Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया रूट निरीक्षण

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 9, 2026

KASGANJ NEWS:महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया रूट निरीक्षण

जागरण टुडे, कासगंज। आगामी महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से विभिन्न रूटों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना ढोलना क्षेत्र स्थित श्याम देवता मंदिर मार्ग तथा थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत मटर मंडी रूट का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


डीएम व एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, निरंतर निगरानी रखने तथा आपात स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।


प्रशासन का लक्ष्य है कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.