Friday, January 30, 2026

Mathura:वामन जयंती महोत्सव पर दीपों की झिलमिलाहट से चमक उठा स्वामी घाट

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2025

Mathura:वामन जयंती महोत्सव पर दीपों की झिलमिलाहट से चमक उठा स्वामी घाट

जागरण टुडे, मथुरा।

माता भुवनेश्वरी एवं वामन भगवान की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को स्वामी घाट स्थित यमुना महारानी मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य दीपदान और भजन संध्या में दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय संगीत ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य संरक्षक पंडित राम गोपाल शर्मा, संस्थापक श्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा, शोभायात्रा संयोजक संजय पिपरोनिया, महामंत्री अर्जुन पंडित, उपाध्यक्ष विजय शर्मा एवं जमुना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि माता भुवनेश्वरी और वामन भगवान की जयंती समाज को धर्म, सत्य और कर्तव्यपालन का संदेश देती है। श्याम शर्मा ने बताया कि वामन भगवान का अवतार अधर्म के अंत और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। संजय हरियाणा ने कहा कि समिति की शक्ति माता भुवनेश्वरी और वामन भगवान का आशीर्वाद है, और यह पर्व सामाजिक समरसता और भक्ति भाव को प्रबल करता है।

मुख्य संयोजक संजय पिपरोनिया ने दीपदान और भजन संध्या को समाज में भक्ति का आलोक फैलाने वाला आयोजन बताया। महामंत्री अर्जुन पंडित ने कहा कि यह पर्व एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाता है। उपाध्यक्ष विजय शर्मा और जमुना शर्मा ने कहा कि यह अवसर समाज सेवा, धर्म रक्षा और प्रेम-सद्भाव फैलाने की प्रेरणा देता है।

दीपों की पंक्तियों से जगमग मंदिर प्रांगण में भजन संध्या के दौरान भक्त यमुना महारानी और भगवान वामन के भजनों में झूमते रहे। पूरा परिसर दिव्य आस्था और अध्यात्म की छटा से महक उठा। इस अवसर पर बंशी लाल शर्मा, गौरव कांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, गोविंद आचार्य, सर्वेश चतुर्वेदी, दर्शन देवी, अनीता आचार्य, भावना शर्मा, सरोज वशिष्ठ, सोनू गौड़, श्री हरि, वर्षा कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.