Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:पटाखे फोड़ बुलेट चलाकर भौकाल मचाने वालों की आई शामत! पटियाली सीओ संदीप वर्मा का सख्त एक्शन,बाइक सीज

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 28, 2026

KASGANJ:पटाखे फोड़ बुलेट चलाकर भौकाल मचाने वालों की आई शामत! पटियाली सीओ संदीप वर्मा का सख्त एक्शन,बाइक सीज

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कस्बा गंजडुंडवारा मे पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर बुलेट बाइक से भौकाल मचाने वाले युवकों के खिलाफ सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। उन्होने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खुद मौके पर पहुंचकर मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट बाइक को पकड़ तत्काल सीज करवा दिया।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद फैसल पुत्र गुफरान खान निवासी गणेशपुर व तबरेज खान पुत्र इमरान खान निवासी गणेशपुर बुलेट बाइक चला रहे थे। बाइक में अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था, जिससे पटाखे जैसी तेज आवाज निकल रही थी। उनकी इस हरकत से राहगीरों, स्थानीय लोगों और बाजार क्षेत्र में मौजूद लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।

इसी दौरान सीओ संदीप वर्मा क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी तेज धमाकेदार आवाज सुनकर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर बाइक को रुकवाया। जांच में साइलेंसर मोडिफाइड पाया गया, जिसके बाद बिना देरी किए बाइक को थाने पहुंचवा जब्त कर सीज करने के निर्देश दिए।

सीओ संदीप वर्मा ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शोर-शराबा फैलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और इस तरह की दिखावटी हरकतों से बचें, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.