Saturday, January 31, 2026

Bareilly News : दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला, मरने से पहले खुद किया खुलाशा

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 27, 2025

Bareilly News :  दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला, मरने से पहले खुद किया खुलाशा

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर इनायतुल्ल गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 25 मई 2025 को ब्याही गई विवाहिता सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत हो गई। मृतका ने मरने से पहले एक प्रेस नोट में अपने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। 

मायके वालों का आरोप : शादी के बाद से कर रहे थे दहेज की मांग 
मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन सीमा देवी की शादी हिन्दू रीति रिबाज और 07 लाख रूपये खर्व करके की थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति नरेंद्र मौर्य समेत ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और दहेज को  लेकर लगातार ताने देते थे। वे मायके से दो लाख रूपये लाने का दबाब बना रहे थे। 
16 सितम्बर को  दिया जहर, अस्पताल में हुई मौत 
गांव नंदगाव निवासी दिनेश पुत्र चंद्रपाल मौर्य ने बताया कि 16 सितम्बर को पति, ससुर, ननद व नन्दोई ने मिलकर सीमा को पहले मारा पीटा और फिर जहर पिला दिया। गंभीर हालत में मैंने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया, जहां 26 सितम्बर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मौत से पहले लिखा खुद का ब्यान 
मरने से पहले सीमा देवी ने एक हस्त लिखित ब्यान (प्रेस नोट) जारी किया, जिसमें उसने अपने पति, ससुर, और ननद व नन्दोई ससुरालजनों पर मारपीट करने और जान से मारने की इरादे से जहर दिए जाने का आरोप लगाया। यह प्रेस नोट और परिवार द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया। 

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, शव पोस्ट मार्टम को भेजा 
भोजीपुरा पुलिस ने शव को पीएम हेतु बरेली मोर्चरी हाउस भेज दिया है। थाना पुलिस का  कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.