Saturday, January 31, 2026

Vrindavan News: सेवा कार्य कर मनाया देवकीनंदन महाराज का जन्मदिवस

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 14, 2025

Vrindavan News: सेवा कार्य कर मनाया देवकीनंदन महाराज का जन्मदिवस

देश दुनियां में भगवद् कथाओं से सनातन की अलख जगाने वाले देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज का जन्मोत्सव सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। शिष्य परिवार ने जरूरतमंद लोगों को भोजन-वस्त्रादि वितरित कर अपने गुरु की दीर्घायु हेतु प्राथर्ना की। देवकीनंदन महाराज ने यूएसए से जारी वीडियो के माध्यम से सभी का आभार व्यक्त करते हुए सेवा को परमधर्म बताया।

छटीकरा मार्ग स्थित ठा. प्रियाकांतजु मंदिर पर देवकीनंदन महाराज का 47वां जन्मदिवस मनाया गया। मंदिर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर महाराजश्री को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने वृंदावन के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भोजन प्रसादी एवं वस्त्रों का वितरण कर सेवा कार्य किया। वहीं गुरुकुल विश्वविद्यालय स्थित बाढ़ राहत केंद्र, बेलवन, मथुरा स्थित लक्ष्मीनगर आदि क्षेत्रों में भोजन वितरण का कार्य किया।

मंदिर प्रबंधक रवि रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सेवा कार्यों के साथ देवकीनंदन महाराज का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस समय दो माह से यूएसए में कथा वाचन कर रहे महाराजश्री ने वहां से जारी वीडियों में शिष्यों का आभार जताया। उन्होंने सेवा को परमधर्म बताते हुए शिष्यों से कहा कि इस समय देश के विभिन्न क्षेत्रों में जल प्रलय आई हुई है। वहां जाकर सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करना चाहिए।

श्यामसुंदर शर्मा, योगेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, विष्णु शर्मा, धाकड़ सिह, गोविंद कुमार, योगेश, जगदीश वर्मा आदि ने सेवा कार्य में भाग लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.