Saturday, January 31, 2026

Bareilly News : सामूहिक विवाह का गवाह बना बरेली काॅलेज, 407 युवक-युवती बने जीवन साथी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 27, 2025

Bareilly News : सामूहिक विवाह का गवाह बना बरेली काॅलेज, 407 युवक-युवती बने जीवन साथी

जागरण टुडे, बरेली

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनपद बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज के मैदान में हुआ, जिसमें नगर निगम बरेली, विकासखण्ड भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा, शेरगढ़ एवं नगर पालिका परिषद फरीदपुर, नवाबगंज, नगर पंचायत सेंथल, धौराटांडा, रिठौरा, ठिरिया निजावत खाँ के 407 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन विताने का संकल्प लिया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर उत्तर पदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, हरि सिंह ढिल्लो, विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एवं अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।


शासन की अति महत्वांकाक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बरेली कॉलेज मैदान में 407 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें 326 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। जनप्रतिनिधियां एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व नव युगलों को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दी।


सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का दिया संदेश। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है, जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। और सभी जोड़े अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेंगे। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपए व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60,000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह के समय साड़ी, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वैनिटी किट, दीवर घड़ी, ट्राली बैग, प्रेस, गद्दे, ताकिया, डबल बेडशीट, फेंटा/बड़ा गमछा, वर के लिये कपड़े, आदि सहित कुल 24 सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया है!

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ समस्त वर्गों की निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु किया गया है। सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता के माहौल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की आर्थिक तंगी की वजह से बेटी की इच्छाएं अधूरी ना रह जाएं इसलिए पूरे विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है।

     विवसामूहिक विवाह कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं गणमान्य लोग व समारोह से सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.