Saturday, January 31, 2026

Bareilly News: 8वें वेतन आयोग की कमेटी गठन में देरी पर NERMU में आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 20, 2025

Bareilly News:   8वें वेतन आयोग की कमेटी गठन में देरी पर NERMU में आक्रोश, किया  विरोध प्रदर्शन

जागरण टुडे, बरेली

आठवें वेतन आयोग की कमेटी गठन में हो रही देरी को लेकर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) ने 19 सितंबर को इज़्ज़तनगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर किया गया।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने रैली निकालकर सरकार को चेतावनी दी। इसे चेतावनी दिवस के रूप में मनाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले नए वेतनमान पर कमेटी गठन में देरी सीधे तौर पर कर्मचारियों के हितों पर असर डालेगी। जितनी देर होगी, उतना अधिक नुकसान कर्मचारियों को उठाना पड़ेगा।

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वी. एन. सिंह ने कहा कि बोनस का भुगतान वास्तविक वेतन के आधार पर न करके 7000 रुपये की सीलिंग पर किया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है। यूनियन ने मांग की है कि आठवें वेतन आयोग की कमेटी का गठन जल्द किया जाए। जनवरी 2026 से नए वेतनमान लागू किए जाएं। दुर्गा पूजा से पहले बोनस का भुगतान वास्तविक वेतन के आधार पर किया जाए।विरोध रैली कारखाना गेट से डीआरएम ऑफिस तक निकाली गई। इसमें केंद्रीय व मंडल स्तर के पदाधिकारी और सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रदर्शन में बसंत चतुर्वेदी, वी.एन. सिंह, परवेज अहमद, राम किशोर, मुकेश सक्सेना, आर.के. पाण्डेय, जगवीर सिंह, बृजेश सागर, ताजुद्दीन खान, हरीश भारती, महिप कश्यप, आरिफ हुसैन, राहुल सक्सेना, दीपक जोहरी, यशपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। महिला कर्मचारियों में सुषमा शर्मा, मुन्नी देवी, रुखसाना, साधना पांडे, मिनी देवी, मालती नेगी, गीता, अनीता सिंह आदि ने भी सक्रिय भागीदारी की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.