मुरादाबाद के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 'टेली-मानस' हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप के प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए हैं। इस सेवा के माध्यम से मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञों से नि:शुल्क और गोपनीय परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।
अमरोहा के हसनपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अरविंद शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर ठिएबंदी के नाम पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप है। भागने की कोशिश भी नाकाम रही और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मथुरा के नगला माना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन यज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथा व्यास मोहित कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मथुरा आगमन, कैंट हेलीपैड पर राज्यपाल और जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में दो भाइयों के साथ सात युवकों ने मारपीट की। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मुरादाबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ी संयम अग्रवाल ने उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में जूनियर वर्ग (51 किग्रा) में कांस्य पदक जीतकर फेडरेशन कप के लिए क्वालीफाई किया।
बरेली के मेडलिस्ट छात्रों को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 69वीं प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। विभिन्न आयु वर्गों में छात्रों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
हिंदू कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सख्त कदम उठाया है। अब कॉलेज परिसर में बिना यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने यातायात माह नवंबर 2025 का शुभारंभ किया। धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुरादाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित “रन फॉर यूनिटी” दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली में 26 सितंबर को ‘आई लव मोहम्मद’पोस्टर को लेकर भड़की हिंसा के मामले में दो आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि जब सजा सात वर्ष से कम है तो तत्काल गिरफ्तारी की जरूरत नहीं बनती, और दोनों आरोपियों को अंतरिम राहत प्रदान की।
मुरादाबाद में “हर घर स्वदेशी” मेला 2025 में स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों की रौनक, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल को मिला नया मंच।
मुरादाबाद पुलिस ने गोकशी गिरोह का खुलासा किया। 50 से अधिक महिलाएं नेटवर्क में शामिल, पांच गिरफ्तार। पुलिस ने जांच तेज की, और गिरफ्तारी संभव।
मुरादाबाद में यादव समाज ने फिल्म ‘120 बहादुर’ के नाम का विरोध किया। कहा—फिल्म का शीर्षक ‘120 वीर अहीर’ रखा जाए ताकि शहीद अहीरों को मिले सम्मान।
मुरादाबाद में गगन नदी पर बना पुराना पुल ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पुल बंद कर वैकल्पिक मार्ग जारी किया, जल्द बनेगा नया पुल।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा पुलिस ने 40 लाख की स्मैक के साथ दो सिपाहियों समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से स्मैक, नकदी, मोबाइल और कार बरामद।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को भेदभाव और उत्पीड़न से बचाने के लिए एससी-एसटी एक्ट लाया गया था। मगर कुछ लोग इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए एसी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं।
मुरादाबाद जनपद के थाना पाकबड़ा इलाके के रतनपुर कला स्थित प्राचीन शिव मंदिर से अष्ट धातु की मूर्तियां, त्रिशूल आदि पूजा-पाठ के सामान चोरी की घटना का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। शिव मंदिर से अष्ट धातु की मूर्तियां मदरसे के इमाम और उसके साथियों ने चुराई थीं। पुलिस ने इमाम सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज चौकी में पुलिस ने दो किशोरियों की जमकर पिटाई कर दी। इसका पता लगने पर परिवार वाले दोनों बहनों को ठेली पर लिटाकर अस्पताल ले गए। जहां एक किशोरी की हालत गंभीर देख डॉक्टर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के कुचावली गांव में एक युवक को उसके ही साथियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उनके बीच विवाद चोरी के माल के बंटवारे को लेकर हुआ था।
मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में प्रापर्टी को लेकर बनी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिसमें अधिवक्ता योगेंद्र कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में उनके चचेरे भाई मुलायम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका उपचार चल रहा है।
सपा नेता मंगेश भारती ने सोशल मीडिया पर नूर महल और नवाबों पर अपमाजनक टिप्पणी करने पर कानून के शिकंजे में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आईटी एक्ट के तहत गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीएमयू परिसर में गुरुवार रात बिजली गिरने से पांच छात्र बुरी तरह झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। टीएमयू प्रशासन के अनुसार पांचों छात्र संस्कार जैन, सिद्धांत कुमार, मानव सिंह, शिवेश सिंह और बंटी राजा मंदिर जा रहे थे।
संभल जनपद के धनारी थाना पुलिस ने नोटों की बारिश का झांसा देकर युवक युवतियों का यौन शोषण करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह से जुड़े आगरा में तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर स्थित मस्जिद में जुमा की नमाज के दौरान चप्पल फेंकने की मामूली सी बात पर दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे चार लोग घायल हो गए।
पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने संभल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। विवाद एक प्लॉट को लेकर है। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने परिवार सहित कुछ दिन पहले एसडीएम कार्यालय पर धरना भी दिया था। मगर पुलिस ने उनकी तरफ से कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।
यूपी के मुरादाबाद में झाड़-फूंक के बहाने युवती से अश्लील हरकतें करने के आरोपी मौलाना की पीड़िता की मां ने भरी पंचायत में चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
Moradabad News : मुरादाबाद में बेलगाम शोहदों ने सारी हदें पार करते हुए सरेराह युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देते हुए धर्मपरिवर्तन करने की धमकी दी। सहमी युवती किसी तरह बचकर थाने पहुंची और शिकायत की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Unnao encounter : यूपी के उन्नाव में हुए अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर सपा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
Murder In Rampur : मुरादाबाद के सोनू की हत्या उसकी प्रेमिका आईटीआई की छात्रा मेहनाज ने अपने भाई सद्दाम और उसके दोस्त रिजवान के साथ मिलकर की थी। दर्दनाक मौत देने के बाद वह सिर काटकर थैले में रखकर ले गई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में मंगलवार ऐसा मामला सामने आए जिसे सभी ने हैरत में डाल दिया। यह राज तब खुला जब गांव में 72 साल की बुजुर्ग महिला का शव दफनाने की तैयारी चल रही थी। चेहरे पर चोट के निशान और खून मिलने पर बहू की करतूत सामने आई। पता चला कि बहू ने पीट-पीटकर सास की हत्या कर दी थी।
यूपी के मुरादाबाद में एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर एक हिंदू युवती से दोस्ती कर ली। अपने जाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यूपी के मुरादाबाद में पांच युवकों ने नेशनल शूटर और उसकी दो बहनों को रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ की। तीनों बहनों ने मनचलों से चंगुल से छूटकर भागने का प्रयास किया तो मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए गए। मामले में एसएसपी के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सड़क हादसे में यस बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर बिलारी इलाके में हुआ। ब्रांच मैनेजर की बाइक में तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री योगी चाहते हैं कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त रहें मगर अफसर उनकी यह मंशा पूरी नहीं होने दे रहे। बात चाहे छुट्टा पशुओं की हो या फिर बदहाल सड़कों की। आंकड़ों में सबकुछ दुरुस्त ही दिखाया जाता है। जिस भी जिले का मुख्यमंत्री का दौरा लगता है वहां रातोंरात व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाती हैं। तब न बजट का रोना होता न कोई और बहानेबाजी।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद से देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, इसी बीच यूपी के मुरादाबाद से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां डॉक्टर ने कमरे में बंधक बनाकर नर्स से दुष्कर्म किया, इसमें सिनियर नर्स और वार्ड ब्वॉय ने भी डॉक्टर का साथ दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल सील कर दिया है।
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू हो गई है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ से मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट पहुंची। विमान से उतरे यात्रियों का मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने स्वागत किया।
BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY
+91 7017029201
sanjaysrivastav1972@gmail.com
© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.