Friday, January 30, 2026

वृंदावन में सनातन हिंदू संस्कृति सम्मेलन संपन्न

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 23, 2024

वृंदावन में सनातन हिंदू संस्कृति सम्मेलन संपन्न
मथुरा।  सम्मेलन में सभी संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की और मुस्लिम बफ्क बोर्ड को समाप्त कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की।
 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आम सनातनी हिंदू एकजुट है, लेकिन बड़े मठाधीश अपनी सुविधा अनुसार व्याख्या करने में लगे हैं। भागवत आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमें सर्वप्रथम सनातनी हिंदू बनना है। पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि बगैर सनातनी हिंदुओं के कोई भी सरकार नहीं चल सकती। सरकार को समय-समय पर सनातन के प्रति जागृत करना होगा। 

भागवत आचार्य बलराम ने कहा कि दिनेश शर्मा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें उनका साथ देकर न्यायालय में मजबूत पक्ष रखना होगा। राष्ट्रीय महामंत्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि हिंदू सनातन संस्कृति में समस्त शंकराचार्य का स्थान सर्वोच्च है। सरकार से लेकर धर्म गुरुओं को उनके आदेशों का पालन करना होगा।

आचार्य रेनू ब्रजाचार्य कर्मयोगी महाराज, हरिदास बाबा, जमुना देवी शर्मा, विप्र नेता राजेश पाठक, सदानंद महाराज, ज्ञान आचार्य, जयराम शर्मा, महानगर अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा, राजेश कृष्ण शास्त्री, राहुल गौतम, आकाश शास्त्री, मोनिका भटनागर, संजय हरियाणा, राहुल द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.