Friday, January 30, 2026

Vrindavan News: गुरु शरणानंद महाराज से मिलने पर भावुक हुए प्रेमानंद महाराज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 9, 2025

Vrindavan News:  गुरु शरणानंद महाराज से मिलने पर भावुक हुए प्रेमानंद महाराज

कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज से मिलने रमणरेती स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। जहां अध्यात्म के दो सितारों के मिलन से वातावरण भक्तिमय हो गया।

बुधवार को ब्रजभूमि के दो प्रमुख संतों का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत प्रेमानंद महाराज ने जैसे ही अपने प्रिय गुरु स्वरूप कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज को देखा तो वे अपनी गद्दी छोड़कर कुटिया के द्वार तक पहुंचे और दंडवत प्रणाम किया। भावविह्वल प्रेमानंद महाराज की आंखों से अश्रुधारा बह निकली।


शरणानंद महाराज ने उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अपने आसन पर बिठाया और स्वयं नीचे बैठ गए एवं मंत्रोच्चारण कर शरणानंद महाराज के चरण पखारे, उनका पूजन किया और चरणों को अपने मस्तक से लगाया। शरणानंद महाराज ने भोग में केवल तुलसी पत्र मांगा।

वहीं, प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर मथुरा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक प्रेमानंद जी महाराज स्वस्थ्य हैं। कोई भी व्यक्ति या समूह भ्रांतियां फैलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.