Friday, January 30, 2026

Mathura: 37 पीढ़ियों की परंपरा के साथ वृंदावन में हुआ भगवती शरण देवाचार्य का तिरोभाव महोत्सव

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 5, 2025

Mathura: 37 पीढ़ियों की परंपरा के साथ वृंदावन में हुआ भगवती शरण देवाचार्य का तिरोभाव महोत्सव

जागरण टुडे, वृंदावन। ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित मदन मोहन कुंज में गुरुदेव भगवान भगवती शरण देवाचार्य महाराज का तिरोभाव महोत्सव बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। संत-समाज, महंतों और श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गुरुदेव को नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में दिगंबर अनि अखाड़ा के उपाध्यक्ष मोनी महाराज ने कहा कि ऐसे उत्सव गुरुदेव के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण को प्रकट करते हैं। वहीं महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव ने कहा कि संतजनों का प्रथम कर्तव्य है कि वे अपने गुरुजनों की परंपराओं का निर्वहन करें और उनके उत्सव श्रद्धाभाव से मनाएं।

नारद टीला गद्याचार्य निंबार्क पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देवाचार्य ने बताया कि वामन द्वादशी के पावन अवसर पर यह तिरोभाव महोत्सव आयोजित किया जाता है। विशेष बात यह है कि लगातार 37 पीढ़ियों से सभी गुरुजन वामन द्वादशी के दिन ही देह त्याग करते आए हैं, जो ठाकुरजी की विशेष कृपा का द्योतक है।

इससे पूर्व आश्रम में ठाकुरजी का भव्य फूल बंगला सजाया गया और आरती संपन्न हुई। संत-महंतों ने ठाकुरजी के दर्शन कर महाराजश्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महोत्सव में निर्वाणी अनि अखाड़ा के अध्यक्ष मुरली दास महाराज, जगद्गुरु वेणुगोपाल महाराज, महामंडलेश्वर किशोरी शरण महाराज, महंत मोहनी बिहारी शरण, महंत सुंदर दास महाराज, गोपीकृष्ण दास, महंत हरिशंकर नागा, उपसभापति मुकेश सारस्वत, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, श्रीगोपाल वशिष्ठ, भारत यादव, मुकेश शर्मा, राधिका दास सहित अनेक संत-समाज और श्रद्धालु मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.