Friday, January 30, 2026

Badaun News : एक वक्त था जब कांग्रेस में शामिल होने से पहले लेनी पड़ती थी फौज जैसी ट्रेनिंग

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 26, 2024

Badaun News : एक वक्त था जब कांग्रेस में शामिल होने से पहले लेनी पड़ती थी फौज जैसी ट्रेनिंग
Badaun News : उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस में शामिल होने से पहले सेवादल की ट्रेनिंग जरूरी होती थी। इंदिरा गांधी ने राजीव गांधी की कांग्रेस में एंट्री सेवादल के माध्यम से ही कराई थी। नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सब सेवादल को कांग्रेस का सच्चा सिपाही कहते रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड शफी अहमद ने कहा कि 1923 से पहले आजादी के आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाते और माफीनामा लिखकर बाहर आ जाते थे। झंडा सत्याग्रह के दौरान 1921 में हार्डिकर और उनके मित्रों की राष्ट्र सेवा मंडल ने जब माफी मांगने से मना कर दिया तो उन पर कांग्रेस के बड़े नेताओं की निगाह गई। तभी यह सोचा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की ज़रूरत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस नेता।

नागपुर सेंट्रल जेल में रखी गई थी नींव
उन्होंने कहा कि नागपुर सेंट्रल जेल में उन्होंने एक ऐसा संगठन बनाने का निश्चय किया जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उनमें फौजी अनुशासन और लड़ने का माद्दा पैदा कर सके। हार्डिकर जेल से बाहर आने के बाद इलाहाबाद जाकर पंडित नेहरू से मिले और सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले लड़ाका संगठन की स्थापना पर चर्चा हुई। इसके बाद 1923 में कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में सेवादल बनाने का प्रस्ताव रखा। 

उन्होंनें कहा कि सेवादल के पहले चेयरमैन नेहरू बनाए गए। इसी संगठन को कांग्रेस सेवादल के रूप में जाना गया। शफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस जब-जब परेशानी में रही है, सेवादल के सिपाही आगे आते रहे हैं।
 
कार्यक्रम में मौजूद लोग। 

इंदिरा गांधी की सुरक्षा में लगा रहा था चौबीसों घंटे
बकौल बलराम, ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार के बाद पंजाब में कांग्रेस के लिए काम करना एकदम मुश्किल था, तब सेवादल ने बंदूकों और गोलियों के बीच रहकर वहां संगठन का काम किया। जब 1977 में सत्ता से बाहर होते ही इंदिरा गांधी की सुरक्षा कम कर दी गई तो सेवादल ने चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा की। राजीव गांधी के सत्ता से बाहर होने पर भी सेवादल की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। 

सेवादल के सभी लोगों ने बाल्टियों से उठाया था मैला
कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेंद्र पाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बेलगाम सम्मेलन (1924) में पहली बार सेवादल को सैनिटेशन और सिक्युरिटी की व्यवस्था का काम दिया गया था। तब बाल्टियों में मैला उठाया जाता था। सेवादल से जुड़े सभी वर्ग के लोगों ने चाहे वे ब्राह्मण ही क्यों न हों, सम्मेलन में आए लोगों का मैला साफ किया था। उन्होंने कहा कि इसी सम्मेलन में महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। तब गांधी जी ने कहा था कि हार्डिकर और उनके संगठन के बगैर कांग्रेस का अधिवेशन सफल नहीं हो पाता।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते लोग। 

सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष जगदीश सागर तथा ठाकुर राजीव तोमर ने किया बैठक में राहुल गांधी के संघर्षों तथा कांग्रेस सेवादल के समर्पण पर आस्था रखते हुए ठाकुर राजीव सिंह, अशोक यादव, श्याम बाबू यादव अपने सैकड़ो साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सेवादल सहसचिव बाबू चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड सचिव फरहान हुसैन, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला महासचिव इख्लास हुसैन, जिला कांग्रेस सेवादल जगदीश सागर ने विचार व्यक्त किए।

संचालन जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष संजीव यादव ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अविनेश मिश्रा, इंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधान, राजीव सिंह, विजय सिंह, ओमपाल सिंह, फिरोज सैफी, परम सिंह, रियाजुद्दीन, डॉक्टर योगेंद्र, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.