Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:मकान बंटवारे के विवाद में चली गोली मामला, आरोपी ताऊ गिरफ्तार,लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 17, 2026

KASGANJ:मकान बंटवारे के विवाद में चली गोली मामला, आरोपी ताऊ गिरफ्तार,लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के पटियाली क्षेत्र के गांव नगला डालू गांव में मकान बंटवारे को लेकर हुए खूनी विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं।

ऐसे शुरू हुआ विवाद और चली गोली

जानकारी के अनुसार नगला डालू निवासी प्रदीप पुत्र सबल सिंह का अपने ताऊ वीर सिंह चौहान उर्फ पप्पू से मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 16 मार्च की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई।

आरोप है कि गुस्से में आकर वीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी दो नली बंदूक से भतीजे प्रदीप पर फायर कर दिया। गोली प्रदीप के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

वीडियो वायरल होने से बढ़ी चर्चा

घटना के बाद आरोपी का बंदूक लेकर जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना था।

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत थाना पटियाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर सिंह को 16 मार्च को रामनगर नहर किनारे से गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हुई लाइसेंसी बंदूक व कारतूस

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 30 की बढ़ोत्तरी की गई है।

जेल भेजा गया आरोपी

थाना पटियाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.