आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने कर-करेत्तर कार्यों और राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों और जिलों को प्रगति तेज करने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर, स्टाम्प, आबकारी और खनिज राजस्व की वसूली बढ़ाने तथा लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
आगरा में कैलाश मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने निरीक्षण किया। करीब 75% कार्य पूरा हो चुका है और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेजी से शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
आगरा के कैलाश मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण, 75% काम पूरा। मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने गुणवत्ता और तेजी से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।
आगरा मंडल में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी। 710 लाइसेंस निलंबित, 7338 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, एक्सप्रेसवे पर 10 दिन का विशेष अभियान 27 अप्रैल से शुरू।
आगरा के टाटा ग्राउंड, फतेहाबाद रोड पर ताज महोत्सव के तहत आयोजित 74वीं मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में 2575 नमूने प्रदर्शित। 45 प्रजातियों के मौसमी फूल, बोन्साई, सब्जियां और आकर्षक थीम मॉडल बने मुख्य आकर्षण।
77वें गणतंत्र दिवस पर आगरा मंडल में भव्य समारोह आयोजित होगा। गोवर्धन रेलवे स्टेडियम में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि प्रमुख रेलवे स्टेशन तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहे हैं।
आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की रैंकिंग, निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति, गौसंरक्षण केन्द्र, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम, पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए।
आगरा में 20 से 22 फरवरी 2026 तक ताज महोत्सव स्थल पर मण्डलीय फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और आकर्षक स्टालें लगेंगी।
आगरा मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी
आगरा मण्डल की समीक्षा बैठक में कर वसूली और IGRS रैंकिंग में पिछड़े जिलों पर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नाराजगी जताई, वसूली और जनशिकायत निस्तारण सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
4th डीआरएम कप में परिचालन विभाग ने लोको टीम को 7 रन से हराकर खिताब जीता। शिवम् पाठक बने मैन ऑफ द मैच, कौशल कुमार मैन ऑफ द सीरीज। समारोह में पुरस्कार वितरण।
ताज महोत्सव 2026 इस बार 18–27 फरवरी तक आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट मैदान में होगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
संविधान दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल कार्यालय प्रांगण में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि यह दिन भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने, संविधान निर्माताओं को सम्मान देने और उनके योगदान को याद करने का है।
आगरा मंडल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीआरएम गगन गोयल की अध्यक्षता में सामूहिक गायन और स्मरणोत्सव आयोजित किए गए।
आगरा विकास प्राधिकरण की 150वीं बोर्ड बैठक मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इनर रिंग रोड, अटलपुरम योजना और नई टाउनशिप सहित कई विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
आगरा मंडल में रेलवे की बड़ी कार्रवाई—आगरा छावनी, आगरा किला और मथुरा जंक्शन पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। 594 यात्रियों से ₹3.42 लाख का जुर्माना वसूला गया।
फतेहाबाद स्टेशन पर 10 अक्टूबर 2025 को “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “पंच-प्राण” सिद्धांतों और रेल मंत्रालय के विशेष अभियान 5.0 के तहत मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में किया गया।
पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एस. चांद पब्लिकेशन के सहयोग से शिक्षकों हेतु एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित।
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण को लेकर मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारियों को मतदाता संख्या बढ़ाने और व्यापक प्रचार के निर्देश दिए गए।
आगरा मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में ओवरलोड वाहन, ब्लैक स्पॉट, स्कूल बसों की फिटनेस और हिट एंड रन मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पी.डी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगंज में नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
आगरा में मिशन शक्ति - 5.0 का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1647 थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
अलीगंज में केनरा बैंक शाखा पर एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भवन स्वामी ने ताला डाल दिया। बैंक और मकान मालिक के बीच विवाद से ग्राहकों को परेशानी, जल्द समाधान की उम्मीद।
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में हिंदी पखवाड़ा–2025 का शुभारंभ मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभागार में हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने अगस्त 2025 के लिए 11 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। अमर सिंह और रजनी कान्त ने रेल फ्रैक्चर का पता लगाकर बड़ी दुर्घटना टाली और बने माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी।
आगरा में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न। विभागों को रैंकिंग सुधार, आयुष्मान कार्ड, गौसंरक्षण, सोलर ऊर्जा और अवसंरचना परियोजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश।
आगरा में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस समीक्षा बैठक हुई। कर वसूली और आईजीआरएस मामलों में कई विभागों के असंतोषजनक फीडबैक पर नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
मंडल रेलवे अस्पताल, आगरा में 19 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
अलीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 30 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 6 का तत्काल निस्तारण किया गया। राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य और पेंशन से जुड़े मामलों पर उच्चाधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
अलीगंज में बारहवफात के मौके पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। आकर्षक झांकियां, घोड़ों पर सवार बच्चे और भारी जनसैलाब के बीच प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।
अलीगंज में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलाद-उल-नबी की तैयारियां जोरों पर। सड़कों पर लाइटों और झंडों से सजावट, जुलूस-ए-मोहम्मद की झांकियां तैयार।
पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगंज में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर शिक्षक दिवस मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई।
अलीगंज में गणेश महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और भक्तों की जयकारों से गूंज उठा नगर। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।
एटा के अलीगंज क्षेत्र के हत्सारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 23 बकरियों की मौत। गरीब पशुपालकों को भारी नुकसान, ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग।
एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने बुधवार की सुबह खून-खराबे का रूप ले लिया। ग्राम कुदेशा में 30 वर्षीय युवक नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र को विरोधी पक्ष के लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने नरेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना का पता लगने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
एटा जिले में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई। जिले में जगह-जगह गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। अलीगंज कस्बे में गणेश महोत्सव के तहत आधा दर्जन स्थानों पर गणेश की प्रतिमा विराजमान कर पूजा अर्चना की गई। इससे पहले नगर में श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई।
कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज गैंगरेप की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई एक युवती से आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती मंगेतर को बंधक बनाकर पीटा और रुपये लूट लिए। डर से सहमी युवती ने दो दिन बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई एक युवती से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती मंगेतर को बंधक बनाकर पीटा और रुपये लूट लिए। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है।
जनपद आगरा में गर्भवती महिला सबीना और उसकी 8 साल की बेटी की महिला के दूसरे शौहर ने हत्या कर दी, और दोनों के शव कमरे में बंद करके फरार हो गया। पड़ोसिों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां-बेटी शव बाहर निकाले।
आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौकरानी अपनी मालकिन को खाने में स्लो पॉइजन दे रही थी। तबीयत बिगड़ने पर कुछ समय पहले मालकिन की मां उसके साथ रहने आई तो वह उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। डॉक्टर की जांच में पता चला कि उन्हें काफी समय से स्लो पॉइजन दिया जा रहा था। पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रिटायर्ड फौजी में तैश में आकर केवल इस बात पर अपने 14 साल के बेटे की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी कि उसने उसकी बात नहीं मानी। हत्या करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।
यूपी के आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उन पर नियुक्ति के मामले में रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने शनिवार को उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
आगरा में महिला कल्याण संगठन ने आगरा कैंट स्टेशन पर कार्यरत संविदा सफाईकर्मियों को उपहार देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
आगरा के प्रतष्ठित होटल की रिसेप्शनिष्ट ने ऐसा जाल बुना कि उसमें फंसे कारोबारी का जीना मुहाल हो गया। लाखों रुपये गंवाने के बाद भी जब वह युवती के जाल से नहीं निकला पाया तो पुलिस की चौखट पर पहुंचा। पुलिस ने जांच की तो जानकारियां निकलकर सामने आई तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद होटल प्रबंधन में भी खलबली मची हुई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिनियर छात्र ने कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर फेंककर फरार गया। छात्रा किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोल फैक्टरी मालिक की उनके ही ऑफिस में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह रात में ऑफिस में ही सो गए थे। सुबह कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो उन्होंने ऑफिस के अंदर फैक्टरी मालिक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने विकास खंड सभागार में बाल विकास परियोजना नौहझील की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY
+91 7017029201
sanjaysrivastav1972@gmail.com
© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.