श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जगह से ईदगाह को जब तक नहीं हटाया जाता इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। उन्हें समय-समय पर प्रशासनिक कुचक्र के तहत याचनाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर वह उन्हें इससे अवगत कराना चाहते हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी और ब्रज के सर्वांगीण विकास पर अपनी राय देना चाहते हैं।
आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि जो व्यक्ति नंगे पर रहकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाता हो ऐसे परम त्यागी व्यक्तित्व से मुख्यमंत्री को मिलना चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री अश्वनी शर्मा, सचिव जयराम शर्मा, महानगर अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह, मधुबन महंत हरिदास बाबा ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन प्रवक्ता राजेश पाठक ने किया। डॉ जमुना देवी शर्मा, महीला जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश कृष्ण शास्त्री, महानगर महामंत्री राहुल गौतम, मोहनदास बाबा, रामदेव यादव, लखबीर सिंह बघेल, केदार पहलवान, अष्टयाम बैरागी, ठाकुर सूरजमल, गंभीर बघेल, महेश भट्ट आदि उपस्थित थे।