Friday, January 30, 2026

Sambhal News : पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में संभल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 16, 2024

Sambhal News : पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में संभल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में रहने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा का गांव के ही देशराज से प्लाट का विवाद चल रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पांच दिन पहले परिवार के साथ देशराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया था।

उस समय एसडीएम और सीओ ने सख्ती करते हुए धरना समाप्त करा दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने देशराज की तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, उनके भाई सुभाष शर्मा, एक अन्य सुधीश शर्मा और एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

आरोप है कि दस साल पहले गांव के श्यामलाल से खरीदे प्लाट पर देशराज का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी विजय शर्मा, सुभाष शर्मा और सुधीश शर्मा ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध पर विजय शर्मा ने निर्माण कार्य रुकवाने और जान से मारने की धमकी दी। 

मंगलवार शाम पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर विजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने उनकी मांग को अनदेखा कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.