उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बुलंदशहर में थाना अरनिया क्षेत्र के गांव घटाल के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सोरों के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 52 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुलंदशहर और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद रफातपुर गांव में कोहराम मच गया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
कासगंज जिले के सोरों के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु
कासगंज जिले के सोरों के रफातपुर गांव से करीब 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में रविवार शाम छह बजे राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन करने जाने को रवाना हुए थे। रास्ते में बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव घटाल के समीप पहुंचने पर उनकी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे सभी श्रद्धालु घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़कर मौके पर जा पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और कई अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गये।
बुलंदशहर के डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम श्रूति सिंह और एसपी दिनेश कुमार कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच गये। अफसरों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पांच दर्जन श्रद्धालु सवार थे। आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग घायल हैं। सभी श्रद्धालु कासगंज के सोरों के गांव रफातपुर से राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन करने को जा रहे थे। रास्ते में उनकी ट्रैक्टर-ट्राली में कंटेनर ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मृतकों में ये लोग शामिल
बुलंदशहर में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 वर्षीय चांदनी, 62 वर्षीय रामबेटी, 50 वर्षीय इंटूबाबू, 40 वर्षीय धनीराम, 45 वर्षीय मौहरश्री, छह वर्षीय शिवा हैं। इनके अलावा दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। इस हादसे में 52 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बुलंदशहर के कैलाश हांस्पिटल और नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कंटेनर की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण कंटेनर की तेज रफ्तार और लापरवाही है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। सभी आठ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिवार वाले बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।
गांव में मचा कोहराम
बुलंदशहर में हुए हादसे की सूचना रफातपुर गांव पहुंची तो मृतकों के परिवारों में मच गया। सभी लोग राजस्थान के गोडामेड़ी दर्शन को हंसी खुशी घर से निकले थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदार और पड़ोसी मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पूरा गांव गम में डूबा है।
परिवार में कमाने वाले चले गए
रफातपुर गांव के लोगों का कहना है कि यह हादसा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है। कई परिवारों के कमाने वाले सदस्य दुनियां छोड़कर चले गए। कई बच्चे हादसे का श्सिका हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।