Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:कोतवाली गंजडुंडवारा में पीस कमेटी बैठक हुई आयोजित, सीओ संदीप वर्मा ने की अपील- शांति व भाईचारे से मनाएं त्योहार, बोले-गड़बड़ी करने वालों पर नही होगा रहम

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 17, 2026

KASGANJ:कोतवाली गंजडुंडवारा में पीस कमेटी बैठक हुई आयोजित, सीओ संदीप वर्मा ने की अपील- शांति व भाईचारे से मनाएं त्योहार, बोले-गड़बड़ी करने वालों पर नही होगा रहम

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्रि को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर प्रशासन ने सख्त संदेश दिया।


बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप वर्मा ने की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की।

सीओ संदीप वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने भी लोगों से दोनों त्योहारों को मिलजुलकर मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान नगर पालिका ईओ सुनील कुमार, जेई हेमंत यादव, के.के. मिश्रा, भारत गुप्ता, सुमित विजयवर्गीय, अमित महाजन, जुम्मन कुरैशी, वसीम कुरैशी, फारुख बख्श, डॉ. संजय, बबलू कुरैशी, शादाब शेख सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.