Saturday, January 31, 2026

Bareilly New : दहेज हत्या में दंपति को शाही पुलिस ने भेजा जेल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 29, 2025

Bareilly New : दहेज हत्या में  दंपति को शाही पुलिस ने भेजा जेल
ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली) 

जनपद बरेली के थाना शाही इलाके के गांव परचई में एक सप्ताह पूर्व हुए दहेज हत्या कांड के दो और  आरोपी मृतका दिव्या के सास व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी पति अमित को पहले ही जेल भेज चुकी है। और अभी भी मामले की विवेचना जारी है एवं अभी नामजद बांछित की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरत रही है। जिससे पीड़ित पक्ष ने भी अब राहत की सांस ली है। 

थाना शाही इलाके के गांव परचई में 21 अगस्त को हुई थी घटना

शाही थाना क्षेत्र के गांव परचई में विवाहित महिला दिव्या पत्नी अमित का शव कमरे में फांसी के फंदे से संदिग्ध परिस्थि्ितयों में लटका मिला था। इस मामले में मृतका दिव्या के चाचा अमन पाण्डेय निवासी ग्राम धनुआ थाना दियोरनियां जनपद बरेली की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति अमित व ससुर दिनेश व सास रेखा और जेठ रजत व जेठानी रजनी एवं देवर सुमित के खिलाफ शाही थाना में मुकददमा दर्ज कराया था। और शाही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए विगत दिनों दिव्या के हत्यारोपी पति अमित को हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है। 

मुकदमे में बांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी 

शाही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतका  महिला दिव्या के परिजनों की ओर से दहेज हत्या मामले में पति समेत आधा दर्जन महिला, पुरूषों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकददमा दर्ज कराया था। घटना के मुख्य आरोपी मृतका महिला के पति अमित पुत्र दिनेश निवासी गांव परचई को हिरासत में लेकेर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। और दहेज हत्या में दोषी पाये जाने पर मृतका दिव्या के ससुर दिनेश पांडे व सास रेखा को भी हिरासत में लेकर (आज) शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। और अभी बांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।  

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.