Friday, January 30, 2026

विजन डॉक्यूमेंट 2047: हर परिवार से फीडबैक लेगी यूपी सरकार, मिलेगी पुरस्कार की सौगात

लेखक: Jagran Today | Category: अंतरराष्ट्रीय | Published: September 4, 2025

विजन डॉक्यूमेंट 2047: हर परिवार से फीडबैक लेगी यूपी सरकार, मिलेगी पुरस्कार की सौगात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2047 तक राज्य को विकसित बनाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047” नामक इस महाअभियान के तहत आम नागरिक सीधे अपनी राय और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे। उपयोगी व सार्थक सुझावों का चयन नीति आयोग और विषय विशेषज्ञ करेंगे। चयनित सुझावों को जिला और प्रदेश स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन, लखनऊ में विशेष क्यूआर कोड और ऑनलाइन पोर्टल (https://samarthuttarpradesh.up.gov.in) लॉन्च कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में सुझाव देने की अपील की।


सुझाव देने की प्रक्रिया आसान 

  • सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में लगाए जाएंगे क्यूआर कोड।

  • क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल पर भेज सकेंगे सुझाव।

  • सुझावों को शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म प्लानिंग में शामिल किया जाएगा।

  • अभियान एक माह तक चलेगा।

कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रबुद्धजन शामिल हुए और कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रयास नहीं बल्कि जनभागीदारी से विकास का बड़ा कदम है।


12 प्रमुख सेक्टरों पर रहेगा फोकस

यह विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम—अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति— पर आधारित है।
नागरिक अपने सुझाव इन 12 क्षेत्रों पर दे सकते हैं:

  • कृषि

  • पशुधन संरक्षण

  • औद्योगिक विकास

  • आईटी और टेक्नोलॉजी

  • पर्यटन

  • नगर व ग्राम्य विकास

  • आधारभूत संरचना

  • संतुलित विकास

  • समाज कल्याण

  • स्वास्थ्य

  • शिक्षा

  • सुरक्षा व सुशासन

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि अभियान का पहला चरण अकादमिक संस्थानों में गोष्ठियों और प्रबुद्धजनों के संवाद से शुरू होगा। इसके बाद इसमें प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। हर ग्राम पंचायत और नगर निकाय के वार्ड में संकल्प लिया जाएगा

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.