Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज में संसाधनों की कमी, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने उपमुख्यमंत्री को भेजा गया मांग पत्र

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 26, 2026

KASGANJ NEWS संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज में संसाधनों की कमी,  एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने उपमुख्यमंत्री को भेजा गया मांग पत्र
जागरण टुडे,कासगंज

जनपद के संयुक्त जिला चिकित्सालय, कासगंज में प्रतिदिन लगभग 2400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती मरीज संख्या के अनुपात में संसाधनों की कमी से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए गुरूवार को विधान परिषद के सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र प्रेषित कर अस्पताल में आवश्यक पदों व उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता की मांग की गई। माहेश्वरी ने पत्र में स्पष्ट किया गया कि वर्तमान स्थिति में उपलब्ध स्टाफ पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे मरीजों को समय पर समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।


मांग पत्र में एक फिजीशियन और एक जनरल सर्जन की तैनाती की मांग की गई है, ताकि गंभीर रोगियों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सके और उन्हें अन्य जिलों में रेफर न करना पड़े। इसके अतिरिक्त चार डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की आवश्यकता बताई गई है, जिससे मरीजों का पंजीकरण और रिकॉर्ड संधारण सुचारु रूप से हो सके।


अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तीन ओटी अटेंडेंट तथा दस वार्ड बॉय की नियुक्ति की मांग भी रखी गई है। नेत्र रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेत्र ओटी के लिए दो ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु एक हार्मोन एनालाइज़र मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, जिससे मरीजों को निजी लैब पर निर्भर न रहना पड़े।
पत्र में कहा गया है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से अपेक्षा की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पदों की स्वीकृति एवं उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.