Friday, January 30, 2026

जीआरएम स्कूल में मेरा देश, मेरा अभिमान विषय पर हुई लेखन प्रतियोगिता

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 14, 2024

जीआरएम स्कूल में मेरा देश, मेरा अभिमान विषय पर हुई लेखन प्रतियोगिता
माइ कंट्री माय प्राइड शीर्षक पर भाषण, नारा और कविता लेखन प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में उनके प्रसिद्ध नारे लगाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेल्यूट द तिरंगा शीर्षक पर कला एवं शिल्प आदि गतिविधियां हुईं। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने अंतरसदनीय क्विज में रूबी सदन के छात्रों अथर्व गंगवार, नितारा लूथरा और जसनूर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और टोपाज सदन रनर अप रहा। टोपाज सदन का नेतृत्व युवराज सक्सेना, नायशा अरोड़ा और ओम पाठक ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिद्धि अग्रवाल और प्रिंसिपल रणबीर सिंह रावत थे। प्रिंसिपल रणबीर सिंह रावत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश की प्रगति एवं समृद्धि की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। समन्वयक डॉ विनीता सक्सेना ने कहा कि सात-आठ वर्ष की आयु से ही आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर, अपने बड़ों और गुरुजनों के प्रति आदरभाव रखकर और अच्छे चरित्र का निर्माण कर देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया जा सकता है। प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली और निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.