Friday, January 30, 2026

Bareilly News: सिरौली में चाचा ने भतीजे को ईंट से कुचलकर मार डाला

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: December 20, 2025

Bareilly News:  सिरौली में चाचा ने भतीजे को ईंट से कुचलकर मार डाला

जागरण टुडे, बरेली

जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रिश्ते के चाचा ने भतीजे की शराब पीने के दौरान विवाद के बाद ईंट से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सिरौली थाना क्षेत्र के बेलबुझिया निवासी जावित्री ने पुलिस को बताया कि वह पति तोताराम (30) और तीन बच्चों के साथ गांव  रहती है। उसके पति तोताराम के पिता जागनलाल का मौसेरा भाई बदायूं के धर्मपुर गांव निवासी फूलचंद भी कई साल से उसी गांव में ही रह रहा है। तोताराम अपने रिश्ते के चाचा फूलचंद के साथ रोजाना शराब पीता था। शुक्रवार रात भी दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। तभी फूलचंद ने उसके पति तोताराम के सिर और चेहरे पर ईंट मारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव वहीं मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तोताराम की पत्नी को एक दिन पहले मायके छोड़ने आया था फूलचंद

वारदात से ठीक एक दिन पहले तोताराम की पत्नी जावित्री को फूलचंद मायके छोड़ने गया था। जावित्री के साथ उसके दो बच्चे भी गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि फूलचंद ही उसे अक्सर मायके छोड़ने जाता था। उस दिन तोताराम की पत्नी भी अपने मायके चमरपुरा गई हुई थी। वहां पर भतीजे का नामकरण था। इसी बीच फूलचंद ने मौका पाकर तोताराम की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी।

जमीन हथियाना चाहता था फूलचंद  

जावित्री ने बताया कि उसके पति तोताराम के नाम पर 24 बीघा जमीन है। आरोपी फूलचंद उर्फ मुच्छड़ उसके पति के पीछे पड़ा हुआ था। वह अक्सर कहता था कि कुछ जमीन उसके नाम पर कर दे। इस पर तोताराम हर बार मना कर देता था। इसी वजह से अंदर खाते फूलचंद उसे पसंद नहीं करता था। साथ ही उसे रास्ते से हटाने का भी मन बना लिया था। यही वजह है कि मौका पाते ही उसकी हत्या कर दी।


भतीजे की हत्या करने वाले रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में जमीनी विवाद और प्रेम-प्रसंग की तरफ जांच जा रही है।

- अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.