Wednesday, April 1, 2026

KASGANJ NEWSपटियाली सीओ संदीप वर्मा ने गस्त के दौरान बाइक सीज की — तेज आवाज वाले हॉर्न और सालेंसर पर की कार्रवाई

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 10, 2025

KASGANJ NEWSपटियाली सीओ संदीप वर्मा ने गस्त के दौरान बाइक सीज की — तेज आवाज वाले हॉर्न और सालेंसर पर की कार्रवाई


जागरण टुडे, कासगंज।

जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटियाली क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप वर्मा ने गस्त के दौरान एक युवक की बाइक को सीज कर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक में तेज आवाज करने वाला प्रतिबंधित हॉर्न तथा तेज आवाज का मॉडिफाइड सालेंसर लगा हुआ था। यह न केवल सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के भी विरुद्ध है।

सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने तत्काल प्रभाव से वाहन को सीज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बाइक सवार युवक जीशान पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मोहल्ला खेरू लाल कुआं, गंजडुंडवारा के खिलाफ कार्रवाई की है।

सीओ ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई युवक अपनी मोटरसाइकिलों में अवैध सालेंसर और तेज हॉर्न लगाकर आमजन को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने क्षेत्र के वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का संशोधित (मॉडिफाइड) सालेंसर, हाई डेसिबल हॉर्न या फ्लैशिंग लाइट का प्रयोग न करें। ऐसा करने पर वाहन जब्त किए जाएंगे और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई आम जनता को ध्वनि प्रदूषण से राहत देने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।



---

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.