Saturday, January 31, 2026

Bareilly News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद आए मेजर ध्यानचंद, आरपी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 29, 2025

Bareilly News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद आए मेजर ध्यानचंद, आरपी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित

ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)

मीरगंज (बरेली)  राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। कार्यक्रमों में क्रीड़ा आयोजन के साथ मेजर ध्यानचंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें: 36 साल बाद पूर्वोत्तर रेलवे के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास

संगोष्ठी का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० शिव कुमार सिंह द्वारा मेजर ध्यानचंद, के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। उन्होंने छात्र एव छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, धैर्य और नेतृत्व जैसे जीवन मूल्यों को भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से भारत का गौरव बढ़ाया और आज भी उनके समर्पण और खेल भावना से प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें: डुप्लीकेट टाटा साल्ट सप्लायर का गोदाम सील, 8 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा

संगोष्ठी में शारीरिक शिक्षा विषय के प्राध्यापक प्रो० विजय बहादुर सिंह बिष्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद की जीवन यात्रा तथा उनकी उपलब्धियों का तत्कालीन भारतीय जनमानस पर हुए प्रभाव से परिचित कराया। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद की जीवन यात्रा की प्रमुख घटनाओं को पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

इस अवसर पर  डॉ नवनीत शुक्लापुष्पेंद्र सिंह. वीरेंद्र शर्मा तथा बीपीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.