जागरण टुडे, कासगंज
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को थाना सोरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की।
सबसे पहले एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र और आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर और आईजीआरएस रजिस्टर की जांच की गई। इस दौरान मिली कमियों को शीघ्र सुधारने और सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह और भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।