Tuesday, March 31, 2026

नागपुर के कारखाने में धमाके से 18 की मौत, शवों के चीथड़े उड़े

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: March 1, 2026

नागपुर के कारखाने में धमाके से 18 की मौत, शवों के चीथड़े उड़े

नहीं पता चला धमाके का कारण, फडणवीस ने दिया जांच का आदेश

नागपुर, एजेंसी। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में रविवार सुबह हुए शक्तिशाली धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह करीब 7:15 बजे हुआ।

पुलिस के मुताबिक 24 घायल श्रमिकों का नागपुर के दो अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। धमाके से कई शवों के चीथड़े उड़ गए और कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान करना असंभव हो गया। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं। एक अस्पताल के मुताबिक अस्पताल में भर्ती सभी 18 मरीज आईसीयू में गंभीर हालत में हैं।

विस्फोट के कारण अधिकांश रोगी 30 से 80 प्रतिशत तक गंभीर रूप से जले हुए हैं, साथ ही छर्रे लगने से भी चोटें आई हैं। कुछ मरीजों को सुनने की क्षमता खत्म हो गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.