महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों, काली अखाड़े के कलाकारों की हैरतअंगेज प्रस्तुतियों और धार्मिक स्वरूप में सजी कलाकृतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को सक्रिय करने और बूथ स्तर पर तैयारियां मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद दामोदर अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
अशोक नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का प्रथम जिला सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के करीब 40 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से 20 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज कुमार सोलंकी को जिलाध्यक्ष और विजय प्रताप सिंह को जिला मंत्री चुना गया।
कथित कमीशन के बंटवारे को लेकर वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पहले निलंबन और अब मुकदमा दर्ज होने से मामला और गंभीर हो गया है। जिला विकास अधिकारी, कासगंज की तहरीर पर पटियाली थाने में बीडीओ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दो धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक ' एमएलसी चुनाव का मतदान शुक्रवार को जिले में नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बीच संपन्न हो गया। पटियाली से गंजडुंडवारा तक भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आए। वहीं, मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 25 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 65.92 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ।
विकास कार्यों में कथित कमीशन के बंटवारे का गणित बताने वाले पटियाली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता के संकेत मिलने पर यह कदम उठाया गया।
घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना कासगंज क्षेत्र के नगला भूरा गांव में सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए तेज धमाके से मकान की छत ढह गई। हादसे में 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य किया।
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को पटियाली में भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। सपा विधायक नादिरा सुल्तान के मतदान केंद्र पर पहुंचने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे बूथ पर हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा ने विधायक पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया, जबकि विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। घटना के बाद पटियाली में चुनावी माहौल गरमा गया।
आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में जिले के मतदेय स्थलों पर शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई। उपलब्ध बूथवार आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 686 मतदाता वोट डाल चुके हैं।
कोतवाली कासगंज क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने परचून की दुकान के बाहर खड़े 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पटियाली नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।
आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों पर बुधवार शाम चार बजे चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन भाजपा, सपा समेत विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। अब 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
एमएलसी चुनाव में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी प्रणय कुमार और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफिंग कर स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाले पटियाली क्षेत्र के गांव नगला नवल निवासी आशुतोष शर्मा (श्याम शर्मा) ने भारतीय रेलवे में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत आशुतोष का विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद पूर्व तट रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे), भुवनेश्वर में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (एओएम) के राजपत्रित अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव नगला नवल सहित पूरे पटियाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कस्बे के चौधरी गार्डन में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से स्नातक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद देवेश शाक्य मौजूद रहे। बैठक में आगरा खंड से सपा प्रत्याशी शशांक यादव (सीटू) की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया गया।
रामलीला के मंच से कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। अमांपुर कस्बे में टिप्पणी के मामले में बात करने पहुंचे युवक की रामलीला के कलाकारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कलाकारों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके सिर पर फरसे से वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सविता समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पटियाली थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दोनों पक्षों के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया है।
मामूली कहासुनी ने रविवार दोपहर पटियाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने की सूचना भी सामने आई है।
जिस बच्चे ने अभी ठीक से आंखें खोलकर दुनिया को पहचाना भी नहीं था, जो अपनी भूख और तकलीफ भी मां के आंचल में सिमटकर बयां करता था, उसी डेढ़ माह के मासूम को कथित तौर पर रुपयों के लिए सौदे का हिस्सा बना दिया गया। जिस गोद में उसे सबसे ज्यादा सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, उसी रिश्ते पर सवाल खड़े हो गए। कासगंज में सामने आया यह मामला मां की ममता, रिश्तों के भरोसे और मासूमों की सुरक्षा को झकझोर देने वाला है। पुलिस ने बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है।
गुटखे के 100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गल्ला मंडी के सामने एक परचून की दुकान पर दुकानदार और उसके बेटों ने युवक के साथ मारपीट की थी। घर लौटने के बाद रात करीब एक बजे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। युवक के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
बुलंदशहर के नरौरा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के शव शुक्रवार देर रात कासगंज जिले के दहेली बुजुर्ग गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरा गांव गम में डूब गया। शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान माहौल और भी गमगीन हो गया। मासूम प्रगति को दफनाया गया, जबकि उसके पिता लोकेंद्र उर्फ टिंकू, दादा रामदीन और बड़ी बहू बबिता का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
दस माह की नातिन का मुंडन कराने और जांत की रस्म पूरी करने के लिए घर से निकले परिवार को क्या पता था कि यह यात्रा जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन जाएगी। बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे।
मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत शुक्रवार को गंजडुंडवारा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मिशन शक्ति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव और करियर मार्गदर्शन के बारे में जानकारी दी गई।
तहसील परिसर में भीम कर्मी संगठन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लेखपाल रश्मि चौहान पर आय प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी हर्षिता देवड़ा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कासगंज पुलिस की साइबर सेल को सफलता मिली है। साइबर सेल और थानों पर तैनात साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और आईएमईआई (IMEI) ट्रैकिंग की मदद से 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावे जमीनी हकीकत के सामने सवालों में घिरते नजर आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा और गड्ढामुक्त अभियान के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से एटा रोड पर लगभग दो माह पूर्व ही गड्ढे भरवाने का काम कराया गया था। इस काम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई, लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।
विकास खंड पटियाली की ग्राम पंचायत कनेशर नगला डालू में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जिला स्तरीय तीन सदस्यीय जांच समिति ने सात विकास कार्यों में 12.43 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि की है।
जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मिशन निदेशक के निर्देश पर 12 से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और हेल्थ सब सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है।
जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मिशन निदेशक के निर्देश पर 12 से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और हेल्थ सब सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर सात टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग ब्लॉकों में भेजकर स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को गंजडुंडवारा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मिशन शक्ति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।
बारिश से बचने के लिए खेत में पीपल के पेड़ के नीचे बैठे तीन लोगों पर आकाशीय बिजली काल बनकर टूट पड़ी। सहावर थाना क्षेत्र के गांव माधों में बुधवार शाम हुए हादसे में देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नीरज (35), उनकी भाभी रामवती (35) और रामवती की 11 वर्षीय बेटी कशिश शामिल हैं।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विकास भवन स्थित विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर ऑफिसर्स मैपिंग और वल्नरेबिलिटी मैपिंग को लेकर बैठक हुई।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के विरुद्ध कथित प्रतिशोधात्मक एवं उत्पीड़नकारी कानूनी कार्रवाइयों पर रोक लगाने और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गुरुवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे को सौंपा।
जिले में झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने पूर्व में गठित टीम को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए डॉ. मदन कुमार को नया नोडल अधिकारी नामित किया है। विभाग के इस फैसले के बाद अब अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी नए अधिकारी के हाथों में होगी।
बेटी की बरामदगी की आस में भटक रही एक मां का गुस्सा सोमवार को फिर फूट पड़ा। पुलिस से गुहार लगाने के बावजूद बेटी का पता नहीं चलने से नाराज मुन्नी देवी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। दोपहर करीब 2:15 बजे गांव नगला मांमों में हुई इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
तहसील परिसर में नवनिर्मित श्री तहसीलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगनियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। उन्होंने सीएचसी प्रमुख को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, नियमित मानदेय निर्धारित करने और सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग की।
नवरात्रि पर्व के शुभारंभ के साथ ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ऑटोपार्ट्स व्यवसायी संतोष गुप्ता की आत्महत्या के मामले में घटना के दो दिन बाद मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मां ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना, मारपीट और धमकियों से आहत होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। दूसरे जनपदों से आई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने देशी घी के कारोबार से जुड़े चार प्रतिष्ठानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान कुल 3,819 किलोग्राम संदिग्ध देशी घी सील किया गया। इसकी कीमत 24 लाख 85 हजार 270 रुपये आंकी गई है।
नवरात्रि, रामलीला महोत्सव, राम बारात और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार शाम पटियाली तहसील सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने आयोजन समितियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर रहने की हिदायत दी।
जनपद में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत चट्टों के पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान के साथ चट्टों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के निर्देशन में शनिवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक धनगर के नेतृत्व में थाली बजाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाते हुए विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और सरकार की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई।
नगर में शनिवार को विधि-विधान से गणेश पूजन और भव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य रमन गौड़ ने हवन-पूजन कर गणेश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद आरती की गई, जिसमें डिम्पल गुप्ता, मनोज गुप्ता बड़े, चिराग गुप्ता, ग्रीस पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में शनिवार को सरसों की बुवाई के लिए खेत की जुताई करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रोटावेटर में फंसने से मजदूर का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज कस्बे में चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए दीवार में नकब लगा दिया। चोर दुकान से 35 हजार रुपये नकद और करीब 40 हजार रुपये की शराब चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जनपद में शुक्रवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने किसानों पर कहर बरपा दिया। तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में पिता-पुत्र झुलसकर घायल हो गए। दोनों घटनाएं धान के खेतों में काम करने के दौरान हुईं। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरने और यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ शुक्रवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाली एक बस को जब्त कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 बस चालकों के चालान किए गए।
आकांक्षी विकासखंडों में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन स्तर से अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम मे विकास क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखने निकले विशेष सचिव मृदुल चौधरी को शुक्रवार को सुजावलपुर के प्राथमिक विद्यालय में छात्र उपस्थिति की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। विद्यालय में नामांकित बच्चों के सापेक्ष महज 30 से 40 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने और अभिभावकों से लगातार संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, लेकिन ऑपरेटर की नियुक्ति न होने से ऑक्सीजन प्लांट बंद पाया गया।
पति की असमय मौत का सदमा एक 23 वर्षीय विवाहिता के लिए असहनीय बन गया। पति की आत्महत्या के करीब दो महीने बाद विवाहिता का शव मायके में कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। गुरुवार तड़के छोटी बहन कमरे में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ मतदाताओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने आवाज बुलंद की है। संगठन के जिलाध्यक्ष चौ. रवि यादव के नेतृत्व में गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कासगंज के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की निष्पक्ष जांच कराने और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
जिले के सोरों क्षेत्र के महाराजपुर में अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर के साथ अभद्रता करने, मोबाइल छीनने और पकड़े गए वाहनों को जबरन छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ से दस लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक लोडर को जबरन वहां से ले गए। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हजरत अमीर खुसरो पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता एवं हिंदी राइटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।
स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कड़ी के रूप में काम कर रहीं आशा कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। आशा कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपकर नियमित मानदेय दिए जाने के साथ ही राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
आवास विकास कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान के परिवार के लिए पिछले 57 दिनों से चला आ रहा दर्दनाक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। संत प्रेमानंद महाराज का भक्त 16 वर्षीय मयंक सिंह चौहान उर्फ मनु सुरक्षित प्रयागराज स्थित अपनी ननिहाल पहुंच गया है। बेटे के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जिस बेटे की तलाश में पिता ने वृंदावन से लेकर दिल्ली तक की खाक छानी, आखिरकार उसकी खबर ननिहाल से मिली।
बारिश का मौसम आते ही सिढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव की समस्या कोई नई बात नहीं है। हर साल बारिश के बाद पीएचसी परिसर में पानी भरता है और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके बावजूद स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस बार भी पिछले सप्ताह हुई बारिश का गंदा पानी सप्ताहभर बाद भी पीएचसी परिसर से नहीं निकल सका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब समस्या हर साल सामने आती है तो उसके स्थायी समाधान के लिए समय रहते इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? क्या प्रशासन को हर बार बारिश के बाद ही पीएचसी के जलमग्न होने का इंतजार रहता है?
आवास विकास कॉलोनी निवासी चन्द्रपाल सिंह चौहान का 16 वर्षीय बेटा मयंक सिंह चौहान उर्फ मनु गत सात अगस्त की रात घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार तीन अक्टूबर तक 57 दिन बीत जाने के बाद भी मयंक के वापस नहीं लौटने से परिजन बेहद परेशान हैं और उसकी तलाश में वृंदावन की गलियों से लेकर कोतवाली और आसपास के क्षेत्रों तक लगातार भटक रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंजडुंडवारा में स्वास्थ्य शिविर एवं दवा व आवश्यक सामग्री मेले का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कासगंज तहसील इकाई ने लेखपाल संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। संघ ने वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने समेत आठ प्रमुख मांगों पर शासन स्तर से शीघ्र निर्णय की मांग की है। मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर प्रदेश के लेखपालों ने 17 अक्टूबर 2026 से संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी है।
जनपद में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर तहसील कासगंज क्षेत्र में चलाए गए सघन जांच एवं छापेमारी अभियान के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर जब्त की गईं। कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में खलबली मच गई।
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान मैन चौराहे पर फूल बरस रहे थे, नारे गूंज रहे थे और नेता-कार्यकर्ता स्वागत में मशगूल थे। इसी बीच किसी ने भीड़ का ऐसा ‘सदुपयोग’ किया कि यात्रा खत्म होते-होते कई जेबें हल्की हो गईं। अब वही मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। 1.22 लाख रुपये की कथित नकदी चोरी के मामले में पटियाली पुलिस जेबकतरे की तलाश में सिकंदराराऊ तक दबिश दी है।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र की 15 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास शुरू हुई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करीब दो घंटे बाद ही प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दी गई। उप जिलाधिकारी पटियाली सुशांत सांवरे और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद मांगों को लेकर विस्तार से वार्ता हुई। अधिकारियों ने मांगों को शासन और संबंधित विभागों तक भेजने तथा आवश्यक पत्राचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अब्दुल हफीज गांधी ने भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर पटियाली तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने क्षेत्र के विकास, बाढ़ और कटान से बचाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, परिवहन और किसानों से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
सेंट केएम इंटर कॉलेज, पटियाली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग कर गांधी और शास्त्री के विचारों को अपने शब्दों और कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को देशभर में स्वच्छता, सादगी और सार्वजनिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। गांधी जी का मानना था कि “पृथ्वी हर व्यक्ति की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर व्यक्ति के लालच के लिए नहीं।” वहीं गंजडुंडवारा में गांधी जयंती के दिन व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो इन संदेशों को आईना दिखाती नजर आती है। नगर के सुदामा परी रोड समेत कई मार्गों पर सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो गई है, टेंडर उठाए जा चुके हैं और लाखों रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है, लेकिन इन्हीं रास्तों पर जगह-जगह फूटी पेयजल पाइपलाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
पटियाली के मैन चौराहे पर बुधवार को सेवा संकल्प यात्रा पहुंची तो माहौल पूरी तरह स्वागत और उत्साह से सराबोर था। कहीं फूल बरस रहे थे, कहीं नारे गूंज रहे थे और कहीं नेता-कार्यकर्ता एक-दूसरे से गले मिलकर यात्रा के स्वागत में जुटे थे। लेकिन इसी भीड़ में किसी ने सेवा का ऐसा ‘संकल्प’ लिया कि कार्यक्रम खत्म होते-होते कई जेबें हल्की हो गईं। अब इसे संयोग कहें या भीड़ का कमाल, यात्रा के दौरान पत्रकार से लेकर पूर्व विधायक तक की जेब कटने का मामला सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से बनारस जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को पटियाली पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर मैन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर यात्रा का अभिनंदन किया और यात्रा में शामिल लोगों को फूल-मालाएं पहनाईं।
कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के सुजावलपुर मोड़ के पास दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के सभागार में बुधवार को सफाई नायकों एवं सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में दिन-रात जुटे सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई नायकों एवं सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।
विकास की गाड़ी अगर सामान्य रास्ते से चले तो शायद उसे नगर पालिका की कार्यप्रणाली कहां समझ आएगी! यहां तो व्यवस्था कुछ अलग ही अंदाज में चलती दिखाई दे रही है। पहले फुटपाथ उखाड़ दीजिए, राहगीरों को डेढ़ माह तक ठोकरें खाने दीजिए और फिर उसी जगह काम कराने के लिए टेंडर निकाल दीजिए। यही कुछ कैनाल रोड पर देखने को मिल रहा है।
विकास की गाड़ी अगर सामान्य रास्ते से चले तो शायद उसे नगर पालिका की कार्यप्रणाली कहां समझ आएगी! यहां तो व्यवस्था कुछ अलग ही अंदाज में चलती दिखाई दे रही है। पहले फुटपाथ उखाड़ दीजिए, राहगीरों को डेढ़ माह तक ठोकरें खाने दीजिए और फिर उसी जगह काम कराने के लिए टेंडर निकाल दीजिए। यही कुछ कैनाल रोड पर देखने को मिल रहा है।
साबरमती एक्सप्रेस में एसी कोच से जनरल डिब्बे में जाने को कहने पर एक यात्री ने ट्रेन कंडक्टर (सीटीटीआई) के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि यात्री ने टीटीई के बाएं हाथ का अंगूठा मुंह से चबा लिया और हाथ पर भी काट लिया। हमले में अंगूठा बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी हड्डी तक बाहर निकल आई। घटना के बाद जीआरपी कासगंज ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्यरत संविदा एएनएम महिलाओं ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर सेवा नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान दे रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन करना जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। नदरई गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से तहसील सदर तक जुलूस निकालने, सड़क पर आवागमन बाधित करने और प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रतीकात्मक पुतले फूंकने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे समेत 17 नामजद और 25 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोरों गेट चौकी प्रभारी की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 223, 285 और 352 के तहत की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
केमिस्ट एसोसिएशन पटियाली की ओर से जिला औषधि निरीक्षक दीप जी का स्वागत समारोह गंज रोड स्थित सेठ जी पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र केमिस्टों ने जिला औषधि निरीक्षक का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नदरई गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग उठाई।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्वाचन की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुजावलपुर मोड़ के पास दुकान के बाहर खड़ी बाइक को देर रात एक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारिश से बचाने और बीमारियों का इलाज करने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खुद ही बदहाली का शिकार हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल भवन के कमरों से लेकर परिसर तक गंदे पानी में डूबा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों का इलाज अस्पताल के भीतर नहीं, बल्कि सड़क किनारे बैठकर किया जा रहा है। जिस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी खुले आसमान के नीचे उपचार करने को मजबूर हैं। गंभीर मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है। हर साल बारिश में यही तस्वीर सामने आती है, लेकिन जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है।
तहसील रोड स्थित रामलीला मंच पर भव्य श्रीकृष्ण रासलीला का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रयागराज के उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. नीरज किशोर मिश्रा ने किया। रासलीला के शुभारंभ के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कासगंज से पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रामपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन से भी मुलाकात कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षा की गुणवत्ता और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने पटियाली क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले गंगा का जलस्तर घटने से बाढ़ का पानी कम हो गया था और गांवों को जोड़ने वाले रास्ते खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब लगातार बारिश के चलते जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी होने से गंगा का पानी फिर रास्तों पर फैल गया है। इससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।
क्षेत्र में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पिछले 24 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में झुककर जमीन पर बिछ गई हैं, जबकि बारिश से पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान की फसल को भी नुकसान की आशंका है।
जनपद मे लगातार बारिश और खेतों में जलभराव से फसलों को हुए नुकसान के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। धान, बाजरा, मक्का समेत अन्य खरीफ फसलों को अतिवृष्टि या जलभराव से क्षति हुई है तो किसान इसकी सूचना घटना के 72 घंटे के भीतर दर्ज करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसान फसल क्षति की सूचना टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं, जिससे नियमानुसार फसल क्षति के सर्वेक्षण, आकलन और दावा प्रक्रिया की कार्रवाई की जा सके।
जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच जिलाधिकारी प्रणय सिंह शनिवार को छाता लेकर शहर की सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर जलभराव, नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
ढोलना थाना क्षेत्र के नगला बिरहरा गांव में रात से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार तड़के करीब चार बजे दो मकानों के लिंटर अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय दोनों मकानों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। बारिश के दौरान मकानों में हलचल और गिरने की आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए और आनन-फानन में घरों से बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। अचानक दो मकानों के लिंटर गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
कस्बे में शुक्रवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दस दिनों तक चले गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगर के दर्जनों स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। रंग और गुलाल की वर्षा से पूरा नगर सतरंगी नजर आया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण के बाद सभी प्रतिमाओं को कादरगंज गंगा घाट ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया गया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया। नगर में करीब एक दर्जन गणेश प्रतिमाओं के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
गणेश महोत्सव के नौवें दिन बुधवार रात कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री गोपाल जी महाराज मंदिर में गणेश चौकी का भव्य आयोजन हुआ। आकर्षक रोशनी और सजावट से सजे मंदिर परिसर में धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। गणपति बप्पा और राधा रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।
शहर के अशोकनगर में लाइन पार खेत में बने ट्यूबवेल की छत पर मिली 18 वर्षीय किशोरी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पास मौजूद 1.35 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर हड़पने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या की थी। वारदात के बाद शव को निर्वस्त्र हालत में ट्यूबवेल की छत पर रख दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके कपड़े, चप्पलें और बैग जला दिए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1,35,100 रुपये नकद, जेवर, मृतका का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल दुपट्टा और चाकू बरामद किया है। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस और एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर में बुधवार सुबह युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। लाइन पार खेत में बने ट्यूबवेल की छत पर करीब 18 वर्षीय युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को आबादी से दूर ट्यूबवेल की छत पर लाकर ठिकाने लगाया गया। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कासगंज जनपद में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान प्रभावी हो गए हैं।
नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत सफाई मित्र सम्मान समारोह एवं स्वच्छता ही सेवा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम मोहम्मद नासिर ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या कर्मचारी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब पालिका के सफाई मित्रों के साथ नगरवासी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी नगर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा।
गैंगस्टर एक्ट के मामले में जिला प्रशासन ने अभियुक्त पप्पन उर्फ अभय उर्फ ओमवीर की पत्नी आकांक्षा के नाम दर्ज करीब 28.66 लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि कुर्क की है। प्रशासन के अनुसार यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई थी। जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार सदर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जिम्मेदारी संभाल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अब अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष राधारानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग की।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर से पटियाली तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगें प्रशासन और सरकार के समक्ष रखी हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला धनपाल में गौरीशंकर मंदिर के सामने बनी सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच अब सड़क के एक हिस्से पर देर रात प्लास्टर कराए जाने का मामला सामने आया है। 12 सितंबर की देर रात सड़क पर प्लास्टर कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब दो माह पहले बनी सड़क की सतह पर गिट्टी दिखाई देने और पर्याप्त तराई नहीं होने की शिकायतों के बाद हुई इस मरम्मत ने नगर पालिका के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कासगंज शहर के एक कैफे में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और उसे खाना खिलाकर बेहोश करने का आरोप सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने कैफे संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया नगला में बधाई मांगने के दौरान मंगलामुखियों के दो गुटों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में कार क्षतिग्रस्त करने और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जल ही जीवन है’... यह संदेश सरकारी अभियानों, पोस्टरों और बैठकों में खूब सुनाई देता है। जल संरक्षण को लेकर योजनाएं भी बनती हैं और दावे भी किए जाते हैं, लेकिन गंजडुंडवारा में तस्वीर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है। यहां नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज और टूटे पाइपों से पानी सड़कों और नालियों में बह रहा है। यानी जिस पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की जाती है, वही पानी जिम्मेदारों की नजरों के सामने बेधड़क बहकर बर्बाद हो रहा है।
थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव निबऊआ में रविवार को दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की निर्माणाधीन शौचालय के गटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।
आगामी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शनिवार को तहसील पटियाली में टीटीएफ एवं बीटीएफ की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों, विभागीय समन्वय और कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी की कासगंज जिला कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष पद को तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय का सम्मान करने की बात कही है। साथ ही करीब साढ़े 10 वर्ष के अपने कार्यकाल को याद करते हुए कार्यकर्ताओं और जिले की जनता के प्रति आभार जताया।
वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर लेखपालों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। शनिवार को पटियाली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी कासगंज को सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 22 सितंबर 2026 से अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य नहीं किया जाएगा।
खेत की मेड़बंदी के लिए 50 दिन से तहसील के चक्कर काट रहा किसान आखिरकार अपनी फरियाद लेकर अधिवक्ताओं तक पहुंच गया। किसान ने क्षेत्रीय लेखपाल प्रतीक वर्मा पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। किसान का कहना है कि रुपये देने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामला तब गरमा गया, जब किसान की ओर से अधिवक्ता सोनेलाल बघेल ने लेखपाल से संपर्क किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान लेखपाल ने अधिवक्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता लामबंद हो गए और एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब कक्षा नौ के छात्रों की शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कॉलेज परिसर में ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए गए। मामला कक्षा में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर छात्रों को शिक्षक द्वारा कथित रूप से डांटे जाने से जुड़ा बताया जा रहा है।
मुख्य मार्ग पर रोडवेज बसें रोककर सवारियों को उतारने-बैठाने से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एटा डिपो की बसें मुख्य मार्ग पर खड़ी कर सवारियां उतारते-बैठाते मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एआरएम को संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसगंज में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
40वीं मण्डलीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता 14 सितम्बर को मुरसान जनपद हाथरस में आयोजित की गयी। जिसमें क्यू० एच० इण्टर कालेज की टीम बालक वर्ग में (19 वर्षीय) उपविजेता और बालिका वर्ग (17 वर्षीय) में उपविजेता रही।
आगामी महात्मा गांधी जयंती, महानवमी, दशहरा और दीपावली समेत विभिन्न पर्वों को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने, सभा, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगाई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूपीआई शुल्क व्यवस्था के विरोध में अनूठे प्रदर्शन की तैयारी की। कांग्रेस का आरोप है कि ₹2,000 से अधिक के चिन्हित डिजिटल लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेताओं व सहयोगियों के आवास पर ₹2,000 से अधिक मूल्य का ऐसा सामान गिफ्ट करने की तैयारी में था, जिस पर प्रस्तावित यूपीआई शुल्क लागू हो सकता है। यह सामान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गिफ्ट के रूप में देने की योजना थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के प्रथम दिन जिले में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ करीब एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, घरों, मंदिरों और गंगा घाटों का वातावरण जगमगा उठा।
निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और कथित मनमानी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच समाजसेवी हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सिरिल प्रकाश मोरस की तहरीर पर कोतवाली कासगंज पुलिस ने हरवीर सिंह भारती और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को भड़काने, विद्यालय के मुख्य गेट और प्रशासनिक कार्यालय के बाहर लोगों को एकत्र कर नारेबाजी करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब करने जैसे आरोप लगाए हैं।
शहर के मेन मार्केट स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार दोपहर विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया और वाहनों की आवाजाही को आवश्यक रूप से रोक दिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जनपद की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था के हित में कासगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने 11 उपनिरीक्षकों के तैनाती स्थल में बदलाव करते हुए स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में जल जीवन मिशन में कार्यरत एक साइट इंजीनियर ने दो सिपाहियों पर शराब के नशे में रुपये मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को लिखित शिकायत देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
नगर पालिका परिसर कासगंज स्थित प्राचीन मंदिर में मंगलवार सुबह भगवान के चित्रों पर कालिख पोते जाने की जानकारी से हड़कंप मच गया था। मंदिर में भगवान की तस्वीरों पर काला रंग पुता देखकर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने तत्काल भगवान के चित्रों की सफाई कराई और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
निजी स्कूलों में कथित मनमानी और अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ समाजसेवी हरवीर सिंह भारतीय का कासगंज के अंबेडकर पार्क में चल रहा सत्याग्रह मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इसी बीच नगर पालिका परिषद की ओर से धरना स्थल खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद हरवीर भारतीय ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर आरोप लगाया कि उनके सत्याग्रह को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही कहा कि दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के लिए पूरा पार्क खाली कराने की जरूरत नहीं है, इसके पीछे शिक्षा के मुद्दे को खत्म करने का उद्देश्य नजर आ रहा है।
कस्बा गंजडुंडवारा के एटा रोड रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उसके नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहे दंपती कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और मंदिरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की गईं। मुख्य बाजार स्थित गोपाल जी महाराज मंदिर में भगवान गणेश की आदमकद प्रतिमा वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन के साथ स्थापित की गई। इसके अलावा मोहल्ला चौक, गंगा महारानी, रंगजी मंदिर सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई। गोपाल जी महाराज मंदिर समिति की ओर से मुख्य बाजार में विशेष सजावट भी की गई।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के गालिब इंस्टीट्यूट में क़ौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ, इंडिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे के शिक्षक अलीम रजा को राष्ट्रीय भाषा अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पहलों के लिए गोल्ड मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सेंट के.एम. इंटर कॉलेज, नरडोली बाईपास रोड पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी लेखन-कला का प्रदर्शन किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरथा गांव में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन मकानों में नकब लगा दी। खेतों के किनारे स्थित मकानों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान समेट ले गए। वारदात के बाद पुलिस की सक्रियता जरूर नजर आई—फील्ड यूनिट पहुंची, डॉग स्क्वायड आया और अब चोरों की तलाश में ड्रोन भी खेतों के ऊपर उड़ रहा है।
नगर पालिका परिषद में तीन वर्षों में कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्य अब जांच के घेरे में आ गए हैं। निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, मानकों की अनदेखी, कोटेशन प्रक्रिया में हेराफेरी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। मुख्यमंत्री स्तर से शिकायत का संज्ञान लिए जाने के बाद अब मामले की जांच पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को सौंपी गई है। जांच की कार्रवाई शुरू होने के बाद नगर पालिका में कराए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और कथित मनमानी के खिलाफ समाजसेवी हरवीर भारती का सत्याग्रह रविवार को सात दिन बाद भी जारी रहा। रविवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने विद्यार्थियों और अपने साथियों के साथ अंबेडकर पार्क से नगरी गेट स्थित गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालने की कोशिश की। मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने पार्क के आसपास बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिल सकी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों, प्रशासनिक एवं राजस्व न्यायालयों, बैंकों तथा अन्य संस्थाओं से जुड़े मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। विशेष लोक अदालतों में निस्तारित मामलों को मिलाकर कुल 46,561 वादों का निस्तारण हुआ और 5,37,57,567 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त ओपी आर्या ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ तहसील पटियाली क्षेत्र के नगला नैनसुख और नगला जयकिशन का स्टीमर से निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली।
अमीर खुसरो पुस्तकालय के पास चार सितंबर को तहसील प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल कश्यप का मकान ध्वस्त किए जाने का मामला शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। विशाल कश्यप ने मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं ब्रजक्षेत्र कार्य समिति के सदस्य सत्येंद्र कश्यप बॉबी और भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं, शिकायत मिलने के बाद डीएम प्रणय सिंह ने मामले की जांच एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह को सौंप दी है।
कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में जींस की शर्ट की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद ममारपीट और तमंचे से फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद से क्षुब्ध युवक शाम को तमंचा लेकर पहुंचा और किशोर के पिता की दुकान के पास चाउमीन की ठेल के समीप फायर कर दिया। गोली 15 वर्षीय किशोर की ठोड़ी को रगड़ती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी अशोकनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नगला जयकिशन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल के एडी डॉ. नीरज त्यागी और जेडी डॉ. देवेन्द्र वार्ष्णेय ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व सपा विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री नाशी खान का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जगह-जगह केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।
यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने पटियाली में प्रदर्शन किया। अमन चौहान के नेतृत्व में समाज के लोग एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक की मांग उठाई।
तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन के प्रमुख मंडल महासचिव अब्दुल रियाज और जिलाध्यक्ष अजमत हुसैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सुशांत सावरे को ज्ञापन सौंपकर किसानों से भूमि संबंधी कार्यों के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायत की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की कथित रूप से AI/एडिटिंग के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पटियाली के मोहल्ला कटरा राजा साहब निवासी धवल सिंह पुत्र स्व. रन सिंह की तहरीर पर समसपुर तराई निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शुगर सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ग्राम सुजावलपुर में जमीन के बंटवारे से जुड़े विवाद में कथित रूप से गलत तथ्यों के आधार पर पांच दानपत्र पंजीकृत कराने का मामला सामने आया है। मोहम्मद विलाल खान की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कासगंज के न्यायालय ने गंजडुंडवारा पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
थाना क्षेत्र के नगला चिना गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में महज 13 साल के किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि दबंगों ने बच्चे को गालियां दीं और उसके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
कासगंज: विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली विजिलेंस टीम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पटियाली क्षेत्र के नगला लक्ष्मन में तीन सितंबर को तड़के हुई छापेमारी के दौरान छह लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़े जाने का दावा किया गया। आरोप है कि इनमें से तीन लोगों को 15-15 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया, जबकि तीन अन्य के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विकास खंड पटियाली परिसर में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में हिमालया बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह सोलंकी रहे।
रात के सन्नाटे में करीब तीन बजे मोबाइल की घंटी बजी। दूसरी तरफ छोटे भाई की आवाज थी—‘‘हम मां की कसम खाते हैं, हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं...’’ इसके बाद फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट के पास मिले महिला और युवक के सामान ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया। पुलिस को आशंका है कि देवर-भाभी ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की तलाश में पीएसी की फ्लड कंपनी और गोताखोर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
गंगा का पानी बढ़ रहा है और उसके साथ तटीय गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी गहराती जा रही हैं। कहीं घरों के आंगन पानी में डूबे हैं तो कहीं बाढ़ का पानी चौके तक पहुंच गया है। जिन घरों में कभी चूल्हे जलते थे, वहां अब पानी से बचाने के लिए सामान को चारपाइयों और ऊंचे स्थानों पर रखने की जद्दोजहद चल रही है। बाहर निकलने के रास्ते डूबे हैं और भीतर पानी दस्तक दे रहा है। दिन पानी से संघर्ष में गुजर रहा है और रातें अंधेरे में कट रही हैं।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय भिटौना एवं जूनियर हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
थाना ढोलना के गांव इखोना के पास घेराबंदी कर पुलिस ने मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया, लेकिन उसे थाने ले जाते समय बाइक सवार हमलावरों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया और जबरन वारंटी को छुड़ा ले गए थे। घटना मे पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। जिसके बाद उपनिरीक्षक संजय उपाध्याय की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजस्थान के अलवर स्थित एक एजुकेशनल ट्रस्ट के दो पदाधिकारियों पर गंजडुंडवारा के कॉलेज प्रबंधन को झांसे में लेकर 53.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने की गुरुवार को हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पटियाली में शनिवार को माहौल गरमा गया। कश्यप समाज के परिवार पर कार्रवाई से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप की अगुवाई में सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम आतिश कुमार सिंह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई को गलत, पक्षपातपूर्ण और किसी के दबाव में किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई की गई। हालांकि, एसडीएम आतिश कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई किसी दबाव या पक्षपात में नहीं, बल्कि सरकारी नजूल भूमि से स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार की गई है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब्दुल रियाज को प्रमुख मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के बाईपास रोड स्थित सेट के.एम. इंटर कॉलेज, पटियाली में भव्य संगीत प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के बाईपास रोड स्थित सेट के.एम. इंटर कॉलेज, पटियाली में भव्य संगीत प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
निदा पब्लिक स्कूल गंजडुंडवारा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान और मार्गदर्शन को याद किया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में क्यूएच इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 3 सितंबर को कासगंज में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके दम पर कॉलेज के कुल 15 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
पटियाली तहसील के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुलाई में पेयरिंग के नाम पर बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आवाज बुलंद की। शनिवार को सपा के अभियान ‘खुलेगा स्कूल तो पढ़ेगा पीडीए’ के तहत सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया, वहीं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय को लेकर प्रदर्शन कर सरकार से स्कूल को पुनः संचालित कराने की मांग की। दोनों नेताओं ने कहा कि दुलाई के प्राथमिक विद्यालय को जिस चिरोला गांव के विद्यालय से पेयर किया गया है, वह करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए रोजाना इतनी दूरी तय कर पढ़ने जाना बेहद कठिन है।
थाना सोरों पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली भारतीय करेंसी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के 200 जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पटियाली कस्बे में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। किला परिसर से सटी हजरत अमीर खुसरो पार्क के पास नजूल की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
नगर में आपदा और आपात परिस्थितियों के दौरान आमजन तक तत्काल सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम आखिरकार कुंभकर्णी नींद से जाग गया। लंबे समय से खामोश पड़े सिस्टम से गुरुवार को अचानक देशभक्ति के गीत गूंजने लगे। चौराहों पर लगे लाउडस्पीकरों से आवाज सुनकर जहां कस्बावासी चौंक गए, वहीं सिस्टम के अचानक सक्रिय होने को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
आउटसोर्स कार्मिकों के हितों और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के शुभारंभ के अवसर पर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मानदेय भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और सेवा सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
यूजीसी बिल के विरोध में मंगलवार को बारह पत्थर मैदान में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और बैरियर तोड़ने के मामले में कोतवाली कासगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तहरीर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजू चौहान पुत्र धर्म सिंह निवासी हथौड़ावन, थाना पटियाली के साथ करीब 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कासगंज में सवर्ण समाज, हरघर किसान यूनियन और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बारह पत्थर मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी कहासुनी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश को विगत दिना ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने पर कोटेदारों में खुशी की लहर है। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सहावर थाना क्षेत्र के गांव अलादीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे ने इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कैरियर निर्माण और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ से हुई।
कस्बे के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही से पैदा हो रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी आतिश सिंह ने अपने कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सरकारी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किस तरह कागजों पर माप और भुगतान के जरिए सरकारी धन को ठिकाने लगाने का खेल बन सकता है, इसकी तस्वीर सिढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत वाजिदपुर में सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर से सुनील जाटव के खोखे तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के नाम पर फर्जी मेजरमेंट बुक (एमबी) तैयार कर करीब 9.33 लाख रुपये गलत तरीके से निकालने की शिकायत की गई थी। शासन स्तर से कराई गई जांच में शिकायत पूरी तरह सही पाई गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के करौली जनपद से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
गंजडुंडवारा ब्लॉक के ग्राम बरौना में बरी बगवास से गांव तक जाने वाली करीब ढाई से तीन किलोमीटर लंबी PWD की सड़क बरसात में सड़क कम और दलदल ज्यादा नजर आती है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ने ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल कर दिया है। सबसे भयावह तस्वीर सरकारी विद्यालय के सामने दिखाई देती है, जहां वर्षों से जमा कीचड़ और गंदगी के बीच से नौनिहालों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। छोटे-छोटे कदम कब फिसल जाएं और कोई बच्चा चोटिल हो जाए, इसका खतरा हर समय बना रहता है।
तहसील पटियाली क्षेत्र के बरौना गांव मे एक ओर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर घर-घर खुशियों की रौनक थी, बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मना रही थीं, वहीं दूसरी ओर गांव में गंगा नदी किनारे बने बांध मे हुए कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। देखते ही देखते नदी किनारे स्थित पुराना बांध कटान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होकर दरकने लगा। बांध के कमजोर पड़ने की खबर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियो को दी गई।
गंजडुंडवारा ब्लॉक के ग्राम बरौना में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही सिंचाई विभाग के हालिया निर्माण की मजबूती सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 350 मीटर लंबे पक्के बांध की सात ठोकरों में से तीन के नीचे की ओर झुकने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता है। सवाल यह है कि जिस निर्माण का उद्देश्य गंगा के कटान और बाढ़ के दबाव से गांव को सुरक्षा देना था, वह पानी बढ़ते ही दबाव में क्यों आने लगा।
कस्बा गंजडुंडवारा में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब का मकड़जाल लगातार फैलता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी करने तक सिमटती नजर आ रही है। पड़ताल मे सामने आया है कि विभाग की ओर से कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधित क्लीनिक और जांच केंद्र कुछ समय बाद फिर उसी तरह बेखौफ संचालित होने लगते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नोटिस के बाद अगली कार्रवाई क्यों नहीं होती और किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है।
पैगंबर-ए-रहमत हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को गंजडुंडवारा में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में उमड़ी भीड़, आकर्षक झांकियां, ऊंट-घोड़ों पर सवार नौनिहाल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी सजावट ने पूरे कस्बे की फिजा को खास बना दिया। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों की निगाहें बरबस इसकी ओर टिक गईं और बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर जुलूस की रौनक निहारते नजर आए।
पैगंबर-ए-रहमत हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को गंजडुंडवारा में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में उमड़ी भीड़, आकर्षक झांकियां, ऊंट-घोड़ों पर सवार नौनिहाल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी सजावट ने पूरे कस्बे की फिजा को खास बना दिया। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों की निगाहें बरबस इसकी ओर टिक गईं और बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर जुलूस की रौनक निहारते नजर आए।
आईजीआरएस पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ गया। शिकायतों की समीक्षा में कार्रवाई अपेक्षित गुणवत्ता की नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उप जिलाधिकारी सहावर समेत 12 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम प्रणय सिंह की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है।
आज यानी 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर तहरीके खिदमत-ए-इस्लामी की ओर से उम्मत के नाम संदेश जारी किया गया है। संगठन के अध्यक्ष जनाब कारी अतीक अहमद बरकाती की मौजूदगी में क्षेत्र के तमाम उलेमा-ए-किराम की बैठक हुई, जिसमें जुलूस को शांतिपूर्ण, मर्यादित और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप निकालने पर जोर दिया गया।
शहर में मिलावटी पनीर तैयार कर बिक्री किए जाने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैलई रोड स्थित ओम साक्षी डेयरी पर छापेमारी कर करीब 390 किलोग्राम पनीर बरामद किया। पनीर निर्माण में रिफाइंड पामोलीन ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, खोवा, मिश्रित दूध और अन्य संदिग्ध पदार्थों के इस्तेमाल की बात सामने आने पर विभाग ने बिक्री के लिए रखा पूरा पनीर जनहित में नष्ट करा दिया। मामले में डेयरी संचालक उमाशंकर के खिलाफ कोतवाली कासगंज में बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मामो गांव में जनपद न्यायालय के सामने स्थित एक मकान से सोमवार और मंगलवार की रात अज्ञात चोर चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग थकान के चलते सो रहे थे। सुबह जागने पर मोबाइल गायब मिले तो चोरी की जानकारी हुई।
थाना कोतवाली गंजडुंडवारा से स्थानांतरित होकर आए नवागत प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने रविवार दोपहर बाद थाना कोतवाली सहावर का कार्यभार संभाल लिया। चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पंचायत सिढ़पुरा के किदवई नगर में नाले के किनारे करीब 500 मीटर लंबा कच्चा मार्ग वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग के दोनों ओर पक्की सड़क बनी हुई है, लेकिन बीच का करीब 500 मीटर हिस्सा आज तक पक्का नहीं कराया गया। बरसात के दिनों में स्थिति और बदहाल हो जाती है। जलभराव के साथ रास्ते में जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
हनुमान की पूंछ जैसी 131 मीटर लंबी कांवड़, साथ में हनुमान, भगवान शिव और जामवंत का स्वरूप धारण किए शिवभक्त और चारों ओर गूंजते बम भोले के जयकारे रविवार की सुबह सोरों के लहरा गंगाघाट पर आस्था, भक्ति और अनूठी कांवड़ यात्रा का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को भी ठिठककर देखने पर मजबूर कर दिया।
थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव पिलखुनी के पास आम के बाग में रविवार सुबह आम के पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
थाना सहावर क्षेत्र के गांव फरौली में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर चल रहा विवाद अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। कई दिनों से सहावर थाने के मंदिर में सुरक्षित रखी भगवान परशुराम की प्रतिमा को लेकर सामाजिक और राजनीतिक विरोध लगातार तेज हो रहा था। इसी बीच अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फरौली में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला उनके समक्ष रखा। विधायक ने मुख्यमंत्री से प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक अनुमति दिलाए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अब इस मामले में शासन स्तर पर भी हलचल बढ़ने की उम्मीद है।
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था के हित में पुलिस विभाग में चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह ने इन निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में थाना गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम का स्थानांतरण कर उन्हें थाना सहावर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी को गंजडुंडवारा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी ने पटियाली तहसील के तटीय गांवों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पानी बढ़ने के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में जिंदगी अब राहत सामग्री के सहारे आगे बढ़ रही है। कहीं घरों तक पहुंचने के रास्ते पानी में डूबे हैं तो कहीं पशुधन और रोजमर्रा की जरूरतों को सुरक्षित रखना ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे हालात में प्रशासन की ओर से पहुंचाई जा रही राशन किट, स्वास्थ्य सेवाएं, पशु चिकित्सा और 24 घंटे संचालित नावें ग्रामीणों के लिए बड़ा सहारा बनी हुई हैं। वर्तमान में मूंजखेड़ा, नगला दुर्जन, नगला नरपत, नगला खना, नगला पदम और नगला जयकिशन बाढ़ से प्रभावित हैं।
प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए धरने में लेखपालों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए धरने में लेखपालों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की पटियाली तहसील इकाई ने अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के विरुद्ध हुई एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया और मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने समेत कई मांगें उठाईं।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 22 अगस्त को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान किया है। इस संबंध में संघ की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और लेखपाल संवर्ग को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
हार-जीत की बाजी लगाकर जुए की महफिल सजाना सात लोगों को भारी पड़ गया। सूचना पर सोरों पुलिस ने छापा मारकर मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे और मौके से 28,455 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, 52 ताश के पत्ते और चार पुलिंदे माल चिट बंदी बरामद किए हैं।
रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्यार और विश्वास का धागा बांधने की तैयारी कर रही हैं, वहीं कम्पोजिट विद्यालय नगला गनेश की छात्राओं ने उन भाइयों को याद किया, जो अपनों से दूर देश की सरहदों की हिफाजत में डटे हैं। छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार कीं और उन्हें डाक के जरिए सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए भेजा।
चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में वर्ष 2013 से फरार चल रहे शातिर वारंटी को जीआरपी कासगंज पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। करीब 13 साल तक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कभी लोनी-गाजियाबाद, कभी दिल्ली तो कभी हाथरस में ठिकाने बदलकर छिपता रहा। सर्विलांस, यक्ष एप और स्थानीय स्तर पर की गई पतारसी-सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने हाथरस में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में वर्ष 2013 से फरार चल रहे शातिर वारंटी को जीआरपी कासगंज पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। करीब 13 साल तक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कभी लोनी-गाजियाबाद, कभी दिल्ली तो कभी हाथरस में ठिकाने बदलकर छिपता रहा। सर्विलांस, यक्ष एप और स्थानीय स्तर पर की गई पतारसी-सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने हाथरस में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना अमांपुर पुलिस ने बुधवार देर रात रानामऊ गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जनपद मे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को एआरटीओ कासगंज राम प्रकाश मिश्रा ने बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के तहत वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा ने बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के तहत वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर नगर में भक्ति और खेल भावना का संगम देखने को मिला। नगर पालिका परिषद की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में गंगागढ़ निवासी लव यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जनपद मे दादा-पोते के रिश्ते की ऐसी भावुक तस्वीर सामने आई, जिसने करीब 20 घंटे तक पुलिस को भी उलझाए रखा। पोते से गहरे लगाव के चलते 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बाबूराम राजपूत अपने 14 वर्षीय पोते दिग्विजय सिंह को लेकर मकान के एक कमरे में बंद हो गए। बाहर पुलिस और परिवार के लोग उन्हें समझाते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। आखिर बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे दरवाजा खुला तो दादा-पोता दोनों बाहर आए। इसके बाद पोते ने दादा के साथ रहने की इच्छा जताई।
जनपद की गंजडुंडवारा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में वांछित एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपितों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित लूटी गई मोटरसाइकिल से एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड के अलावा दो तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
दादा-पोते के रिश्ते में स्नेह की एक ऐसी तस्वीर मंगलवार को कासगंज में सामने आई, जिसने पुलिस और आसपास के लोगों को भी घंटों उलझाए रखा। सहावर गेट लाइन पार राजपूत डेंटल वाली गली में 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बाबूराम राजपूत अपने 14 वर्षीय पोते दिग्विजय सिंह को अपने से दूर करने को तैयार नहीं हुए। जयपुर से पिता अविनाश बेटे को लेने पहुंचे तो बाबूराम पोते को लेकर मकान के एक कमरे में अंदर से बंद हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और कई घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रही।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पटियाली के तत्वावधान में मंगलवार को मां पाटलावती मंदिर से भव्य ‘पटियाली युवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
नगर पालिका क्षेत्र के पूरब थोक वार्ड नंबर 19 में नाले के निर्माण कार्य की खराब कार्यशैली ने बरसात के मौसम में स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब 15 दिनों से संबंधित ठेकेदार द्वारा नाले में पानी का प्रवाह रोके जाने के बाद देर रात हुई लगातार बारिश ने स्थिति को गंभीर कर दिया। जलनिकासी बाधित होने से नाले के किनारे बने मकानों में पानी भरने लगा और देखते ही देखते नाले के दोनों ओर इंटरलॉकिंग से बनी सड़क धंसने लगी। पानी के कटान से कई मकानों की नींव प्रभावित होने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी के टेबल पर पैर रखकर सोने का फोटो सोमवार को सामने आया है। फोटो में चौकी प्रभारी करवेन्द्र सिंह कुर्सी पर बैठे हुए टेबल पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी के इस तरह सोने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लखनऊ में मां वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कासगंज लौट रहे लोगों की सियाज कार का कथित रूप से पीछा कर नदरई गेट स्थित कल्याण सिंह चौक पर रोकने और उसमें सपा नेता गगन यादव को तलाशने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पीछा करने वालों पर हथियार दिखाकर धमकाने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में अध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर की जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क, विद्युत व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सार्वजनिक शौचालय और पालिका की भूमि पर अवैध कब्जों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं वर्ष 2026 की लाइसेंसिंग एवं अन्य शुल्क संबंधी नियमावली का प्रस्ताव चर्चा के बाद पास नहीं हो सका। सभासदों ने इस प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में फिर से रखे जाने की मांग की।
श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को तहसील परिसर के निकट एटा रोड पर तहसील प्रशासन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कासगंज के मोहनपुरा क्षेत्र के गांव टीकमपुरा निवासी 19 वर्षीय अमन पुंढीर पुत्र रामकिशन पुंढीर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सावन मास के तीसरे सोमवार को सिढ़पुरा में भक्ति, आस्था और सौहार्द का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों के चेहरों पर थकान की जगह उत्साह भर दिया। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों का पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बुलडोजर पर सवार होकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की तो पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।
परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति आवास विकास की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम चाचा रेस्टोरेंट में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों, मल्हार और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद में आयोजित समारोह उस समय भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया, जब एसडीएम एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी मोहम्मद नासिर ने शहीद सैनिकों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करने के साथ उन्हें पौधे भेंट किए। सम्मान के इस अनूठे अंदाज ने वीरों के प्रति कृतज्ञता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
आरपीएस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर में शौचालय में पानी डालने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब सुलह-समझौता कराने पहुंचे रिश्तेदार पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा बरामद किया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जनपद मे शनिवार सुबह थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात सामने आने से सनसनी फैल गई। चोरों ने कैनरा बैंक के पास स्थित राधिका ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभर में जहां उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया, वहीं पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त ग्राम मूंजखेड़ा में आजादी का जश्न एक अलग ही भाव लिए नजर आया। चारों ओर बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के बीच जब तिरंगा शान से लहराया तो वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा, लेकिन इसी के साथ ग्रामीणों के दिल में वर्षों से पल रहा एक दर्द भी सामने आया, बाढ़ से स्थायी मुक्ति का दर्द।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नदरई हजारा नहर झाल के पुल पर पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर हादसा हो गया। पुल से नहर में छलांग लगाने वाला 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। उसे बचाने के लिए नहर में कूदे दोस्त को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लापता किशोर की तलाश में फ्लड रेस्क्यू टीम और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
15 अगस्त की सुबह जब शहर आजादी के जश्न की तैयारियों में जुटा था और जगह-जगह तिरंगा लहरा रहा था, उसी वक्त अशोक नगर तिराहे के पास सामने आए एक दर्दनाक मंजर ने इंसानियत को झकझोर दिया। नाले की सफाई के दौरान पॉलीथिन में बंद एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दुनिया में ठीक से आंखें खोल भी नहीं पाया मासूम न जाने किसकी बेरुखी का शिकार होकर नाली में पहुंच गया।
कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव चिरोला में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रेलवे पटरी के पास चारा चर रही करीब डेढ़ दर्जन बकरियां अचानक कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में सभी बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने बकरियों को मृत देखकर पशुपालक और उनके परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल बन गया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद में पहली बार महिला तिरंगा यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की अध्यक्षता में निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नगर के बाईपास रोड स्थित सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक एवं सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सलेमपुर बीबी रोड स्थित अशोक नगर की राधा डेयरी पर करीब 200 किलोग्राम खराब एवं दुर्गंधयुक्त पनीर पकड़ा। खाद्य विभाग के अनुसार यह पनीर मानव बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही शेष पनीर को नष्ट करा दिया, जबकि एक नमूना जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की ओर से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम मोहम्मद नासिर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा स्थित एमएफआर जूनियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा स्थित एमएफआर जूनियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को कासगंज शहर में पुलिस के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन, व्यापारी और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने बुधवार को तहसील सहावर के अलाउद्दीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ आपदा के समय सुरक्षा और बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान के तहत 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने बुधवार को तहसील सहावर के अलाउद्दीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ आपदा के समय सुरक्षा और बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल पटियाली की ओर से श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब 1500 देशभक्त नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बुधवार को पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नरपत नगला, हंसी नगला, मूंजखेड़ा और दुर्जन नगला पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जाली नोटों के बड़े नेटवर्क के संकेत मिलने से जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। एटीएस ने लखनऊ में कार्रवाई करते हुए शनिवार को अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से करीब एक लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए थे। बरामद नोटों में हाई सिक्योरिटी फीचर होने की बात सामने आने के बाद एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेशी कनेक्शन समेत कई पहलुओं की जांच कर रही हैं।
तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाढ़ के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कांवड़ यात्रा और आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कोतवाली गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण कर क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्ग, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार को तहसील पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मूजखेड़ा एवं नगला हंसी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ के हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नाव में बैठकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं तथा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पीडीए जन पंचायत के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छोटी-छोटी जातियों को सम्मान देने के साथ ही उन्हें राजनीतिक पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में दक्ष प्रजापति जयंती मनाए जाने से प्रजापति समाज में पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव मजबूत हुआ है।
तहसील क्षेत्र के गंगा पार एवं गंगा से सटे तटीय इलाकों की बदहाल स्थिति को लेकर एडवोकेट एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन उपजिलाधिकारी पटियाली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
जनपद के पटियाली क्षेत्र मे गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब विद्यालय भी पानी की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को विद्यालय परिसरों में पानी भरने की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने नगला नरपत और मूंजखेड़ा पहुंचकर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विगत दिनों गंगा का पानी बढ़ा तो पटियाली क्षेत्र के तटीय गांवो की मुश्किलें भी बढ़ गईं। खेत जलमग्न हो गए, रास्तों पर पानी बह रहा है और तीन पुलियां कट जाने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों को कई जगह नाव के सहारे रास्ता पार करना पड़ रहा है। इसी बीच सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा पार्टी पदाधिकारी मूंजखेड़ा गांव पहुंचे। बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया और प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान एसडीएम आतिश कुमार सिंह, तहसीलदार राम नयन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मिलावटी दूध की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को सिरावली ग्राम पंचायत के गांव फाजिलपुर स्थित पप्पू यादव के डेयरी प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई की। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान डेयरी में दो कैनों में खराब और दुर्गंधयुक्त दूध मिला, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हुआ।
थाना सहावर क्षेत्र के फरौली गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद चार दिन बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद प्रशासन ने उसे मौके से हटवाकर सहावर थाने के मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया था। अब चार दिन से भगवान परशुराम की प्रतिमा थाने के मंदिर में विराजमान है, जबकि गांव में उनकी स्थापना को लेकर विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। मामला अब प्रशासनिक प्रक्रिया से निकलकर सामाजिक और राजनीतिक बहस का रूप लेता दिखाई दे रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा में छह अगस्त की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। मगरमच्छ को घरों के आसपास देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। इसी दौरान उसने घर के बाहर बंधे एक मवेशी पर हमला कर दिया था। मवेशी को बचाने पहुंचे ग्रामीणों ने डंडों के सहारे मगरमच्छ को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ ने पलटकर हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। रविवार को लहरा गंगा जी घाट पर उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने घाट पहुंचकर गंगा जल भरने आए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। फूलों की पंखुड़ियां बरसते ही घाट पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज उठे और कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।
कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में पिन्टू उर्फ पिन्टा पुत्र रामनिवास निवासी नगला छेदा की पुलिस फाइल खुली तो उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का लंबा रिकॉर्ड सामने आया। पुलिस के अनुसार पिन्टू के खिलाफ कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने से लेकर हथियार अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं।
चोरी की मोटरसाइकिलों के जरिए चल रहे संभावित नेटवर्क पर गंजडुंडवारा पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एक साथ इतनी संख्या में चोरी की बाइक मिलने से पुलिस भी अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव दामरी में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में छत पर सो रहा था। नींद में अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
हर युवा बेहतर भविष्य का सपना लेकर घर से निकलता है। कोई पढ़ाई के लिए शहर जाता है तो कोई हुनर सीखकर परिवार का सहारा बनने की उम्मीद में। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गणेशपुर गांव के अजीम खान और राजा उर्फ शमीमुल भी कुछ इसी उम्मीद के साथ दिल्ली गए थे। मकसद था सिलाई का काम सीखना और मेहनत से अपनी जिंदगी संवारना, लेकिन अब दोनों नकली करेंसी के गंभीर मामले में यूपी एटीएस की गिरफ्त में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद गांव में नकली नोटों के नेटवर्क से ज्यादा युवाओं के गलत संगत में पड़कर भटकने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
नकली भारतीय करेंसी के मामलों से कासगंज जिले का नाता नया नहीं है। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गणेशपुर गांव का नाम पहले भी नकली नोटों के एक मामले में सामने आ चुका है। अब एक बार फिर इसी गांव के दो युवकों की गिरफ्तारी ने नकली करेंसी के संभावित नेटवर्क को लेकर पुराने मामले की यादें ताजा कर दी हैं। इस बार कार्रवाई यूपी एटीएस ने की है। सात अगस्त को लखनऊ में गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के कब्जे से 500 रुपये के 201 हाई क्वालिटी के संदिग्ध नकली नोट बरामद हुए हैं।
भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश लाई जा रही हाई क्वालिटी की नकली भारतीय करेंसी की तस्करी का यूपी एटीएस ने खुलासा किया है। एटीएस ने सात अगस्त को लखनऊ में कार्रवाई करते हुए कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 500-500 रुपये के 201 नकली नोट बरामद किए गए। बरामद नकली नोटों की कुल अंकित कीमत 1 लाख 500 रुपये बताई गई है।
गंगा हर साल अपना रास्ता नहीं बदलती, लेकिन हर साल हजारों लोगों की जिंदगी जरूर बदल जाती है। बरसात आते ही गंगा का जलस्तर बढ़ता है, गांव पानी से घिर जाते हैं, लोग अपने घरों का सामान समेटने लगते हैं और बच्चों की पढ़ाई से लेकर किसानों की फसलों तक सब कुछ बाढ़ की भेंट चढ़ने लगता है। फिर शुरू होता है राहत का दौर,अधिकारी पहुंचते हैं, नावें चलती हैं, राहत सामग्री बांटी जाती है, चिकित्सा शिविर लगते हैं और बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन जैसे ही पानी उतरता है, गांवों का दर्द भी सरकारी फाइलों के नीचे दब जाता है।
एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर थाना सहावर पुलिस ने फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत, उनकी बहन रीना राजपूत, पत्नी सौभाग्यवती, पुत्रों, सुरक्षा गार्डों समेत 38 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट, घर में घुसकर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई गांव लक्ष्मीपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद की गई।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के बीच शुक्रवार को कासगंज जनपद के पौराणिक तीर्थ स्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा से पहले एटा रोड की बदहाल स्थिति को लेकर उठे सवालों के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू कराया गया मरम्मत कार्य अब उसकी कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए पूरे मार्ग को बंद कर कार्य शुरू कराया गया, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो एटा रोड पर सामान्य आवागमन बहाल हो सका और न ही सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो सकी। इससे आमजन, व्यापारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में अब चर्चा मरम्मत से ज्यादा उसके कारण पैदा हुई अव्यवस्था की हो रही है।
कहते हैं कि "मुश्किलें रास्ते रोक सकती हैं, मंजिल नहीं।" यह बात इन दिनों पटियाली तहसील के गंगा के तटीय जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चे सच साबित कर रहे हैं। जनपद में पिछले तीन दिनों से गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया हो, लेकिन उससे पहले हुई जलस्तर वृद्धि ने नगला दुर्जन, नगला दीपी, नगला नैनसुख, नगला जयकिशन, नगला खाना, नगला चतुरी, नगला जैली, नगला पदम, मूजखेड़ा और नगला हंसी सहित कई गांवों को चारों ओर से पानी से घेरकर टापूनुमा बना दिया है। सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और लोगों की जिंदगी नाव व एक स्टीमर के भरोसे चल रही है। इन कठिन हालातों के बीच भी मूजखेड़ा और नगला दुर्जन के स्कूली बच्चों ने पढ़ाई से समझौता नहीं किया है।
जिले में अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को नदरई गेट क्षेत्र में संचालित तीन अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीनों अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।
किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में जिले में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं छापामार अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान छह उर्वरक विक्रेताओं के यहां गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उनके उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
सच्ची श्रद्धा जब संकल्प का रूप ले लेती है, तो कठिन से कठिन राह भी साधना बन जाती है। ऐसा ही अद्भुत दृश्य गुरुवार को सिढ़पुरा नगर में देखने को मिला, जब सुभाष नगर, ताजपुर रोड निवासी गोपाल शर्मा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दंड कांवड़ के माध्यम से भगवान शिव के दरबार की ओर बढ़ते हुए नगर पहुंचे। उनकी कठिन तपस्या और अटूट आस्था को देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा।
विकास की राह देखने वाली एटा रोड गुरुवार को अपने ही जख्मों से कराहती नजर आई। सड़क पर एक-दो नहीं, बल्कि 200 से अधिक गड्ढे ऐसे मिले, जिन्हें भरने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों और मजदूरों को दिन-रात मशक्कत करनी पड़ी। दृश्य कुछ ऐसा था, मानो कोई चिकित्सक लंबे समय से घायल मरीज के शरीर पर एक-एक कर टांके लगा रहा हो। सड़क का हर पैबंद उसकी बदहाली की कहानी कह रहा था।
सोरों क्षेत्र के मल्लाह नगर में दस्त की शिकायत पर उपचार के लिए ले जाए गए 11 वर्षीय बालक की कथित गलत इलाज और इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद हुई मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को हरकत में ला दिया। घटना के बाद बुधवार को जिलेभर में झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान दो अवैध चिकित्सा संस्थानों को सील कर दिया गया, जबकि बालक की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक के परिजन को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया गया।
जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जागरण टुडे की पहल आखिरकार रंग लाई। कावंड यात्रा शुरु होने से पूर्व 28 जुलाई को "क्या ऐसे होगा भोले के भक्तों का स्वागत... हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गड्ढों से जूझेंगे शिवभक्त, कांवड़ियों के पैर जख्मी करेंगे सड़क के गड्ढे" शीर्षक से एटा रोड की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर में सवाल उठाया गया था कि कादरगंज गंगा घाट से गंगाजल लेकर गुजरने वाले हजारों शिवभक्त आखिर जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के बीच सुरक्षित यात्रा कैसे करेंगे। साथ ही यह भी पूछा गया था कि गड्ढा मुक्ति अभियान पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत बार-बार बदहाल क्यों हो जाती है।
गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर जरूर हो गया है, लेकिन कासगंज की तहसील पटियाली क्षेत्र के गंगा तटीय गांवों में रहने वाले लोगों की धड़कनें अब भी तेज हैं। नदी का शांत दिखता पानी भी पिछले वर्ष की बाढ़ की दर्दनाक यादों को ताजा कर रहा है। किसी की आंखों के सामने डूबती फसलों का मंजर घूम रहा है तो किसी को घर छोड़कर सड़क किनारे गुजारी गई रातें याद आ रही हैं। हर चेहरा एक ही दुआ कर रहा है—"हे गंगा मैया... इस बार रहम कर देना।"
कहते हैं कि इंसानियत कभी मरती नहीं, बस उसे जागने का एक मौका चाहिए। मंगलवार तड़के पटियाली कस्बे के मोहल्ला जोशियान में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जिसने यह विश्वास फिर मजबूत कर दिया कि दुनिया में संवेदनाएं आज भी जिंदा हैं। सड़क किनारे नाली में पड़ी एक नवजात बच्ची को देखकर पूरा मोहल्ला उसकी जिंदगी बचाने और उसे अपनाने के लिए एकजुट हो गया।
मंगलवार दोपहर आसमान से बरसी बारिश की बूंदें शहर के लिए राहत लेकर आई थीं, लेकिन नगर पालिका परिषद के दावों के लिए वही बूंदें सवाल बन गईं। बारिश शुरू होने के कुछ ही मिनटों में हनुमानगढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, थाना रोड और गांधी रोड पानी से लबालब हो गए। सड़कें गायब थीं, सिर्फ पानी दिखाई दे रहा था। राहगीर रास्ता नहीं, पानी की गहराई देखकर कदम बढ़ा रहे थे।
सोरों थाना क्षेत्र के मल्लाह नगर में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। दस्त की शिकायत पर उपचार के लिए ले जाए गए 11 वर्षीय मासूम की कथित रूप से इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोरों थाना क्षेत्र के मल्लाह नगर में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। दस्त की शिकायत पर उपचार के लिए ले जाए गए 11 वर्षीय मासूम की कथित रूप से इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत कासगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए महज 12 घंटे के भीतर तीन लापता किशोरों को मथुरा से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।
न्याय मिलने में भले ही 17 वर्ष का लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अदालत के सख्त फैसले ने यह संदेश दे दिया कि कानून की पकड़ से कोई अपराधी बच नहीं सकता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) खान जीशान मसूद की अदालत ने वर्ष 2009 के एक जघन्य मामले में आरोपी अनार सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
लोकसभा एटा से सांसद देवेश शाक्य ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को पत्र भेजकर तीन नए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है।
एटा रोड की जर्जर सड़क इन दिनों मरम्मत से ज्यादा अपनी बदलती कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। पहले नगर पालिका परिषद द्वारा कांवड़ यात्रा से पहले सड़क के गड्ढों में पीली मिट्टी डलवाकर उन्हें भरने का कार्य कराया गया। लेकिन जैसे ही इस व्यवस्था पर सवाल उठे और विरोध शुरू हुआ, प्रशासन ने यू-टर्न लेते हुए अब उन्हीं गड्ढों से मिट्टी निकलवाने का काम शुरू करा दिया है।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र शिवमय हो उठी। भगवान सोमेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी पूरे धार्मिक उल्लास और पारंपरिक वैभव के साथ निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती शाही पालकी के दर्शन के लिए सड़क किनारे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "जय वराह भगवान" के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो गया।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत का जश्न सोमवार को कासगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भी उत्साह के साथ मनाया गया। जीत की सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
मानसून और संभावित आपदाओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), प्राथमिक उपचार तथा विभिन्न जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दुर्घटनारहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करते हुए सोमवार को 28 गोताखोरों को विशेष टी-शर्ट वितरित कीं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने गोताखोरों को टी-शर्ट प्रदान करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
कहते हैं, "समय पर किया गया काम ही राहत देता है, देर से किया गया काम सिर्फ अफसोस छोड़ जाता है।"पटियाली क्षेत्र के गंगा के तटीय क्षेत्र पर यही कहावत इन दिनों सच होती दिखाई दे रही है। क्यो कि चार साल पहले आई बाढ़ अपने साथ नगला नरपत की पुलिया बहाकर ले गई थी। तब उम्मीद थी कि अगली बरसात से पहले पुलिया बन जाएगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। लेकिन यह उम्मीद चार साल तक सरकारी फाइलों में ही कैद रही। विडंबना यह रही कि जब गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा और बाढ़ का खतरा गांवों के सिर पर आ खड़ा होने को था, तभी पुलिया निर्माण का काम शुरू कराया गया। अब हालात यह हैं कि निर्माण पूरा होने से पहले ही बढ़ता जलस्तर पुलिया के समीप पहुंच चुका है और कई गांव गंगा के बढ़ते जलस्तर की चपेट में आने लगे हैं।
गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पटियाली तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति से पहले ही राहत एवं बचाव तैयारियों को परखने के लिए रविवार को उपजिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह, तहसीलदार राम नयन तथा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने गंगा तटवर्ती एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित विभागों को हर स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को लेकर एटा रोड की जर्जर सड़क का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जागरण टुडे द्वारा सड़क की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा हरकत में आई और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया गया। हालांकि उक्त कार्यप्रणाली पर सवाल उठा जागरण टुडे द्वारा गड्ढों में पीली मिट्टी डाले जाने की पुनः प्रकाशित खबर का संज्ञान एवं स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों के बढ़ते विरोध और जनभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी अपर उपजिलाधिकारी मोहम्मद नासिर स्वयं मौके पर पहुंचे, पूरे मार्ग का निरीक्षण किया और मरम्मत कार्य की रणनीति बदलते हुए गुणवत्तापूर्ण मरम्मत के निर्देश जारी किए।
कादरगंज रोड स्थित तालाब के पास झुके हाईटेंशन बिजली के खंभे को लेकर जागरण टुडे द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी द्वारा जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाए जाने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने मौके पर पहुंचकर झुके हुए हाईटेंशन पोल की जगह नया खंभा लगाने का कार्य शुरू करा दिया।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को लेकर एटा रोड की जर्जर सड़क का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जागरण टुडे में सड़क की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा द्वारा सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कराया गया था। हालांकि गड्ढों में पीली मिट्टी डाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध के बीच नगर पालिका प्रशासन ने फिलहाल यह कार्य रुकवा दिया है।
पिछले वर्ष बाढ़ के बीच नरदौली क्षेत्र पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि अब उन्हें हर साल बाढ़ की तबाही नहीं झेलनी पड़ेगी। अधिकारियों को गंगा किनारे तटबंध निर्माण के निर्देश दिए गए, मंचों से भरोसे बंधाए गए और राहत का संदेश दिया गया। लेकिन एक साल बाद तस्वीर बिल्कुल उलट है। गंगा का जलस्तर बढ़ते ही पहले ही दिन सरकारी दावों की पोल खुलती नजर आने लगी है। खेतों में पानी भर चुका है और अब उसकी रफ्तार आबादी की ओर है। गांवों में फिर वही सवाल गूंज रहा है—आखिर तटबंध कब बनेगा।
जनपद कासगंज पुलिस ने जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल की जुलाई 2026 की रैंकिंग में कासगंज पुलिस ने 125 में से पूरे 125 अंक अर्जित करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान एटा रोड की बदहाल सड़क को लेकर जागरण टुडे में प्रमुखता से प्रकाशित समाचार "क्या ऐसे होगा भोले के भक्तों का स्वागत... हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गड्ढों से जूझेंगे शिवभक्त" का असर रविवार शाम देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा द्वारा एटा रोड पर बने गड्ढों में पीली मिट्टी डलवाकर उन्हें भरने का कार्य शुरू कराया गया। हालांकि यह कार्रवाई शुरू होते एवं पुनः खबर प्रकाशित होने पश्चात संज्ञान मे आते ही विवादों में घिर गई और स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा नेताओं ने भी इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश एवं जनपद स्तर की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान को लेकर शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को संघ के जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह के माध्यम से राजस्व परिषद के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 15 वर्षीय एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर सिढ़पुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के एक चपरासी, प्रधानाचार्या, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन तथा विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा के सांसद देवेश शाक्य भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग कर चुके हैं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 16 वर्षीय छात्रा अनन्या मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। छात्रा के पिता निर्दोष कुमार मिश्रा की तहरीर पर सिढ़पुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के एक चपरासी, प्रधानाचार्या, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन तथा विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा के सांसद देवेश शाक्य भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग कर चुके हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान एटा रोड की बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित समाचार "क्या ऐसे होगा भोले के भक्तों का स्वागत... हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गड्ढों से जूझेंगे शिवभक्त" का असर रविवार शाम देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की टीम एटा रोड पहुंची और सड़क पर बने गहरे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने का कार्य शुरू कराया।
कस्बा गंजडुंडवारा के कादरगंज रोड स्थित तालाब के समीप लगा हाईटेंशन बिजली का खंभा तिरछा हो जाने से क्षेत्र में हादसे की आशंका गहरा गई है। यह मार्ग इन दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही का प्रमुख रास्ता भी है, जिससे स्थानीय लोगों और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
तहसील पटियाली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की गई।
थाना सिढपुरा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 16 वर्षीय छात्रा अनन्या मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब राजनीतिक स्तर पर भी गूंजने लगा है। एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र जांच कराने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि यदि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या आपराधिक कृत्य सामने आता है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी संवैधानिक कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन एवं भारी भीड़ को देखते हुए जारी निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी विद्यालयों के लिए अगस्त माह में आठ दिनों का अवकाश घोषित किया है।
चार वर्षीय मासूम नवजुल के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में शुक्रवार को भी सर्च अभियान लगातार जारी रहा। पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी रहीं, वहीं नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं अपर उपजिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सर्च अभियान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनाक्रम जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुले नाले को हादसों से बचाने के लिए रेलिंग अथवा ऊपर जाल लगाकर सुरक्षित कराने की मांग उठाई, जिस पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मानसून के दौरान संभावित जल दुर्घटनाओं और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने शुक्रवार को लहरा घाट पर स्थानीय नाविकों के लिए बोट हैंडलिंग एवं जल आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण के साथ सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 22 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम ने निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में नाविकों को सुरक्षित नौका संचालन, जल दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपदा की स्थिति में प्रभावी बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में कक्षा 10 की छात्रा अनन्या (16) का शव फंदे से मिलने के मामले में जांच के दौरान बड़ी प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। जांच में सामने आया कि घटना के समय छात्रावास की वार्डन ड्यूटी पर मौजूद नहीं थीं। उनकी जगह वार्डन की बेटी छात्रावास की जिम्मेदारी संभाल रही थी। मामले को गंभीर मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने वार्डन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेज दी है।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कासगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और अंर्तजनपदीय पशु चोर रफीक बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
चार वर्षीय मासूम नवजुल के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह गुरुवार को स्वयं गंजडुंडवारा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। एसपी ने अधिकारियों को बच्चे की सकुशल बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच करने और तलाश अभियान में किसी भी स्तर पर कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए। वही स्थानीय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
कस्बा में मामू-भांजे दरगाह के निकट स्थित कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार संदीप चौधरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
कस्बा गंजडुंडवारा के मोहल्ला पूरब थोक निवासी 4 वर्षीय मासूम नबजुल, पुत्र चांद मियां, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मासूम के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल है। सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने बच्चे की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया।
श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने पुलिस, प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम जनपद कासगंज में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सिद्धपुरा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) के तहत आपदा सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट कासगंज ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे भूमि पर खड़े 55 यूकेलिप्टस (सफेदा) के पेड़ों की अवैध कटान का खुलासा किया है। मामले में करीब 95 हजार रुपये मूल्य की 187 लकड़ी के बोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पटियाली क्षेत्र के विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से प्रभावित 30 बच्चों ने अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ पहुंचकर चिकित्सकीय परीक्षण एवं असेसमेंट कराया।
कांवड़ यात्रा के दौरान कस्बे में बिगड़ने वाली यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर बेहतर यातायात व्यवस्था कराने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
विकास खंड सिढ़पुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाजितपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के भुगतान में कथित अनियमितताओं के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। पटियाली के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य की शिकायत पर बुधवार को जांच टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10 की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान अनन्या (16 वर्ष) पुत्री निर्दोष मिश्रा, निवासी सिढ़पुरा, थाना अमांपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
नपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के भकरी घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को लहरा गंगा घाट आस्था और श्रद्धा के अद्भुत संगम का साक्षी बना। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया तथा अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने मंगलवार देर रात क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के साथ थाना पटियाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, मेस, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। अभिलेखों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने तथा सभी रिकॉर्ड अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
शहर के विकास और जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत योजना 2.0 के तहत कादरगंज रोड स्थित प्राचीन तालाब (गाटा संख्या-345) की 0.131 हेक्टेयर भूमि पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराया जा रहा है। लेकिन जागरण टुडे की पड़ताल में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। जिस निर्माण कार्य को एक वर्ष में पूरा होना था, वह करीब तीन वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि बरसात के मौसम में गहराई तक खोदे गए तालाब की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
जनपद में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अवैध दवा कारोबार पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से मंगलवार को औषधि विभाग ने पटियाली कस्बे में व्यापक जांच अभियान चलाया। ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार के नेतृत्व में टीम ने तीन मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी कर दवाओं के नमूने लिए और अभिलेखों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान पूरे कस्बे में मेडिकल कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया।