जागरण टुडे, कासगंज।
थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम कुमरौआ स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के मुख्य संत रामचरण दास त्यागी रविवार सुबह एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संत के शिष्य अंगद दास त्यागी ने जानकारी दी कि सुबह लगभग आठ बजे संत रामचरण दास आश्रम की छत पर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़े।
हादसे के तुरंत बाद शिष्य अंगद दास त्यागी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में संत को जिला अस्पताल, कासगंज में भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
स्थानीय श्रद्धालु और भक्तगण उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।