Saturday, January 31, 2026

KASGANJ NEWS रचनात्मक कार्य समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में जोर

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 24, 2025

KASGANJ NEWS रचनात्मक कार्य समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में जोर


जागरण टुडे,कासगंज।


लोधी अधिकारी-कर्मचारी संघ (आलोक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज और संस्था के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिबल सिंह ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था की मजबूती का आधार उसका रचनात्मक कार्य होता है। जब संस्था के सदस्य नई सोच, नवाचार और सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करते हैं, तब संस्था न केवल प्रभावी बनती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से समाज में जागरूकता फैलती है और विकास की नई संभावनाएँ जन्म लेती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। रचनात्मक कार्यों के माध्यम से न केवल नए समाधान खोजे जाते हैं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के बेहतर तरीके भी विकसित होते हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि किसी संस्था की प्रगति समाज की प्रगति से जुड़ी होती है। रचनात्मक गतिविधियां समाज को प्रेरित करती हैं और सकारात्मक परिवर्तन के लिए मार्ग प्रशस्त करती हैं।

राष्ट्रीय संगठन सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जब संस्था बेहतर तरीकों से लोगों को जागरूक करती है, तो समाज का विश्वास भी बढ़ता है और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आलोक संगठन जल्द ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश अधिवेशन का आयोजन करेगा। इन अधिवेशनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में अन्य वक्ताओं के रूप में परामर्शदात्री सदस्य राजेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीराम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव रामबाबू, राष्ट्रीय सदस्य अरविंद राजपूत, कृपा शंकर वर्मा, घनश्याम राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन की एकता, रचनात्मकता और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.