Friday, January 30, 2026

जाने कौन हैं जसदीप सिंह गिल, जो बने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए मुखी

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: September 2, 2024

जाने कौन हैं जसदीप सिंह गिल, जो बने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए मुखी
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों लंबे समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। कुछ साल पहले उन्हें कैंसर भी हो गया था, जिसके चलते उनका लंबे समय तक इलाज चला था। लगातार स्वास्थ्य खराब रहने के चलते उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का एलान किया है।  

कौन है जसदीप सिंह गिल
जसदीप सिंह गिल स्वास्थ्य सेवाओं और दवा उद्योग से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। वह सिप्ला कंपनी में उच्च पद पर थे। हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जसदीप सिंह गिल कई वर्षों से राधा स्वामी सत्संग ब्यास की सेवा कर रहे थे। वह एक सच्चे आध्यात्मिक नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके पास गहरी आध्यात्मिक समझ और साधना का अनुभव है। अपने शांत स्वभाव और स्नेहपूर्ण व्यवहार के कारण वह अनुयायियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

1891 में हुई थी स्थापना
पंजाब के अमृतसर में स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास की स्थापना 1891 में हुई थी। इसकी भारत, अमेरिका, ऑस्टेलिया, जापान, अफ्रिका, न्यूजीलैंड समेत करीब 90 देशों में शाखाएं हैं। इसके दुनिया भर में लाखों अनुयायी हैं। अमृतसर के ब्यास में इसका मुख्यालय है, जो करीब चार हजार एकड़ में फैला है। जिसमें विशाल सत्संग भवन के साथ ही स्कूल, अस्पताल आदि बने हैं। यहां बने तीन अस्पतालों में डेरे से करीब 35 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का मुफ्त इलाज होता है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.