Saturday, January 31, 2026

Kasganj News: कासगंज में मंगेतर के सामने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई, आरोपी भेजे गए जेल

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 14, 2025

Kasganj News: कासगंज में मंगेतर के सामने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई, आरोपी भेजे गए जेल
कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज गैंगरेप की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई एक युवती से आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती मंगेतर को बंधक बनाकर पीटा और रुपये लूट लिए। डर से सहमी युवती ने दो दिन बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 

कासगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात, मंगेतर के साथ घूमने आई थी युवती 

दिल दहला देने वाली यह घटना शुक्रवार 11 अप्रैल शाम करीब चार बजे की बताई जाती है। एक युवती अपने मंगेतर के साथ पिकनिक प्वाइंट झाल के पुल पर घूमने आई थी। घूमने के बाद दोनों एकांत में बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे आठ युवक उन दोनों को देखकर फब्तियां कसने लगे। फिर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिए। 

मंगेतर को बंधक बनाकर पीटा, करीब दो घंटे दरिंदों के चंगुल में रही युवती

मंगेतर ने इसका विरोध किया तो उसे पकड़कर पीटने लगे। उनमें कुछ लोग युवती को पकड़कर सुनसान जगह ले गए। जहां सभी आठ युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दरिंदों ने करीब दो घंटे बाद युवती और उसके मंगेतर को छोड़ा। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। दरिंदों के खौफ से दोनों इतने दहशत में गए कि घटना के बारे में घरवालों को कुछ नहीं बताया।

तबियत खराब होने पर पीड़िता ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

उधर, घर पहुंचने के बाद युवती की तबियत खराब हो गई। डरी सहमी युवती ने दो दिन बाद रविवार को घटना के बारे में पुलिस को बताया। परिजन युवती को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना पुलिस को दी। गैंगरेप का पता चलने पर पुलिस में खलबली मच गई। सीओ आंचल चौहान और इंस्पेक्टर लोकेश भाटी कुछ ही देर में मौके पर जा पहुंचे। 

सभी आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, आठो आरोपी गिरफ्तार
 
सीओ ने युवती और उसके मंगेतर से जानकारी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस निवासी गढ़ी अड्डा दुर्गा कॉलोनी, अमित कुमार निवासी मिर्ज़ा तयैबपुर कोठी, सोनू उर्फ सत्यपाल निवासी हिम्मतपुर सई, अजय कुमार, रिंकू निवासी नगला बीच थाना ढोलना, सौरभ निवासी कोठरा, बृजेश निवासी नगला थाना कासगंज, सोनू निवासी हिम्मतपुर शामिल हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।

पकड़े गए आरोपियों में भाजपा नेता का करीबी शामिल

घटना के दौरान दरिंदों ने मंगेतर के सामने युवती के कपड़े उतारे और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई, जो आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को मिल गई। पकड़ा गया एक आरोपी भाजपा के एक नेता का करीबी बताया जाता है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।

गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कोतवाली कासगंज क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मंगेतर के साथ एक युवती झाल के पुल पर घूमने आई थी, जो अपने मंगेतर के साथ खेत में बैठी थी। उसके साथ बालात्कार किया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.