Saturday, January 31, 2026

बरेली बवाल: 7 मुकदमों में मौलाना तौकीर समेत 46 के खिलाफ लगी चार्जशीट

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 16, 2025

बरेली बवाल: 7 मुकदमों में मौलाना तौकीर समेत 46 के खिलाफ लगी चार्जशीट

जागरण टुडे, बरेली

26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर एकत्र हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर फायरिंग की और पेट्रोल बम फेंके। इस मामले में प्रेमनगर, किला और कैंट थाने में दर्ज तीनों मुकदमों में 37 लोगों को नामजद किया गया, लेकिन विवेचना के बाद 46 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट मंगलवार को कोर्ट में दाखिल कर दी गई।

दरअसल, 26 सितंबर को आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर तौकीर रजा ने लोगों को इस्लामिया ग्राउंड में एकत्रित होने के लिए कॉल किया था। इस्लामिया ग्राउंड में बड़ी संख्या में सभी लोग पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी थी। तौकीर ने वीडियो जारी कर लोगों को उकसाने का काम किया था। जिसके बाद पुलिस पर पथराव कर फायरिंग की गई थी। इसकी शुरुआत इस्लामिया ग्राउंड के पास खलिल तिराहे से हुई थी। जिसमें पुलिस पर न सिर्फ जानलेवा हमला किया गया बल्कि, पुलिस के साथ लूटपाट भी की गई थी। भीड़ में एकत्र होकर आए उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। कैंट थाने में दर्ज मुकदमें को दारोगा रोहित ने लिखाया था। जिसमें 10 लोगों को नामजद करने के साथ ही कुछ को अज्ञात किया गया। 

इस मुकदमे की विवेचना एसएसआई कृष्ण कुमार ने की। जिसमें उन्होंने 17 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसमें मौलाना तौकीर रजा, नफीस, फरहान रजा, सफी उर्फ सफीले अहमद, फैजल नवी, अफजाल बेग, मुनीर इदरीशी, अनीस सकलैनी, मोईन खान, नदीम खान, नफीस, मुहम्मद महताब, फैजान, मोईन उर्फ सजले, जाकि, आरिफ और फरहद को शामिल किया है। प्रेमनगर में दारोगा प्रमोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया जिसमें 24 लोगों को नामजद किया गया बाकी कई को अज्ञात में शामिल किया गया।

इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने की। इसमें से उन्होंने 22 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की। इसमें मौलाना तौकीर रजा, इम्तियाज अली, मुहम्मद इमरान, मुसीर आलम, फिरोज हुसैन, अनवर हुसैन, आशिफ, समीर अली, अमान हुसैन, कसान हुसैन, फैजान सकलैनी, मुनीर इदरीशी, नदीम खां, नफीस खां, फरहान खां, फैजूल नबी खां, अनीस सकलैनी, आरिफ, जुनैद अली खां, अफजाल बेग, फरहत, और शीफले उर्फ सफी अहमद को आरोपी बनाया गया है। किला थाने में दर्ज उपद्रव के मुकदमे को दरोगा राहुल ने लिखाया था। जिसमें तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की विवेचना एसएसआई हेमराज ने की। उन्होंने अभी तक सात लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.