Tuesday, March 31, 2026

जम्मू-कश्मीर : डोडा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू, एक जवान के घायल होने की सूचना

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: July 18, 2024

जम्मू-कश्मीर : डोडा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू, एक जवान के घायल होने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों की एक बार फिर आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की सूचना आ रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। अभी इस मामले की अधिक जानकारी आना बाकी है। 
तीन दिन पहले हुए मुठभेड़ में पांच जवान हो गए थे शहीद
इससे पहले सोमवार को हुई मुठभेड़ एक कैप्टन समेत पांच जवान शहीद हो गए थे, इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शामिल था। यह मुठभेड़ तब हुई थी जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सोमवार शाम डोडा शहर से करीब 55 किमी दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों की घेराबंदी करने पर उन्होंने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी। जवानों ने घने जंगल में आतंकियों का पीछा किया। रात करीब नौ बजे एक और मुठभेड़ हुई, इसमें कैप्टन समेत पांच जवान घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। 
घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही सेना
सोमवार को हुई मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली थी, जोकि जैश-ए-मोहम्मद का हिस्सा है। इसी संगठन ने कठुआ में सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। सेना की ओर से आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.