Friday, January 30, 2026

Bareilly News - एसबीआई बहेड़ी शाखा में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 26, 2025

Bareilly News - एसबीआई बहेड़ी शाखा में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण

जागरण टुडे, बरेली 

बहेड़ी। नगर पालिका स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बहेड़ी शाखा में सोमवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार के नेतृत्व में सभी बैंककर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।

संविधान दिवस पर ली गई शपथ

इस अवसर पर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पर आधारित निम्न शपथ दोहराई—“हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए संकल्प लेते हैं।हम अपने सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; तथा समान अवसर सुनिश्चित करने का प्रण लेते हैं।हम राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने वाली बन्धुता बढ़ाने तथा व्यक्ति की गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”


कार्यक्रम में सभी बैंक कर्मचारियों ने संविधान के महत्त्व पर चर्चा की और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दोहराया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.