जागरण टूडे
26 जनवरी 2018 को शहर में तिरंगा यात्रा निकल रही थी। इसी बीच दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। दंग भडक गया। देश भक्त चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। सात दिनो तक शहर आग से सुलगता रहा।
इस मामले में लखनऊ स्पेशल एएनआई कोर्ट ने फैसला सुना दिया था। सबूतों के अभाव में दो आरोपियो को बरी कर दिया गया, जबकि 28 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था। सभी आरोपी लखनऊ जेल में सजा काट रहे हैं। मंगलवार की रात सजा काट रहे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलीम की लंबित बीमारी के चलते लखनऊ जेल के अस्पताल में हो गई। मौत की खबर मिलते ही सलीम के परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिजन शव लेने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गये हैं। बताया जा रहा है पोस्टमार्टम के बाद सलीम का शव देर शाम तक कासगंज आ जाएगा।