Saturday, January 31, 2026

Mathura News: बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम को सौंपा ज्ञापन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 19, 2025

Mathura News: बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम को सौंपा ज्ञापन

जागरण टुडे, मथुरा

जनपद मथुरा में आई बाढ़ से किसानों और आम नागरिकों की दयनीय स्थिति को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता दीनदयाल धाम फरह की ओर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने निकले। रास्ते में जिला प्रशासन से तीखी नोकझोंक और संघर्ष के बाद क्वालिटी चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि बाढ़ आपदा ने पूरे जनपद में जनजीवन को संकट में डाल दिया है। कृषि भूमि, फसलें, पशुधन, मकान और अन्य संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों की आय पूरी तरह रुक गई है और लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। उनना कहना है-

  1. फसल नुकसान पर मुआवजा – अधिकांश किसानों की खरीफ फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। खेतों में जलभराव से भूमि की उर्वराशक्ति भी प्रभावित हुई है।

  2. कर्ज माफी की मांग – किसान पहले से साहूकारों और बैंकों के कर्ज में दबे हैं। बाढ़ से तबाही के बाद आत्महत्या का खतरा बढ़ गया है। कर्ज माफ किए बिना राहत संभव नहीं।

  3. डीएपी, यूरिया और बीज उपलब्ध कराना – किसान अब रबी की बुवाई करना चाहते हैं लेकिन उन्हें समय पर खाद और गुणवत्तापूर्ण बीज नहीं मिल पा रहे हैं। इससे अगली फसल भी प्रभावित होगी और प्रदेश की खाद्य सुरक्षा पर संकट आ सकता है।

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि जब तक प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को उचित मुआवजा, कर्ज माफी और खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.