Friday, January 30, 2026

Mathura News- मथुरा के श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 1, 2025

Mathura News- मथुरा के श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

जागरण टुडे, मथुरा 

मथुरा पुरी ब्रजमंडल के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव वैदिक परम्पराओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। योगीराज भगवान श्री कृष्ण की अमृतमयी वाणी के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में भारत के विभिन्न प्रांतों के लगभग 100 महानगरों तथा अनेक विदेशी देशों में रह रहे श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से सहभागिता निभाई। श्री दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान एवं श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद से जुड़े हजारों परिवारों में भी गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

मंदिर प्रांगण में मंगला आरती, इत्राभिषेक, ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार, वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्ज्वलन और अठारह अध्यायों के सामूहिक गीता पाठ का आयोजन हुआ। हवन-पूजन के साथ संतजनों व वैदिक ब्राह्मणों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यह महोत्सव परम् पूज्य विठ्ठलेश जी महाराज की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ और आज वैश्विक आयोजन बन चुका है।

‘हर घर गीता’ अभियान के अंतर्गत ब्रजमंडल में लगभग दस हजार परिवारों ने घर-घर गीता पाठ किया। संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर एवं महामंत्री पं. रामदास चतुर्वेदी शास्त्री के अनुसार लक्ष्य एक लाख परिवारों तक गीता संदेश पहुँचाने का है। कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण व लालकृष्ण चतुर्वेदी ने किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.