Friday, January 30, 2026

कासगंज। शहर के मंदिर पर कब्जे की साजिश! पुजारी ने जताया जान को खतरा, दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 24, 2025

कासगंज। शहर के मंदिर पर कब्जे की साजिश! पुजारी ने जताया जान को खतरा, दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप


जागरण टुडे कासगंज


योगी सरकार में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित एक प्राचीन मंदिर के पुजारी ने कुछ दबंगों पर मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुजारी ने बताया कि ये लोग लगातार धमकी दे रहे हैं और मंदिर की संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ित पुजारी ने बताया कि वह इस मामले को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका है और कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुजारी का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है।

पुजारी ने राकेश गुप्ता सहित अन्य कई दबंगों पर नामजद आरोप लगाते हुए कहा कि वे मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और कब्जे की नीयत से आए थे। पुजारी के अनुसार, इन लोगों ने कई बार धमकियां दी हैं और जान से मारने की चेतावनी तक दी है।

स्थानीय लोगों ने भी पुजारी के आरोपों का समर्थन किया है और प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कासगंज के धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुजारी ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो धार्मिक स्थल पर कब्जे और अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.