Friday, January 30, 2026

विनेश फोगाट ओछी राजनीति का हुईं शिकार, मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा : ओमकार सिंह

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 8, 2024

विनेश फोगाट ओछी राजनीति का हुईं शिकार, मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा : ओमकार सिंह
बदायूं। फाइनल से ठीक पहले विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट ओछी राजनीति का शिकार हुई हैं, इसमें मोदी सरकार के षड्यंत्र की बू आ रही है। विनेश को भाजपा सरकार के काले कारनामों के खिलाफ आवाज उठाने की सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि विनेश लगातार तीन कुश्ती जीतकर फाइनल में पहुंची। इसके बाद 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर फाइनल खेलने से पहले ही अयोग्य करार दे दिया गया। क्या इसकी जानकारी भारत की ओलंपिक मैनेजमेंट टीम को नहीं थी। वजन नियंत्रित करने के लिए टीम ने क्या कदम उठाए क्योंकि खिलाड़ी की पूरी जिम्मेदारी इसी टीम की होती है। 
संचालन जिला सोशल आउटरीच कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। एससी-एसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान वीरपाल सिंह यादव, राजवीर, असद टिंकू, राजेश, उमेश, बख्तियार, दिनेश गौड़, अकील अहमद, रफत अली, सत्तार, श्याम सिंह, सुभाष, मुकेश, आदि मौजूद रहे।
यह भारत सरकार की असफलता : प्रदेश सचिव
प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप और अजित यादव ने कहा कि आप खिलाड़ी को नहीं दोष दे सकते। सरकार के मैनेजमेंट को भी परफॉर्म करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ट्वीट के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी को नकार नहीं सकते। यह पूरी तरह से भारत सरकार की असफलता है।
महिला कांग्रेस महासचिव सुनीता सिंह ने कहा कि क्या भारतीय ओलंपिक प्रबंधन को पता नहीं था कि एक रात में उनका वजन बढ़ गया है। यह हमारे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाउपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, गौरव सिंह राठौर व जिला महासचिव इगलास हुसैन, पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति ने मामले की जांच की मांग की। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.