Friday, January 30, 2026

दुष्कर्म के आरोप में आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन व किड जी स्कूल के प्रबंधक अभिनव ओमर गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 8, 2024

दुष्कर्म के आरोप में आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन व किड जी स्कूल के प्रबंधक अभिनव ओमर गिरफ्तार

लखनऊ के हजरतगंज महिला थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2020 में शाहजहांपुर में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन व किड जी स्कूल के प्रबंधक अभिनव ओमर से हुई। महिला एवं विकास मंत्रालय की परामर्शदाता के तौर पर महिला का कार्यकाल सितंबर 2020 तक था। वह पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव संस्था शुरू करना चाह रही थीं। इसकी जानकारी अभिनव ओमर को थी। 11 सितंबर 2020 को पैर में फ्रैक्चर हो जाने के कारण वह संस्था का पंजीकरण नहीं करस पा रही थी।

इस पर पीड़ित महिला ने अभिनव ओमर से संपर्क किया। तब अभिनव ओमर ने कहा कि दोनों लोग मिलकर संस्था का काम करेंगे। आरोप है कि बाद में ओमर बिना महिला की मर्जी के संस्था का अध्यक्ष बन गये। उन्होंने अपनी पत्नी रोशनी को सचिव और पीड़िता को उपाध्यक्ष बना दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि अभी उसकी तबीयत ठीक नहीं है। बाद में आरोपी उसे लखनऊ लेकर आ गया। जहां तीन नवंबर 2022 को एक स्थान पर बिना पीड़िता की मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने धमकी दी  कि किसी को बताया तो एसिड फेंककर झुलसा देंगा। इसके बाद 11 अप्रैल 2023 को पीड़िता के घर आकर जबरन संबंध बनाए और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

14 जून 2023 को महिला को खुद के गर्भवती होने की जानकारी हुई। इस पर आरोपी अभिनव ओमर ने उससे कहा कि किसी को कुछ मत बताना, वह सब देख लेंगे। पीड़िता ने आरोपी की पत्नी को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पीड़िता की मदद करने के बजाए उल्टे 25 लाख रुपये की मांग की गई। इस पर पीड़िता ने लखनऊ के हजरतगंज थाना में आरोपी अभिनव ओमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

शनिवार दोपहर आरोपी अभिनव ओमर जिला न्यायालय के पास स्थित अपने स्कूल में थे। उसी दौरान लखनऊ क्राइम ब्रांच वहां पहुंची और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी अभिनव ओमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें थाना सदर बाजार ले हाकर लिखा-पढ़ी की। इसके बाद अपने साथ लखनऊ ले गई। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज है। लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा और अपने साथ ले गई।

सर्विलांस पर लगा था आरोपी अभिनव का मोबाइल 
उद्यमी अभिनव ओमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुए एक माह से ज्यादा का समय हो चुका था। इस बीच अभिनव की पत्नी ने पीड़ित महिला पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करा दिया था। काफी दिनों तक अभिनव और उनकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ रहा। मगर लखनऊ क्राइम ब्रांच ने अभिनव का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा था। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम आरोपी के मोबाइल  की लोकेशन लेते हुए शाहजहांपुर पहुंची। सदर बाजार थाना पुलिस को अवगत कराने के बाद लखनऊ क्राइम ब्रांच ने स्कूल में दबिश देकर अभिनव ओमर को पकड़ लिया।

विरोध जताने थाने पहुंचे आरोपी अभिनव के समर्थक
अभिनव ओमर एक गैर राजनीतिक संगठन से जुड़े है। उनकी गिरफ्तारी का पता लगने पर दोपहर लगभग दो बजे उनके समर्थक सदर बाजार थाने जा पहुंचे। वहां संगठन के पदाधिकारियों ने अभिनव की गिरफ्तारी का कारण पूछा। इस पर लखनऊ क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ लखनऊ में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के समझाने पर संगठन वाले थाने से चले गए।

आरोप पूरी तरह झूठा
 आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन व किड जी स्कूल के प्रबंधक अभिनव ओमर का कहना है कि महिला की ओर से लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। एक षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। वह पूरी तरह निर्दोष हैं।

पीड़िता पर दर्ज है धोखाधड़ी की रिपोर्ट  केस
शाहजहांपुर। उद्यमी अभिनव ओमर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाले वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। यह एफआईआर अभिनव ओमर की पत्नी रोशनी ने दर्ज कराई है। इस केस की जांच चल रही है। उद्यमी अभिनव ओमर पक्ष के लोगों का कहना है कि उन पर लगा दुष्कर्म का आरोप गलत है। खुद को पीड़िता बतानी वाली महिला अभिनव के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है। उसके खिलाफ भी एसपी के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा है। अभिनव ओमर की पत्नी रोशनी गुप्ता का आरोप है कि ओमर ने चार साल पहले एक ट्रस्ट ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव बनाया था। ट्रस्ट में महिला को सदस्य बनाया था। ट्रस्ट की पूर्ति के लिए धन भी लगाया। आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से पैसा निकालने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दस्तावेजों की जांच करके विवेचना की जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.