आजकल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय बालीवॉल प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें बिहार, बंगाल, कश्मीर, तमिलनाडु, पंजाब, लद्दाख, मणिपुर सहित सभी प्रमुख राज्यों की टीमें बरेली पहुंची हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन यानी शुक्रवार सुबह से बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए। बिहार से आए खिलाड़ियों का लक्ष्य जीत पर था, लेकिन उनसे जब बातचीत हुई तो उनका लक्ष्य दोहरा निकला। पहला लक्ष्य उना बालीवॉल प्रतियोगिता जीतना था। जबकि उनका दूसरा लक्ष्य बिहार में एनडीए सरकार बनना था। क्योंकि वे बिहार में कानून राज कायम रखना चाहते हैं।
राष्ट्रीय बालीवॉल प्रतियोगिता में भाग लेने बरेली आए स्कूली बच्चों का था जाना चुनाव परिणाम पर ध्यान
शुक्रवार अपराह्न जीआईसी बरेली परिसर में बालीवॉल प्रतियोगिता अलग-अलग सैट में चल रही थीं। मंच पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल बिराजमान थे। उनके साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जीआरएम चेयरमैन राजेश अग्रवाल जौली और भवानी जोशी समेत खेल जगत से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। उधर, बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही थी। ऐसी स्थिति में खेल खिलाड़ियों के बीच राजनीतिक चर्चा भी स्वाभाविक थी।
बिहार में आई अंडर-17 बालक और बालिका टीम भी खेल रही थी। उनका ध्यान सिर्फ जीत पर था, लेकिन आज उनका लक्ष्य दोहरा रहा। यानि बालीवॉल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराना था, लेकिन उनके मन में दूसरा लक्ष्य भी चल रहा था, जो बिहार में एनडीए सरकार बनाना चाहता था। बच्चे भले ही राजनीति से परे थे, इसके बावजूद वे बिहार के भले के लिए भी चिंतित थे। उनके मन में भाव था कि साफ सुधरी राजनीति करने वाले लोग बिहार में सत्ता में रहे, गुंडे मवाली नहीं।
खिलाड़ी बोले-हमारा भविष्य सुरक्षित
बिहार चुनावी परिणाम आ रहे थे। इसलिए मीडिया ने बिहार से आए खिलाड़ियों से चुनाव परिणाम और सत्ता संबंधी चर्चा शुरू कर दी। बातचीत में महिला खिलाड़ियों ने खुलकर बोला- पहले जो सरकारें थीं उनके कार्यकाल में बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। घोटाला, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अपराध और असुरक्षा का माहौल था। उन्होंने कहा वे काफी छोटे थे, लेकिन कहीं न कहीं से उनके सामने इन विषयों पर चर्चा होती रहती थी।
समाज में भय जैसा वातावरण बना रहता था। आम आदमी खुले में सांस नहीं ले सकता था। महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित थी। शाम होते ही जंगलराज हो जाता था। मगर जब से नितिश कुमार एनडीए से गठबंधन कर मुख्यमंत्री बने तब से बिहार में जबरदस्त बदलाव आना शुरू हुआ। अब सड़क, पानी, कानून, शिक्षा, रोजगार, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में बिकास तेजी से शुरू हुआ है।
उन्होंने बताया कि वे अपनी प्रतियोगिता में व्यस्त हैं, फिर भी इधर-उधर से जानकारी मिली कि एनडीए सरकार बिहार में फिर से आ रही है तब उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने बताया कि इससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। अराजकता और भय का माहौल खत्म होगा, जिससे उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा। आम आदमी खुले में सांस ले सकेगा। बालक खिलाड़ियों ने भी कुछ ऐसे ही विचार रखे और एनडीएम सरकार फिर से सत्ता में लौटने पर खुशी जताई।