर पर मंडराया संकट, बचाव में जुटे ग्रामीण

बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर गांव के समीप रामगंगा नदी के तेज कटान ने नदी किनारे स्थित मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। लगातार बढ़ रहे कटान के चलते नदी की तेज धार मंदिर के बेहद करीब पहुंच गई है। मंदिर परिसर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रामगंगा नदी का जलस्तर और तेज बहाव नदी किनारे की जमीन को लगातार काट रहा है। कटान के कारण मिट्टी दरककर नदी में समा रही है और धीरे-धीरे नदी का रुख मंदिर की ओर बढ़ता जा रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो मंदिर को और नुकसान पहुंच सकता है।

गलत इंजेक्शन लगाने से विवाहित युवती की मौत, झोलाछाप पर परिजनों ने लगाया आरोप
गलत इंजेक्शन लगाने से विवाहित युवती की मौत, झोलाछाप पर परिजनों ने लगाया आरोप

जनपद बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम समसपुर में पेट दर्द की शिकायत पर उपचार कराने गई 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ सम्मान
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ सम्मान

स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा (मीरगंज ) में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण के साथ किया गया।

शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पर खतरे के निशान से नीचे
शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पर खतरे के निशान से नीचे

बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद शाहजहांपुर की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि सभी नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। प्रशासन ने नदी किनारे निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Kasganj: नजूल भूमि पर बुलडोजर चला तो आरोपों से गरमाया माहौल, एसडीएम ने बताया बेबुनियाद
Kasganj: नजूल भूमि पर बुलडोजर चला तो आरोपों से गरमाया माहौल, एसडीएम ने बताया बेबुनियाद

नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने की गुरुवार को हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पटियाली में शनिवार को माहौल गरमा गया। कश्यप समाज के परिवार पर कार्रवाई से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप की अगुवाई में सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम आतिश कुमार सिंह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई को गलत, पक्षपातपूर्ण और किसी के दबाव में किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई की गई। हालांकि, एसडीएम आतिश कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई किसी दबाव या पक्षपात में नहीं, बल्कि सरकारी नजूल भूमि से स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार की गई है।

Kasganj: अब्दुल रियाज बने किसान यूनियन के प्रमुख मंडल महासचिव
Kasganj: अब्दुल रियाज बने किसान यूनियन के प्रमुख मंडल महासचिव

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब्दुल रियाज को प्रमुख मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

 Kasganj : समाधान दिवस मे डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, 75 शिकायतें मे से 11 का हुआ मौके पर निस्तारण
Kasganj : समाधान दिवस मे डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, 75 शिकायतें मे से 11 का हुआ मौके पर निस्तारण

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

पटियाली के सेट के.एम. इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर गूंजे सुर, संगीत प्रतियोगिता में संजीत तिवारी रहे प्रथम
पटियाली के सेट के.एम. इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर गूंजे सुर, संगीत प्रतियोगिता में संजीत तिवारी रहे प्रथम

शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के बाईपास रोड स्थित सेट के.एम. इंटर कॉलेज, पटियाली में भव्य संगीत प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।

Kasganj: ज्ञान की लौ जलाने वाले गुरुओं को किया नमन, गंजडुंडवारा के निदा पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
Kasganj: ज्ञान की लौ जलाने वाले गुरुओं को किया नमन, गंजडुंडवारा के निदा पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

निदा पब्लिक स्कूल गंजडुंडवारा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान और मार्गदर्शन को याद किया।

जिला स्तरीय नेशनल गेम्स में गंजडुंडवारा के क्यूएच इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 15 खिलाड़ी मंडल स्तर पर चयनित
जिला स्तरीय नेशनल गेम्स में गंजडुंडवारा के क्यूएच इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 15 खिलाड़ी मंडल स्तर पर चयनित

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में क्यूएच इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 3 सितंबर को कासगंज में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके दम पर कॉलेज के कुल 15 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kasganj: पेयरिंग के नाम पर बंद हुआ प्राथमिक विधालय, नौनिहालों की पढ़ाई पर संकट; सपा विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खोला मोर्चा
Kasganj: पेयरिंग के नाम पर बंद हुआ प्राथमिक विधालय, नौनिहालों की पढ़ाई पर संकट; सपा विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खोला मोर्चा

पटियाली तहसील के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुलाई में पेयरिंग के नाम पर बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आवाज बुलंद की। शनिवार को सपा के अभियान ‘खुलेगा स्कूल तो पढ़ेगा पीडीए’ के तहत सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया, वहीं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय को लेकर प्रदर्शन कर सरकार से स्कूल को पुनः संचालित कराने की मांग की। दोनों नेताओं ने कहा कि दुलाई के प्राथमिक विद्यालय को जिस चिरोला गांव के विद्यालय से पेयर किया गया है, वह करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए रोजाना इतनी दूरी तय कर पढ़ने जाना बेहद कठिन है।

हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,  भव्य रूप से सजे बांके बिहारी और त्रिवटीनाथ मंदिर
हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भव्य रूप से सजे बांके बिहारी और त्रिवटीनाथ मंदिर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बरेली के मंदिरों में भव्य आयोजन हुए। राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी और त्रिवटीनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। त्रिवटीनाथ मंदिर में बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर उत्सव में रंग भरा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।

अवागढ़ में विधायक ने फीता काटकर रवाना की श्रीकृष्ण शोभायात्रा
अवागढ़ में विधायक ने फीता काटकर रवाना की श्रीकृष्ण शोभायात्रा

अवागढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्वसमाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां, काली अखाड़ा का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान द्वारिकाधीश के रथ पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आरती की।

एटा: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे, निकलीं शोभायात्राएं
एटा: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे, निकलीं शोभायात्राएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एटा और जलेसर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यादव मेला कमेटी और यादव महासभा की शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और पेयजल से स्वागत हुआ। वहीं, एटा में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने कई श्रद्धालुओं को निशाना बनाया।

युवा उद्यमियों के लिए पांच सितंबर को लगेगा ऋण आवेदन कैंप
युवा उद्यमियों के लिए पांच सितंबर को लगेगा ऋण आवेदन कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण योजना के तहत पांच सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक निःशुल्क ऋण आवेदन कैंप लगेगा। इच्छुक लाभार्थी स्मार्टफोन और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजना की जानकारी लेने के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

21 करोड़ रुपये से बने शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे
21 करोड़ रुपये से बने शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे

करीब 21 करोड़ रुपये की लागत वाले शाहजहांपुर-पलिया हाईवे की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए खतरा बने हैं। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने काम में देरी की वजह बारिश को बताया है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

बाढ़ : गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
बाढ़ : गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शाहजहांपुर जिला प्रशासन अलर्ट है। एडीएम अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर बचाव कार्यों की समीक्षा की। मनफूल कॉलोनी में नाले पर फ्लैप गेट लगाया गया, जबकि ककरा पुल और शहवेजपुर क्षेत्र में जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे 29 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, असलहे बरामद
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, असलहे बरामद

जैतीपुर पुलिस ने जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर के दो असलहे, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वित्तमंत्री ने सात संपर्क मार्गों का किया शिलान्यास, जल्द होगा निर्माण
वित्तमंत्री ने सात संपर्क मार्गों का किया शिलान्यास, जल्द होगा निर्माण

शाहजहांपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

परिवार परामर्श केंद्र: छह दंपतियों का समझौता, 27 मामलों की हुई सुनवाई
परिवार परामर्श केंद्र: छह दंपतियों का समझौता, 27 मामलों की हुई सुनवाई

शाहजहांपुर के परिवार परामर्श केंद्र में 27 पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई। आपसी बातचीत और समझाइश के बाद छह दंपतियों के विवाद सुलझाए गए और उन्हें साथ रहने के लिए सहमत कराकर सकुशल विदा किया गया।

ओसीएफ रामलीला से पुराने कलाकारों को मंच से हटाया, मचा घमासान
ओसीएफ रामलीला से पुराने कलाकारों को मंच से हटाया, मचा घमासान

ओसीएफ रामलीला का मंचन शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। पुराने कलाकारों ने इस बार उन्हें मंच से बाहर किए जाने और भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं, सह-निदेशक की नियुक्ति को लेकर भी हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

Kasganj: नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख की जाली करेंसी बरामद
Kasganj: नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख की जाली करेंसी बरामद

थाना सोरों पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली भारतीय करेंसी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के 200 जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

राशन दुकानों पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 10 सितंबर तक लगेंगे शिविर
राशन दुकानों पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 10 सितंबर तक लगेंगे शिविर

शाहजहांपुर में राशन वितरण के दौरान दुकानों पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 70 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 26 हजार पात्रों के कार्ड 10 सितंबर तक बनाने का लक्ष्य है।

दलदल से भरीं महमदपुर अजमाबाद की गलियां, लोग बोले- हालत नहीं सुधरी तो अबकी नोटा दबाएंगे
दलदल से भरीं महमदपुर अजमाबाद की गलियां, लोग बोले- हालत नहीं सुधरी तो अबकी नोटा दबाएंगे

शाहजहांपुर के महमदपुर अजमाबाद में बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। दो चुनाव में भाजपा को बूथ जिताने के बावजूद सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी चुनाव में नोटा का विकल्प चुनने की चेतावनी दी है।

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ
आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ

शाहजहांपुर के गांधी भवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। आउटसोर्स कर्मियों को समय पर वेतन, EPF, ESIC, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा और मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

पटियाली में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, चला प्रशासन का बुलडोजर....मचा हड़कंप
पटियाली में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, चला प्रशासन का बुलडोजर....मचा हड़कंप

पटियाली कस्बे में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। किला परिसर से सटी हजरत अमीर खुसरो पार्क के पास नजूल की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

डीएम बोले: लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई करें
डीएम बोले: लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई करें

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी ने जीएफ कॉलेज की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निशुल्क कोचिंग का निरीक्षण किया। UPSC, UPPCS, NEET और JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर अनुशासन, निरंतरता और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

मिशन शक्ति: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों के जरिए तत्काल मदद लेने के लिए जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, सुलह से निपटेंगे लंबित मामले
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, सुलह से निपटेंगे लंबित मामले

12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें फौजदारी, दीवानी, चकबंदी, राजस्व, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना प्रतिकर और कंपाउंडेबल मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

लोक रंगों से सजी शोभायात्रा, मयूर नृत्य और ढोल-नगाड़ों ने बांधा समां
लोक रंगों से सजी शोभायात्रा, मयूर नृत्य और ढोल-नगाड़ों ने बांधा समां

श्रीकृष्णोत्सव-2026 के दूसरे दिन मथुरा में भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ब्रज सहित विभिन्न क्षेत्रों की लोक कलाओं, मयूर नृत्य, राजस्थानी नृत्य, बहरूपियों की कलाकारी, बांसुरी और बीन की धुनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा के मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलाकारों का स्वागत किया।

Kasganj: अचानक कुंभकर्णी नींद से जागा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, चौराहों पर गूंजे देशभक्ति के गीत.... चौंक गए कस्बावासी
Kasganj: अचानक कुंभकर्णी नींद से जागा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, चौराहों पर गूंजे देशभक्ति के गीत.... चौंक गए कस्बावासी

नगर में आपदा और आपात परिस्थितियों के दौरान आमजन तक तत्काल सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम आखिरकार कुंभकर्णी नींद से जाग गया। लंबे समय से खामोश पड़े सिस्टम से गुरुवार को अचानक देशभक्ति के गीत गूंजने लगे। चौराहों पर लगे लाउडस्पीकरों से आवाज सुनकर जहां कस्बावासी चौंक गए, वहीं सिस्टम के अचानक सक्रिय होने को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

मानपुर एसटीपी में रोज 18 एमएलडी सीवेज का शोधन, डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
मानपुर एसटीपी में रोज 18 एमएलडी सीवेज का शोधन, डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं

एटा के मानपुर स्थित 24 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का डीएम अरविन्द सिंह ने निरीक्षण किया। प्लांट में प्रतिदिन करीब 18 एमएलडी सीवेज का शोधन हो रहा है। डीएम ने शोधित पानी की गुणवत्ता पर नजर रखने और स्लज को जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल करने के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

शिवपाल यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बोले- यूपी में बनेगी सपा सरकार
शिवपाल यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बोले- यूपी में बनेगी सपा सरकार

एटा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता शराफत हुसैन काले के पिता हाजी अब्दुल अजीज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। शिवपाल ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

शाहजहांपुर पुलिस ने  35 लाख के  मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
शाहजहांपुर पुलिस ने 35 लाख के मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

शाहजहांपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्रवाई में करीब 151 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

एटा में अपहरण के बाद युवक की हत्या का खुलासा, महिला गिरफ्तार
एटा में अपहरण के बाद युवक की हत्या का खुलासा, महिला गिरफ्तार

एटा के नयागांव क्षेत्र में करीब दो साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। नहर में मिले अज्ञात शव की पहचान टैटू, कपड़े और सैंडिल से पवन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपने देवर ताराचंद के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

गौतम मौर्य हत्याकांड: पीड़ित पिता को मिली सरकारी नौकरी, विधायक ने सौंपा नियुक्तिपत्र
गौतम मौर्य हत्याकांड: पीड़ित पिता को मिली सरकारी नौकरी, विधायक ने सौंपा नियुक्तिपत्र

शाहजहांपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पीड़ित परिवार को राहत मिली है। नगर पंचायत कांट में ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने गौतम के पिता चंद्रपाल को नियुक्तिपत्र सौंपा। नौकरी मिलने से परिवार को नियमित आय का सहारा मिलने की उम्मीद है।

शिकायतों को लेकर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शिकायतों को लेकर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शाहजहांपुर में जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। गंभीर मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, डीएम ने संवेदनशील इलाकों जायजा लिया
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, डीएम ने संवेदनशील इलाकों जायजा लिया

गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शाहजहांपुर में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। 4 सितंबर तक गर्रा का जलस्तर करीब दो मीटर बढ़ने का अनुमान है।

Kasganj: आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब सीधे खाते में पहुंचेगा मानदेय; बिचौलियों का खेल खत्म
Kasganj: आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब सीधे खाते में पहुंचेगा मानदेय; बिचौलियों का खेल खत्म

आउटसोर्स कार्मिकों के हितों और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के शुभारंभ के अवसर पर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मानदेय भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और सेवा सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Kasganj: UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस से धक्का-मुक्की और बैरियर तोड़ने पर FIR दर्ज
Kasganj: UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस से धक्का-मुक्की और बैरियर तोड़ने पर FIR दर्ज

यूजीसी बिल के विरोध में मंगलवार को बारह पत्थर मैदान में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और बैरियर तोड़ने के मामले में कोतवाली कासगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तहरीर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजू चौहान पुत्र धर्म सिंह निवासी हथौड़ावन, थाना पटियाली के साथ करीब 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक को सील कर दिया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बृजवासी स्वीट्स खाद्य विभाग टीम का छापा, सात घरेलू गैस सिलेंडर मिले
बृजवासी स्वीट्स खाद्य विभाग टीम का छापा, सात घरेलू गैस सिलेंडर मिले

एटा के आगरा रोड स्थित बृजवासी स्वीट्स पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर छापा मारा। जांच में सात घरेलू गैस सिलेंडर मिले, जिनमें दो पूरी तरह भरे थे। टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में एटा के एसएसपी इलामारन
देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में एटा के एसएसपी इलामारन

Fame India–Asia Post की 2026 सूची में एटा के एसएसपी इलामारन को देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में जगह मिली है। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और प्रभावी नेतृत्व के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

एसपी का डिजिटल पहरा: रात की गश्त में सोने वाले सिपाहियों की अब खैर नहीं
एसपी का डिजिटल पहरा: रात की गश्त में सोने वाले सिपाहियों की अब खैर नहीं

शाहजहांपुर में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अब क्यूआर कोड से सिपाहियों की निगरानी करेगी। 15 अतिसंवेदनशील मोहल्लों और 1068 ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। स्कैन करते ही कंट्रोल यूनिट को अलर्ट के साथ पुलिसकर्मी की लोकेशन मिलेगी।

लाइनमैन के घर चल रही थी ‘अवैध  ट्रांसफार्मर वर्कशॉप’, छापे में खुलासा, छह बरामद
लाइनमैन के घर चल रही थी ‘अवैध ट्रांसफार्मर वर्कशॉप’, छापे में खुलासा, छह बरामद

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के उदरिया गांव में संविदा लाइनमैन के घर पुलिस ने छापा मारकर छह ट्रांसफार्मर, क्वाइल, कोर, मोबिल ऑयल और मरम्मत के उपकरण बरामद किए। आरोप है कि घर पर अवैध रूप से ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर ग्रामीणों से रुपये लिए जाते थे। कुछ ट्रांसफार्मरों की यूनिक नंबर प्लेटें भी गायब मिलीं।

अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे एडीएम, अभिलेखों चेक किए
अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे एडीएम, अभिलेखों चेक किए

शाहजहांपुर आरटीओ कार्यालय में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले और कोई बिचौलिया सक्रिय नहीं मिला। बड़े बकायेदारों से वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए। अधूरे अभिलेख मिलने पर एक वाहन का पंजीयन प्रकरण डीलर को वापस भेजा गया।

Kasganj: सवर्ण आयोग के गठन की मांग पर सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Kasganj: सवर्ण आयोग के गठन की मांग पर सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कासगंज में सवर्ण समाज, हरघर किसान यूनियन और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बारह पत्थर मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी कहासुनी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Kasganj : लाभांश बढा तो खिले कोटेदारों के चेहरे, मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर जताया आभार
Kasganj : लाभांश बढा तो खिले कोटेदारों के चेहरे, मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर जताया आभार

उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश को विगत दिना ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने पर कोटेदारों में खुशी की लहर है। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Badaun News :स्कूल गेट से 10 मीटर दूर शराब ठेका, ग्रामीणों में आक्रोश
Badaun News :स्कूल गेट से 10 मीटर दूर शराब ठेका, ग्रामीणों में आक्रोश

बदायूं के गुरगांव में राजकीय हाईस्कूल के मुख्य द्वार से महज 10 मीटर दूर शराब का ठेका संचालित होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से ठेका हटाने की मांग की।

Kasganj: बड़े सपने देखिए, उन्हें पूरा करने के लिए जुट जाइए: एसडीएम सुशांत सांवरे
Kasganj: बड़े सपने देखिए, उन्हें पूरा करने के लिए जुट जाइए: एसडीएम सुशांत सांवरे

सहावर थाना क्षेत्र के गांव अलादीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे ने इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कैरियर निर्माण और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ से हुई।

पटियाली बाजार में अब नहीं चलेगी मनमानी, अतिक्रमण पर SDM सख्त फरमान
पटियाली बाजार में अब नहीं चलेगी मनमानी, अतिक्रमण पर SDM सख्त फरमान

कस्बे के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही से पैदा हो रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी आतिश सिंह ने अपने कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Kasganj: कागजों पर सड़क दौड़ी...9.33 लाख भी साथ ले उड़ी! जांच में खुला फर्जी एमबी का खेल...अब तीन पर गिरेगी गाज
Kasganj: कागजों पर सड़क दौड़ी...9.33 लाख भी साथ ले उड़ी! जांच में खुला फर्जी एमबी का खेल...अब तीन पर गिरेगी गाज

सरकारी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किस तरह कागजों पर माप और भुगतान के जरिए सरकारी धन को ठिकाने लगाने का खेल बन सकता है, इसकी तस्वीर सिढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत वाजिदपुर में सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर से सुनील जाटव के खोखे तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के नाम पर फर्जी मेजरमेंट बुक (एमबी) तैयार कर करीब 9.33 लाख रुपये गलत तरीके से निकालने की शिकायत की गई थी। शासन स्तर से कराई गई जांच में शिकायत पूरी तरह सही पाई गई है।

सोरोंजी जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत; 23 घायल
सोरोंजी जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत; 23 घायल

सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के करौली जनपद से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

बरेली: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए ऑटो लूटा, दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए ऑटो लूटा, दो आरोपी गिरफ्तार

भोजीपुरा पुलिस ने ऑटो लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा ऑटो, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नशे, मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूट की बात कबूल की। तीसरा आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल फरार है।

संस्कृत सप्ताह में घर-घर बांटे तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता
संस्कृत सप्ताह में घर-घर बांटे तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

संस्कृत भारती ने विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृत सप्ताह के तहत घर-घर संस्कृत भाषा के प्रचार का अभियान चलाया। ‘घर-घर तुलसी, घर-घर गीता’ अभियान में तुलसी पौधे, श्रीमद्भगवद्गीता और ‘संस्कृत वदतु’ पुस्तिका वितरित की गई। वक्ताओं ने युवाओं को संस्कृत से जोड़ने पर जोर दिया। उद्देश्य संस्कृत को जनसाधारण की भाषा बनाना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव समाप्त, एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
राष्ट्रीय खेल दिवस: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव समाप्त, एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। एथलेटिक्स और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रो. एसएस बेदी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री देंगे 446 करोड़ की सौगात
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री देंगे 446 करोड़ की सौगात

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा-वृंदावन में 446.09 करोड़ रुपये की 42 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 23 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इनसे धार्मिक पर्यटन, सड़क, प्रकाश, पार्किंग, पर्यटक सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।

जन्माष्टमी से पहले 250 स्वयंसेवकों ने संभाली ब्रज की स्वच्छता की कमान
जन्माष्टमी से पहले 250 स्वयंसेवकों ने संभाली ब्रज की स्वच्छता की कमान

जन्माष्टमी से पहले ‘ब्रज वैभव अभियान’ के तहत हार्टफुलनेस संस्था के करीब 250 स्वयंसेवकों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने सफाई के साथ स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को जागरूक किया। जन्माष्टमी के दौरान भी करीब 200 स्वयंसेवक प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता के लिए तैनात रहेंगे।

Kasganj: सड़क नहीं, दलदल है ये... गांव नहीं, नरक है ये! हर रोज कीचड़ से जूझ गंतव्य तक पहुंचते हैं लोग... प्रशासन बेखबर
Kasganj: सड़क नहीं, दलदल है ये... गांव नहीं, नरक है ये! हर रोज कीचड़ से जूझ गंतव्य तक पहुंचते हैं लोग... प्रशासन बेखबर

गंजडुंडवारा ब्लॉक के ग्राम बरौना में बरी बगवास से गांव तक जाने वाली करीब ढाई से तीन किलोमीटर लंबी PWD की सड़क बरसात में सड़क कम और दलदल ज्यादा नजर आती है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ने ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल कर दिया है। सबसे भयावह तस्वीर सरकारी विद्यालय के सामने दिखाई देती है, जहां वर्षों से जमा कीचड़ और गंदगी के बीच से नौनिहालों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। छोटे-छोटे कदम कब फिसल जाएं और कोई बच्चा चोटिल हो जाए, इसका खतरा हर समय बना रहता है।

ब्रज वैभव अभियान नई पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास: शैलजाकांत मिश्र
ब्रज वैभव अभियान नई पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास: शैलजाकांत मिश्र

ब्रज वैभव अभियान के तहत मथुरा स्थित हार्टफुलनेस जन्मभूमि आश्रम में दो दिवसीय ‘गीतोपदेश—हृदय मम पश्यसि’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि अभियान भारतीय आध्यात्मिक और ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम में गीता के श्लोकों के माध्यम से आत्मचिंतन, ध्यान और जीवन में गीता के संदेश को अपनाने पर जोर दिया गया।

रोडवेज अफसरों के दावे निकले हवाई, रक्षाबंधन पर भीड़ से जूझते रहे बहन-भाई
रोडवेज अफसरों के दावे निकले हवाई, रक्षाबंधन पर भीड़ से जूझते रहे बहन-भाई

रक्षाबंधन पर बरेली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बदायूं, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्री सुबह सात बजे से बस का इंतजार करते रहे। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से सोने के बुंदे लेकर पांच के दो सिक्के थमा गए ठग
तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से सोने के बुंदे लेकर पांच के दो सिक्के थमा गए ठग

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के पास दो बाइक सवारों ने रिश्तेदार की मौत पर जा रही महिला को मदद के बहाने अपने साथ बैठाया। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मौलाना बताकर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सोने के बुंदे उतरवा लिए। बुंदों को कागज की पुड़िया में बांधकर आरोपी फरार हो गया। पुड़िया खोलने पर उसमें सोने के बुंदों की जगह पांच-पांच रुपये के दो सिक्के मिले।

सट्टे के नंबर को लेकर जोगीनवादा में हाथापाई, पुलिस से भी भिड़े लोग
सट्टे के नंबर को लेकर जोगीनवादा में हाथापाई, पुलिस से भी भिड़े लोग

बरेली के जोगी नवादा में सट्टे के नंबर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस के साथ भी कथित तौर पर हाथापाई की गई और पुलिस की मोटरसाइकिल तोड़ दी गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा-जुआ और कथित नशीले पदार्थों के कारोबार के कारण आए दिन विवाद होने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बहनों की राह में खड़े मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 14 पर कार्रवाई; बाजार से बस स्टैंड तक पैदल घूमे एसएसपी
बहनों की राह में खड़े मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 14 पर कार्रवाई; बाजार से बस स्टैंड तक पैदल घूमे एसएसपी

रक्षाबंधन पर एटा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बाजार, चौराहे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने सघन चेकिंग और गश्त की। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी गई। पिलुआ और सकीट पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। एसएसपी डॉ. इलामारन ने खुद बाजार और रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी फायरिंग में लखीमपुर का बदमाश घायल; दो फरार
बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी फायरिंग में लखीमपुर का बदमाश घायल; दो फरार

एटा के अलीगंज में देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भाग निकले। पीछा करने पर मितौलिया-कायमगंज मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में लखीमपुर खीरी निवासी लालू के पैर में गोली लगी। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Kasganj: रक्षाबंधन की खुशियों के बीच गंगा ने डराया, बरौना में दरका गांव किनारे बना पुराना बांध...मचा हड़कंप
Kasganj: रक्षाबंधन की खुशियों के बीच गंगा ने डराया, बरौना में दरका गांव किनारे बना पुराना बांध...मचा हड़कंप

तहसील पटियाली क्षेत्र के बरौना गांव मे एक ओर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर घर-घर खुशियों की रौनक थी, बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मना रही थीं, वहीं दूसरी ओर गांव में गंगा नदी किनारे बने बांध मे हुए कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। देखते ही देखते नदी किनारे स्थित पुराना बांध कटान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होकर दरकने लगा। बांध के कमजोर पड़ने की खबर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियो को दी गई।

Kasganj:गंगा का पानी बढ़ा तो खुल गई पक्के बांध निर्माण में गुणवत्ता की पोल, सात में से तीन ठोकरें झुकीं
Kasganj:गंगा का पानी बढ़ा तो खुल गई पक्के बांध निर्माण में गुणवत्ता की पोल, सात में से तीन ठोकरें झुकीं

गंजडुंडवारा ब्लॉक के ग्राम बरौना में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही सिंचाई विभाग के हालिया निर्माण की मजबूती सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 350 मीटर लंबे पक्के बांध की सात ठोकरों में से तीन के नीचे की ओर झुकने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता है। सवाल यह है कि जिस निर्माण का उद्देश्य गंगा के कटान और बाढ़ के दबाव से गांव को सुरक्षा देना था, वह पानी बढ़ते ही दबाव में क्यों आने लगा।

नोटिस पर नोटिस, फिर भी बेखौफ संचालन! गंजडुंडवारा में अमरबेल की तरह फैल रहा अवैध क्लीनको और पैथोलॉजी लैब का जाल
नोटिस पर नोटिस, फिर भी बेखौफ संचालन! गंजडुंडवारा में अमरबेल की तरह फैल रहा अवैध क्लीनको और पैथोलॉजी लैब का जाल

कस्बा गंजडुंडवारा में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब का मकड़जाल लगातार फैलता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी करने तक सिमटती नजर आ रही है। पड़ताल मे सामने आया है कि विभाग की ओर से कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधित क्लीनिक और जांच केंद्र कुछ समय बाद फिर उसी तरह बेखौफ संचालित होने लगते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नोटिस के बाद अगली कार्रवाई क्यों नहीं होती और किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है।

शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दिया अमन-शांति का संदेश
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दिया अमन-शांति का संदेश

बरेली में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की 1501वीं यौमे पैदाइश के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत और पारंपरिक अंदाज में निकाला गया। अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल के तत्वावधान में निकले जुलूस की अगुवाई दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने की। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानों पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जुलूस के दौरान नबी-ए-करीम की शिक्षाओं, समानता, भाईचारे और अमन-शांति का संदेश दिया गया। विभिन्न अंजुमनों ने भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में मिठाई व लंगर वितरित किया गया।

त्योहारों पर कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
त्योहारों पर कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे कासगंज और मथुरा छावनी के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 05307/05308 का संचालन 27 अगस्त से 19 सितंबर 2026 के बीच 11 ट्रिप में होगा। ट्रेन 14 कोचों के साथ चलेगी और कासगंज, हाथरस तथा मथुरा के यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।

पुत्रदा एकादशी पर संत सान्निध्य में आस्था का संगम
पुत्रदा एकादशी पर संत सान्निध्य में आस्था का संगम

पुत्रदा एकादशी के अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा में संत सान्निध्य और धार्मिक आस्था का विशेष संगम देखने को मिला। संत तुलछाराम महाराज के 46वें चतुर्मास कार्यक्रम में सुदर्शन न्यूज के चेयरमैन डॉ. सुरेश चव्हाणके ने परिवार सहित पहुंचकर संत के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किए। उनका राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन न्यूज के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राजकुमार राजपुरोहित का भी अभिनंदन किया गया। चतुर्मास के दौरान धर्म प्रवचन, सत्संग, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संत के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ लिया।

अग्निवीर भर्ती में ठगी का खेल, फर्जी हवलदार गिरफ्तार
अग्निवीर भर्ती में ठगी का खेल, फर्जी हवलदार गिरफ्तार

बरेली में अग्निवीर भर्ती के री-मेडिकल में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने लखनऊ निवासी राजेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी मोहर, मोबाइल फोन और अभ्यर्थियों की जानकारी वाला रजिस्टर बरामद किया है। मोबाइल में अभ्यर्थियों के दस्तावेज, बैंक हिस्ट्री और वाट्सऐप चैट मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, इस खेल में गजेंद्र सिंह भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है।

Kasganj: सजी झांकियां, जगमगाती राहें और ऊंट-घोड़ों पर बच्चे... जुलूस-ए-मोहम्मदी को देखते रह गए लोग
Kasganj: सजी झांकियां, जगमगाती राहें और ऊंट-घोड़ों पर बच्चे... जुलूस-ए-मोहम्मदी को देखते रह गए लोग

पैगंबर-ए-रहमत हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को गंजडुंडवारा में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में उमड़ी भीड़, आकर्षक झांकियां, ऊंट-घोड़ों पर सवार नौनिहाल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी सजावट ने पूरे कस्बे की फिजा को खास बना दिया। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों की निगाहें बरबस इसकी ओर टिक गईं और बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर जुलूस की रौनक निहारते नजर आए।

Kasganj: IGRS में खानापूर्ति पर डीएम का सख्त, 12 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
Kasganj: IGRS में खानापूर्ति पर डीएम का सख्त, 12 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

आईजीआरएस पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ गया। शिकायतों की समीक्षा में कार्रवाई अपेक्षित गुणवत्ता की नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उप जिलाधिकारी सहावर समेत 12 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम प्रणय सिंह की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है।

Kasganj: जुलूस-ए-मुहम्मदी में सादगी और अदब पर जोर, डीजे-नाच-गाने व स्प्रे से परहेज की अपील
Kasganj: जुलूस-ए-मुहम्मदी में सादगी और अदब पर जोर, डीजे-नाच-गाने व स्प्रे से परहेज की अपील

आज यानी 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर तहरीके खिदमत-ए-इस्लामी की ओर से उम्मत के नाम संदेश जारी किया गया है। संगठन के अध्यक्ष जनाब कारी अतीक अहमद बरकाती की मौजूदगी में क्षेत्र के तमाम उलेमा-ए-किराम की बैठक हुई, जिसमें जुलूस को शांतिपूर्ण, मर्यादित और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप निकालने पर जोर दिया गया।

शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नारे
शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नारे

बरेली में अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। छह मीनार मस्जिद के पास से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर देर रात सैलानी स्थित मुन्ना खां के नीम पर बने कमेटी के मंच पर समाप्त हुआ। जुलूस में करीब 105 अंजुमनों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर लंगर बांटा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 स्वयंसेवक तैनात रहे।

फीस वृद्धि पर छात्रों का सवाल, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
फीस वृद्धि पर छात्रों का सवाल, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि, अतिरिक्त शुल्क और नगर निगम टैक्स के नाम पर छात्रों से वसूली को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा। छात्र नेताओं ने अनावश्यक आर्थिक बोझ का विरोध करते हुए पारदर्शिता की मांग की। 27 अगस्त को प्राचार्य की मौजूदगी में दोबारा वार्ता होगी। समाधान न होने पर छात्रों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Kasganj:390 किलो संदिग्ध पनीर पकड़े जाने के मामले में FIR दर्ज, डेयरी संचालक पर कसा शिकंजा
Kasganj:390 किलो संदिग्ध पनीर पकड़े जाने के मामले में FIR दर्ज, डेयरी संचालक पर कसा शिकंजा

शहर में मिलावटी पनीर तैयार कर बिक्री किए जाने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैलई रोड स्थित ओम साक्षी डेयरी पर छापेमारी कर करीब 390 किलोग्राम पनीर बरामद किया। पनीर निर्माण में रिफाइंड पामोलीन ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, खोवा, मिश्रित दूध और अन्य संदिग्ध पदार्थों के इस्तेमाल की बात सामने आने पर विभाग ने बिक्री के लिए रखा पूरा पनीर जनहित में नष्ट करा दिया। मामले में डेयरी संचालक उमाशंकर के खिलाफ कोतवाली कासगंज में बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है।

Kasganj: चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी, शोक में आए रिश्तेदारों के फोन पर देर रात चोरों ने किया हाथ साफ
Kasganj: चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी, शोक में आए रिश्तेदारों के फोन पर देर रात चोरों ने किया हाथ साफ

सदर कोतवाली क्षेत्र के मामो गांव में जनपद न्यायालय के सामने स्थित एक मकान से सोमवार और मंगलवार की रात अज्ञात चोर चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग थकान के चलते सो रहे थे। सुबह जागने पर मोबाइल गायब मिले तो चोरी की जानकारी हुई।

Budaun News : रविदास जयंती पर गांव-गांव पहुंची कलश यात्रा
Budaun News : रविदास जयंती पर गांव-गांव पहुंची कलश यात्रा

बदायूं के शक्ति केंद्र फतेहपुर के करौलिया में संत रविदास जयंती पर भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। रूपपुर, माहोरा और जगत सहित गांवों में मंदिरों पर कलश पूजन हुआ।

नवागत प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने संभाली सहावर कोतवाली की कमान,बोले -अपराधियो की खैर नही,फरियादियो को मिलेगा सम्मान
नवागत प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने संभाली सहावर कोतवाली की कमान,बोले -अपराधियो की खैर नही,फरियादियो को मिलेगा सम्मान

थाना कोतवाली गंजडुंडवारा से स्थानांतरित होकर आए नवागत प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने रविवार दोपहर बाद थाना कोतवाली सहावर का कार्यभार संभाल लिया। चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Kasganj:दोनों ओर पक्की सड़क, बीच में 500 मीटर कच्चा रास्ता, बरसात में कीचड़-जलभराव से लोग बेहाल
Kasganj:दोनों ओर पक्की सड़क, बीच में 500 मीटर कच्चा रास्ता, बरसात में कीचड़-जलभराव से लोग बेहाल

नगर पंचायत सिढ़पुरा के किदवई नगर में नाले के किनारे करीब 500 मीटर लंबा कच्चा मार्ग वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग के दोनों ओर पक्की सड़क बनी हुई है, लेकिन बीच का करीब 500 मीटर हिस्सा आज तक पक्का नहीं कराया गया। बरसात के दिनों में स्थिति और बदहाल हो जाती है। जलभराव के साथ रास्ते में जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

Kasganj: हनुमान की पूंछ रूपी 131 मीटर लंबी कावंड, साथ में हनुमान,शिव-जामवंत के स्वरूप…लहरा घाट पर दिखा अद्भुत नजारा
Kasganj: हनुमान की पूंछ रूपी 131 मीटर लंबी कावंड, साथ में हनुमान,शिव-जामवंत के स्वरूप…लहरा घाट पर दिखा अद्भुत नजारा

हनुमान की पूंछ जैसी 131 मीटर लंबी कांवड़, साथ में हनुमान, भगवान शिव और जामवंत का स्वरूप धारण किए शिवभक्त और चारों ओर गूंजते बम भोले के जयकारे रविवार की सुबह सोरों के लहरा गंगाघाट पर आस्था, भक्ति और अनूठी कांवड़ यात्रा का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को भी ठिठककर देखने पर मजबूर कर दिया।

Kasganj:आम के बाग मे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव.....मची सनसनी
Kasganj:आम के बाग मे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव.....मची सनसनी

थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव पिलखुनी के पास आम के बाग में रविवार सुबह आम के पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Kasganj: भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापना का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार, अनुमति को लेकर अमांपुर विधायक ने सौंपा पत्र
Kasganj: भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापना का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार, अनुमति को लेकर अमांपुर विधायक ने सौंपा पत्र

थाना सहावर क्षेत्र के गांव फरौली में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर चल रहा विवाद अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। कई दिनों से सहावर थाने के मंदिर में सुरक्षित रखी भगवान परशुराम की प्रतिमा को लेकर सामाजिक और राजनीतिक विरोध लगातार तेज हो रहा था। इसी बीच अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फरौली में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला उनके समक्ष रखा। विधायक ने मुख्यमंत्री से प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक अनुमति दिलाए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अब इस मामले में शासन स्तर पर भी हलचल बढ़ने की उम्मीद है।

कासगंज एसपी ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, गंजडुंडवारा व सहावर को मिले नए प्रभारी निरीक्षक
कासगंज एसपी ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, गंजडुंडवारा व सहावर को मिले नए प्रभारी निरीक्षक

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था के हित में पुलिस विभाग में चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह ने इन निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में थाना गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम का स्थानांतरण कर उन्हें थाना सहावर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी को गंजडुंडवारा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Kasganj: एक तरफ चढ़ती गंगा, दूसरी तरफ राहत का सहारा, बाढ़ में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद
Kasganj: एक तरफ चढ़ती गंगा, दूसरी तरफ राहत का सहारा, बाढ़ में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद

गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी ने पटियाली तहसील के तटीय गांवों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पानी बढ़ने के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में जिंदगी अब राहत सामग्री के सहारे आगे बढ़ रही है। कहीं घरों तक पहुंचने के रास्ते पानी में डूबे हैं तो कहीं पशुधन और रोजमर्रा की जरूरतों को सुरक्षित रखना ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे हालात में प्रशासन की ओर से पहुंचाई जा रही राशन किट, स्वास्थ्य सेवाएं, पशु चिकित्सा और 24 घंटे संचालित नावें ग्रामीणों के लिए बड़ा सहारा बनी हुई हैं। वर्तमान में मूंजखेड़ा, नगला दुर्जन, नगला नरपत, नगला खना, नगला पदम और नगला जयकिशन बाढ़ से प्रभावित हैं।

सहावर तहसील परिसर में लेखपालो ने दिया धरना, मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
सहावर तहसील परिसर में लेखपालो ने दिया धरना, मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए धरने में लेखपालों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

लेखपालों ने सहावर तहसील परिसर में दिया धरना, मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

Kasganj: एंटी करप्शन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में बंद हुई लेखपालों की कलम, थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार
Kasganj: एंटी करप्शन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में बंद हुई लेखपालों की कलम, थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की पटियाली तहसील इकाई ने अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के विरुद्ध हुई एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया और मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने समेत कई मांगें उठाईं।

Kasganj: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध ने लेखपालो का थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान
Kasganj: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध ने लेखपालो का थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 22 अगस्त को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान किया है। इस संबंध में संघ की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और लेखपाल संवर्ग को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

अस्पताल में जगह-जगह गंदगी देख सीडीओ नाराज, किचिन में मीनू के अनुसार नहीं मिला भोजन
अस्पताल में जगह-जगह गंदगी देख सीडीओ नाराज, किचिन में मीनू के अनुसार नहीं मिला भोजन

सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता के औचक निरीक्षण में जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन की सफाई व्यवस्था में खामियां मिलीं। ओपीडी, इमरजेंसी शौचालय, वार्ड और सीढ़ियों पर गंदगी पाई गई। किचिन में भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं मिला। अग्निशमन कार्य भी दो साल से अधिक समय से लंबित पाया गया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार और लंबित कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

मथुरा में छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। नवीनीकरण के आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर और नए छात्रों के आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक होंगे। मास्टर डाटा में मान्यता से अधिक सीट या फीस लॉक करने पर कार्रवाई की जाएगी। पेंशन सत्यापन और सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Kasganj: ताश बिछी, नोट सजे और लग रही थी हार-जीत की बाजी...पुलिस ने छापा मार सात को दबोचा
Kasganj: ताश बिछी, नोट सजे और लग रही थी हार-जीत की बाजी...पुलिस ने छापा मार सात को दबोचा

हार-जीत की बाजी लगाकर जुए की महफिल सजाना सात लोगों को भारी पड़ गया। सूचना पर सोरों पुलिस ने छापा मारकर मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे और मौके से 28,455 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, 52 ताश के पत्ते और चार पुलिंदे माल चिट बंदी बरामद किए हैं।

Kasganj: सीमा पर डटे जवानो की कलाई दूर थी, मगर प्यार नहीं... छात्राओं ने सरहद पर भेजी राखी
Kasganj: सीमा पर डटे जवानो की कलाई दूर थी, मगर प्यार नहीं... छात्राओं ने सरहद पर भेजी राखी

रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्यार और विश्वास का धागा बांधने की तैयारी कर रही हैं, वहीं कम्पोजिट विद्यालय नगला गनेश की छात्राओं ने उन भाइयों को याद किया, जो अपनों से दूर देश की सरहदों की हिफाजत में डटे हैं। छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार कीं और उन्हें डाक के जरिए सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए भेजा।

Kasganj: चलती ट्रेन में चोरी, फिर चकमा दे 13 साल काटी फरारी... जीआरपी के शिकंजे में आया शातिर
Kasganj: चलती ट्रेन में चोरी, फिर चकमा दे 13 साल काटी फरारी... जीआरपी के शिकंजे में आया शातिर

चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में वर्ष 2013 से फरार चल रहे शातिर वारंटी को जीआरपी कासगंज पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। करीब 13 साल तक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कभी लोनी-गाजियाबाद, कभी दिल्ली तो कभी हाथरस में ठिकाने बदलकर छिपता रहा। सर्विलांस, यक्ष एप और स्थानीय स्तर पर की गई पतारसी-सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने हाथरस में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Kasganj: चलती ट्रेन में चोरी, फिर चकमा दे काटी 13 साल फरारी....आखिर जीआरपी के शिकंजे में आया शातिर

Kasganj: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे तीन गौ-तस्कर, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर मे लगी गोली
Kasganj: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे तीन गौ-तस्कर, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर मे लगी गोली

थाना अमांपुर पुलिस ने बुधवार देर रात रानामऊ गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Badaun News : नींव उखाड़ी तो भड़के ग्रामीण, प्रधान-जेई पर उठे सवाल
Badaun News : नींव उखाड़ी तो भड़के ग्रामीण, प्रधान-जेई पर उठे सवाल

बदायूं के जगत ब्लॉक की रुखड़ा खौला ग्राम पंचायत के नगला गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद। नींव उखाड़े जाने पर ग्रामीणों ने प्रधान और जेई पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

Kasganj: परिवहन विभाग की ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 41 वाहनों पर शिकंजा; 30 बच्चों से भरी स्कूल वैन सहित 7 सीज
Kasganj: परिवहन विभाग की ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 41 वाहनों पर शिकंजा; 30 बच्चों से भरी स्कूल वैन सहित 7 सीज

जनपद मे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को एआरटीओ कासगंज राम प्रकाश मिश्रा ने बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के तहत वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

कासगंज मे परिवहन विभाग की ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 41 वाहनों पर शिकंजा; 30 बच्चों से भरी स्कूल वैन सहित सात वाहन सीज
कासगंज मे परिवहन विभाग की ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 41 वाहनों पर शिकंजा; 30 बच्चों से भरी स्कूल वैन सहित सात वाहन सीज

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा ने बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के तहत वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

सोरों मे तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में लव यादव ने मारी बाजी
सोरों मे तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में लव यादव ने मारी बाजी

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर नगर में भक्ति और खेल भावना का संगम देखने को मिला। नगर पालिका परिषद की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में गंगागढ़ निवासी लव यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kasganj: दादा-पोते के प्यार ने पुलिस के पसीने छुड़ाएं , एसपी तक समझाने पहुंचे, 20 घंटे बाद खुला दरवाजा तो पोता बोला-‘दादा के साथ रहूंगा’
Kasganj: दादा-पोते के प्यार ने पुलिस के पसीने छुड़ाएं , एसपी तक समझाने पहुंचे, 20 घंटे बाद खुला दरवाजा तो पोता बोला-‘दादा के साथ रहूंगा’

जनपद मे दादा-पोते के रिश्ते की ऐसी भावुक तस्वीर सामने आई, जिसने करीब 20 घंटे तक पुलिस को भी उलझाए रखा। पोते से गहरे लगाव के चलते 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बाबूराम राजपूत अपने 14 वर्षीय पोते दिग्विजय सिंह को लेकर मकान के एक कमरे में बंद हो गए। बाहर पुलिस और परिवार के लोग उन्हें समझाते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। आखिर बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे दरवाजा खुला तो दादा-पोता दोनों बाहर आए। इसके बाद पोते ने दादा के साथ रहने की इच्छा जताई।

Kasganj: लूट की बाइक से फिर वारदात की फिराक में थे बदमाश, मुठभेड़ में तीन दबोचे
Kasganj: लूट की बाइक से फिर वारदात की फिराक में थे बदमाश, मुठभेड़ में तीन दबोचे

जनपद की गंजडुंडवारा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में वांछित एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपितों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित लूटी गई मोटरसाइकिल से एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड के अलावा दो तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Kasganj: दादा को पोते से ऐसा लगाव, जयपुर से पिता लेने पहुंचा तो पोते को लेकर कमरे में बंद हुआ....बुलानी पड़ी पुलिस
Kasganj: दादा को पोते से ऐसा लगाव, जयपुर से पिता लेने पहुंचा तो पोते को लेकर कमरे में बंद हुआ....बुलानी पड़ी पुलिस

दादा-पोते के रिश्ते में स्नेह की एक ऐसी तस्वीर मंगलवार को कासगंज में सामने आई, जिसने पुलिस और आसपास के लोगों को भी घंटों उलझाए रखा। सहावर गेट लाइन पार राजपूत डेंटल वाली गली में 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बाबूराम राजपूत अपने 14 वर्षीय पोते दिग्विजय सिंह को अपने से दूर करने को तैयार नहीं हुए। जयपुर से पिता अविनाश बेटे को लेने पहुंचे तो बाबूराम पोते को लेकर मकान के एक कमरे में अंदर से बंद हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और कई घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रही।

पटियाली में भव्य युवा संकल्प यात्रा निकाली गई, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर
पटियाली में भव्य युवा संकल्प यात्रा निकाली गई, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पटियाली के तत्वावधान में मंगलवार को मां पाटलावती मंदिर से भव्य ‘पटियाली युवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

गंजडुंडवारा मे पानी रोककर नाला निर्माण चल रहा था, बारिश होते ही धंसने लगी सड़कें, सात मकानों भी आए जद मे.... मचा हडकंप
गंजडुंडवारा मे पानी रोककर नाला निर्माण चल रहा था, बारिश होते ही धंसने लगी सड़कें, सात मकानों भी आए जद मे.... मचा हडकंप

नगर पालिका क्षेत्र के पूरब थोक वार्ड नंबर 19 में नाले के निर्माण कार्य की खराब कार्यशैली ने बरसात के मौसम में स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब 15 दिनों से संबंधित ठेकेदार द्वारा नाले में पानी का प्रवाह रोके जाने के बाद देर रात हुई लगातार बारिश ने स्थिति को गंभीर कर दिया। जलनिकासी बाधित होने से नाले के किनारे बने मकानों में पानी भरने लगा और देखते ही देखते नाले के दोनों ओर इंटरलॉकिंग से बनी सड़क धंसने लगी। पानी के कटान से कई मकानों की नींव प्रभावित होने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

कासगंज जिला अस्पताल चौकी में टेबल पर पैर रखकर सोते मिले चौकी प्रभारी
कासगंज जिला अस्पताल चौकी में टेबल पर पैर रखकर सोते मिले चौकी प्रभारी

जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी के टेबल पर पैर रखकर सोने का फोटो सोमवार को सामने आया है। फोटो में चौकी प्रभारी करवेन्द्र सिंह कुर्सी पर बैठे हुए टेबल पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी के इस तरह सोने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Kasganj: गगन के स्टीकर लगी सियाज का पीछा कर रोकने का आरोप, हथियार दिखाकर हत्या की धमकी
Kasganj: गगन के स्टीकर लगी सियाज का पीछा कर रोकने का आरोप, हथियार दिखाकर हत्या की धमकी

लखनऊ में मां वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कासगंज लौट रहे लोगों की सियाज कार का कथित रूप से पीछा कर नदरई गेट स्थित कल्याण सिंह चौक पर रोकने और उसमें सपा नेता गगन यादव को तलाशने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पीछा करने वालों पर हथियार दिखाकर धमकाने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

जल्द बदलेगी गंजडुंडवारा की सड़कों की तस्वीर, घटिया निर्माण पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट; नागरिको को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : प्रभारी ईओ,SDM मोहम्मद नासिर
जल्द बदलेगी गंजडुंडवारा की सड़कों की तस्वीर, घटिया निर्माण पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट; नागरिको को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : प्रभारी ईओ,SDM मोहम्मद नासिर

नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में अध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर की जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क, विद्युत व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सार्वजनिक शौचालय और पालिका की भूमि पर अवैध कब्जों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं वर्ष 2026 की लाइसेंसिंग एवं अन्य शुल्क संबंधी नियमावली का प्रस्ताव चर्चा के बाद पास नहीं हो सका। सभासदों ने इस प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में फिर से रखे जाने की मांग की।

सहावर मे श्रावण मास के तृतीय सोमवार को तहसील प्रशासन ने कराया विशाल भंडारा आयोजन, एडीएम ने बांटा प्रसाद
सहावर मे श्रावण मास के तृतीय सोमवार को तहसील प्रशासन ने कराया विशाल भंडारा आयोजन, एडीएम ने बांटा प्रसाद

श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को तहसील परिसर के निकट एटा रोड पर तहसील प्रशासन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Kasganj: आठ दिन पहले ही मिला था लापता अमन...अब गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में डूबने से हुई मौत,
Kasganj: आठ दिन पहले ही मिला था लापता अमन...अब गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में डूबने से हुई मौत,

कासगंज के मोहनपुरा क्षेत्र के गांव टीकमपुरा निवासी 19 वर्षीय अमन पुंढीर पुत्र रामकिशन पुंढीर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Kasganj: सिढपुरा मे कांवड़ियों का अनोखे अंदाज मे स्वागत, बुलडोजर पर चढ़ पुलिस-प्रशासन ने बरसाए फूल,बांटे फल
Kasganj: सिढपुरा मे कांवड़ियों का अनोखे अंदाज मे स्वागत, बुलडोजर पर चढ़ पुलिस-प्रशासन ने बरसाए फूल,बांटे फल

सावन मास के तीसरे सोमवार को सिढ़पुरा में भक्ति, आस्था और सौहार्द का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों के चेहरों पर थकान की जगह उत्साह भर दिया। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों का पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बुलडोजर पर सवार होकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की तो पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

Kasganj: हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरा सावन गीतों और नृत्य का रंग
Kasganj: हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरा सावन गीतों और नृत्य का रंग

परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति आवास विकास की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम चाचा रेस्टोरेंट में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों, मल्हार और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

Budaun News : भारत माता के जयघोष से गूंजा भाजपा कार्यालय
Budaun News : भारत माता के जयघोष से गूंजा भाजपा कार्यालय

बदायूं भाजपा कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया गया।

Kasganj: वीरों को सलाम, प्रकृति को प्रणाम…एसडीएम नासिर की पहल ने स्वतंत्रता दिवस को बनाया यादगार
Kasganj: वीरों को सलाम, प्रकृति को प्रणाम…एसडीएम नासिर की पहल ने स्वतंत्रता दिवस को बनाया यादगार

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद में आयोजित समारोह उस समय भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया, जब एसडीएम एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी मोहम्मद नासिर ने शहीद सैनिकों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करने के साथ उन्हें पौधे भेंट किए। सम्मान के इस अनूठे अंदाज ने वीरों के प्रति कृतज्ञता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

देशभक्ति के रंग में सजा पटियाली का आरपीएस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
देशभक्ति के रंग में सजा पटियाली का आरपीएस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

आरपीएस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Kasganj: सुलह कराने पहुंचे थे रिश्तेदार, पंचायत के दौरान चली गोली; एक घायल....दो आरोपी पकड़े
Kasganj: सुलह कराने पहुंचे थे रिश्तेदार, पंचायत के दौरान चली गोली; एक घायल....दो आरोपी पकड़े

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर में शौचालय में पानी डालने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब सुलह-समझौता कराने पहुंचे रिश्तेदार पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा बरामद किया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Kasganj: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात पार, दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोना ले उड़े चोर
Kasganj: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात पार, दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोना ले उड़े चोर

जनपद मे शनिवार सुबह थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात सामने आने से सनसनी फैल गई। चोरों ने कैनरा बैंक के पास स्थित राधिका ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

पटियाली के बाढ़ ग्रस्त इलाके में तिरंगा तो शान से लहराया....मगर बाढ़ से आजादी का सपना अधूरा होने का छलका दर्द
पटियाली के बाढ़ ग्रस्त इलाके में तिरंगा तो शान से लहराया....मगर बाढ़ से आजादी का सपना अधूरा होने का छलका दर्द

स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभर में जहां उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया, वहीं पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त ग्राम मूंजखेड़ा में आजादी का जश्न एक अलग ही भाव लिए नजर आया। चारों ओर बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के बीच जब तिरंगा शान से लहराया तो वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा, लेकिन इसी के साथ ग्रामीणों के दिल में वर्षों से पल रहा एक दर्द भी सामने आया, बाढ़ से स्थायी मुक्ति का दर्द।

Kasganj: पिकनिक के लिए झाल के पुल पर गए थे दोस्त, एक ने नहर में लगाई छलांग और हो गया लापता.... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kasganj: पिकनिक के लिए झाल के पुल पर गए थे दोस्त, एक ने नहर में लगाई छलांग और हो गया लापता.... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नदरई हजारा नहर झाल के पुल पर पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर हादसा हो गया। पुल से नहर में छलांग लगाने वाला 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। उसे बचाने के लिए नहर में कूदे दोस्त को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लापता किशोर की तलाश में फ्लड रेस्क्यू टीम और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Kasganj:आजादी के जश्न के बीच नाले में मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में बंद मासूम ने छोड़े कई सवाल.....इंसानियत हुई शर्मसार
Kasganj:आजादी के जश्न के बीच नाले में मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में बंद मासूम ने छोड़े कई सवाल.....इंसानियत हुई शर्मसार

15 अगस्त की सुबह जब शहर आजादी के जश्न की तैयारियों में जुटा था और जगह-जगह तिरंगा लहरा रहा था, उसी वक्त अशोक नगर तिराहे के पास सामने आए एक दर्दनाक मंजर ने इंसानियत को झकझोर दिया। नाले की सफाई के दौरान पॉलीथिन में बंद एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दुनिया में ठीक से आंखें खोल भी नहीं पाया मासूम न जाने किसकी बेरुखी का शिकार होकर नाली में पहुंच गया।

Kasganj: पशुपालक चरा रहे थे बकरिया,अचानक आ गई ट्रेन....चपेट मे आकर डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत
Kasganj: पशुपालक चरा रहे थे बकरिया,अचानक आ गई ट्रेन....चपेट मे आकर डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत

कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव चिरोला में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रेलवे पटरी के पास चारा चर रही करीब डेढ़ दर्जन बकरियां अचानक कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में सभी बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने बकरियों को मृत देखकर पशुपालक और उनके परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल बन गया।

Kasganj: जब देश की आधी आबादी ने हाथों में थामा तिरंगा,...तो सड़को पर उमड पडा देशभक्ति का सैलाब
Kasganj: जब देश की आधी आबादी ने हाथों में थामा तिरंगा,...तो सड़को पर उमड पडा देशभक्ति का सैलाब

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद में पहली बार महिला तिरंगा यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की अध्यक्षता में निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पटियाली के सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में मेहंदी-रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा
पटियाली के सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में मेहंदी-रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

नगर के बाईपास रोड स्थित सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक एवं सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कासगंज मे अलीगढ़ से आई 200 किलो दुर्गंधयुक्त पनीर की खेप पकड़ी, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट
कासगंज मे अलीगढ़ से आई 200 किलो दुर्गंधयुक्त पनीर की खेप पकड़ी, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सलेमपुर बीबी रोड स्थित अशोक नगर की राधा डेयरी पर करीब 200 किलोग्राम खराब एवं दुर्गंधयुक्त पनीर पकड़ा। खाद्य विभाग के अनुसार यह पनीर मानव बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही शेष पनीर को नष्ट करा दिया, जबकि एक नमूना जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

नगर पालिका गंजडुंडवारा ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
नगर पालिका गंजडुंडवारा ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की ओर से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम मोहम्मद नासिर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

सहावर एमएफआर जूनियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
सहावर एमएफआर जूनियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा स्थित एमएफआर जूनियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

कासगंज में गूंजा भारत माता का जयघोष, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
कासगंज में गूंजा भारत माता का जयघोष, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को कासगंज शहर में पुलिस के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन, व्यापारी और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा।

Kasganj: तिरंगा कॉन्सर्ट में दिखा राष्ट्रप्रेम का जुनून, प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समां
Kasganj: तिरंगा कॉन्सर्ट में दिखा राष्ट्रप्रेम का जुनून, प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समां

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Kasganj: एनडीआरएफ ने जगाया राष्ट्रभक्ति और आपदा सुरक्षा का अलख
Kasganj: एनडीआरएफ ने जगाया राष्ट्रभक्ति और आपदा सुरक्षा का अलख

हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने बुधवार को तहसील सहावर के अलाउद्दीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ आपदा के समय सुरक्षा और बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

Kasganj:एनडीआरएफ ने जगाया राष्ट्रभक्ति और आपदा सुरक्षा का अलख

भाजपा मंडल पटियाली ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 1500 लोगों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
भाजपा मंडल पटियाली ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 1500 लोगों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल पटियाली की ओर से श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब 1500 देशभक्त नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे अब्दुल हफीज गांधी, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं
पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे अब्दुल हफीज गांधी, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बुधवार को पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नरपत नगला, हंसी नगला, मूंजखेड़ा और दुर्जन नगला पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।

राया और अकोस मंडल में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
राया और अकोस मंडल में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

बलदेव विधानसभा के राया और अकोस मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक पूरन प्रकाश समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया।

Kasganj:जाली नोटों के खेल में पाकिस्तान कनेक्शन के संकेत, दस राज्यों तक फैले नेटवर्क की हो रही जांच
Kasganj:जाली नोटों के खेल में पाकिस्तान कनेक्शन के संकेत, दस राज्यों तक फैले नेटवर्क की हो रही जांच

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जाली नोटों के बड़े नेटवर्क के संकेत मिलने से जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। एटीएस ने लखनऊ में कार्रवाई करते हुए शनिवार को अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से करीब एक लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए थे। बरामद नोटों में हाई सिक्योरिटी फीचर होने की बात सामने आने के बाद एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेशी कनेक्शन समेत कई पहलुओं की जांच कर रही हैं।

पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, 157 मरीजों की हुई जांच
पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, 157 मरीजों की हुई जांच

तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाढ़ के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

एसपी ने कोतवाली गंजडुंडवारा का औचक निरीक्षण कर परखी तैयारियां, कांवड़ मार्ग व संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
एसपी ने कोतवाली गंजडुंडवारा का औचक निरीक्षण कर परखी तैयारियां, कांवड़ मार्ग व संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा और आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कोतवाली गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण कर क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्ग, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पटियाली बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, नाव से लिया हालात का जायजा
पटियाली बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, नाव से लिया हालात का जायजा

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार को तहसील पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मूजखेड़ा एवं नगला हंसी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ के हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नाव में बैठकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं तथा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Kasganj: सपा के जिला कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत में हुआ जनसंवाद, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान
Kasganj: सपा के जिला कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत में हुआ जनसंवाद, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पीडीए जन पंचायत के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छोटी-छोटी जातियों को सम्मान देने के साथ ही उन्हें राजनीतिक पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में दक्ष प्रजापति जयंती मनाए जाने से प्रजापति समाज में पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव मजबूत हुआ है।

गंगा पार क्षेत्र को चाहिए विकास की धार, मुख्यमंत्री से बांध समेत 9 सुविधाओं की मांग को लेकर समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने पटियाली एसडीएम को सौपा ज्ञापन
गंगा पार क्षेत्र को चाहिए विकास की धार, मुख्यमंत्री से बांध समेत 9 सुविधाओं की मांग को लेकर समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने पटियाली एसडीएम को सौपा ज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गंगा पार एवं गंगा से सटे तटीय इलाकों की बदहाल स्थिति को लेकर एडवोकेट एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन उपजिलाधिकारी पटियाली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

जिले में शुरू हुआ कृमि मुक्ति अभियान, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा
जिले में शुरू हुआ कृमि मुक्ति अभियान, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

मथुरा में 10 अगस्त से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू हुआ। महावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को अभियान में शामिल किया गया है। दवा से वंचित बच्चों के लिए 14 अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की रणनीति पर स्वामी घाट में मंथन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की रणनीति पर स्वामी घाट में मंथन

मथुरा में स्वामी घाट पर हुई बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों के साथ धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में वैधानिक समाधान, कानून बनाने और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक मांगों को लेकर जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

Kasganj: बाढ़ के पानी में डूबे स्कूल, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक
Kasganj: बाढ़ के पानी में डूबे स्कूल, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक

जनपद के पटियाली क्षेत्र मे गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब विद्यालय भी पानी की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को विद्यालय परिसरों में पानी भरने की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने नगला नरपत और मूंजखेड़ा पहुंचकर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।

पटियाली के गांव डूबे तो फिर पहुंचे नेता, राहत सामग्री बांटी... ग्रामीण बोले- साहब, हर साल यही राहत कब तक
पटियाली के गांव डूबे तो फिर पहुंचे नेता, राहत सामग्री बांटी... ग्रामीण बोले- साहब, हर साल यही राहत कब तक

विगत दिनों गंगा का पानी बढ़ा तो पटियाली क्षेत्र के तटीय गांवो की मुश्किलें भी बढ़ गईं। खेत जलमग्न हो गए, रास्तों पर पानी बह रहा है और तीन पुलियां कट जाने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों को कई जगह नाव के सहारे रास्ता पार करना पड़ रहा है। इसी बीच सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा पार्टी पदाधिकारी मूंजखेड़ा गांव पहुंचे। बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया और प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान एसडीएम आतिश कुमार सिंह, तहसीलदार राम नयन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Kasganj: मिलावटी दूध की शिकायत पर डेयरी पर छापा, 100 लीटर खराब दूध कराया नष्ट
Kasganj: मिलावटी दूध की शिकायत पर डेयरी पर छापा, 100 लीटर खराब दूध कराया नष्ट

मिलावटी दूध की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को सिरावली ग्राम पंचायत के गांव फाजिलपुर स्थित पप्पू यादव के डेयरी प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई की। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान डेयरी में दो कैनों में खराब और दुर्गंधयुक्त दूध मिला, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हुआ।

Kasganj: थाने के मंदिर में विराजमान भगवान परशुराम... बाहर स्थापना को घमासान
Kasganj: थाने के मंदिर में विराजमान भगवान परशुराम... बाहर स्थापना को घमासान

थाना सहावर क्षेत्र के फरौली गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद चार दिन बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद प्रशासन ने उसे मौके से हटवाकर सहावर थाने के मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया था। अब चार दिन से भगवान परशुराम की प्रतिमा थाने के मंदिर में विराजमान है, जबकि गांव में उनकी स्थापना को लेकर विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। मामला अब प्रशासनिक प्रक्रिया से निकलकर सामाजिक और राजनीतिक बहस का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

Kasganj: मवेशी को बचाने में ग्रामीणों ने मार डाला था मगरमच्छ; अब 13 पर FIR , एक गिरफ्तार
Kasganj: मवेशी को बचाने में ग्रामीणों ने मार डाला था मगरमच्छ; अब 13 पर FIR , एक गिरफ्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा में छह अगस्त की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। मगरमच्छ को घरों के आसपास देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। इसी दौरान उसने घर के बाहर बंधे एक मवेशी पर हमला कर दिया था। मवेशी को बचाने पहुंचे ग्रामीणों ने डंडों के सहारे मगरमच्छ को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ ने पलटकर हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

बीज मंत्रों से जीवन में नया सवेरा होने का दावा, भारी बारिश में भी समागम में डटे रहे श्रद्धालु
बीज मंत्रों से जीवन में नया सवेरा होने का दावा, भारी बारिश में भी समागम में डटे रहे श्रद्धालु

वृंदावन के श्री राधा कृष्ण स्वर्ण मंदिर धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रभु कृपा दुख निवारण समागम आयोजित हुआ। भारी बारिश के बावजूद देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में डटे रहे। महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने बीज मंत्र, आध्यात्मिक साधना और मां राधा की भक्ति से जुड़े विषयों पर संबोधित किया।

Kasganj: लहरा घाट पर गूंजा ‘हर हर महादेव’, कांवड़ियों पर एसडीएम ने बरसाए फूल
Kasganj: लहरा घाट पर गूंजा ‘हर हर महादेव’, कांवड़ियों पर एसडीएम ने बरसाए फूल

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। रविवार को लहरा गंगा जी घाट पर उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने घाट पहुंचकर गंगा जल भरने आए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। फूलों की पंखुड़ियां बरसते ही घाट पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज उठे और कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

Kasganj: चोरी से शुरु सिलसिला हथियार और एनडीपीएस तक....चोरी की 10 बाइक के साथ गिरफ्तार पिन्टू की 22 मुकदमों वाली ‘क्राइम कुंडली’ ने चौंकाया
Kasganj: चोरी से शुरु सिलसिला हथियार और एनडीपीएस तक....चोरी की 10 बाइक के साथ गिरफ्तार पिन्टू की 22 मुकदमों वाली ‘क्राइम कुंडली’ ने चौंकाया

कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में पिन्टू उर्फ पिन्टा पुत्र रामनिवास निवासी नगला छेदा की पुलिस फाइल खुली तो उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का लंबा रिकॉर्ड सामने आया। पुलिस के अनुसार पिन्टू के खिलाफ कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने से लेकर हथियार अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं।

गंजडुंडवारा पुलिस का बड़ा एक्शन: बंद ईंट भट्ठे से तीन वाहन चोर दबोचे, 10 चोरी की बाइक बरामद
गंजडुंडवारा पुलिस का बड़ा एक्शन: बंद ईंट भट्ठे से तीन वाहन चोर दबोचे, 10 चोरी की बाइक बरामद

चोरी की मोटरसाइकिलों के जरिए चल रहे संभावित नेटवर्क पर गंजडुंडवारा पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एक साथ इतनी संख्या में चोरी की बाइक मिलने से पुलिस भी अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

Kasganj: नींद में छत से फिसला पैर, नीचे गिरकर युवक की मौत
Kasganj: नींद में छत से फिसला पैर, नीचे गिरकर युवक की मौत

थाना क्षेत्र के गांव दामरी में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में छत पर सो रहा था। नींद में अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

Kasganj:हुनर सीखने निकले थे, संगत ऐसी मिली कि कहानी बदल गई... गणेशपुर के भटकते युवाओं को लेकर ग्रामीणो की बढ़ी चिंता
Kasganj:हुनर सीखने निकले थे, संगत ऐसी मिली कि कहानी बदल गई... गणेशपुर के भटकते युवाओं को लेकर ग्रामीणो की बढ़ी चिंता

हर युवा बेहतर भविष्य का सपना लेकर घर से निकलता है। कोई पढ़ाई के लिए शहर जाता है तो कोई हुनर सीखकर परिवार का सहारा बनने की उम्मीद में। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गणेशपुर गांव के अजीम खान और राजा उर्फ शमीमुल भी कुछ इसी उम्मीद के साथ दिल्ली गए थे। मकसद था सिलाई का काम सीखना और मेहनत से अपनी जिंदगी संवारना, लेकिन अब दोनों नकली करेंसी के गंभीर मामले में यूपी एटीएस की गिरफ्त में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद गांव में नकली नोटों के नेटवर्क से ज्यादा युवाओं के गलत संगत में पड़कर भटकने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कासगंज का नकली करेंसी के खेल से पुराना नाता, तीन माह पहले भी सामने आ चुका है गणेशपुर कनेक्शन
कासगंज का नकली करेंसी के खेल से पुराना नाता, तीन माह पहले भी सामने आ चुका है गणेशपुर कनेक्शन

नकली भारतीय करेंसी के मामलों से कासगंज जिले का नाता नया नहीं है। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गणेशपुर गांव का नाम पहले भी नकली नोटों के एक मामले में सामने आ चुका है। अब एक बार फिर इसी गांव के दो युवकों की गिरफ्तारी ने नकली करेंसी के संभावित नेटवर्क को लेकर पुराने मामले की यादें ताजा कर दी हैं। इस बार कार्रवाई यूपी एटीएस ने की है। सात अगस्त को लखनऊ में गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के कब्जे से 500 रुपये के 201 हाई क्वालिटी के संदिग्ध नकली नोट बरामद हुए हैं।

कासगंज के दो युवकों से बरामद हुए 1.01 लाख रुपये के नकली नोट, यूपी ATS ने लखनऊ से दबोचा
कासगंज के दो युवकों से बरामद हुए 1.01 लाख रुपये के नकली नोट, यूपी ATS ने लखनऊ से दबोचा

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश लाई जा रही हाई क्वालिटी की नकली भारतीय करेंसी की तस्करी का यूपी एटीएस ने खुलासा किया है। एटीएस ने सात अगस्त को लखनऊ में कार्रवाई करते हुए कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 500-500 रुपये के 201 नकली नोट बरामद किए गए। बरामद नकली नोटों की कुल अंकित कीमत 1 लाख 500 रुपये बताई गई है।

Kasganj: हर साल गंगा चढ़ती है... हर साल दर्जनो गांव डूबते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की आस रहती है अधूरी
Kasganj: हर साल गंगा चढ़ती है... हर साल दर्जनो गांव डूबते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की आस रहती है अधूरी

गंगा हर साल अपना रास्ता नहीं बदलती, लेकिन हर साल हजारों लोगों की जिंदगी जरूर बदल जाती है। बरसात आते ही गंगा का जलस्तर बढ़ता है, गांव पानी से घिर जाते हैं, लोग अपने घरों का सामान समेटने लगते हैं और बच्चों की पढ़ाई से लेकर किसानों की फसलों तक सब कुछ बाढ़ की भेंट चढ़ने लगता है। फिर शुरू होता है राहत का दौर,अधिकारी पहुंचते हैं, नावें चलती हैं, राहत सामग्री बांटी जाती है, चिकित्सा शिविर लगते हैं और बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन जैसे ही पानी उतरता है, गांवों का दर्द भी सरकारी फाइलों के नीचे दब जाता है।

Kasganj: MP-MLA कोर्ट के आदेश पर फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत समेत 38 नामजद व 50 अज्ञात पर FIR दर्ज
Kasganj: MP-MLA कोर्ट के आदेश पर फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत समेत 38 नामजद व 50 अज्ञात पर FIR दर्ज

एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर थाना सहावर पुलिस ने फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत, उनकी बहन रीना राजपूत, पत्नी सौभाग्यवती, पुत्रों, सुरक्षा गार्डों समेत 38 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट, घर में घुसकर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई गांव लक्ष्मीपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद की गई।

Kasganj:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का SDM ने किया निरीक्षण, PWD ने कटी सड़क की कराई मरम्मत; बैराजों से पानी छोड़े जाने की आशंका पर लोगों को किया सतर्क
Kasganj:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का SDM ने किया निरीक्षण, PWD ने कटी सड़क की कराई मरम्मत; बैराजों से पानी छोड़े जाने की आशंका पर लोगों को किया सतर्क

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Kasganj:मंडलायुक्त संगीता सिंह ने लहरा गंगा घाट का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Kasganj:मंडलायुक्त संगीता सिंह ने लहरा गंगा घाट का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के बीच शुक्रवार को कासगंज जनपद के पौराणिक तीर्थ स्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Kasganj:48 घंटे से सड़क बंद... एटा रोड की मरम्मत बनी जनता की परेशानी का सबब.....गड्डे अभी भी बरकरार
Kasganj:48 घंटे से सड़क बंद... एटा रोड की मरम्मत बनी जनता की परेशानी का सबब.....गड्डे अभी भी बरकरार

कांवड़ यात्रा से पहले एटा रोड की बदहाल स्थिति को लेकर उठे सवालों के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू कराया गया मरम्मत कार्य अब उसकी कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए पूरे मार्ग को बंद कर कार्य शुरू कराया गया, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो एटा रोड पर सामान्य आवागमन बहाल हो सका और न ही सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो सकी। इससे आमजन, व्यापारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में अब चर्चा मरम्मत से ज्यादा उसके कारण पैदा हुई अव्यवस्था की हो रही है।

KASGANJ: लहरों से लड़कर स्कूल पहुंच रहे स्कूली बच्चे, बाढ़ भी नहीं रोक पा रही पढ़ाई की जिद
KASGANJ: लहरों से लड़कर स्कूल पहुंच रहे स्कूली बच्चे, बाढ़ भी नहीं रोक पा रही पढ़ाई की जिद

कहते हैं कि "मुश्किलें रास्ते रोक सकती हैं, मंजिल नहीं।" यह बात इन दिनों पटियाली तहसील के गंगा के तटीय जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चे सच साबित कर रहे हैं। जनपद में पिछले तीन दिनों से गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया हो, लेकिन उससे पहले हुई जलस्तर वृद्धि ने नगला दुर्जन, नगला दीपी, नगला नैनसुख, नगला जयकिशन, नगला खाना, नगला चतुरी, नगला जैली, नगला पदम, मूजखेड़ा और नगला हंसी सहित कई गांवों को चारों ओर से पानी से घेरकर टापूनुमा बना दिया है। सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और लोगों की जिंदगी नाव व एक स्टीमर के भरोसे चल रही है। इन कठिन हालातों के बीच भी मूजखेड़ा और नगला दुर्जन के स्कूली बच्चों ने पढ़ाई से समझौता नहीं किया है।

Kasganj:फर्जी इंतजामों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, तीन अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Kasganj:फर्जी इंतजामों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, तीन अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

जिले में अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को नदरई गेट क्षेत्र में संचालित तीन अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीनों अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।

जन्माष्टमी, हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर मंथन, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
जन्माष्टमी, हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर मंथन, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

मथुरा में स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छता, पार्किंग, बैरिकेडिंग, घाटों की सुरक्षा और सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

KASGANJ NEWS: उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की छापेमारी, छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित
KASGANJ NEWS: उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की छापेमारी, छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित

किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में जिले में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं छापामार अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान छह उर्वरक विक्रेताओं के यहां गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उनके उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

11 दिनों से हर कदम पर तप, हर सांस में "बम-बम भोले"... दंड कांवड़ लेकर शिवधाम की ओर बढ़े सिढपुरा के गोपाल शर्मा
11 दिनों से हर कदम पर तप, हर सांस में "बम-बम भोले"... दंड कांवड़ लेकर शिवधाम की ओर बढ़े सिढपुरा के गोपाल शर्मा

सच्ची श्रद्धा जब संकल्प का रूप ले लेती है, तो कठिन से कठिन राह भी साधना बन जाती है। ऐसा ही अद्भुत दृश्य गुरुवार को सिढ़पुरा नगर में देखने को मिला, जब सुभाष नगर, ताजपुर रोड निवासी गोपाल शर्मा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दंड कांवड़ के माध्यम से भगवान शिव के दरबार की ओर बढ़ते हुए नगर पहुंचे। उनकी कठिन तपस्या और अटूट आस्था को देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा।

KASGANJ:जख्मों से कराहती रही सड़क....कर्मचारी टटोलते रहे घाव, मजदूर लगाते गए टांके,विकास की तस्वीर या बदहाली की दास्तां
KASGANJ:जख्मों से कराहती रही सड़क....कर्मचारी टटोलते रहे घाव, मजदूर लगाते गए टांके,विकास की तस्वीर या बदहाली की दास्तां

विकास की राह देखने वाली एटा रोड गुरुवार को अपने ही जख्मों से कराहती नजर आई। सड़क पर एक-दो नहीं, बल्कि 200 से अधिक गड्ढे ऐसे मिले, जिन्हें भरने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों और मजदूरों को दिन-रात मशक्कत करनी पड़ी। दृश्य कुछ ऐसा था, मानो कोई चिकित्सक लंबे समय से घायल मरीज के शरीर पर एक-एक कर टांके लगा रहा हो। सड़क का हर पैबंद उसकी बदहाली की कहानी कह रहा था।

KASGANJ: इलाज में लापरवाही से मासूम की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग,दो अवैध अस्पताल सील;आरोपी झोलाछाप के परिजनो को थमाया नोटिस
KASGANJ: इलाज में लापरवाही से मासूम की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग,दो अवैध अस्पताल सील;आरोपी झोलाछाप के परिजनो को थमाया नोटिस

सोरों क्षेत्र के मल्लाह नगर में दस्त की शिकायत पर उपचार के लिए ले जाए गए 11 वर्षीय बालक की कथित गलत इलाज और इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद हुई मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को हरकत में ला दिया। घटना के बाद बुधवार को जिलेभर में झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान दो अवैध चिकित्सा संस्थानों को सील कर दिया गया, जबकि बालक की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक के परिजन को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया गया।

जागरण टुडे की पहल लाई रंग: पहले मिट्टी डाली, फिर हटाई... आखिर शुरू हुई सही मरम्मत; अब कांवड़ यात्रा दौरान गंजडुंडवारा के एटा रोड पर जख्मी नहीं होंगे भोले के भक्तों के पांव
जागरण टुडे की पहल लाई रंग: पहले मिट्टी डाली, फिर हटाई... आखिर शुरू हुई सही मरम्मत; अब कांवड़ यात्रा दौरान गंजडुंडवारा के एटा रोड पर जख्मी नहीं होंगे भोले के भक्तों के पांव

जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जागरण टुडे की पहल आखिरकार रंग लाई। कावंड यात्रा शुरु होने से पूर्व 28 जुलाई को "क्या ऐसे होगा भोले के भक्तों का स्वागत... हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गड्ढों से जूझेंगे शिवभक्त, कांवड़ियों के पैर जख्मी करेंगे सड़क के गड्ढे" शीर्षक से एटा रोड की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर में सवाल उठाया गया था कि कादरगंज गंगा घाट से गंगाजल लेकर गुजरने वाले हजारों शिवभक्त आखिर जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के बीच सुरक्षित यात्रा कैसे करेंगे। साथ ही यह भी पूछा गया था कि गड्ढा मुक्ति अभियान पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत बार-बार बदहाल क्यों हो जाती है।

जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को पिलाएं मां का पहला पीला गाढ़ा दूध: डॉ. दीपशिखा
जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को पिलाएं मां का पहला पीला गाढ़ा दूध: डॉ. दीपशिखा

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत मथुरा में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने और छह महीने तक केवल स्तनपान कराने पर जोर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि मां का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ संक्रमण से बचाव और स्वस्थ विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Fatal error: Allowed memory size of 1610612736 bytes exhausted (tried to allocate 2339624 bytes) in /home/u208416688/domains/jagrantoday.in/public_html/cat_news.php on line 40