Saturday, January 31, 2026

KASGANJ NEWS अशोकनगर में उजाला कैंडल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 से 60 लाख का नुकसान

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 30, 2025

KASGANJ NEWS अशोकनगर में उजाला कैंडल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 से 60 लाख का नुकसान


दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, प्रशासन कर रहा क्षति का आकलन


जागरण टुडे कासगंज

शहर के अशोकनगर स्थित किला रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उजाला कैंडल मोमबत्ती फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखे लाखों रुपये के मोम, तैयार मोमबत्तियाँ और कच्चा माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री संचालक मोहम्मद शरीफ के अनुसार, आगजनी की इस घटना में लगभग 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शरीफ की यह फैक्ट्री कई वर्षों से मोमबत्ती निर्माण का कार्य कर रही है। बुधवार की रात कर्मचारी रोज की तरह काम समाप्त कर फैक्ट्री बंद करके चले गए थे। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देखी तो तुरंत फैक्ट्री संचालक को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


दमकल कर्मियों की तत्परता से आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकी जा सकी। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। मौके पर पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की गई।


फैक्ट्री संचालक मोहम्मद शरीफ ने बताया कि यह आग पूरी तरह विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में भारी आर्थिक क्षति हुई है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है। प्रशासन ने फैक्ट्री का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.