महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सिविल सेवा दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सोसायटी बरेली के संयोजक राज नारायण गुप्ता, सामाजिक संस्था सौगात की सचिव करिश्मा, प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, अकादमिक अधिकारी डॉ. मीनाक्षी चंद्रा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग का कारनामा... मेधावी को नहीं बांटे 14 लाख के लैपटॉप, रखवाली पर खर्च कर दिए 53 लाख
मुख्य अतिथि राज नारायण ने सिविल सेवकों के कार्यों की चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों को सवाल उठाना चाहिए, नए-नए विचार होने चाहिए। सिविल सेवा दिवस पर उन्होंने कहा कि समाज में सिविल सेवकों को सम्मानित किया जाए, साथ ही अगर सिविल सेवक कोई गलती करे तो नागरिक उसे बेझिझक बताएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, डॉ. रंजना जायसवाल, नमिता गुप्ता, संचित कक्कड़, डॉ. शिवानी शर्मा, अजीत सिंह, डॉ. पूजा अग्रवाल, उपमा गुप्ता, प्रफुल्ल पाठक, शैलेष गुप्ता, हर्षित रस्तोगी, चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में चेक से बिल जमा कर लाखों का घोटाला करने के मामले में 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, वह भी अज्ञात में
मैकाले की शिक्षा पद्धति छोड़ने का आह्वान
मुख्य अतिथि राज नारायण ने जनता से मैकाले की शिक्षा पद्धति छोड़ने का आह्वान किया। कहा कि आप अच्छे नागरिक तभी बन सकेंगे, जब आपके पास नए विचार होंगे। उन्होंने अपने विभिन्न कार्यों और अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सिविल सोसायटी की छात्र विंग स्थापित करने का आह्वान किया। छात्रों ने उनसे अनेक प्रश्न भी पूछे।