बरेली में कैंसर सर्जन डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने जटिल सर्जरी कर युवती के पेट से करीब 12 किलो की विशाल गांठ निकाली। सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ बताई गई।
बरेली में बीएससी नर्सिंग इंटर्न छात्रों ने इंटर्नशिप अवधि में मासिक स्टाइपेंड की मांग की। छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बरेली में समाजवादी छात्र सभा ने छात्र न्याय आंदोलन के तहत मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। छात्रों ने 16 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपकर छात्रसंघ चुनाव और पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए।
बरेली की रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव का डीएम अविनाश सिंह ने ट्रैक्टर से निरीक्षण किया। अधिकारियों को पानी निकासी, सफाई और स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
बरेली की मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव कपूरपुर के समीप रामगंगा नदी के लगातार हो रहे तेज कटान के चलते नदी किनारे स्थित मंदिर बीती रात नदी की तेज धारा में समा गया। बुधवार सुबह ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो मंदिर का कोई निशान नहीं मिला। मंदिर के पूरी तरह नदी में समा जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में मायूसी और दुख का माहौल बन गया।
बरेली जनपद के ग्राम अमोर और गोपाल नगर में किसानों के साथ किसान वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गन्ने की उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन को लेकर किसानों को महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारी दी गई।
बरेली में 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। अधिक से अधिक वादों के निस्तारण और नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए।
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र और बच्चों को पोषण पोटली बांटी।
बरेली में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा हुई। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना और एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जनसंख्या गणना प्रस्तावित है।
बरेली में सीडीओ देवयानी ने गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को हर माह निरीक्षण के निर्देश दिए। चारा, पानी, सफाई और बीमार गोवंश की अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित कटान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने तहसील मीरगंज के ग्राम कपूरपुर में रामगंगा नदी के बाएं किनारे स्थित प्राचीन रामगंगा मंदिर के निकट चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभावशीलता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बरेली जनपद के मीरगंज इलाके के ग्राम सिल्लापुर और नथपुरा में किसानों के साथ किसान वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान किसानों को शरदकालीन गन्ने की बुवाई, फसल प्रबंधन और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर गांव के समीप रामगंगा नदी के तेज कटान ने नदी किनारे स्थित मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। लगातार बढ़ रहे कटान के चलते नदी की तेज धार मंदिर के बेहद करीब पहुंच गई है। मंदिर परिसर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रामगंगा नदी का जलस्तर और तेज बहाव नदी किनारे की जमीन को लगातार काट रहा है। कटान के कारण मिट्टी दरककर नदी में समा रही है और धीरे-धीरे नदी का रुख मंदिर की ओर बढ़ता जा रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो मंदिर को और नुकसान पहुंच सकता है।
जनपद बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम समसपुर में पेट दर्द की शिकायत पर उपचार कराने गई 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा (मीरगंज ) में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण के साथ किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बरेली के मंदिरों में भव्य आयोजन हुए। राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी और त्रिवटीनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। त्रिवटीनाथ मंदिर में बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर उत्सव में रंग भरा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।
भोजीपुरा पुलिस ने ऑटो लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा ऑटो, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नशे, मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूट की बात कबूल की। तीसरा आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल फरार है।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। एथलेटिक्स और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रो. एसएस बेदी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
रक्षाबंधन पर बरेली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बदायूं, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्री सुबह सात बजे से बस का इंतजार करते रहे। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के पास दो बाइक सवारों ने रिश्तेदार की मौत पर जा रही महिला को मदद के बहाने अपने साथ बैठाया। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मौलाना बताकर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सोने के बुंदे उतरवा लिए। बुंदों को कागज की पुड़िया में बांधकर आरोपी फरार हो गया। पुड़िया खोलने पर उसमें सोने के बुंदों की जगह पांच-पांच रुपये के दो सिक्के मिले।
बरेली के जोगी नवादा में सट्टे के नंबर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस के साथ भी कथित तौर पर हाथापाई की गई और पुलिस की मोटरसाइकिल तोड़ दी गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा-जुआ और कथित नशीले पदार्थों के कारोबार के कारण आए दिन विवाद होने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बरेली में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की 1501वीं यौमे पैदाइश के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत और पारंपरिक अंदाज में निकाला गया। अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल के तत्वावधान में निकले जुलूस की अगुवाई दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने की। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानों पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जुलूस के दौरान नबी-ए-करीम की शिक्षाओं, समानता, भाईचारे और अमन-शांति का संदेश दिया गया। विभिन्न अंजुमनों ने भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में मिठाई व लंगर वितरित किया गया।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे कासगंज और मथुरा छावनी के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 05307/05308 का संचालन 27 अगस्त से 19 सितंबर 2026 के बीच 11 ट्रिप में होगा। ट्रेन 14 कोचों के साथ चलेगी और कासगंज, हाथरस तथा मथुरा के यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।
बरेली में अग्निवीर भर्ती के री-मेडिकल में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने लखनऊ निवासी राजेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी मोहर, मोबाइल फोन और अभ्यर्थियों की जानकारी वाला रजिस्टर बरामद किया है। मोबाइल में अभ्यर्थियों के दस्तावेज, बैंक हिस्ट्री और वाट्सऐप चैट मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, इस खेल में गजेंद्र सिंह भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है।
बरेली में अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। छह मीनार मस्जिद के पास से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर देर रात सैलानी स्थित मुन्ना खां के नीम पर बने कमेटी के मंच पर समाप्त हुआ। जुलूस में करीब 105 अंजुमनों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर लंगर बांटा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 स्वयंसेवक तैनात रहे।
बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि, अतिरिक्त शुल्क और नगर निगम टैक्स के नाम पर छात्रों से वसूली को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा। छात्र नेताओं ने अनावश्यक आर्थिक बोझ का विरोध करते हुए पारदर्शिता की मांग की। 27 अगस्त को प्राचार्य की मौजूदगी में दोबारा वार्ता होगी। समाधान न होने पर छात्रों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
आला हजरत उर्स में जायरीनों की सुविधा के लिए 8 अगस्त को दो जोड़ी उर्स मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। वहीं आरआरबी लेवल-1 परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा विशेष ट्रेन का लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर ठहराव दो मिनट बढ़ाया गया है।
बरेली में वन ओक फॉरेस्टा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त प्रीमियम आवासीय परियोजना की शुरुआत की है। परियोजना में 2 और 3 बीएचके घरों के साथ 20 से अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कंपनी का दावा है कि यह परियोजना शहरवासियों को महानगरों जैसी लग्ज़री लाइफस्टाइल का अनुभव देगी।
बरेली के सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्ट्री) में मजदूर सत्यपाल सागर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर एचआर मैनेजर, प्रबंधक, सुपरवाइजर और लोडर चालक को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरेली में मेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया। परिवार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिस पर आयोग ने प्राचार्य की भूमिका की जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बरेली परिक्षेत्र पुलिस के 'सीवाई-वज्र' अभियान में सात से 13 जुलाई के बीच 91 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 83 मुकदमे दर्ज कर 26.76 लाख रुपये नकद, 72 मोबाइल, 31 एटीएम कार्ड, यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए।
बरेली के एसएसपी कार्यालय के बाहर बहेड़ी की एक महिला ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट पहले ही कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।
पीलीभीत राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह एकतरफा प्यार के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सीटी स्कैन विभाग में ड्यूटी कर रही छात्रा कशिश पटेल पर उसके सहपाठी सागर सिंह ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कशिश को बरेली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची स्टाफ नर्स भी घायल हुईं। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। लेखन
बरेली में एआईएमसीईए के मंडलीय सम्मेलन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सामाजिक न्याय, आरक्षण और जातीय जनगणना की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में 70 मेधावी छात्र-छात्राओं, 10 समाजसेवियों और 10 उत्कृष्ट व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
खाद्य एवं रसद विभाग ने ट्रांसपोर्ट और हैंडलिंग के ब्लो रेट टेंडरों पर सख्ती शुरू कर दी है। बरेली मंडल में कम दरों पर ठेका लेने वाली फर्मों का तकनीकी परीक्षण शुरू हो गया है। जांच पूरी होने तक पुराने ठेकेदार ही काम करेंगे। विभाग ने मिलीभगत और अनियमितताओं पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
बरेली में सौतेले बच्चे के साथ मारपीट के वायरल वीडियो का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने थाना प्रेमनगर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग चार मंजिला आधुनिक औद्योगिक भवन बनाने की तैयारी कर रहा है। करीब 4,000 वर्ग मीटर में विकसित होने वाले इस परिसर की औद्योगिक इकाइयां छोटे और मध्यम उद्यमियों को किराये पर उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों, एसआईटी जांच, पारदर्शिता, न्याय, धार्मिक आस्था और नैतिक उत्तरदायित्व पर आधारित यह विश्लेषण बताता है कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई क्यों आवश्यक है।
ऑल इंडिया महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (एआईएमसीइए) द्वारा 12 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मंडलीय सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा और नंद, सेन, सविता व श्रीवास्तव समाज के लोग शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में पंडित राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा का अनावरण कर उनके पैतृक घर को संग्रहालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विरासत का सम्मान ही प्रगति का आधार है और पंडित राधेश्याम ने रामकथा व सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में ऐतिहासिक योगदान दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान सांसदों और विधायकों से 15 जुलाई तक विकास कार्यों के प्रस्ताव अंतिम रूप देने को कहा, ताकि 15 अगस्त तक शिलान्यास शुरू कराया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की 5,121 करोड़ रुपये की 2,155 परियोजनाओं की समीक्षा की और बिजली आपूर्ति में अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने, बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सादा भोजन किया और रवाना होते समय अधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 51 सीएनजी कूड़ा कलेक्शन वाहनों, छह रोबोटिक नाला सफाई मशीनों और पांच जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से शहर की सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनेगी। नए वाहनों से सभी 80 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने बरेली के विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी की अधूरी परियोजनाओं, खराब बुनियादी सुविधाओं और विभिन्न विकास योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कराकर सार्वजनिक धन का हिसाब देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और ढाई हजार विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किए। जनसभा में उन्होंने विकास, कानून-व्यवस्था और आधारभूत ढांचे पर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
30 जून 2026 को बरेली में वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि पुराना रोडवेज बस स्टैंड बंद रहेगा। सभी रोडवेज बसों का संचालन सैटेलाइट बस स्टैंड से वैकल्पिक मार्गों के जरिए किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
राम राज्य दल और राजार्य सभा के संयुक्त आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पार्थ गौतम ने समाजोत्थान में सभी से योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गौ संरक्षण, जनकल्याण, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई, जबकि राजार्य सभा ने जलभराव, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चिंता जताई।
इज्जतनगर के मॉडर्न नर्सरी, धोरेरा माफी में पहली बार रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर मलकीत सिंह, सचिव पद पर अनुज कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर वंदना यादव निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित टीम ने कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और पारदर्शी कार्यप्रणाली का संकल्प लिया।
उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव से बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं, न्यायिक व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। न्यायमूर्ति ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए बार एसोसिएशन का निमंत्रण भी स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बरेली दौरे से पहले जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री की बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, बीडीए की प्रमुख परियोजनाओं और नगर निगम की योजनाओं पर चर्चा होगी। सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत हुए राजकुमार अग्रवाल ने अपने लंबे पुलिस सेवा काल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक तनाव नियंत्रित करने और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से अलग पहचान बनाई। बरेली में सीओ सिटी और एसपी देहात रहते हुए उन्होंने दंगों के दौरान शांति बहाल कराने में अहम भूमिका निभाई, वहीं ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कराई। वर्तमान में वह मथुरा में तैनात हैं।
बीडीए ने भूखंड नीलामी से करीब 35 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके साथ ही 126 हेक्टेयर क्षेत्र में नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। परियोजना से औद्योगिक निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बरेली मंडल में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत 20 प्रतिशत तक कम दरों पर स्वीकृत टेंडरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शासन के नए दिशा-निर्देशों के बीच टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता और व्यवहारिकता पर चर्चा तेज हो गई है।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अक्षरा सिंह और राजपाल यादव बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। मुरादाबाद रवाना होने से पहले अक्षय कुमार ने दिशा पाटनी के घर से मंगाया गया खाना खाया। एयरपोर्ट पर सितारों को देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिव्यू पिटीशन खारिज किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल TET परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बरेली बीएसए ने सभी बीईओ से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। टेट अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संगठनों में विरोध तेज हो गया है।
बरेली में अर्जुन मौर्या हत्याकांड के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क जाम कर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। बरेली के आरएमओ सचिन कुमार को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि राजेश उपाध्याय नए आरएमओ बनाए गए हैं। डिप्टी आरएमओ समेत कई अधिकारियों के तबादलों से बरेली मंडल प्रभावित हुआ है।
बरेली के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारी मरीज से 22,773 रुपये वसूलने का मामला जांच में सही मिला। सीएमओ ने अस्पताल को तीन दिन में पूरी रकम लौटाने के निर्देश दिए, भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
बरेली में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम अविनाश सिंह ने नई परंपराओं पर रोक लगाते हुए ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक सीमित करने के निर्देश दिए। जुलूस मार्गों पर गड्ढे, लटकते तार और जलभराव हटाने के आदेश, ड्रोन से निगरानी होगी।
बरेली में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई के तहत सृष्टिपूर्ति, माउंटेन गोल्ड, गोल्डी और अन्य ब्रांडों के मसालों के 19 नमूने जांच के लिए लिए गए। सीबीगंज की एक फैक्टरी से 20.54 किलो संदिग्ध पीली साबुत मिर्च जब्त कर सीज कर दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बरेली स्मार्ट सिटी की घंटाघर मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना में 46.84 लाख रुपये की बकाया राशि का मामला सामने आया है। ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, जबकि वसूली और एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की निगरानी और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे की नवनिर्मित पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि कुमार तथा चौकी प्रभारी पंकज गौतम ने की। इसमें विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के ग्राम दियोसास में बुधवार को कैंसर की समय रहते पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से विशेष कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर कैंसर संबंधी लक्षणों की स्क्रीनिंग की तथा लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना मीरगंज क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद की आठ माह की गर्भवती युवती शादी की उम्मीद लेकर बरेली पहुंची, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर बुलाने वाला प्रेमी नहीं आया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
बरेली के बारादरी क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से छह ट्रांजेक्शन के जरिए 3.65 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बरेली में 11 से 21 जून तक ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित होंगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे, मौके पर समाधान करेंगे और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की मई 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली ने विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में जिले ने ओवरऑल टॉप रैंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया।
बरेली में पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतक के भाई विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पैतृक संपत्ति विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को मीरगंज क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, इकाई मीरगंज में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
बरेली पुलिस की मई 2026 प्रदर्शन रैंकिंग जारी। थाना बहेड़ी, सर्किल बहेड़ी और उत्तरी पुलिस क्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को सम्मानित किया।
समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे समर्थ मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। समर्थ मिश्रा ने अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
बरेली में हजरत मुर्तजा हुसैन मोती मियां निजामी नियाजी के कुल शरीफ पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। चादरपोशी, गुलपोशी, महफिल-ए-समा और मुल्क में अमन-चैन की दुआओं के बीच उर्स की रस्में अदा की गईं।
बरेली पुलिस ने मई माह में 462 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। करीब 95 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल मिलने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनवरी 2025 से अब तक 5,259 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
बरेली पुलिस ने मई माह में 462 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। करीब 95 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल मिलने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनवरी 2025 से अब तक 5,259 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
बरेली पुलिस ने मई माह में 462 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। करीब 95 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल मिलने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनवरी 2025 से अब तक 5,259 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
बरेली में ईवनिंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट ले गए। पीछा करने पर महिला घायल हो गई। परिवार ने पुलिस पर चार दिन तक मामला दबाने का आरोप लगाया, एसपी सिटी के संज्ञान के बाद जांच तेज।
बरेली के इज्जतनगर में महिला से पर्स छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी साथी के साथ दोबारा छिनैती की फिराक में था। नकदी, पर्स और मोबाइल बरामद।
बरेली मंडल में सुस्त गेहूं खरीद पर कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी नाराज दिखे। समीक्षा बैठक में अफसरों को फटकार लगाते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की पहचान, राजस्व वसूली, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों पर सख्त निर्देश दिए।
बरेली परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी अजय कुमार साहनी सख्त दिखे। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाओं, गैंगस्टर और गंभीर अपराधों पर चार जिलों के पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए।
बढ़ती गर्मी और जेठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर मंगलवार को धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट, मीरगंज (बरेली) की ओर से सिंधौली चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।
बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
अखिल भारतीय धनगर महासंघ के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती रविवार को बरेली जनपद के मीरगंज में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित बाइक रैली और सम्मान समारोह में धनगर समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लोकमाता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली)की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय धनगर महासंघ के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 31 मई को मीरगंज में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को बंधन पैलेस मीरगंज (बरेली)में धनगर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सुजातपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों में हुई चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को मीरगंज क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए हजारों नमाजी पहुंचे। लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्रान्तर्गत विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के उनासी गांव में बहगुल नदी में डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद हो गया। युवक बुधवार को अपने दोस्त के साथ नदी पार करते समय गहरे कुंड में डूब गया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
श्री बाला जी दरबार समिति, नथपुरा रोड मीरगंज (बरेली) के महंत एवं अध्यक्ष रामकिशोर मौर्य के पूज्य पिता हरचरन लाल मौर्य का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पिछले लगभग 15 दिनों से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही दरबार समिति, श्रद्धालुओं और क्षेत्र के सनातन समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बरेली जनपद के मीरगंज कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार एवं इंस्पेक्टर रवि कुमार के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली चौराहे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार और सड़क किनारे खड़ी खराब आर्टिका कार के बीच हुई जोरदार टक्कर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के बावजूद चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव परौरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की वारदात से गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मीरगंज (बरेली)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
ज्येष्ठ माह के दशहरा पर्व पर बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र के गोरा तथा कैलाश गिरी रामगंगा घाटों पर विशाल मेलों का आयोजन हुआ। दोनों घाटों पर सुबह से ही सनातन धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जाम में सोमवार को मकान का छज्जा डालने को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहे दो बाइक सवार युवकों को समसपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी कृष्णपाल मौर्य उर्फ नारद पुत्र पीतम लाल मौर्य की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात धौरा टांडा मार्ग पर रहीम मिल के पास हुआ, जब अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज में आयोजित समर कैंप के दौरान शुक्रवार को माध्यमिक कक्षाओं की दो टीमों — एस. एम. पी. आई. सी. प्राइड और एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स — के बीच रोमांचक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राइड टीम को 9 विकेट से पराजित कर जीत अपने नाम की। बेहतरीन बल्लेबाजी और खेल प्रदर्शन के लिए अभय शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
BDM Public School Meerganj (Bareilly) में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शनिवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस समर कैंप में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर दिया। समापन समारोह में विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के लभारी पुलिस चौकी के समीप संचालित बीडीएम पब्लिक स्कूल में समर कैंप के अंतिम दिन किंडरगार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए “गोवा बीच थीम पूल पार्टी” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। विद्यालय परिसर को गोवा बीच थीम के अनुसार रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक डेकोरेशन और समर वाइब्स से सजाया गया था, जिसने बच्चों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
Bareilly में डीएलएड छात्रा नीतू की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में शव मिलने के बाद पुलिस जांच तेज। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी।
वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने बट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की। मेहंदी प्रतियोगिता और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कटरा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने बिलपुर रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी संगम एक्सप्रेस और गंगा-सतलज एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई। रेल मंत्री को भेजे पत्र में यात्रियों की सुविधा का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया।
सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के प्रतीक वट सावित्री पर्व को शनिवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए विधि-विधान से व्रत रखा तथा वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।
बरेली जनपद के मीरगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर सिधौली चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक फार्मासिस्ट विनय भदौरिया बाल-बाल बच गए।
जनपद बरेली की तहसील मीरगंज सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गुलड़िया में गुरुवार को अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी ताराचंद्र पुत्र आंगनलाल की पशुशाला में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बनी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक गोवंश और दो बकरी के बच्चे जिंदा जल गए, जबकि एक भैंस और गाय की बछिया गंभीर रूप से झुलस गईं।
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में बी डी एम पब्लिक स्कूल, मीरगंज (बरेली) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया आजमपुर में मंगलवार को जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया, जिसमें उसका भाई और बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बरेली के नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ज्योरा मकरंदपुर सरकारी जमीन प्रकरण में डीएम Avinash Singh ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। मामले में तहसीलदार को हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है, जबकि कई राजस्व कर्मियों की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है।
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक भरत का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। यूनियन बैंक में कार्यरत भरत मानसिक तनाव और घरेलू कलह से परेशान बताया जा रहा है। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बरेली में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवाबगंज तहसीलदार को हटाया, जबकि कानूनगो और लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। जांच में अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर निजी पक्ष को लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया।
उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली की महिला, उसके 8 माह के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार पंजाब रोज़गार की तलाश में जा रहा था तभी कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कस्बा क्षेत्र से दो सगे भाइयों को 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सनातन आध्यात्मिक परंपरा और भक्ति भाव के वातावरण के बीच बरेली जनपद के कस्बा मीरगंज के मोहल्ला मेवात (टीचर कॉलोनी) स्थित सिद्धपीठ श्री ब्रह्मदेव-शनिदेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गया। कथा आरम्भ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिमय बना दिया।
शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती सफलता और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज, मीरगंज (बरेली)में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत हाई स्कूल परीक्षा में मीरगंज टॉप करने वाली छात्रा कुमारी मुस्कान को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। वहीं कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दक्ष गंगवार को उप प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बरेली में हज-उमराह के नाम पर कारोबारी से लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दिल्ली के कुछ लोगों पर 34 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Central Board of Secondary Education के अंतर्गत बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में संचालित बीडीएम पब्लिक स्कूल में “क्लासरूम मैनेजमेंट एवं डिफरेंशिएटेड लर्निंग टेक्नोलॉजीज़” विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यशाला (Capacity Building Workshop) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना रहा।
सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मिशन 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। कहा- पीडीए के दम पर यूपी में सत्ता में वापसी होगी। महिलाओं को 40 हजार सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा, भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए।
बरेली में सपा की मासिक बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी का भाजपा पर निशाना, बंगाल चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान।
बरेली में जिम संचालक और उसके भाई ने महिला डॉक्टर को नशीला ड्रिंक देकर दो साल तक किया शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 50 लाख की मांग, दोनों आरोपी गिरफ्तार।
बरेली में कथित “जिम जिहाद” के विरोध में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ज्ञापन, जिम संचालकों के सत्यापन की मांग।
बरेली के कटरा चांद खां में रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार गिरने से रिक्शा चालक गंभीर घायल, कार क्षतिग्रस्त, लापरवाही पर उठे सवाल।
बरेली के सीबीगंज में पुलिस मुठभेड़ में तांबा चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बदमाश गोली लगने से घायल, 65 किलो तांबा बरामद।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलमास गांव में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक बच्चों के घरों में कोहराम मच गया।
3 मई को होने वाली NEET 2026 परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, 25 केंद्रों पर 11,500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, सख्त सुरक्षा और गाइडलाइन जारी।
बरेली जनपद की मीरगंज तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल चलकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बरेली में महिला हत्या कांड का खुलासा, फौजी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या की। फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम संबंध बना वारदात की वजह, दोनों आरोपी जेल भेजे गए।
बरेली में 140वें मजदूर दिवस पर ट्रेड यूनियंस का प्रदर्शन, बेरोजगारी, महंगाई और निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद। न्यूनतम वेतन, पांच दिवसीय सप्ताह और पुरानी पेंशन बहाली की मांग।
बरेली जनपद के गांव किशनपुर से मीरगंज कोतवाली के खादर इलाके के गांव बहरौली में पहुंची एक बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे की जाति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने अपनी जाति छिपाकर रिश्ता तय किया था, जिसके चलते लड़की पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मामूली रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा (मीरगंज, बरेली) में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बरेली में मजदूर दिवस से पहले श्रमिक संगठनों की गतिविधियों पर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने उद्यमियों के साथ बैठक कर वेतन, शोषण रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बरेली में बिजली बिल गड़बड़ी और बढ़ती शिकायतों के बीच अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार को हटाकर ओम प्रकाश गुप्ता की तैनाती की गई, निगम ने सुधार की उम्मीद जताई।
बरेली के भोजीपुरा मुठभेड़ मामले में आरोपी आसिफ को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई। पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी को बहस के बाद राहत।
फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर हमले के विरोध में सपा नेताओं और सरदार पटेल स्वाभिमान मंच ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।
बरेली में दुष्कर्म मामले की धाराओं में हेराफेरी करने पर सीबीगंज थाने के दो दरोगा और एक मुंशी को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित किया, विभागीय जांच शुरू।
बरेली में अप्रैल माह में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार 8 दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के बाद बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
बरेली के बारादरी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को एडीएम एफआर बताने वाली युवती ने युवकों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में घरातियों और बारातियों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। हंगामे के बीच दुल्हन ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए बिना फेरे लिए दूल्हे के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघुराय के निधन पर बरेली में शोक की लहर। वरिष्ठ छायाकारों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा—फोटोग्राफी का एक युग समाप्त हो गया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई, जब घर के सभी सदस्य पास के गांव सिंधौली में शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिंधौली फाटक के पास उस समय हुई, जब राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी।
बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क़स्बा में संचालित सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार मीरगंज ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इस कार्रवाई से क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।
बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र में शादी के दिन बरात निकलने से ठीक पहले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह युवक का शव साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद जहां शादी वाले घर में मातम छा गया, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शहर में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में थ्री-व्हीलर लोडर चालक घायल हो गया। घटना 24 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 1:45 बजे नल नगरिया कट के पास हुई, जहां मुरादाबाद की ओर से आ रहा एक थ्री-व्हीलर लोडर (UP21DT4356) आगे चल रही इको कार (UP25DJ0354) से पीछे से टकरा गया।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की छात्राओं ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज, मीरगंज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा मुस्कान बी, पुत्री बाबू अली ने 91.16% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि तहसील स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा (मीरगंज),बरेली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेलवे फ्लाईओवर के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
श्रीनाथ नगरी सेवा समिति के रक्तदान शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो शातिर स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 711 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बरेली जनपद के मीरगंज इलाके में संचालित बीडीएम पब्लिक स्कूल में Earth Day बड़े उत्साह, उमंग और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह पर्यावरणीय संदेशों से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना रहा।
श्री नाथ नगरी सेवा समिति द्वारा 23 अप्रैल को आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के गांव मनकरा के जंगल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में फैली पराली, भूसे के ढेर तथा बड़ी संख्या में पेड़ जलकर राख हो गए।
राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज, मीरगंज(बरेली) में रविवार को नारी वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से समाज में महिला जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
बड़ौत में वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र जैन को श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने उन्हें जुझारू पत्रकार और समाजसेवी बताया। कौशल भवन में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
नगरिया सादात स्थित रेलवे फाटक मौर्य नगर के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। हादसा खंभा संख्या 1340/22-23 के बीच डाउन लाइन पर रेड सिग्नल के नजदीक हुआ, जहां महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का बायां पैर पूरी तरह कट गया और चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बरेली जिले के मीरगंज स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विप्र समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्वस्तिवाचन के साथ हुई, जिसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. विश्राम सिंह ने रविवार को मीरगंज क्षेत्र के ग्राम बल्लिया और धनेटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दस्तक अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का सत्यापन किया।
अक्षय तृतीया पर शहर में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। बाबा मणि नाथ मंदिर से शुरू होने वाले इस आयोजन में झांकियां, बैंड-बाजे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया, जब बरेली मंडल के मण्डलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस के दौरान कमिश्नर ने सीधे उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें पांच जिम्मेदार अधिकारी गैरहाजिर मिले।
नेशनल हाईवे पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब संभल से बरेली जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के बल्लिया फ्लाईओवर के पास हुई, जहां देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारु और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार के साथ मीरगंज में संचालित सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि एक केंद्र पर प्रभारी के अनुपस्थित मिलने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को मीरगंज स्थित नल नगरिया अड्डे से दबोचा गया।पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना मीरगंज में आरोपी सतीश पुत्र फतेह सिंह और वीरपाल पुत्र होरीलाल निवासीगण ग्राम मसीहाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन शुरू, बरेली से होकर गुजरेगी, कंफर्म सीट मिलने में मिलेगी राहत।
बरेली पुलिस ने ‘यक्ष ऐप’ पर हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन अपलोड करनी शुरू की, एक क्लिक में पहुंचेगी पुलिस, अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद।
बरेली में सथरापुर सॉलिड वेस्ट प्लांट जून से शुरू होगा, रोजाना 500 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण, स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की तैयारी।
बरेली में जादूगर बादशाह का शो बिना अनुमति शुरू नहीं हो सका, दर्शक लौटे मायूस, प्रशासन से एनओसी न मिलने पर कार्यक्रम टला।
बरेली की खानकाह वामिकिया निशातिया में मौलाना सय्यद असलम मियां वामिकी बने नए सज्जादानशीन, सोयम पर फातेहख्वानी और चादरपोशी का आयोजन।
विश्व हीमोफीलिया दिवस पर बरेली में जागरूकता कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी, 280 मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने पर जोर।
उपजा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र जैन का 77 वर्ष की उम्र में निधन, बड़ौत में अंतिम संस्कार, प्रशासन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।
सांची अग्रवाल ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 95% अंक हासिल कर सफलता की मिसाल पेश की। जानिए उनकी मेहनत, रणनीति और सफलता का राज।
राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज, मीरगंज(बरेली) में नारी वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
करीब साढ़े पांच माह पूर्व बरेली जिले के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया आजमपुर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले वृद्ध बाबू सिंह (लगभग 70 वर्ष) की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की गई थी, जिसे मृतक के ही सगे पुत्र ने अंजाम दिया था।
प्रयागराज में उपजा प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना और प्रदेश महामंत्री संतोष भगवान का भव्य स्वागत, वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित से भी की शिष्टाचार मुलाकात।
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिवार में मचा कोहराम।
नोएडा बवाल के बाद बरेली में ट्रेड यूनियंस फेडरेशन का प्रदर्शन, श्रमिकों की रिहाई, न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपे गए ज्ञापन।
बरेली में होमगार्ड्स भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 25-27 अप्रैल को 19 केंद्रों पर होगी। 52,416 अभ्यर्थी शामिल होंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बरेली में बीडीए की बड़ी कार्रवाई करते हुए तुलाशेरपुर स्थित अवैध निर्माण से बने रमा पैलेस बारातघर को सील किया गया। बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों में मचा हड़कंप, प्राधिकरण ने दी सख्त चेतावनी।
बरेली शरीफ की खानकाह-ए-वामिकिया के सज्जादानशीन सय्यद मोहम्मद मियां वामिकी अशरफी जिलानी का 80 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। उनके निधन से मुरीदों में शोक की लहर है, जुमेरात को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित होते ही बरेली में खुशी की लहर दौड़ गई। डीपीएस के ओम सिंह ने 99% अंक के साथ जिला टॉप किया, जबकि जीआरएम स्कूल के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।
बरेली जिला के मीरगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित बीडीएम पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के समर्थन में रैली एवं मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिनियम के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। मीरगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत वहादुरपुर प्रथम की रहने वाली एक महिला ने ग्राम प्रधान पर सुविधा शुल्क लेने के बावजूद आवास का लाभ न दिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी तक से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरेली के जनकपुरी में सैलून एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत सेन महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने महापुरुषों को नमन कर उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। तहसील सभागार, ब्लॉक सभागार सहित ग्राम तिलमास, नगरिया सादात, पैगा नगरी, सिल्लापुर, मनकरा, गुगई, सैजना और मढ़ी सत्याना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बरेली जिला के मीरगंज क्षेत्र में संचालित बी डी एम पब्लिक स्कूल में बैसाखी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकरा गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की करीब 05 एकड़ से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।
एसएसपी बरेली के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 518 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
बरेली शहर की प्रतिष्ठित एवं प्राचीन साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में मासिक काव्य गोष्ठी का भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गणेश ‘पथिक’ ने किया।
बरेली जनपद की मीरगंज तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिससे सभागार में जनसैलाब जैसा माहौल देखने को मिला।
बरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को मीरगंज तहसील सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आम नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपनी समस्याएं सीधे सांसद के समक्ष रख सकेंगे।
कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता और समरसता पर जोर दिया।
बरेली में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा और लीज घोटाले की जांच में नया मोड़। पुलिस जांच तेज, नए नाम सामने आने की संभावना, करोड़ों की जमीन में अनियमितताओं का खुलासा।
नैनीताल रोड को मॉडल रोड बनाने की तैयारी तेज, नगर निगम ने 55 अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए। अवैध कब्जे न हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी, सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग का बड़ा अभियान, 600 कनेक्शनों की जांच में 52 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बकायेदारों पर कार्रवाई, कनेक्शन काटे गए और लाखों की वसूली की गई।
बरेली में महंगा आईफोन खरीदने की चाह में दो दोस्तों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पवन विहार क्षेत्र से चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) क्षेत्र के गाँव खिरका जगतपुर में आयोजित संगीतमय साप्ताहिक श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नैमिष धाम से पधारे प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य अवध किशोर शास्त्री ‘सरस’ जी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के गूढ़ सिद्धांतों से अवगत कराया। कथा पांडाल में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात किया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली) में भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया।
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) के खिरका जगतपुर गाँव में आयोजित संगीतमय साप्ताहिक श्रीरामकथा के चौथे दिन नैमिषारण्य धाम से पधारे कथाव्यास आचार्य अवध किशोर शास्त्री ‘सरस’ जी महाराज ने सनातन धर्म की गूढ़ शिक्षाओं को सरल और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश दिया।
बरेली के मीरगंज स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मीरगंज थाना पुलिस के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, इकाई मीरगंज(बरेली) के अंतर्गत व्यापक क्षेत्रीय भ्रमण कर गन्ना फसलों का निरीक्षण किया गया। इस संयुक्त निरीक्षण में पद्मश्री डॉ. बख्शीराम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारु कोहरवाल, उपाध्यक्ष सरबजीत सैनी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) अरविन्द गंगवार, वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना) अंग्रेज सिंह, रतीराम सिंह सहित जोनल इंचार्ज एवं गन्ना सुपरवाइजर शामिल रहे।
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में अप्रैल माह के बीच अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है और कई जगहों पर कटाई का कार्य भी जोरों पर चल रहा था। लेकिन बुधवार सुबह और दोपहर में हुई बारिश ने किसानों को बड़ा झटका दिया है।
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और उनसे फैलने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, मीरगंज द्वारा व्यापक स्तर पर मच्छरनाशी दवा का छिड़काव कराया गया। यह अभियान तहसील मीरगंज परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज और ग्राम नगरिया सादात सहित कई स्थानों पर चलाया गया।
बरेली जनपद के मीरगंज मीरगंज में संचालित संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज, मढ़ी सत्याना में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में हुरहुरी-मीरगंज रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा एमएस रिसोर्ट के सामने उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) क्षेत्र के ग्राम खिरका जगतपुर में चल रहे संगीतमय साप्ताहिक श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कारों की अनुपम छटा देखने को मिली। नैमिष धाम से पधारे कथाव्यास आचार्य अवध किशोर शास्त्री ‘सरस’ जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी और संगीतमय शैली से रामकथा के विविध प्रसंगों का ऐसा रसपान कराया कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर महिला-पुरुषों और बच्चों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) के ग्राम खिरका में सनातन परंपराओं के अनुरूप साप्ताहिक संगीतमय श्रीराम कथा का रविवार सायंकाल विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। कथा के प्रथम दिन वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया, जब दूर-दराज से आए श्रद्धालु श्रीराम नाम के संकीर्तन और भजनों में लीन नजर आए। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल मीरगंज (बरेली) में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कैलाश आई एंड जनरल हॉस्पिटल, बरेली के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई।
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला माली निवासी अनूप की पत्नी विनिता सुबह रोजाना की तरह घर से निकली थीं। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास अचानक वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के पुरनापुर गांव में दो पक्षों के विवाद में महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने हल्का इंचार्ज और बीट सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील सभागार में आज बार एसोसिएशन मीरगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि नगर निगम बरेली के महापौर उमेश गौतम, क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य एडवोकेट शिरीष मल्होत्रा तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इंद्रदेव तिवारी उपस्थित रहे।
जनपद बरेली की मीरगंज तहसील में शासन द्वारा नामित नगर पंचायतों के सभासदों को उपजिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।यह शपथ ग्रहण समारोह मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शाही और शीशगढ़ नगर पंचायतों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बरेली जनपद के मीरगंज नगर में विगत गुरुवार को आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई श्री बालाजी महाराज की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री बाला जी दरबार समिति, नथपुरा रोड मीरगंज के तत्वावधान में दरबार स्थल पर आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासन के सराहनीय योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बार एसोसिएशन मीरगंज, बरेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा के सादर आमंत्रण पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर अधिवक्ताओं का सम्मान किया।
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, 10 ग्राम सोना 1.47 लाख और चांदी 2.28 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची। DGFT के नए नियमों से ज्वेलरी आयात पर असर, बाजार में कीमतें और बढ़ने की संभावना।
बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर युवक की मौत मामले में नगर निगम जांच पूरी, ठेकेदार समेत पांच दोषी पाए गए। रिपोर्ट में सख्त कार्रवाई और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश।
ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल ने गोरखपुर-लालकुआं के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05009/05010) चलाने का निर्णय लिया है, जो 10 अप्रैल से 11 जुलाई तक निर्धारित दिनों में संचालित होगी।
बरेली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का फेरबदल किया। शहर से देहात तक कई इंस्पेक्टरों और एसआई को नई तैनाती दी गई।
बरेली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का फेरबदल किया। शहर से देहात तक कई इंस्पेक्टरों और एसआई को नई तैनाती दी गई।
बरेली के चर्चित “आई लव मोहम्मद” प्रकरण में आरोपी सुभान उर्फ चूरन की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर भीड़ जुटाकर बवाल और फर्जी लेटर जारी करने के आरोपों में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।
बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल का 37 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। यहां आधुनिक ऑडिटोरियम, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, शोरूम और मल्टीलेवल पार्किंग विकसित की जाएगी, जिससे शहर को नया सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र मिलेगा।
छोटे शहरों और कस्बों में युवा तेजी से इमोशनल एआई चैटबॉट्स पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित हैं। बरेली जिला अस्पताल के मनोचिकित्सकों के अनुसार यह ट्रेंड एंग्जायटी, डिप्रेशन और डिजिटल एडिक्शन को बढ़ावा दे सकता है।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बरेली जनपद के मीरगंज नगर में गुरुवार को भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री बालाजी दरबार समिति, नथपुरा रोड के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु—महिला, पुरुष और युवा—जय श्री राम और जय श्री बालाजी के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए।
बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने हार्ट अटैक बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर चोर सिकंदर को गिरफ्तार किया, जिसने गिरफ्तारी के दौरान चोरी का चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया। एक्स-रे में ब्रेसलेट पेट में मिला, अब डॉक्टरों की सलाह से उसे निकालने की तैयारी है। पुलिस ने चोरी की बुलेट, बाइक और स्मैक भी बरामद की।
जिलाधिकारी (बरेली)के निर्देशों के क्रम में जनपद रामपुर से निकलकर तहसील मीरगंज (बरेली) की सीमा में प्रवेश करने वाली नाहल नदी के जीर्णोद्धार को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार ने ग्राम लभारी के समीप नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बरेली में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या और POCSO Act जैसे गंभीर अपराधों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराध रोकथाम और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मीरगंज (बरेली) कस्बे में भक्ति और आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। श्री बालाजी दरबार समिति, नथपुरा रोड के तत्वावधान में मोहल्ला ललितपुरी स्थित श्री बालाजी दरबार पर भव्य धार्मिक आयोजन सुनिश्चित किया गया है। शोभायात्रा का शुभारम्भ 119 मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ डी सी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ़ मुन्ना बाबू, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार के कर कमलों के द्वारा किया जायगा !
बरेली में पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पिता और दो बेटों को 1.750 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, 12 करोड़ कीमत की ड्रग्स बरामद। फतेहगंज पश्चिमी में भी 312 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा गया।
आरपीएम पब्लिक स्कूल, मीरगंज (बरेली) में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए और प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 312 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बरेली जनपद के मीरगंज के पास हाईवे पर गौवंशीय पशुओं को बचाने के प्रयास में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का चौथा एवं अंतिम एक दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के संरक्षण एवं निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कैलाश गिरी मढ़ी घाट पर शनिवार को रामगंगा नदी में डूबे किशोर का शव रविवार को करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने लगभग छह घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर नदी से शव को बाहर निकाला।
बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित पटेल एकेडमी में स्वर्गीय श्री गोविन्द राम जी की स्मृति दिवस के अवसर पर वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के गांव मनकरा से यज्ञ की राख राम गंगा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामगंगा नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक बालक लापता हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस और गोताखोर लापता बच्चे की तलाश में जुटे हैं।
शनिवार को बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका स्थित मोहल्ला नूरीनगर में उस समय धार्मिक माहौल बन गया, जब उमराह यात्रा पर जाने वाले जायरीनों का काफिला पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। “नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर” की गूंज से पूरा मोहल्ला गुंजायमान हो उठा।
अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल शनिवार को बरेली जनपद के मीरगंज पहुंचीं, जहां आयोजित एक जनसभा में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला बोला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा का बरेली में भव्य स्वागत, तुलसी स्थल मंदिर में दीप यज्ञ, विभिन्न कॉलोनियों में भ्रमण और रविवार को गायत्री यज्ञ का आयोजन।
बरेली के मीरगंज क्षेत्र स्थित बी डी एम पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक से लेकर आठ तक के कई प्रतिभाशाली छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सराहा गया।
गुरुवार को बरेली जिले के मीरगंज कस्बे के मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में सम्राट अशोक महान जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया गया।
बरेली जनपद के मीरगंज में व्यापार मंडल एवं सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं सर्राफा व्यापारी रामपाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर मीरगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के चौथी बार निर्वाचित अध्यक्ष अशोक उपाध्याय एडवोकेट, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, सह सचिव प्रेमपाल मौर्य, मुराद बेग एडवोकेट, रईस अहमद एडवोकेट तथा पूर्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र एडवोकेट को पगड़ी, फूलमालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गौकशी आरोपी कामिल उर्फ नक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक उपनिरीक्षक भी बाल-बाल बच गए।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज(बरेली) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 23 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में मीरगंज की टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहजहांपुर को 12–3 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, मीरगंज(बरेली) इकाई द्वारा बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान की शुरुआत करते हुए एक व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई को बढ़ावा देना, पैदावार बढ़ाना, लागत कम करना और किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।
मीरगंज। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुए। पूरे चुनाव प्रक्रिया पर चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी की कड़ी निगरानी रही। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए इस बार बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अशोक उपाध्याय ने 43 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजी हबीबुल खां, जिन्हें 38 मत मिले, को 5 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ, जबकि 3 मत निरस्त घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 44 मत हासिल कर नवीन कुमार सिंह (38 मत) को 6 मतों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अरविंद कुमार प्रथम ने 43 मत पाकर मो. रईश (40 मत) को 3 मतों से शिकस्त दी। महासचिव पद पर भी मुकाबला कड़ा रहा, जिसमें हरीश कुमार ने 40 मत प्राप्त कर अशोक कुमार (37 मत) को 3 मतों से हराया। इस पद पर सतीश चंद्र को 4 मत मिले, जबकि 3 मत निरस्त घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर मोर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले में श्वेता गुप्ता को 30 मत मिले। वहीं सह सचिव पद पर प्रेमपाल मौर्य और राजवीर सिंह तथा ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार द्वितीय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बरेली जिले के तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द में अवैध खनन माफियाओं की मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही ने गांव की हाल ही में बनी सीसी रोड को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, वहीं एक विद्युत पोल भी टूटकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरेली मंडल में 26% करदाताओं ने अभी तक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया, विभाग ने जुर्माना और कार्रवाई की चेतावनी दी।
बरेली में पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, किसान के खाते से 72,400 रुपये उड़ाए। फर्जी लिंक से मोबाइल हैक कर रहे ठग।
बरेली जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर तमंचे से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है।
बरेली जनपद के कोतवाली मीरगंज पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली है, जिससे पीड़ित को राहत मिली है।
बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल में ‘उत्कर्ष’ अपग्रेडेशन सेरेमनी का आयोजन, नन्हें बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल।
बरेली जनपद के मीरगंज कस्बे में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही ईदगाह सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों जैसे दियोरिया अब्दुल्लागंज, गुगई, सुजातपुर और रईया नगला समेत कई गांवों में भी लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की।
NSCT बरेली–मुरादाबाद मंडल की पहली गूगल मीट में संगठन विस्तार, नए सदस्य जोड़ने और 100% सहभागिता के लक्ष्य पर चर्चा की गई, कई पदाधिकारी शामिल हुए।
बरेली में सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट ने भाजपा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों राजकिशोर कश्यप और ओमप्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान किया, कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और संगीन मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर, सास, ससुर समेत अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।
बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया, जिससे अन्नदाताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं।
आगामी अप्रैल माह में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जनपद बरेली के तहसील सभागार मीरगंज में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स (टीटीएफ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के 119 मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने वाली एक अहम परियोजना को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। भाखड़ा नदी पर सिंधौली और नरखेड़ा के बीच पुल निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है और इसके लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। करीब 1481.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल अब जल्द ही धरातल पर नजर आएगा।
आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मीरगंज आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मीरगंज अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ शाही क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण किया।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र एक गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम प्रधान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बरेली के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे जयकारे, पढ़ें पूरी खबर।
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बरेली जिले के मीरगंज कस्बा एवं आसपास के देहात क्षेत्रों में माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माँ दुर्गा मंदिरों और शिवालयों में भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजा की और चढ़ावा अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बुधवार को सनातन आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री हरि विष्णु घट-घट वासी के सान्निध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कस्बे की गलियों में गूंजते भजन-कीर्तन और “हरि नाम” के जयकारों ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
अलीगढ़ और आगरा में हालिया स्कूली बस हादसों के बाद आरटीओ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बिना फिटनेस और दस्तावेजों के चल रहे स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के साथ 18 मार्च से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
बरेली में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में नए टैरिफ प्रस्ताव पर उद्यमियों और उपभोक्ताओं ने खराब बिजली सप्लाई, गलत बिलिंग और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध जताया।
सनातनधर्म की मूल भावना ‘जीव दया’ और ‘गौ सेवा’ को साकार करते हुए मंगलवार को जनपद बरेली के कस्बा मीरगंज स्थित कान्हा गौशाला में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महा वैश्य सम्मेलन के आह्वान पर वैश्य समाज एवं स्थानीय व्यापारी वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में गौशाला पहुंचकर गौ-सेवा की और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
बरेली के ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक में कुर्मी क्षत्रिय सभा ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। सांसद छत्रपाल गंगवार समेत कई गणमान्य लोगों ने फूलों की होली खेलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
बरेली जिले के मीरगंज तहसील क्षेत्र क्षेत्र में भाखड़ा नदी पुल पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।
जम्मू-कश्मीर से सेब लेकर पटना और बनारस की मंडियों की ओर जा रहे एक कश्मीरी फल व्यापारी की मीरगंज क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सिगरेट पीने के कुछ ही देर बाद व्यापारी सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारकर 22 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के एक बैंकट हॉल में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का होली मिलन समारोह पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कर्मठ नेता भद्रसेन गंगवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होली के उत्साह और रंगों के साथ राजनीतिक माहौल भी देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रधान और पूर्व प्रधान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
बरेली जिले के मीरगंज तहसील में एक मुबक्किल के वारिसान प्रमाण पत्र बनबाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल के मध्य हुए विवाद को लेकर अब लेखपाल संघ में उबाल आ गया है। जिसके चलते शनिवार को तहसील परिसर में लेखपाल हड़ताल कर धरने पर बैठ गए और जो हमसे टकरायगा,चूर चूर हो जायगा,, जोरदार नारेबाजी की। कामकाज नही किया ! धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बरेली के आंवला क्षेत्र के महोलिया गांव में जन सेवा दल की बैठक में 29 मार्च 2026 को मुरादाबाद में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने फतेहगंज पश्चिमी स्थित सुधा इंडियन गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एजेंसी के स्टॉक और अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों की संख्या का रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों से मिलान कराया गया, जिसमें सभी रिकॉर्ड पूरी तरह सही पाए गए। तहसीलदार ने बताया कि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है और क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है।
साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली)में भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को लेखपाल और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए। मामले में पीड़ित अधिवक्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी बरेली के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को बरेली महानगर में तम्बाकू के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग करते हुए लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज, शाही (बरेली) में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। पूरे शिविर के दौरान समाज सेवा, स्वच्छता जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली)में आयोजित रोवर एवं रेंजर्स विभाग के शिविर प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए गए।
ब्लॉक संसाधन केंद्र मीरगंज (बरेली) में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार के निर्देशन में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा का बुके, शॉल और बैज पहनाकर स्वागत किया।
गायत्री परिवार के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश यात्रा का सोमवार को जनपद बरेली के मीरगंज नगर क्षेत्र में भव्य और दिव्य स्वागत किया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गायत्री परिवार की बहनों ने शंख ध्वनि, मंगल गीत और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज में प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय के रोवर एवं रेंजर्स विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान रोवर एवं रेंजर्स इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता पाठ तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज, शाही तहसील मीरगंज जनपद बरेली में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के छठे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 12 अप्रैल को जनपद बरेली के मीरगंज में निकलने वाली ज्योति कलश यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को तहसील मीरगंज स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला ग्राउंड के निकट संत मंगलपुरी मढ़ी (मढ़ी सत्याना) की भूमि पर गायत्री परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया और गायत्री यज्ञ का आयोजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
बरेली जनपद की मीरगंज तहसील में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना की तहरीर पर मीरगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने माह फरवरी 2026 की रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के शाही में संचालित मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के चौथे दिन सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया और बेटियों की शिक्षा व उनके अधिकारों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की पारदर्शी व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी फरवरी 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में बरेली जनपद की मीरगंज तहसील ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से तहसील प्रशासन और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
बरेली जिले के विकास खंड मीरगंज के मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय भुगतान न होने से आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी बरेली को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मीरगंज के माध्यम से सौंपा।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर के पास जंगल में कथित तौर पर चीता दिखाई देने की सूचना से मंगलवार सुबह इलाके में जबरदस्त हड़कंप मच गया। अचानक फैली इस खबर के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों और जंगल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में निगरानी शुरू कर दी।
बरेली जनपद के तहसील मीरगंज सभागार में 11 मार्च को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय करेंगी।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बहगुल नदी में नहाने के दौरान डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर छात्रों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और कॉलेज परिसर को साफ रखने की शपथ ली।
बरेली के मोहम्मदगंज क्षेत्र में श्यामपुर–हरदोई घाट पर बने पैटून पुल का उद्घाटन मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने किया। पुल बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बेगुल नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबने लगे। ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बचा लिया, जबकि एक बालक लापता है। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के सेवा ज्वालापुर गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में वॉलीबॉल खिलाड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली)में भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम (01 मार्च से 07 मार्च 2026) के तहत बाल विवाह उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
मथुरा के आईएमए भवन में एचआईवी रोकथाम, जांच और उपचार पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता और सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने समय पर जांच, जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।
बरेली जनपद के तहसील मीरगंज क्षेत्र के ग्राम दुनका में होली के तीसरे दिन परंपरागत तिलहाड़ी जुलूस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ निकाला गया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की झलक लिए इस जुलूस में आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों के श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर श्रद्धा व्यक्त की।
होली के पावन पर्व के उपरांत बरेली जनपद के मीरगंज कस्बे में गुरुवार को सनातन आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार माँ बाई जी की पारम्परिक शोभायात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भक्तों की टोली बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर नाचते-गाते हुए कस्बे की गलियों से गुजरी और अंत में सिद्धपीठ बाई जी की मठिया पहुंचकर भक्तिभाव से चादरपोशी की।
बरेली की सिटी एसी ई-बस सेवा में किराया 12 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने के बाद यात्रियों की संख्या 500-600 से बढ़कर 5 हजार पार पहुंच गई है। बेहतर सुविधाएं, सीसीटीवी और लाइव ट्रैकिंग जैसी तकनीक से लोग सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बरेली में होली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 6 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया, 500 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई और 169 क्यूआरटी तैनात की गईं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी और मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
बरेली के होटल किंग हेरिटेज में आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ राज्यपाल, मंत्री, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलाल खेलकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज से होकर गुजर रहे हाइवे 24 के फलाईओवर पर एक तेज रफतार कार अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर एकाएक पलट गई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत रहीं कि पिकप के चालक को हल्की चोटें ही आयीं और बडा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर पिकप को हाइवे से हटवाकर रास्ता सुचारू कराया।
बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दंपति को टक्कर मारने के बाद कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल को नाले में फेंक दिया। इस हादसे में दंपति और उनकी 18 माह की मासूम बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
Dhampur Bio Organics Limited मीरगंज (बरेली) में सोमवार को कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेदांता लैब्स, बरेली की टीम द्वारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
रंगों, उमंग और उल्लास का अनुपम पर्व होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का उत्सव है। जब फाल्गुन की मधुर बयार वातावरण को स्पर्श करती है, तब मन में प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के रंग स्वतः ही घुलने लगते हैं। मीरगंज (बरेली) की पावन धरती पर भी होली का यह पर्व हर वर्ष नई ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर जागरण टुडे परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
प्रेमनगर क्षेत्र में पीएस ट्रेडर्स फर्म पर बिना वास्तविक माल आपूर्ति के फर्जी जीएसटी चालान जारी कर 87 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास करने का आरोप है। राज्य कर अधिकारी की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
होली पर हुड़दंग रोकने के लिए एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी चौराहे पर डायल 112 और पुलिस टीमों का औचक निरीक्षण कर रेस्पांस टाइम चेक किया। अधिकारियों को न्यूनतम रेस्पांस टाइम और जीपीएस ट्रैकिंग के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए।
होली पर्व (3–4 मार्च) पर शहर में 3 मार्च सुबह 10 बजे से 4 मार्च रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने परसाखेड़ा, बिल्वा पुल, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर और बड़ा बाईपास समेत कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रहे।
होली पर बरेली रेंज के चार जिले बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हाई अलर्ट। 9568 होलिका दहन स्थलों और दर्जनों जुलूसों को देखते हुए 8 सुपर जोन, 41 जोन में सुरक्षा व्यवस्था, 11,444 पुलिसकर्मी और 14 पीएसी कंपनियां तैनात।
सनातन आस्था और प्रेम का प्रतीक होली पर्व आने से पहले शनिवार को मीरगंज (बरेली) के श्री बालाजी महाराज दरबार में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नथपुरा रोड स्थित दरबार परिसर में फूलों, गुलाल और अबीर की बौछार के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम महंत रामकिशोर के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
जनपद बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने की।
बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद डिग्री {पी जी ) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह और जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को दर्शाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने तहसील रोड पर चेकिंग के समय एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली) में भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह फरवरी के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिए लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मिर्ज़ापुर की धरती से चलकर आए रवीन्द्र सिंह पटेल का मीरगंज पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में संचालित बी डी एम पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के नन्हें विद्यार्थियों के लिए भव्य और रंगारंग ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया।
बरेली नगर निगम में दुकानों का किराया 700 रुपये से बढ़ाकर 14 हजार रुपये किए जाने पर व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सांसद छत्रपाल गंगवार और मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मौके पर पहुंचकर समाधान का आश्वासन दिया।
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि एक रिक्रूट आरक्षी को चयन निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
बड़ी बमनपुरी में 166वीं फाल्गुनी श्रीरामलीला का शुभारंभ पताका यात्रा के साथ हुआ। नरसिंह मंदिर से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर मूंछों वाले हनुमानजी मंदिर पहुंची। गुरुवार से रामलीला मंचन शुरू होगा।
होली से पहले बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए। करगैना, आंवला और सुभाषनगर समेत कई क्षेत्रों में कार्रवाई, हजारों रुपये का सामान सीज।
भाजपा बृज क्षेत्र ने 39 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जिनमें बरेली महानगर के तीन और आंवला के दो मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। होली से पहले जारी सूची में कैंट विधानसभा के मढ़ीनाथ, कालीबाड़ी और दीनदयाल मंडल के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैंजना की गोटिया में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में झोपड़ी के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल समेत घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित का भारी नुकसान हो चुका था।
जनपद बरेली की मीरगंज तहसील में बुधवार को जमीन विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। करीब 28 वर्ष पहले बेची गई भूमि को लेकर एक युवक तहसील परिसर पहुंच गया और प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी।
बरेली के बारादरी थाना परिसर में डिलीवरी बॉय अक्षय कुमार कश्यप ने कथित पुलिस लापरवाही से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की हालत नाजुक है।
बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंगूर की खेती शुरू की जा रही है। विदेशी प्रजातियों पर शोध कर किसानों को उन्नत पौध और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र में नकदी फसल को बढ़ावा मिलेगा।
बरेली के 10 साल पुराने अनुराग मोहन हत्याकांड में अदालत ने दो आरोपियों शिवकुमार उर्फ शिब्बा और हरिओम उर्फ बिट्टन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में छह साल पुराने झोलाछाप कुंवरसेन हत्याकांड में अदालत ने पिता भूपराम और उसके दो पुत्रों उमेश उर्फ उमेंद्र व पवन को उम्रकैद की सजा सुनाई। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
बरसाना के श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज मैदान में रंगोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लट्ठमार होली आधारित प्रस्तुति ने समां बांधा।
भारत सरकार के संयुक्त सचिव अमित निर्मल ने सोमवार को बरेली जिले के मीरगंज तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और पीएम श्री विद्यालय चुरई दलपतपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संयुक्त सचिव के अचानक पहुंचने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई।
स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरगंज (बरेली) की एक मेधावी छात्रा को महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सम्मानित किया गया। छात्रा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले की बालिकाओं की सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात धनेटा रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र के ग्राम बहरोली में एक किसान ने पड़ोसी पर चकमार्ग काटकर उसके खेत का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान वीर बहादुर सिंह पुत्र रामदयाल, निवासी ग्राम बहरोली, तहसील मीरगंज, जिला बरेली ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर बिजली घर के पास स्थित एक मंदिर के समीप एक ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज, बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गृह से महाविद्यालय तक के मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए पौधरोपण किया और लोगों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में हाईवे-24 के बंद रेलवे क्रासिंग के सड़क मार्ग पर लकड़ी की कुट्टी फैलाकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। इस समस्या से परेशान गांव कुल्छा खुर्द सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने हाल ही में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
होली से पहले बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज। 15 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए और 10 किलो संदिग्ध रंगीन चिप्स जब्त कर सीज किए गए। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित होगा। बीएलओ सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म भरवाएंगे।
जिला बरेली के मीरगंज में संचलित ठाकुर दीन दयाल रोहिला सरस्वती विद्या मंदिर में ठाकुर दीन दयाल रोहिला की जयंती के अवसर पर एक विशेष मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर N. D. Sharma ने अपने रोचक और ज्ञानवर्धक जादू के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली) में प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में मीरगंज पुलिस स्टेशन से एसआई पंकज कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शनिवार को बरेली जिले की मीरगंज तहसील मरण आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इस दौरान अस्पताल में सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।
जन समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बरेली जिले की मीरगंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तथा पारदर्शी तरीके से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में शनिवार तड़के एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ, बरेली में आयोजित NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि एडवोकेट वैभव शर्मा ने विद्यार्थियों को सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। संवेदनशील स्थानों पर क्रेन और एंबुलेंस बढ़ाने, रिफ्लेक्टर लगाने और लोगों को सड़क व बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बिजली, सड़क, सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष जोर।
बरेली जिले के थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 820 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) बरेली में वन टाइम टैक्स जमा करने को लेकर परेशान वाहन मालिकों को राहत मिली है। लंबे समय से बकाया टैक्स और भारी पेनल्टी के कारण वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
जनपद बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बरेली कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के पास शुक्रवार को एक महिला ने टैम्पो चालक पर जेवर और नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बरेली के बहेड़ी स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही और फरार होने के आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बिजली आपूर्ति, निजीकरण और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। सपा ने बिजली दरों में बढ़ोतरी और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया, जबकि ऊर्जा मंत्री ने सरकार का बचाव किया। किसान मुद्दों पर असंतोष जताते हुए सपा ने वॉकआउट किया।
मानव सेवा क्लब की गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी की शख्सियत और शायरी पर साहित्यकारों ने विचार व्यक्त किए। वसीम साहब को पगड़ी व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्होंने नई ग़ज़ल भी सुनाई।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र में ऋण वितरण शिविर आयोजित होगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को ऋण देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए।
एसआरएमएस रिद्धिमा सभागार में 19 फरवरी 2026 को कवि सम्मेलन ‘साहित्य सरिता’ का आयोजन हुआ, जिसमें बरेली, पीलीभीत और पंतनगर के कवियों ने देशभक्ति, संस्कृति, नारी सम्मान और जीवन मूल्यों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया।
रोटरी क्लब बरेली साउथ ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की। रोहित जिंदल अध्यक्ष, शिशिर पांडे सचिव और वीरेश मित्तल कोषाध्यक्ष बनाए गए। क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष प्रोजेक्ट्स चलाएगा।
जनपद रामपुर के मिलक-विलासपुर मार्ग पर गांव सिहारी के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मीरगंज निवासी ओमकार प्रजापति (45) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के 18 छात्रों ने जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य मित्तल ने 99.14 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
बरेली जनपद के मीरगंज क़स्बा के मोहल्ला शिवपुरी स्थित प्राचीन फूटेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद गुरुवार को सनातन धर्म की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में विधि-विधान से राधा-कृष्ण, शिव परिवार, राम दरबार, मां दुर्गा तथा पवनपुत्र हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे वातावरण में भक्ति का रंग छा गया।
बरेली में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह कर लखनऊ विधानसभा घेराव में पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घायल होने की निंदा।
बरेली के बारादरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से नर्सिंग कोर्स कर चुकी 30 वर्षीय महिला की मौत, चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।
2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक तुलसीनगर कार्यालय में संपन्न। मायावती के निर्देशों पर बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान और जनाधार बढ़ाने पर जोर।
16 साल पुराने हत्या मामले में बिथरी चैनपुर के तीन दोषियों को अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रत्येक पर जुर्माना भी लगाया गया।
बरेली जनपद के मीरगंज कस्बे के बिजली घर के पास बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन लोगों की सतर्कता से आरोपी फरार नहीं हो सका।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह (फरवरी) के अंतर्गत बुधवार को महाविद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एस. के. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित किया गया।
दिल्ली से बरेली आ रही एक कार को मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली चौराहे के पास गन्ने से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
दिल्ली से बरेली आ रही एक कार को मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली चौराहे के पास गन्ने से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
बरेली जनपद के मीरगंज वीआरसी कार्यालय परिसर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जनपद बरेली का विकास खंड मीरगंज वर्षों पहले ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया जा चुका है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। विकास खंड कार्यालय परिसर में बने महिला एवं पुरुष सार्वजनिक शौचालय खुद प्रशासनिक दावों को मुंह चिढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। हालत ऐसी है कि लाखों रुपये की लागत से बने ये शौचालय अब “कंडम” घोषित कर दिए गए हैं।
बरेली के भमोरा क्षेत्र की गौशाला में चार गायों की कथित भूख से मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा। प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच की मांग तेज।
बरेली में यूपी बोर्ड 2026 परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 130 केंद्रों पर 92,135 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा। सख्त सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और प्रशासनिक तैनाती के साथ नकलविहीन परीक्षा का दावा।
बरेली में विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया। कई पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद कर सुरक्षा बढ़ाई गई।
बरेली के प्रेमनगर में हनी ट्रैप कर 22 लाख रुपये की उगाही के आरोप में महिला के बाद उसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा।
भारत सरकार द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा माह फरवरी के अंतर्गत आज बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित Rajendra Prasad Degree College में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फाल्गुन मास की शिव तेरस के पावन अवसर पर जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे के मंदिरों में सनातनी आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिरों की ओर उमड़ पड़ा। वातावरण घंटा-घड़ियालों की मधुर ध्वनि, शंखनाद और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हो उठा। पूरा कस्बा शिवमय दिखाई दिया।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 502 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कीपैड मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
1 से 4 मई तक दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार महोत्सव आयोजित होगा। बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
भाजपा शहर विधानसभा द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री डॉ. अरुण कुमार और सांसद छत्रपाल गंगवार ने बजट को विकास, MSME प्रोत्साहन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
बरेली जनपद के विकास क्षेत्र मीरगंज के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर की कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया। इस शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने रामनगर स्थित प्राचीन पांडव किला, दिगंबर जैन संप्रदाय के मंदिरों, लीलौर झील तथा रामगंगा तट पर स्थित कैलाश गिरी बाबा की मढ़ी का भ्रमण कर क्षेत्र के गौरवशाली अतीत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील सभागार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजस्व, कृषि, पंचायत और विकास विभाग के कर्मचारियों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामवार समीक्षा करते हुए सभी लेखपालों और कृषि विभाग के कार्मिकों को अपेक्षित प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए गए।
बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद डिग्री (पीजी) कालेज में भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह (फरवरी) के अंतर्गत शनिवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
जनपद बरेली की मीरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुनका अजमेरी कॉलोनी के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर-थ्रेशर की आमने-सामने जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जनपद बरेली के मीरगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव कपूरपुर में आयोजित ग्राम चौपाल प्रशासनिक सक्रियता का केंद्र बनी रही। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री देवयानी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जनपद बरेली के स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा मीरगंज बरेली में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार के द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
जनपद बरेली के शाही थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दुनकी निवासी मुकेश कुमार पुत्र नंदराम ने अपनी बहन की दहेज प्रताड़ना के चलते जहर देकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला ललितपुरी स्थित श्री बालाजी दरबार, नथपुरा रोड पर शनिवार को सनातन आस्था का भव्य और दिव्य दृश्य देखने को मिला। चालीस दिनों तक चले हनुमान चालीसा व्रत के समापन अवसर पर यहां वैदिक परंपराओं के अनुरूप विशाल हवन यज्ञ, आरती, भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
बरेली में उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन ने ट्रैफिक विभाग के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए, जिससे जाम की समस्या पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी।
महाशिवरात्रि से पहले श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नाथ मंदिरों व नगर के सभी मंदिरों में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के धनेटा–शीशगढ़ रोड पर गांव जुन्हाई और फिरोजपुर के बीच बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक में पीछे से एक आल्टो कार जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के अवसर पर बरेली जनपद के मीरगंज विकास क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय हाई स्कूल बलिया, दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरगंज तथा संविलियन विद्यालय हल्दी खुर्द में बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली के परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (फरवरी 2026) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा किया गया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के बी डी एम पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, यादों और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं का सुंदर संगम बन गया। यह समारोह कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर छात्रों के सम्मान में पूरे स्नेह और आदर के साथ आयोजित किया गया, जिसमें खुशी की मुस्कान के साथ बिछड़ने की हल्की उदासी भी साफ झलक रही थी।
बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलते ट्रैफिक के बीच तीन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे। दुर्घटना में शामिल वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
जनपद बरेली की मीरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम बहरोली निवासी होनहार युवक अमन कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (JTO) के पद पर हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर कट पर लगातार हो रहे जानलेवा सड़क हादसों के बाद आखिरकार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संज्ञान ले लिया है। शनिवार को एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर खतरनाक कट का निरीक्षण किया, जिसके बाद इसे पूरी तरह बंद किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
जिलाधिकारी बरेली के तहसील मीरगंज निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली। समाधान दिवस के दौरान कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए गए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही गुण-दोष के आधार पर निस्तारण कर दिया गया।
बरेली में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री एवं एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी अब दंगों से निकलकर सरप्लस स्टेट बन चुका है, कृषि व उद्योग में देश में नंबर वन है और बजट 2026-27 से विकास को नई गति मिली है।
बरेली में भोजीपुरा पुलिस ने हाईवे स्थित ढाबे में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया। छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार, ढाबा मालिक फरार।
जनपद बरेली की मीरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम गोरा लोकनाथपुर में सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव परिवार, शनिदेव तथा राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।
जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे से एक युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मीरगंज कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार कोजनपद बरेली के मीरगंज स्थित संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के धनेटा में संचालित मंगलम हॉस्पिटल में शुक्रवार को के.आर. महाराज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा प्रक्रियाओं तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
जनपद बरेली के विद्युत वितरण खंड मीरगंज के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत तीन संविदा विद्युत कर्मियों की सेवाएं 55 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद समाप्त कर दी गईं। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को इस संबंध में औपचारिक सूचना प्रदान की गई।
बरेली जनपद के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को तहसील मीरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरेली मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार तीन मजदूरों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गांव गूला निवासी भगवानदास पुत्र नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय पुत्र सुनील कुमार और वीरेंद्र कुमार पुत्र सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव थानपुर में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लभारी पुलिस चौकी के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक कैंटर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरगंज बरेली में मंगलवार को इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावुक और यादगार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल विदाई का नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य के स्नेह, स्मृतियों और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं का सजीव चित्र बन गया।
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मीरगंज क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक अविवाहित युवती ने हाल ही में एक पुत्री को जन्म दिया है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और परिजन पूरी तरह से संयम और मर्यादा बनाए हुए हैं।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है।जहाँ गांव चुरई दलपतपुर में मकान की छत पर निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर मथुरा महानगर की विभिन्न बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित। संतों, मातृशक्ति और वक्ताओं ने सनातन एकता व समाज जागरण का संदेश दिया।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रास्ते में उसकी बाइक, जूता और जैकेट मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
NEP 2020 के तहत भारत बौद्ध IKS राष्ट्रीय परीक्षा 2026 का सफल आयोजन, ब्रज प्रांत में 7 केंद्रों पर 2,168 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण।
विश्व वेटलैंड्स दिवस पर जोधपुर झाल वेटलैंड में पर्यावरण संरक्षण, प्रवासी पक्षियों और सांस्कृतिक सरोकारों को जोड़ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुगई में घर के बाहर काम कर रही एक युवती को सांप ने डस लिया। सर्पदंश की घटना के बाद युवती की हालत कुछ ही पलों में बिगड़ने लगी।
जनपद बरेली के मीरगंज बिजली घर के समीप स्थित गायत्री मंदिर में रविवार को एक प्रेमी जोड़े ने पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। विवाह समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री एवं भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा, बरेली की मंडलीय अध्यक्ष श्रीमती भक्ति सिंह लोधी ने क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध गोरालोकनाथ पुर एवं बाबा कैलाश गिरी मढ़ी रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही दूर-दराज गांवों व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने पवित्र रामगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
निर्माणाधीन रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अपात्र महिला को 1.13 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान हो गया। वसूली प्रमाणपत्र पर रोक के लिए महिला हाईकोर्ट पहुंची, जांच में राजस्व कर्मियों की गंभीर चूक उजागर हुई।
बरेली में कैनविज कंपनी के नाम पर सेवानिवृत्त सैनिक से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कन्हैया गुलाटी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव हुरहुरी में संचालित श्रीमती कमला देवी मैमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा 10 एवं इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पाण्डेय को बुके, व्यापार मंडल की पुस्तक, श्रीराम जी का चित्र फ्रेम एवं राम जी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
आगामी माघ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के स्नान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारिक ने शनिवार को रामगंगा घाट का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में किया गया।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव पैगा नगरिया उर्फ नगरीया भगत निवासी 30 वर्षीय तेजेंद्र पाल पुत्र लालता प्रसाद की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरेली दंगे में शामिल हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का कबूलनामा, अवैध हथियार बरामद।
पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दोषियों को सख्त सजा सुनाई। देवरनियां मामले में 10 साल और कैंट क्षेत्र के मामले में 3 साल कारावास व जुर्माना लगाया गया।
निपुण भारत मिशन के आकलन में रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय से जुड़े डीएलएड प्रशिक्षुओं पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं, शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों में एसआरएमएस और आईके नेक्स्ट जेन ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला शनिवार को होगा।
रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की नीलामी में बीडीए को 80 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। निवेशकों की भारी भागीदारी के बीच नई टाउनशिप योजना और द-स्काई वे अपार्टमेंट के पंजीकरण की घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार 30 जनवरी को बरेली जनपद के मीरगंज तहसील सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शोक संवेदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव हुरहुरी में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर में सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब यहां 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ, वैदिक हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता एवं सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी दिनेश बहादुर सिंह का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रशासनिक और राजनीतिक जगत ने डीएम आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का गठन किया गया। बरेली में हुई बैठक में प्रदेश से लेकर महानगर तक की कमेटियों का ऐलान किया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में गुरुवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का कीमती घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नथपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मीरगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों के कुल 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी 22 वर्षीय मुस्लिम युवती अंजुम बी ने अपने प्रेमी मोनू वर्मा से विवाह कर सनातन धर्म अपना लिया। विवाह के उपरांत अंजुम ने अपना नाम बदलकर अंजलि रख लिया। दोनों ने बुधवार 25 जनवरी को बरेली के एक प्रसिद्ध शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
प्रधान के पति और रोजगार सेवक के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रधान संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने रिपोर्ट वापस लेने की मांग की।
बरेली में यूपीएसआईसी द्वारा आयोजित रैम्प प्रोग्राम वर्कशॉप में MSME उद्यमियों को एक्सपोर्ट, सरकारी योजनाओं, श्रम कानून और नई औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी गई।
जनपद बरेली की मीरगंज तहसील के उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण नोटिस सुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत शीशगढ़ में बनाए गए सुनवाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह सुनवाई 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 01 से 51 तक के मतदाताओं के लिए आयोजित की जा रही है।
जनपद बरेली के थाना मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 632 ग्राम डोडा छिल्का बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज {चीनी मिल} धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इज्जतनगर में फंदे से लटके मिले युवक जितेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि। पत्नी समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
यूएफबीयू के देशव्यापी आह्वान पर बरेली में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
भोजीपुरा ब्लॉक में बच्चे की मौत के मामले में प्रधान पति और रोजगार सेवक पर दर्ज एफआईआर के विरोध में अखिल भारतीय प्रधान संगठन का धरना, एफआईआर वापस न होने तक आंदोलन की चेतावनी।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बरेली जनपद के मीरगंज तहसील इलाके के गांब दुनका में व्यापार मंडल द्वारा एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से संवाद किया।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मीरगंज क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता ओमकार कातिव को बरेली मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मीरगंज तहसील परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मीरगंज तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम’ के संबंध में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत आज बरेली जनपद के वी.के. लॉन, मीरगंज में एक भव्य जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र में सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक इकाइयों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हर ओर तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प दिखाई दिया। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ और लोकतांत्रिक भारत के संविधान का पालन करने की शपथ ली गई।
गणतंत्र दिवस पर फोटो जर्नलिस्ट्स सोसाइटी ऑफ बरेली के 19वें स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी ने कैलेंडर का विमोचन किया।
बहेड़ी । थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालूनगला में सरकारी भूमि और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी गुलफाम पुत्र अब्दुल कलाम ने आरोप लगाया है कि सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत करने पर आरोपी ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम गुरसौली स्थित बी.ए.वी. एकेडमी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल गंगवार ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय के नारों के साथ संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
तहसील बहेड़ी क्षेत्र के मकसूदनपुर एवं गुरसौली स्थित प्राथमिक विद्यालयों में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहेड़ी शहर में व्यापार मंडल एवं प्रेस क्लब बहेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
गणतंत्र दिवस का पावन अवसर हमें भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपने दायित्वों को पुनः स्मरण कराने का दिन है।
सनातन धर्म में गौ को माता का दर्जा प्राप्त है और गौसेवा को सर्वोच्च पुण्य माना गया है। इसी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से बरेली जनपद के तहसील मीरगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा शाही में गौ रक्षा परिषद के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव का समारोह पूर्वक भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं मतदाता शपथ समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, मीरगंज में विधानसभा क्षेत्र 119 मीरगंज(बरेली) का 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस तहसील स्तरीय कार्यक्रम के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के 400 से अधिक विद्यार्थियों तथा विकासखंड मीरगंज की लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग में बारिश के बीच एक ही मुकाबला खेला गया। क्रिकेट नर्सरी ने ओसिस क्रिकेट क्लब को 47 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
बरेली जनपद के थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर विश्नू निवासी मुन्नालाल मौर्य ने अपनी नवविवाहिता बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता ने थाना मीरगंज पुलिस को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न और ज़हर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद ने शनिवार को दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। मायके से सोना लाने के दबाव को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पति ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी और मातम का माहौल है।
भोजीपुरा के मोहम्मदपुर ठाकुरान में डेढ़ वर्षीय बालक की नाले में गिरकर मौत के बाद दर्ज एफआईआर पर विवाद बढ़ा। प्रधान संगठन ने निष्पक्ष जांच और एफआईआर खत्म करने की मांग करते हुए धरने की चेतावनी दी।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलड़िया गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई।
थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक संगीन मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बहेड़ी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
बहेड़ी। थाना बहेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने एक मजदूर की जिंदगी छीन ली। दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ख्यालीराम मौर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
एनयूजे उत्तर प्रदेश का सदस्यता अभियान 23 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा। मार्च अंत में लखनऊ में होली मिलन समारोह व प्रांतीय महाधिवेशन आयोजित होगा।
बरेली में श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व बसंत पंचमी पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे मुख्य अतिथि।
बहेड़ी बंजरिया चौकी क्षेत्र के बंजरिया चौराहे और आसपास के गांवों में शुक्रवार शाम बिजली विभाग द्वारा ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान चौकी प्रभारी राकेश कुमार, उपनिरीक्षक रियाजउद्दीन, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमन सिंह, हेड कांस्टेबल विमलेश सहित पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चौराहे पर ब्लैक आउट के नियमों का सख्ती से पालन कराया गया।
देवरनियाँ।केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत देवरनियाँ नगर पंचायत में ज़मीन पर बिखरी धूल और जंग खाती मशीनें खुद बयां कर रही हैं। नगर पंचायत में लाखों रुपये की लागत से स्थापित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर आज उपेक्षा का शिकार होकर खुद कबाड़ में तब्दील होता नजर आ रहा है।
बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने इंजन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन इंजन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है
बहेड़ी।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय, बहेरी में हवन–पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और ज्ञान, विद्या तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
बहेड़ी में किसानों का चल रहा धरना प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दिया गया। किसान नेता भानु ने बताया कि धरना किसी दबाव में नहीं हटाया गया, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन और तहसील प्रशासन द्वारा स्पष्ट लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ही यह निर्णय लिया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठिरिया ब्रह्मनान में सनातन धर्मावलंबियों के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के पावन उपरांत श्रीहनुमान जी की भव्य मूर्ति की विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशाल यज्ञ एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा, मीरगंज (बरेली)में दिनांक 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।
बरेली और आसपास के जिलों में सरसों तेल के नाम पर राइस ब्रान, कनोला और सोयाबीन जैसे अन्य खाद्य तेलों की धड़ल्ले से बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। नेपाल से आयातित और स्थानीय स्तर पर उत्पादित इन तेलों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सभी तेल देखने में सरसों तेल जैसे पीले रंग के होते हैं, जिससे आम उपभोक्ता धोखे का शिकार हो रहा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से जिले सहित प्रदेश के व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरगंज जनपद बरेली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
त्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “उत्तर प्रदेश दिवस” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में महान स्वतंत्रता सेनानी ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस. के. सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया।
बभिया क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान जिला खान अधिकारी की टीम को महिलाओं और बच्चों की घेराबंदी का सामना करना पड़ा, नाबालिग ट्रैक्टर लेकर फरार।
सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा के प्रतीक श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र के ग्राम मनकरा स्थित श्री ब्रह्मदेव महाराज मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जनपद बरेली के मीरगंज स्थित भूमि विकास बैंक शाखा के प्रतिनिधि पद पर गांव दियोसास निवासी एवं प्रधानपति होरीलाल गंगवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एकल नामांकन होने के चलते निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को उन्हें प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बहेड़ी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को रिच्छा फाटक के पास थाना देवरनिया क्षेत्र से की
देवरनियाँ । नगर पंचायत देवरनियाँ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि योजना के सर्वे के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए अपात्र लोगों को आवास स्वीकृत करा दिए, जबकि वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना से वंचित कर दिया गया।
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के आदेश पर की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के किसानों का बकाया भुगतान न होने से उपजा आक्रोश अब लगातार तेज होता जा रहा है। बहेड़ी किसान समिति परिसर में किसानों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। किसानों की प्रमुख मांग है कि उनका लगभग 144 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि वे आर्थिक तंगी से उबर सकें। किसानों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान रुके होने के कारण खेती, परिवार और रोजमर्रा की जरूरतों पर गहरा असर पड़ा है।
बहेड़ी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार रस्तोगी एडवोकेट एवं सहायक चुनाव अधिकारी राठौर एडवोकेट ने प्रेस नोट जारी कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
बहेड़ी। तहसील बहेड़ी के ग्राम पंचायत गुरसौली में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान रामा देवी गंगवार की ओर से गंगवार कॉम्प्लेक्स (मार्केट परिसर) में खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2026 को आयोजित अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
बहेड़ी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बहेड़ी की ओर से भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर क्षेत्र स्थित साईं सुधा वाटिका में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बहेड़ी । तहसील बहेड़ी के ग्राम गुरसौली में विधानसभा क्षेत्र 118 के भाग संख्या 40 व 41 के अंतर्गत आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान BLO अजेंद्र पाल, नरेश कुमार, के सहयोग से ग्रामीणों को मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न प्रारूपों की जानकारी दी गई।
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गेला टांडा में बहेड़ी विधानसभा के ग्राम गुरसौली निवासी पप्पू दिवाकर के साथ हुई घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित से मिलने पहुंचा और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद बरेली के मीरगंज में जनपद का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू किया है। मंगलवार को मीरगंज थाना परिसर में नवनिर्मित ई-मालखाना भवन का उद्घाटन एसपी साउथ अंशिका वर्मा द्वारा किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को हिरासत में ले लिया जिनके पास से 139 ग्राम चरस एवं इलैक्ट्रोनिक कांटा, एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया। दोनों तस्करों के खिलाफ बैधानिक कार्यवाही उपरांत उन्हें जेल भेज दिया गया। और बाइक को सीज कर दिया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वाधान में किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद किसानों से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार को सौंपा गया।
भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में किया गया।
कड़ाके की ठंड से गरीब और असहाय लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी बरेली के आदेशानुसार मंगलवार को जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहां जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।
सीएम ग्रिड योजना के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटा चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज। नगर निगम ने अवैध अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए, 12 से अधिक दुकानें कार्रवाई की जद में।
बरेली विकास प्राधिकरण ने थाना बारादरी क्षेत्र के हरूनगला गांव में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई की। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनी को यूपी नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत ध्वस्त किया गया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र में दलित समाज से जुड़े एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौच, अमानवीय उत्पीड़न और बड़ी धनराशि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पप्पू दिवाकर पुत्र श्रीराम चरन, निवासी ग्राम गुरसौली थाना बहेड़ी, पिछले तीन महीनों से अपने परिचित चन्द्रसेन के घर ग्राम गेला टांडा, थाना नवाबगंज में रह रहा था।
थाना बहेड़ी पुलिस ने शांति व्यवस्था और जिला बदर अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
। रंजिश के चलते गांव के दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान के देवर पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव स्वाले मुजाहिद की है। गांव निवासी राजिक खां पुत्र फारूक खां को बीती रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
जनपद बरेली के थाना मीरगंज परिसर में संचालित पारिवारिक परामर्श केंद्र ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करते हुए टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को फिर से एक कर दिया। मामूली विवादों और आपसी अहंकार के चलते पति-पत्नी अलग होने का मन बना चुके थे, लेकिन पुलिस व समिति की सूझबूझ भरी काउंसलिंग से दोनों परिवारों में सुलह हो गई।
बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के औंध गांव में स्थित श्री शोभा दास बाबा की मढ़ी पर श्री बैजनाथ बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को 21वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। पूरे गांव में सनातनी परंपरा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गहवरा में मेढ़ (सीमा) विवाद को लेकर दबंग ने एक युवक पर धारदार हंसिया से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज-सिरौली मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम हाइवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध पशुओं की खाल से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक को तत्काल मीरगंज कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक किसान की पशुशाला को निशाना बनाते हुए दो भैंस, एक पाड़िया और एक कटरा समेत कुल चार मवेशी चोरी कर लिए। घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है, जबकि गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना इलाके में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक युवक को डरा-धमकाकर 21 हजार रुपये ठग लिए। जब आरोपियों ने और 50 हजार रुपये की मांग की, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ क्षेत्र में बाइक को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। कार सवार परिवार सुरक्षित, चालक को हल्की चोटें आईं।
फतेहगंज पूर्वी में कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज के एनएसएस विशेष शिविर का समापन हुआ। नशा मुक्ति, नारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने प्रभावी प्रस्तुतियां दीं।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मानपुर त्रिलोक में खेत की झोपड़ी से अवैध कच्ची शराब बनाते एक अधेड़ को गिरफ्तार किया। मौके से 10 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद, आरोपी जेल भेजा गया।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज जनपद बरेली पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा मंदबुद्धि किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। इस सराहनीय कार्य से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरेली जनपद के थाना शाही क्षेत्र अंतर्गत गांव धनेली की गोटिया में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक कलह से आहत एक युवक ने आम के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सनातन परंपरा, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य शनिवार को बरेली जिले के मीरगंज कस्बे स्थित पावन धार्मिक स्थल मढ़ी सत्याना पर देखने को मिला। भीषण शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ठंड पर भारी पड़ती नजर आई। मढ़ी सत्याना पर आयोजित विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद बरेली के अन्तर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 105 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
बरेली जनपद की मीरगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही गुण-दोष के आधार पर निस्तारण कर दिया गया।
बरेली जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव तीरथपुर धीरी निवासी 40 वर्षीय हरीराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह को आटा मिल से घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हरीराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीसलपुर रोड पर उस समय हुई, जब वह रात की ड्यूटी समाप्त कर सुबह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था।
जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली जनपद के मीरगंज कस्बे में शनिवार को सनातन संस्कृति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीषण शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद सिधौली चौराहे पर आयोजित विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और राहगीरों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गरमा-गरम खिचड़ी पाकर लोगों के चेहरे श्रद्धा और संतोष से खिल उठे।
बरेली नाट्य महोत्सव में आज बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी नाटक ‘राजू राजा राम’ में मंचन करेंगे। थ्री इडियट्स फेम शरमन जोशी ने थिएटर से अपने जुड़ाव और आगामी फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग को लेकर मीडिया से बातचीत की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों को 3000 रुपये मासिक पेंशन, स्टॉक बीमा और दुर्घटना बीमा बढ़ाने सहित व्यापारी हितों से जुड़ी मांगें रखीं।
शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली के 37 वाहन स्वामियों व चालकों के विरुद्ध बहेड़ी में रिपोर्ट, जीपीएस लॉक कर वाहनों को सड़क पर खड़ा करके भाग निकले आरोपी, 24 गिरफ्तार
बहेड़ी क्षेत्र के गांव गुरसौली में श्री गुरेश्वर नाथ प्राचीन शिव–गौरी मंदिर, गुरसौली में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज परंपरागत खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह धार्मिक कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गुरुसौली में आज 118 विधानसभा अपना दल (S) के पदाधिकारियों का ग्राम गुरसौली में प्रधान पद प्रत्याशी देवेश गंगवार के आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अनिरुद्धपुर गोशाला में गोवंशों की मौत के मामले में सीडीओ ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी
साइबर और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को पुराना बस स्टैंड से किया गिरफ्तार आरोपी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एडिट करता था दूसरे स्थानों की घटनाओं के वीडियो
जनपद बरेली के फरीदपुर टोल प्लाजा के पास गुरुवार की रात घने कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाते समय मेथनॉल भरे टैंकर के केबिन में चालक और कंडक्टर बेसुध अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के गांव मनकरी में आवारा कुत्ते के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। मंदिर पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम के दौरान अचानक आए एक आवारा (कथित पागल) कुत्ते ने तीन बच्चों सहित पांच लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर बरेली जिले के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मार्केट में आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही समाजसेवियों द्वारा खिचड़ी वितरण का क्रम शुरू हो गया, जो देर तक चलता रहा।
जनपद बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अवन्तिका पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई
जनपद बरेली के मीरगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नगर व देहात क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर खिचड़ी सहभोज एवं भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिमंडल की बैठक में सीएम ग्रिड फेज-2 से व्यापार पर असर, एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन, व्यापारी एकता, नई सदस्यता और 10 मिनट डिलीवरी आदेश पर रोक का स्वागत किया गया।
आईवीआरआई इज़तनगर के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को एसवीपीयूएटी मेरठ का कुलपति नियुक्त किया गया। 34 वर्षों के अनुभव के साथ वे विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय-वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अग्रसर होंगे।
बहेड़ी में लूट के दौरान हुई हत्या के 20 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी असगर को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
आईवीआरआई ने रोहिलखंडी और वृन्दावनी गाय नस्लों का आईसीएआर के तहत पंजीकरण कर पशुधन अनुसंधान में बड़ी उपलब्धि हासिल की। किसानों को मिलेगा संरक्षण व विकास का लाभ।
मथुरा में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान ने मकर संक्रांति पर ई-रिक्शा चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। 100 से अधिक चालकों की जांच, दवाएं वितरित।
बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई गोकशी का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी की बाइक बरामद।
बरेली में 14 से 18 जनवरी तक अर्बन हाट के प्रभावे ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय नाट्य महोत्सव, शरमन जोशी के विशेष नाटक समेत कई मंचन।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दावा-आपत्ति प्राप्ति, नोटिस वितरण एवं सुनवाई की कार्यवाही को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील सभागार मीरगंज में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर कायस्थ चेतना मंच ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
चुनावों और विशेष अवसरों पर तहसील स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्रमों के लिए बार-बार अस्थायी हेलीपैड बनाए जाने से होने वाले सरकारी खर्च को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने सभी तहसील मुख्यालयों पर स्थायी हेलीपैड के निर्माण की योजना लागू की है।
सिरौली थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव में किसान सुरेशपाल सिंह की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। पत्नी और उसके प्रेमी ने अवैध संबंधों के विरोध पर हथौड़े से हत्या की, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
संघ शताब्दी वर्ष के तहत 25 जनवरी को मथुरा के धौलीप्याऊ में विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। सामाजिक समरसता, सनातन एकता और सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से आयोजन की तैयारी तेज।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर डुवासू मथुरा में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास का संदेश गूंजा। व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी और पुस्तक प्रदर्शनी के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
मथुरा में ई-रिक्शा चालकों के कथित शोषण के खिलाफ सपा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने नगर निगम को घेरा। अवैध वसूली, पुलिस उत्पीड़न और रूट वितरण को लेकर सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में कूड़े के अंबार से हालात बदतर, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा। प्रशासनिक लापरवाही से नाराज़ लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाई आवाज।
बिलपुर क्रॉसिंग के पास विशाल नागिन दिखने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की।
सोमवार को संभाग ब्रजमंडल के रोहिलखंड अंचल अंतर्गत संच बल्लिया के विद्यालय ग्राम भिटौली नगला में एकल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और ग्रामवासियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराना रहा।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
सिरौली में किसान सुरेश पाल की हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच, मृतक के भाई ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, पत्नी से पूछताछ जारी, गांव के युवक हिरासत में, पुलिस को मिले अहम सुराग।
बरेली के सिरौली क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या, पोस्टमार्टम में अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि, पत्नी पर हत्या कराने का शक, पुलिस जांच में जुटी।
बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में स्थित गोदाम से मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को हाइवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। विवाह से पूर्व युवती ने शुद्धिकरण की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उसका नाम आशिया से बदलकर अंशिका रखा गया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
बरेली में पश्चिमी यूपी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी सचल दल प्रणाली समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने इसे व्यापारियों के उत्पीड़न का कारण बताया।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र स्थित श्रीमती कमला देवी मैमोरियल इंटर कॉलेज, हुरहुरी में शुक्रवार को मातृत्व दिवस के अवसर पर दादा-दादी सम्मान समारोह का भव्य, भावनात्मक और सनातनी संस्कारों से ओत-प्रोत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। जैसे ही दीप प्रज्वलित हुआ, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचक 119- मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मीरगंज तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बरेली जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किए गए 40 अदद सिल्वर फ्रेम (बिजली के पोल में उपयोग होने वाले), एक नाजायज 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक टैम्पो बरामद किया गया है।
कई दिनों से जारी भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी बरेली के निर्देश पर जनपद में 10 जनवरी तक प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद मीरगंज क्षेत्र के एक स्कूल में नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।
भारतीय किसान यूनियन ने जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्रान्तर्गत शीशगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मेडिकल परीक्षण (मेडिकल जांच) की सुविधा शुरू किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में यूनियन की ओर से जिलाधिकारी बरेली को एक पत्र सौंपा गया है।
पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में एएनटीएफ बरेली यूनिट ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतर्राज्यीय सक्रिय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 640 ग्राम अवैध स्मैक/हीरोइन, 52.500 किलोग्राम स्मैक बनाने में प्रयुक्त केमिकल, 03 मोबाइल फोन, एक इनोवा कार तथा 1,03,520 रुपये नकद बरामद किए हैं।
मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा की कार शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस से टकराई, हादसे में फरमान रजा मामूली घायल, पुलिस जांच जारी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर किया गया। इसी के साथ मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ भी किया गया।
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचार, हत्याओं और महिलाओं के साथ बर्बरता के विरोध में मीरगंज में जनाक्रोश देखने को मिला। जनशक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कट्टरपंथियों के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना रोष जाहिर किया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली) में सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी) के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मलिन बस्तियों एवं अधिग्रहित ग्रामों में जाकर जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
जनपद बरेली के थाना भमोरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई।
जनपद बरेली के तहसील क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विधवा महिला को उसके ही गाँव के दबंग सहखातेदारों ने इस कदर बेबस कर दिया कि बेटी की शादी के सपने भी टूटते नजर आ रहे हैं। पति की मौत के बाद अकेली पड़ी महिला अब अपनी ही पैतृक भूमि के लिए न्याय की भीख माँगने को मजबूर है।
बरेली में पाकिस्तान चले गए नागरिकों की 120 शत्रु संपत्तियों पर मालिकाना हक समाप्त कर भारत सरकार के नाम दर्ज किया गया। ठिरिया क्षेत्र में नौ नई शत्रु संपत्तियां भी सामने आई हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है।
बरेली में 26 सितंबर के बवाल के गवाह की हत्या की साजिश का खुलासा। पांच लाख की सुपारी लेकर हत्या की तैयारी कर रहे पीलीभीत के शूटर को बारादरी पुलिस ने हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
लालकुआं से बेंगलुरु के लिए 10 जनवरी से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। ट्रेन बरेली, बदायूं, मथुरा और आगरा कैंट होकर चलेगी, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
बरेली में सोमवार को बिजली विभाग के मरम्मत कार्य के चलते 20 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल रहेगी। सदर कैंट, किला, डीडीपुरम समेत कई इलाकों में शटडाउन रहेगा।
बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे की बंद रबर फैक्ट्री गेट के सामने हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जनपद बरेली के तहसील मीरगंज क्षेत्र के थाना शीशगढ़ इलाके के गांव बूंची निवासी सेवानिवृत्त वायुसेना हवलदार कय्यूम पुत्र अयूब खान के साथ जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना शीशगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट और कैफे में मारपीट के मामलों में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर राजबली सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। अब यूपी-112 के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी बनाया गया है।
चार ग्राम पंचायतों के ऑडिट में वर्ष 2018-19 के दौरान लाखों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। ऑडिट टीम ने 55.77 लाख रुपये का अधिभार निकाला, जिला पंचायत राज अधिकारी ने 27.88 लाख की वसूली के आदेश जारी किए।
- मेटा डिस्क्रिप्सन और कीवर्ड निकालिए
छात्र नेता से पत्रकार, प्रोफेसर और फरीदपुर विधायक तक का सफर तय करने वाले डॉ. श्याम बिहारी लाल का जीवन जनसेवा, संघर्ष और सादगी की मिसाल रहा। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को लोग आज भी याद कर रहे हैं।
26 सितंबर 2025 के बवाल मामले में अहम गवाह की हत्या कराने के लिए आईएमसी नेता अनीस सकलैनी समेत नौ आरोपियों पर पांच लाख की सुपारी देने का आरोप। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
पत्नी से विवाद के चलते फतेहगंज पश्चिमी निवासी चंद्रपाल सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अभयपुर-अगरास मार्ग पर पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की।
बरेली जनपद के थाना शाही क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज (बरेली) की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर बहला-फुसलाकर पुत्री को ले जाने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रोफेसर डॉ0 श्याम विहारी लाल के असमयिक निधन पर उनके बरेली शक्तिनगर कॉलौनी स्थित आवास पर सुबह के समय पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम ने दिवंग्गत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की।और शोक संबेदना व्यक्त की ! मुख्यमंत्री तकरीबन 10.43 बजे पहुंचे थे।
बरेली के सर्किट हाउस में बैठक के दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल और विधायक डॉ. डीसी वर्मा के बीच हुआ हल्का-फुल्का संवाद अब भावुक स्मृति बन गया है। देर से पहुंचने पर मजाकिया अंदाज में कही गई बातें सभी को याद रहेंगी।
जनपद बरेली के तहसील मीरगंज के अंतर्गत ग्राम नौसना में अवैध मिट्टी खनन का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी अर्जुन पुत्र महावीर सिंह ने अपनी कृषि भूमि गाटा संख्या 683 की मेड़ से सटी गाटा संख्या 668 में मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार से की थी
शहर में संपत्तिकर वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब 8 हजार बड़े बकायादारों पर जोनवार कार्रवाई होगी और पहले चरण में संपत्तियां सील की जाएंगी।
बरेली जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसपी पीलीभीत अभिषेक यादव को डीआईजी पद पर प्रोन्नति मिली। एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाएं दीं।
जनपद बरेली के बरादरी थाना क्षेत्र में ग्रीन पार्क गेट के पास स्थित सोबती कॉन्टिनेंटल होटल में न्यू ईयर पार्टी की आड़ में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। देर रात तक तेज डीजे और शराब परोसने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ होटल स्टाफ और पार्टी में शामिल लोगों ने न सिर्फ बहस की, बल्कि मारपीट भी कर दी। पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली जनपद के थाना इज्जतनगर पुलिस ने देर रात सैदपुर–चुन्नीलाल मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
जनपद बरेली के विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी स्थित गांव अगरास में गायत्री विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में नववर्ष के पावन अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दीपू गंगवार उर्फ दीपू भैया द्वारा किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
बरेली परिक्षेत्र में अपराधियों के लिए वर्ष 2025 मुश्किल भरा रहा। डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर पूरे साल ताबड़तोड़ अभियान चलाए। इसका असर यह रहा कि बीते वर्षों के मुकाबले लगभग हर श्रेणी के अपराधों में कमी दर्ज की गई और संगठित और आदतन अपराधियों पर पुलिस का दबाव लगातार बना रहा। रेंज में अपराधियों की 225 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं।
नए साल के मौके पर पुलिस ने जनपद बरेली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में हवाई फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है।
सनातन आस्था, भक्ति और उल्लास का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला जब श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर धाम (राजस्थान) के दर्शन कर लौटे 71 सदस्यीय श्रद्धालुओं के जत्थे का जनपद बरेली के नगर मीरगंज में भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया गया। महंत रामकिशोर के पावन नेतृत्व में गया यह श्रद्धालु दल पाँच दिनों की धर्मयात्रा पूर्ण कर सकुशल नगर लौटा।
गीता शोध संस्थान व मंगलायतन विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, ब्रज संस्कृति संरक्षण, रासलीला मंचन, कला-साहित्य कार्यक्रम और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े शैक्षणिक आयोजन होंगे।
आरएसएस के प्राथमिक वर्ग में वार्षिकोत्सव का आयोजन, अलग-अलग शाखाओं के स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक चर्चा, एकल गीत और संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन करते हुए विधानसभा क्षेत्र 119-मीरगंज में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 385 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 59 नए मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद अब कुल मतदेय स्थलों की संख्या 444 हो गई है।
बरेली जनपद की तहसील मीरगंज में कार्यरत राजस्व निरीक्षक हरद्वारी लाल गंगवार लगभग 35 वर्षों की दीर्घ, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर तहसील सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
जनपद बरेली के तहसील मीरगंज क्षेत्र में दिसंबर माह के अंत के साथ ही कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने से ठंड और अधिक बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण अलाव जलाने को मजबूर हैं।
मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने उद्यमियों की समस्याओं के प्राथमिक समाधान के निर्देश दिए। नाथधाम एमएसएमई टाउनशिप, सड़क, पार्किंग और बिजली आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा हुई।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित। नेताओं ने अटल जी के विचारों, नेतृत्व और युवाओं के लिए उनकी प्रेरक जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला।
जनपद बरेली केविजली उपखंड मीरगंज में उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी सुविधाओं, सुरक्षा उपायों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा रात्रि चौपाल एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों और नगरवासियों से सीधे संवाद कर बिजली के सही और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।
बरेली में होमस्टे नीति 2025 को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आवेदनों को मिली स्वीकृति, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा।
नववर्ष 2026 पर बरेली में भारी वाहनों की नो एंट्री सख्त, 31 दिसंबर सुबह 8 से 1 जनवरी रात 2 बजे तक शहर सील, डायवर्जन लागू।
बरेली में चैम्बर ऑफ कॉमर्स महिला विंग ने “कल की ओर – साथ मिलकर” थीम पर नववर्ष कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की एकजुटता, सशक्तिकरण, निवेश और नेतृत्व पर प्रभावी संदेश दिया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अर्बन हाट सभागार में अटल स्मृति कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्वतंत्र देव सिंह समेत नेताओं ने उनके विचार, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया।
मथुरा में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने आईजीआरएस शिकायतों, राजस्व वसूली और लंबित मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घने कोहरे में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बरेली में परिवहन विभाग ने सार्वजनिक वाहनों के लिए सख्त सुरक्षा नियम लागू किए, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बरेली के प्रेमनगर में छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान लव जिहाद के नाम पर कैफे में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले बजरंग दल से जुड़े नाबालिग समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बरेली मंडल समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने रियायती यूरिया के दुरुपयोग की जांच और किसानों से धान खरीद में लापरवाही पर सख्त निर्देश दिए। स्वास्थ्य, समाज कल्याण और स्टाम्प वसूली की भी समीक्षा हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस ने दो आटो लिफटरांं को गिरफतार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों के पास से चोरी की एक हीरो होण्डा मोटर साइकिल व प्लेटीना बाइक के पार्टस बरामद किए। इस मामले में दो अभियुक्त अभी बांछित हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
बरेली में 14 डिग्री के दिन के तापमान ने बढ़ाई ठंड, घना कोहरा और धूप की कमी से जनजीवन प्रभावित। नए साल पर हल्की बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर स्टूडेंट वीजा के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ है। बीटेक पास मास्टरमाइंड ने फर्जी मार्कशीट और वेबसाइट से वीजा वेरिफिकेशन कर विदेश भेजने का खेल किया।
बरेली में बवाल रोकने, उपद्रवियों की गिरफ्तारी और चर्चित सीरियल किलिंग केस के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले SSP अनुराग आर्य को CM योगी ने उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया।
बरेली में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, मामलों की जांच और पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के निर्देश दिए।
लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के SSP अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।
बरेली के प्रेमनगर में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए हंगामे के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मथुरा में जिला कांग्रेस कार्यालय और ब्लॉकों में कार्यक्रम हुए। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन का ऐलान किया।
वीर बाल दिवस पर मथुरा में संघ स्वयंसेवकों ने गुरुद्वारों में मत्था टेककर गुरुवाणी सुनी और गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
कई दिनों से इलाके में शीत ऋतु अपने चरम पर पहुंच गई है और शीत लहर व गलन और ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड एवं कोहरा से आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है,वहीं चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। वीती रात्रि दौरान इसी का फायदा उठाते हुए बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकरा के पंचायत सचिवालय में घात लगाकर वैटरा और इंवर्टर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है !
राज्य स्तर से प्रमुख सचिव के निर्देश पर बरेली मंडल की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए लखनऊ से एक विशेष टीम भेजी गई। इसी क्रम में लखनऊ से डॉ. चंदन एवं डॉ. गौरव सक्सेना को बरेली जनपद के मीरगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य इकाइयों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र में हाइवे के फलाई ओवर से होकर गलत दिशा से गुजर रही ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को इलाज हेतु मीरगंज नगर के निजी अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आउटसोर्स के माध्यम से संचालित कर्मचारियों की समीक्षा के उद्देश्य से लखनऊ मेडिकल कॉलेज, लखीमपुर खीरी की दो सदस्यीय टीम ने रविवार को जनपद बरेली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दुनका का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डॉक्टर हरिकृष्ण एवं आरबीएस टीम मैनेजर आतिफ खान शामिल रहे।
आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में बारादरी पुलिस ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी यूनुस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में 38 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
दहेज की मांग से आहत 20 वर्षीय युवती ने प्रेमी की दुकान पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
शहर में शनिवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दृश्यता शून्य के करीब रही, यातायात धीमा पड़ा और तापमान में गिरावट से लोग दिनभर ठिठुरते रहे।
शीतलहर और घने कोहरे के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। डीएम ने आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद पुलिस ने दो युवकों और एक कैफे स्टाफ को शांति भंग में चालान किया।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी मजबूती हर स्तर पर सतर्क निगरानी से होती है। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे मजबूत कड़ी बी.एल.ए. होते हैं।
जनपद बरेली के मीरगंज नगर स्थित श्री बाजा जी दरबार समिति, नथपुरा रोड के तत्वावधान में एवं दरबार के महंत रामकिशोर जी के नेतृत्व में 71 सदस्यीय श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों का आस्था जत्था आज राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुआ।
बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल ने युवाओं में फास्ट फूड के बढ़ते सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों पर चिंता जताई और सुलभ व किफायती इलाज पर जोर दिया।
बरेली के कोपल हॉस्पिटल में पीलिया के इलाज के दौरान नवजात बच्चा फोटोथेरेपी मशीन से गिरकर घायल हो गया। एसएसपी के आदेश पर दो डॉक्टर समेत अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
बरेली में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने अफसरों को सख्त चेतावनी दी। सड़क हादसों पर अब निर्देश नहीं, सीधे कार्रवाई होगी। लापरवाही पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश।
नगर निगम में बड़ा घोटाला सामने आया है। कुतुबखाना सब्जी मंडी में भू-प्रयोग शुल्क के 5.28 लाख रुपये वसूलकर ठेकेदार फरार हो गया। निगम ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
उपजा प्रेस क्लब बरेली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव का भव्य स्वागत हुआ। सम्मेलन में कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी और एकता पर जोर दिया गया।
जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा रोड स्थित महेंद्र गायत्री अस्पताल एवं त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज परिसर, स्थानीय भाजपा कैंप कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा से पहले 129 परीक्षा केंद्रों पर 92,137 परीक्षार्थियों की रिहर्सल कराई जाएगी, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी जांच होगी।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर बरेली में भाजपा और अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने अटल जी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
स्मार्ट सिटी बरेली में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी तेज है। 50 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। त्रिशूल एयरपोर्ट क्षेत्र में पिलर ऊंचाई को लेकर वायुसेना की अनापत्ति का इंतजार है, जिसके बाद डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती पर मानव सेवा क्लब और कांग्रेस कमेटी की ओर से विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महामना मालवीय के शिक्षा, समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को जनपद बरेली के विकास खंड मीरगंज के ग्राम परौरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार ने की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बरेली जनपद के शेरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत इटौआ में तैनात रहे पंचायत सहायक मोहम्मद फिरोज ने अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने सेवा समाप्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए पुनः नियुक्ति की मांग की है।
26 सितंबर के बवाल से पहले बरेली के बेग बरातघर में मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों की बैठक हुई थी। अवैध निर्माण पाए जाने पर बीडीए ने पूर्व सपा पार्षद वाजिद बेग के बरातघर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
बारादरी थाना पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी के हिस्ट्रीशीटर बसपा नेता तौफीक प्रधान को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर हत्या के प्रयास समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं और वह चुनाव लड़ने की तैयारी में था।
बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की 52वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। महानगर युवा इकाई के आयोजन में व्यापारियों ने केक काटकर संगठन की एकता और मजबूती का संदेश दिया।
स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परोरा मीरगंज (बरेली) में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुशासन दिवस (भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती/जन्म शताब्दी) के अवसर पर बरेली जनपद के नगर पंचायत मीरगंज द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत सम्मान समारोह एवं वार्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोहल्ला शिवपुरी वार्ड नंबर–2 एवं मोहल्ला मेवात वार्ड नंबर–4 में संपन्न हुआ।
जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा स्थित नखासे वाले बाग में बंदरों के झुंड के आतंक ने दहशत का माहौल बना दिया है। आए दिन हो रहे बंदरों के हमलों से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ताजा मामले में बंदरों के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को बरेली जनपद के नगर पंचायत मीरगंज में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर नारेबाजी की और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बरेली के निर्देशों के क्रम में तहसील मीरगंज अंतर्गत विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत ठिरिया खेतल स्थित पंचायत भवन में सुशासन सप्ताह के अवसर पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित वेग मैरिज हॉल पर सोमवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस बल और बीडीए की टीम तैनात रही, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बना रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बरेली बार एसोसिएशन के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न पदों पर 61 नामांकन हुए। नामांकन पत्रों की जांच आपत्ति और निस्तारण मंगलवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बार सभागार में होगी और नामांकन पत्रों की वापसी बुधवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक हो सकेगी।
अधिवक्ता महजबीन की मौत के मामले में सोमवार सुबह परिवार के लोग पुलिस की सुस्त कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट के पास भूख हड़ताल पर बैठ गए। वरिष्ठ अधिवक्ता अच्छन अंसारी के साथ दर्जनों वकील और परिजनों ने मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
एंड्रॉइड मोबाइल के छिपे सुरक्षा फीचर्स जानिए, जिनसे आप अपने फोन, बैंकिंग डिटेल्स और निजी डेटा को चोरी व हैकिंग से सुरक्षित रख सकते हैं।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वार्षिकोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज को संगठित रहने का आह्वान किया गया।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जनपद बरेली अंशिका वर्मा द्वारा सोमवार को थाना मीरगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना की समस्त व्यवस्थाओं, अभिलेखों, कार्यप्रणाली तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता का गहनता से अवलोकन किया।
बरेली में एसएसपी के आदेश पर चार निरीक्षक के तबादले, कानून-व्यवस्था सुधार के नाम पर प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
मीरगंज में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रिटायर्ड पुलिसकर्मी को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरेली में वकील महजवीन की दहेज हत्या के पौन महीने बाद भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों ने प्रेमनगर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर भूख हड़ताल का ऐलान किया।
बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी सम्मेलन में जीएसटी, खाद्य सुरक्षा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
बरेली जिला के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया सादात निवासी एक अधेड़ को खेत पर काम करने के दौरान कुछ दबंगों ने जमीनी रंजिश के चलते गाली गलौंच करते हुए लाठी डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में वह चोटिल हो गयां। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दी गई तहरीर के तहत चार आरोपियों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज की अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज के होनहार खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना में एक दबंग ने विना बजह घर में घुसकर मां और वेटी को गाली गलौंच करते हुए जमकर पीट दिया। और ग्रामीणों के एकत्रित होता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना में दोनों ही चोटिल हो गयीं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली में दो कारों की आमने-सामने टक्कर में फरीदपुर नगर पालिका परिषद के अकाउंटेंट की मौत, तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
बरेली–पीलीभीत हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल। वहीं भमोरा क्षेत्र में मजदूरी से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में जान गई।
अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, 25 से 31 दिसंबर तक मथुरा की तीनों विधानसभाओं में अटल स्मृति सम्मेलन और जन-आंदोलन का ऐलान।
बरेली समेत पूरे उत्तर प्रदेश में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री पर पहुंचा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, कई ट्रेनें 10 से 15 घंटे लेट और कई निरस्त।
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल की साजिश का खुलासा, आईएमसी लेटरहेड पर फर्जी पत्र वायरल करने के आरोपी नदीम खान के घर से मूल लेटर बरामद। पुलिस ने चार घंटे की रिमांड के बाद आरोपी को दोबारा जेल भेजा, फॉरेंसिक जांच जारी।
जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी क्षेत्र स्थित गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को बीएससी (ऑनर्स) कृषि अष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को भावुक और यादगार बना दिया।
जनपद बरेली के मीरगंज उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को ग्राम तिलमास में संचालित नंदी शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नंदी शाला में रह रहे गोवंशों की स्थिति, चारा-पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 के पहले ही दिन राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर कॉलेज के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में विगत तीन माह पहले हुई सर्राफ लूटकांड की घटना के तीसरे आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से सर्राफ से लूटे गये जेवरात एवं अबैध असलाह व कारतूस भी बरामद किया ।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के गांव वलूपुरा के ग्रामीणों ने नाला व तालाब की भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन से शिकायत की।
बरेली में 21 दिसंबर को किशोर स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। आईएमए और बरेली प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी की संयुक्त पहल में किशोरों की समस्याओं पर नुक्कड़ नाटक और विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बरेली में दिवाली के दौरान अवैध पटाखा बिक्री के मामले में डीएम ने सरदार ट्रेडर्स का आतिशबाजी लाइसेंस निरस्त किया। जांच में विस्फोटक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि।
बरेली बवाल मामले में मौलाना तौकीर के करीबी नफीस और उसके बेटे फरहान समेत कई आरोपियों की जमानत खारिज, अदालत ने अपनाया सख्त रुख।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग ने युवक को पहले गंदी गंदी गाली गलौंच की, और विरोध करने पर उसे फिर लाठी डंडांं से पीटकर घायल कर दिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर के तहत आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद बरेली के मीरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू ने उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री को पत्र भेजकर नगर पंचायत क्षेत्र में थाना रोड से स्टेशन अंडरपास तक की जा रही सीमांकन एवं कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
बरेली में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र अपूर्व के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी से लेकर संघ प्रमुख और देश के शीर्ष नेताओं ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में संचालित सीबीएसई से संबद्ध सृजन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर वी.के. सिंह एवं प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में 10 से 18 दिसम्बर 2025 तक नारी उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह का आयोजन जागरूकता एवं संवेदनशीलता के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान के प्रति सजग करना रहा।
सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को शून्य करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को जनपद बरेली के मीरगंज प्रशासन ने हाईवे पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी हाईवे क्षेत्र के राधा कृष्ण उनासी तथा ठिरिया खेतल के पास स्थित कट प्वाइंट्स का गहन निरीक्षण किया गया।
भोजीपुरा स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सीडीओ देवयानी ने शुभारंभ किया।
बरेली में समर्पण एक प्रयास संस्था ने 1100 कंबल, टोपी, मफलर और मौजे वितरित कर जरूरतमंदों को सर्दी से राहत दी, एडीएम और एएसपी रहे मौजूद।
बरेली में 50 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की तैयारी। सीयूजीएल के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपये का बकाया, भुगतान न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 24 दिसंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 11 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 5 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
बरेली में अतिक्रमण और जाम की समस्या पर जिला व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने सवाल उठाए। अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा नियंत्रण के निर्देश दिए।
बरेली के बिशारतगंज में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में अदालत ने दोषी अरुण उर्फ मीत गोस्वामी को उम्रकैद और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
बरेली नगर निगम ने बड़े टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू करते हुए एक भवन, दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पांच दुकानों को सील किया। लाखों का संपत्ति कर बकाया वसूली अभियान तेज।
मथुरा में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” मनाया जाएगा। तहसील और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की पॉश कॉलोनी महेन्द्र नगर फेस-02 में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मिशन शक्ति टीम ने एक महिला सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया।
महिला थाना बरेली की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वर्षीय खोई बच्ची को सकुशल उसकी मां से मिलवाया, मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
बरेली में कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद, बीएसए ने जारी किए सख्त निर्देश।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हुरहुरी में दस दिनांं पूर्व रात्रि के दौरान एक घर में हुई लाखांं की चोरी में सहायक बनने का अंदेशा जताते हुए भवन से सटे पेड़ कटवा कर साफ कराये जाने हेतु पीड़ित पक्ष ने एसएचओ, सीओ और एसडीएम और एसपी देहात बरेली को एक प्रार्थना भेजा है। जिसमें घर के सटे पेड़ों को कटवाकर साफ कराये जाने हेतु गुहार लगाई गई है। जिससे कि भविष्य में चोर इन पेड़ों का सहारा लेकर कोई और घटना को अंजाम न दे सकें।
राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, मीरगंज, बरेली के प्रांगण में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज अवनीश कुमार के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बरेली में गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी। विरोध में हिन्दू संगठन सड़कों पर उतरे, डीएम–एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग।
घने कोहरे और सर्द हवा से यूपी के कई जिले प्रभावित। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में ठंड के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली गई
शीत लहर में बेसिक शिक्षा के मासूम बच्चों के पास गर्म कपड़े तक नहीं। 9 से 3 बजे की स्कूल टाइमिंग पर सवाल, शिक्षक नेता ने कक्षा 8 तक अवकाश की मांग की।
बरेली में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के औचक निरीक्षण में मुंशीनगर वार्ड में गंदगी और चोक नालियां मिलीं। लापरवाही पर सफाई नायक निलंबित, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सख्त रुख।
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एक साल में 100 पुलिस मुठभेड़ हुईं। 99 अपराधी घायल होकर जेल भेजे गए, जबकि एक लाख का इनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर हुआ।
बरेली बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई। 26 सितंबर की हिंसा से जुड़े 7 मुकदमों में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत 46 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।
कानपुर में आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 में बरेली जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ जोन को हराकर खिताब जीता, खिलाड़ियों को एडीजी रमित शर्मा ने दी बधाई।
जनपद बरेली के मीरगंज कस्बा में संचालित ठाकुर दीन दयाल रूहेला सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर में बृज प्रांत की योजना के अंतर्गत दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक एवं कार्यालय निरीक्षण उत्साह पूर्ण बातावरण में संपन्न हुआ। निरीक्षण सरस्वती शिशु मंदिर बिसौली (वदायूं) के प्रधानाचार्य, उझानी के आचार्य शिवकुमार एवं वदायूं के कार्यालय प्रमुख शिवम कुमार द्वारा किया गया।
26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के इशारे पर पुलिस पर पथराव कर फायरिंग करने और पेट्रोल बम फेंकने के मामले में बिहारीपुर चौकी प्रभारी शिवम कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मौलाना तौकीर रजा समेत 12 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
लखनऊ में सोमवार को वन मंत्री डा. अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर वन की डिजाइन और ले आउट पर विस्तार से चर्चा की गई। कंसलटेंट एजेंसी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए नगर वन का खाका खींचा। इस पर वन मंत्री ने अपनी सहमति दे दी है।
जनपद बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के रम्पुरा मोड़ के पास नहर पटरी और जंगल इलाके में सोमवार को पुलिस और दो लूटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जनपद बरेली के मीरगंज कस्बा में एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री दरबार में की गई शिकायत के तहत पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान हेतु किए गये चिन्हीकरण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश की ज्वाला भड़क रही है। जिसके विरोध में सोमवार को मीरगंज में बाजार बंद रखा गया, जोकि पूरी तरह सफल रहा ! बाजार बंदी के दौरान जरुरी सामान खरीदने हेतु आने बाले ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा ! बाजार बंदी के दौरान व्यापारियों के समर्थन में बरेली व्यापार मंडल भी मीरगंज पहुंचा ! तदोपरांत मीरगंज उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राम नरायन गुप्ता एवं बरेली व्यापार मंडल के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल नें एसडीएम एवं सीओ को ज्ञापन सौंपा । और मीरगंज नगर के एक कथित व्यक्ति द्वारा सीएम से की गई झूठी शिकायत पर कोई कार्रवाई न किए जाने की गुहार लगाई।
भोपाल में शांतिपूर्ण ज्ञापन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बरेली में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का तीखा प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।
बरेली में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी के 2902वें जन्म कल्याणक पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, काशी में जैन संग्रहालय व जैन सर्किट की मांग उठी।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर महलऊ में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सोने के जेवरात ले उड़े चोर, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
बरेली में 26वीं श्री नमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। 967 गमलों में सजी 30 किस्मों की गुलदाउदी ने मन मोहा। किंग ऑफ द शो देव मूर्ति और क्वीन ऑफ द शो श्रद्धा खंडेलवाल रहीं।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में कलेक्शन एजेंटों से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया। एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद, गिरोह की तलाश जारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस अभियान को पूरी तरह से सफल करने में जुटी है। जिसके क्रम में पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया और सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
बदायूं–मुरादाबाद हाईवे पर वजीरगंज क्षेत्र में मांस से भरा कंटेनर पलटने से हंगामा। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु मांस की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।
बारादरी थाना पुलिस ने झारखंड से अफीम लाकर जिले में सप्लाई करने वाले चार तस्करों को दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।
जनपद बरेली के मीरगंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कार्यरत मीटर रीडरों की लापरवाही और मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गलत मीटर रीडिंग के कारण उन्हें वास्तविक खपत से कहीं अधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है
योगी सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ सबसे बड़ा और सख्त अभियान शुरू किया है। बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत प्रदेश में 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिवसीय विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है।
बरेली में फेरों से पहले 20 लाख रुपये और ब्रेजा कार की मांग पर शादी टूटी। दूल्हा, पिता और जीजा हिरासत में, दहेज प्रतिषेध अधिनियम में कार्रवाई की तैयारी।
शासन एवं प्रशासन के द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे जीरो टोलरेंस अभियान के क्रम में शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने एक सींच पर्यबेक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार कर लिया। और आरोपी के खिलाफ बरेली के सीबीगंज थाना में भ्रष्टाचार निबारण अधिनियम की धारा के तहत मुकददमा पंजीकृत कराया गया है।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज(बरेली) की तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन ट्रैक पर कई जोरदार मुकाबले देखने को मिले।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली पुलिस ने एक महिला को पुत्र प्राप्ति होने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो एवं एक अबैध असलाह के साथ दबोच लियां। और तीनों आरोपियांं के खिलाफ दो अलग अलग मुकददमा पंजीकृत करते हुए तीनांं को जेल भेज दिया। और बरामद बगैर नंबर बाइक को सीज कर दिया।
बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति सेवाओं को और मजबूत करते हुए संस्थागत प्रसव के साथ-साथ अब निःशुल्क ऑपरेशन द्वारा प्रसव (सी-सेक्शन) की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण पहल से क्षेत्र की उन गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें जटिल स्थिति में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए यह सुविधा किसी बरदान से कम नहीं है,क्योंकि अब उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं बहन करना पड़ेगा।
गन्ना विभाग में कार्य के प्रति उदासीनता दिखाने वाले सात गन्ना पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई करते हुए जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने उनका नवंबर माह का वेतन रोक दिया है।
झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व के विवाह समारोह में गुरुवार को जिले में वीवीआईपी का जमावड़ा रहा। शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईवीआरआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
मांट के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में पीआरडी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उप जिलाधिकारी रितु सिरोही व बीडीओ अभिमन्यु सेठ की उपस्थिति में परेड, सम्मान समारोह और खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।
साइबर ठगों ने डिफेंस कॉलोनी के एक पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने का झांसा देकर ओटीपी लिया। उसके बाद मिनटों में उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा दिए।
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर सस्ती और सुलभ इलाज की मांग तेज। भारत में 75% बुजुर्ग बीमार, पर सिर्फ 18% के पास बीमा। सरकार और बीमा कंपनियों की जवाबदेही पर जोर।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज (बरेली) की सत्र 2025-26 की वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कॉलेज के एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन किया। आज संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में 200 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में राहुल कुमार, सौरभ सिंह और सचिन कुमार ने और महिला वर्ग में कु० पलक, कु० सोनम और कु० तनु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेंगलुरु फ्लाइट समय से पहले बरेली पहुंची, लेकिन वापसी में 35 मिनट देरी। इंडिगो का परिचालन सुधरा, फिर भी यात्रियों की संख्या घटकर आधी रह गई।
बरेली में एम्स, भूमिगत पार्किंग और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं की लंबे समय से मांग उठ रही है। नागरिकों ने 10–15 वर्षों से अधिकारियों को पत्र भेजकर इन प्रोजेक्ट्स की जरूरत बताई है।
झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार परिवार में करीब पौने 24 साल बाद वैवाहिक जश्न मनाया जा रहा है। बरेली में दो दिवसीय वैवाहिक कार्य आईवीआरआई परिसर में आयोजित किया गया है। पहले दिन बुधवार सुबह से ही भारत सेवा ट्रस्ट स्थित आवास पर मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए।
जनपद बरेली के मीरगंज विधान सभा कार्यालय पर अपना दल (एस) की मासिक बैठक का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और कमेटी गठन जैसे महत्व पूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नाथ नगरी बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिला अधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों की टीम के साथ सर्किट हाउस पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बरेली मंडल के मंत्रियों , सांसदों , विधायकों ,विधान परिषद सदस्य अव पार्टी के पदाधिकारी के साथ गुरुवार को मंडलीय बैठक करेंगे। बैठक के बाद बरेली में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जनपद बरेली के मीरगंज में बुधवार को सुबह 10:30 बजे गांव कुल्छा खुर्द के पास हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बरेली महानगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया! पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है!
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारी कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम से मिले और कपड़े की दुकान में चोरी के प्रयास की तहरीर दी। इस दौरान व्यापारियों और कोतवाल के बीच मामले को लेकर तीखी बहस हो गई।
जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की नवंबर की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बरेली में 26 सितंबर के उपद्रव मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत 46 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी, अगली सुनवाई 12 और 22 दिसंबर को निर्धारित।
मथुरा में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सीडीओ मनीष मीणा की अध्यक्षता में बैठक, 16 प्रतिष्ठानों से 19 बाल श्रमिक मुक्त, 2027 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य।
मढ़ी पर रहने वाले साधु की गला दबाकर हत्या कर शव को कुंए में फेंकने के आरोपी साथी और मढ़ी पर रहने वाले अलीगंज परपरागंज निवासी चन्दन गिरि उर्फ चन्दरपाल कश्यप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज (बरेली) में तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एस.के.सिंह ने भारत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जनपद बरेली के मीरगंज इलाके के नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया ! दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दियोसास निवासी सत्यवीर और उनकी पत्नी किरण,जबकि दूसरी बाइक पर सवार आकाश शर्मा पुत्र भूपराम शर्मा, निवासी जौहरपुर थाना सीबीगंज, गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरेली पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर दूसरे को बैठाने वाले मुख्य आरोपी विपिन कुमार को दो साल बाद गिरफ्तार किया।
बरेली पुलिस ने छह साल से फरार 25 हजार के इनामी और करोड़ों की ठगी के आरोपी पवन शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।
जनपद बरेली के मीरगंज कस्बा में एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री दरबार में की गई शिकायत के तहत पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान हेतु किए गये चिंहांकन को लेकर व्यापारियों मेंं असंतोष व्याप्त हो गया। इस संदर्भ में मंगलबार को मीरगंज उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राम नरायन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल क्षेत्रीय विधायक एवं एसडीएम से मिला। और झूठी की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न किए जाने की गुहार लगाई।
बरेली में सरकारी राशन वितरण 10 से 28 दिसंबर तक होगा। अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो और पात्र गृहस्थी यूनिट पर 5 किलो राशन निशुल्क मिलेगा। कोटेदारों के लिए नए समय निर्धारित।
ठेकेदार ने गूगल से नंबर लेकर आठ हजार कट्टे सीमेंट का सौदा तय किया, लेकिन सीमेंट नहीं आया। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने कई बार में 6 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
ब्रांडेड कंपनी न्यू बैलेंस का नकली लोगों लगाकर नकली जूते बेचने वाले को बारादरी पुलिस ने दबोच लिया। संजय नगर स्थित दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली जूते बरामद किए।
बड़े भाई की शादी में गए युवक को उसी के दोस्त ने गोली मार दी। गोली माथे में लगने से दूल्हे के भाई की मौके पर मौत हो गई।
पिछले वर्ष तक आयुष्मान लाभार्थी को जारी होने वाले गोल्डन कार्ड में एड मेंबर का विकल्प होता था, जिससे वह खुद अपने परिवार के सदस्यों को कार्ड से जोड़ सकता था, लेकिन फर्जीवाड़े की आशंका के चलते एक साल पहले ही शासन ने इस पोर्टल को अपडेट करते हुए इस विकल्प को बंद कर दिया है।
शहर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवती को अपनी और अपने प्रेमी की जानकारी ऑनलाइन पता करना महंगा पड़ा गया। युवती ने ठग के झांसे में आकर 4.51 लाख रुपये गंवा दिए।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली के गांव हुरहुरी में वीती रात्रि दौरान एक सरकारी कर्मचारी के घर को अज्ञात चोर खंगाल कर फरार हो गये। चोर इस घर से 47 हजार नगदी समेत लाखों के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। इतना ही नहीं चोरों ने इससे पहले गांव के ही दो अन्य घरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर सफल नहीं हो सके। इस घटना से गांव में इलाके में दहशत व्याप्त हो गई है।
शहर में जीएसटी चोरी का एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने राज्य कर विभाग को सख्त मोड में ला दिया है। जांच में पता चला कि एक फर्म ने जाली दस्तावेज़ों के आधार पर न केवल जीएसटी पंजीकरण हासिल किया, बल्कि भारी भरकम इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन करके सरकारी राजस्व को करीब 73 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया।
जनपद बरेली के नेशनल हाइवे वे के समीप फतेहगंज पश्चिमी रबड़ फैक्ट्री कॉलौनी के पास झाड़ियों में 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके उपरांत शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी भिजवा दिया गया।
बरेली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एसआईआर, बीएलओ मौतों और बाबरी मस्जिद विवाद पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया, कहा—विपक्ष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा।
जनपद बरेली के कोतवाली मीरगंज क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइवर अपराधी ने मोबाइल हैक कर यूपीआई एकाउंट बनाकर उसके खाते से एक माह के अंतराल मेंं 1.75 लाख रूपये निकाल लिए। जिससे पीड़ित का खाता साफ होने पर हड़कम्प मच गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकददमा दर्ज कराया है।
बरेली कांग्रेस की बैठक में बूथ मज़बूती, अनुशासन और 14 दिसंबर की राहुल गांधी रैली पर बड़ा फैसला। निष्क्रिय नेताओं पर कार्रवाई की चेतावनी।
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ योगी की पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बाबजूद भी बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली इलाके के एक खादर क्षेत्र के गांव की युवती का एक सिरफिरे ने जीना हराम कर दिया है। युवक ने युवती पर फब्बतियां कसते हुए अश्लील हरकतें करते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इस मामले में पीड़ित युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकददमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिससे आरोपी का जल्द जेल जाना तय माना जा रहा है।
जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज मुकददमें को लेकर मीरगंज के व्यापारियों में तीखा आक्रोश देखने का मिल रहा है। रविवार को मीरगंज उद्योग व्यापार मण्डल की एक आपात बैठक में व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मुकददमा वापस नहीं लिया गया तो मीरगंज बाजार बंदकर व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा मीरगंज (बरेली) में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। और उनके महान जीवन संघर्ष और समाज-निर्माण में उनके योगदान पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम में छात्रों ने अंबेडकर के सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक विचारों पर प्रभावशाली तरीके से अपने विचार रखे।
जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आम जनमानस के लिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए स्टेमी सेंटर एवं ईसीजी सुविधा का शुभारम्भ कर दिया गया। इसके शुरू होने से ह्रदय रोगियों को समय पर जांच व उपचार मिल सकेगा और उन्हें निजी अस्पतालों या जिला अस्पतालों तक की दौड़ नहीं लगानी होगी।
जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के मध्य एक व्यापारी के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर छिड़ा विवाद थम नही रहा है! ईओ की तहरीर पर भाजपा नेता को नामजद करते हुए 2 अज्ञात के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर अग्रिम कार्य वाही शुरू कर दी है ! जिससे मामला और भी गरमा गया है !
दहेज लोभी ससुरालियांं ने दहेज में कार न मिलने से आक्रोशि होकर प्रताड़ित करते हुए कुकर में भरी धधकती गर्म दाल वधू पर उड़ेल दी और उसकी जान बची तो अब मारपीट कर उसे घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मीरगंज कोतवाली में सास, ननद समेत सात महिला पुरूषों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकददमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज लोभी ससुरालियांं ने दहेज में कार न मिलने से आक्रोशि होकर प्रताड़ित करते हुए कुकर में भरी धधकती गर्म दाल वधू पर उड़ेल दी और उसकी जान बची तो अब मारपीट कर उसे घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मीरगंज कोतवाली में सास, ननद समेत सात महिला पुरूषों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकददमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद बरेली के मीरगंज क़स्बा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तापल्ता वाली गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन के लिए एनीमिया प्रबंधन कॉर्नर का शुभारंभ हो गया । कॉर्नर में 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाने की व्यवस्था की गई है । जिससे अब ये सुबिधा क्षेत्र की महिलाओं को सरकारी स्तर पर मिलना आरम्भ हो गया है ! जिससे क्षेत्र वासियों काफी लाभ होगा !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एव अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई कर शिकंजा लगातार कसती नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक और तस्कर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया जिसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद की। और तस्कर की बरामद बाइक को सीज कर दिया गया।
कैनविज कंपनी के एमडी कन्हैया गुलाटी पर एक हफ्ते में छह मुकदमे दर्ज। निवेशकों से लाखों की ठगी के नए मामले सामने आने पर पुलिस बड़ी कार्रवाई में जुटी।
कलेक्ट्रेट में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाने और विदेशी नागरिकों के सत्यापन पर चर्चा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध पर नकेल कसने के उददेश्य से अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में मीरगंज पुलिस ने रामपुर जनपद के एक आटो लिफटर को दबोच लिया, जिसके पास से चोरी की प्लेटीना बाइक और एक अबैध 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकददमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।
बरेली-दिल्ली हाइवे पर स्थित मीरगंज तहसील कस्बा के सिंधौली चौराहे के पास गुरूवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफतार प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले टै्रक्टर-ट्राली, फिर एक ट्रक और कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टै्रक्टर-ट्राली डिबाइडर पर चढ़ गई, जबकि टक्कर लगने से ट्रक और कार खाई में जा गिरे। बस भी अनियंत्रित होकर खाई के किनारे आधी लटकी रह गई, जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
विधानसभा-118 बहेड़ी में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइज़र को जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
बहेड़ी । अधिवक्ता दिवस के अवसर पर आज बहेड़ी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहेड़ी के सभी अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी को अधिवक्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, परौरा मीरगंज जनपद बरेली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर छात्रों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का अदभुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उददेश्य दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को विकसित करना रहा।
3 दिसंबर 2025 को चतुर्दशी व्रत है। जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और शिव पूजा का महत्व। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ दिन, पढ़ें पूरा पंचांग विवरण।
मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ चिकन और अंडा की डिमांड बढ़ने लगी है। इससे चिकन और अंडा महंगा होने लगा है।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज (बरेली) के चित्रकला विभाग द्वारा मंगलबार को फन सिटी बरेली में शैक्षिक भ्रमण एवं कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सचिव निरूपम शर्मा एवं प्राचार्य प्रो0 एस0के0सिंह के मार्ग दर्शन में आयोजित इस कला भ्रमण ने विद्यार्थियों को न केवल स्थानीय कला से रूबरू कराया, बल्कि उन्हें प्रकृति, दृश्यावलोकन और फोटोग्राफी के माध्यम से रचनात्मकता का व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक बरामद की।
विशारतगंज में पुलिस मुठभेड़ में तीन कुख्यात गौकश गिरफ्तार। अवैध हथियार, उपकरण और बाइक बरामद। कई गंभीर मुकदमों में वांछित थे आरोपी।
बरेली के शेरगढ़ में छह नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यापारी से आठ लाख की लूट कर हमला किया। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर जांच तेज कर दी है।
बरेली में 26 सितंबर बवाल केस में कोर्ट ने 15 आरोपियों की जमानत मंजूर की, लेकिन अन्य लंबित मामलों के कारण रिहाई फिलहाल टली।
बरेली पुलिस ने 24 घंटे में सघन ट्रैफिक ड्राइव चलाते हुए सैकड़ों चालान किए और लाखों रुपये का जुर्माना वसूला। हेलमेट, सीट बेल्ट, दस्तावेजों और ओवरस्पीडिंग पर विशेष सख्ती।
जनपद बरेली के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र 119 मीरगंज में निर्वाचन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। 30 नवंबर तक निर्धारित समय सीमा से काफी समय पहले ही 63 बूथों के बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने क्षेत्रांं में पुनरीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप् मतदाता सूची के सत्यापन, नई प्रविष्टियों, संशोधन एवं हटाए जाने योग्य प्रविष्टियांं की पहचान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को बीएलओ ने अत्यंत गंभीरता , निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा किया।
जनपद बरेली के मीरगंज इलाके में संचालित स्कूलों में विश्व एडस दिवस पर अलग-अलग तरह से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा, मीरगंज में छात्र/छात्राओं ने संयुक्त रूप से एकत्रित होकर मानव श्रंखला बनाते हुए एडस सिंबल तैयार किया तथा समाज को जागरूकता का संदेश दिया।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके के गांव तिलमास में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के दौरान ग्रामीणां ने एक युवक दबोच लिया, लेकिन उसके दो अन्य साथी फरार हो गये। ग्रामीणांं ने पकड़े गये युवक को पुलिस को सौंप दिया। जिसके खिलाफ मुकददमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस बांछित साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जितेंद्र रस्तोगी को बरेली का नया जिला अध्यक्ष बनाया। जीएसटी विभाग पर व्यापारियों के शोषण का आरोप, 12 दिसंबर को शासन से वार्ता होगी।
सपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख़्तर ने बरेली में कहा कि वे वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज़ विधान परिषद में मज़बूती से उठाएंगे। सपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत हुआ।
बिशारतगंज में शादी से लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक रविंद्र कुमार की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत। पुलिस ने ट्रक पकड़ा, चालक फरार।
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, बेटी और ऑटो चालक गंभीर। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर खोज शुरू की।
आंवला में गौकशी रोकथाम अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का घायल होकर गिरफ्तार, साथी फरार। हथियार और बाइक बरामद, पुलिस दबिशें जारी।
जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 315 अबैध पौनिया असलाह और जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 9/25 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
बरेली जिला के थाना किला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सक्रिय एक संगठित बाइक-स्कूटी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के तीन शातिर सदस्यों-धर्मपाल उर्फ पुत्ती, शुभम सिंह और नितिन सिंह को गिरफतार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटर साइकिल, 2 स्कूटी और 315 बोर के जिंदा कारतूस, 3000 रूपये नगद और लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति बरामद कीं।
बारादरी थाने में कन्हैया गुलाटी, उनकी पत्नी राधिका गुलाटी, बेटे गोपाल गुलाटी और कंपनी के सीनियर एजेंट मोहम्मद सलीम के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आईएमए बरेली का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को आरंभ हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक का मुख्य कारण स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर का अनियंत्रित रहना। मगर इसके लक्षण होने पर फौरन कुशल चिकित्सक की सलाह लेना अनिवार्य
बरेली जिला के 119 मीरगंज विधान सभा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में अपने बूथ पर उत्कृष्ट कार्य कर 100 फीसदी कार्य पूर्ण करने वाले 8 बीएलओ के लिए आज (शनिवार) को एसडीएम आलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। और उनके कुशल कार्य की सराहना की। जिससे बीएलओ गदगद दिखाई दिए।
बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अबैध असलाह के साथ एक युवक को दबोच लिया जिसके पास से गैर लाइसेंसी रायफल व दो जिन्दा करतूस बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव बल्लियां पश्चिमी में 22 वर्षीय युवक सुनील कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से भरी शराब की बोतलें मिलीं और दरवाजा भीतर से बंद नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।
धोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बने नवनिर्मित यात्री विश्रामगृह का लोकार्पण कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और रक्षा मंत्रालय की प्रधान निदेशक भावना सिंह ने किया। समारोह में अधिकारियों ने परियोजना को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बरेली में एडीजी रमित शर्मा की अध्यक्षता में साइबर अपराध नियंत्रण कार्यशाला, तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने पर जोर।
अभियान 7.0 के तहत शहर में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर कड़ी कार्रवाई; 25 हजार जुर्माना वसूला गया और 15 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से वही लोग घबरा रहे हैं, जिन्हें आशंका है कि मतदाता सूची के सत्यापन में घुसपैठियों के नाम हट जाएंगे।
बीएलओ के रूप में एसआईआर कार्य करने के दौरान सहायक अध्यापक सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत होने के मामले में गुरुवार को कांग्रेसियों ने काम के दबाव में मौत होने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को भोजीपुरा के परधौली प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हुए सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार गंगवार के कृष्णा होम कालोनी स्थित आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
जिले के आंवला क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं सामने आने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे नाराज एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले में गुरुवार को कड़ी कार्रवाई की है।
उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को डोहरा रोड स्थित आईएमए फार्म में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाखा की ओर से आयोजित आईएमए यूपीकॉन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
हत्या के मामले में जेल गया आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आ गया। उसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए अपना धर्म बदल लिया। पुलिस की टीमे उसे तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। जॉइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर के नेतृत्व में सुबह 4 से 7 बजे तक बहेड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर विशेष अभियान चलाया गया
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनपद बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज के मैदान में हुआ, जिसमें नगर निगम बरेली, विकासखण्ड भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा, शेरगढ़ एवं नगर पालिका परिषद फरीदपुर, नवाबगंज, नगर पंचायत सेंथल, धौराटांडा, रिठौरा, ठिरिया निजावत खाँ के 407 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन विताने का संकल्प लिया!
जनपद बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस ने बुधवार देर रात्रि मुठभेड़ में वांछित बदमाश पारस पुत्र डोरी लाल, निवासी एलआईसी कॉलौनी, मुंशीनगर, थाना इज्जतनगर घायल अवस्था में गिरफतार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व 315 बोर दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस और स्पलैंडर बाइक बरामद की है।
देशव्यापी प्रतिरोध दिवस के मौके पर बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के पदाधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में चारों लेबर कोड का विरोध करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई।
बरेली में एनकैप बैठक के तहत 50.88 करोड़ रुपये का मेगा प्लान पास, सड़कों, बायोडाइवर्सिटी पार्क और पर्यावरण सुधार के अनेक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी। विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद।
फाइक इंक्लेव में बीडीए की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों मकानों पर लाल निशान। बरेली बवाल के बाद अवैध निर्माण पर बुलडोज़र कभी भी गरज सकता है।
निगोही में शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका पहुंची, हंगामा हुआ। दुल्हन ने शादी से इंकार किया और बारात बिना दुल्हन लौट गई। पुलिस को तहरीर नहीं मिली।
विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में एक बीएलओ और, तीन सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक की लापरवाही सामने आई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बीएलओ को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत क़स्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ अधिशासी अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की कथित साजिश के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। और इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ-साथ बरेली के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। और प्रकरण में निष्पक्ष जाँच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की अपेक्षा भी की गई है!
बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी परखने के लिए एक व्यापक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
नगर पालिका स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बहेड़ी शाखा में सोमवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार के नेतृत्व में सभी बैंककर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।
फास्ट फूड के बढ़ते चलन और उससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर हमारी बातचीत हुई डॉ. हैदर अली (B.A.M.S.), आयुर्वेदाचार्य, मवई काजियान, बहेड़ी से। वे क्षेत्र के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं और वर्षों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जनपद बरेली के मीरगंज कस्बा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में एक विशाल जलूस निकाला गया। जिसमें भारी तादात में लोगों ने हिस्सा लिया। और अंत में कार्यकर्ताओं ने सीओ मीरगंज अजय कुमार को संविधान रचयिता डा0 भीमराव अंबेडकर का चित्र सौंपा गया ।
बरेली कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी ने प्रस्तावना का पाठ कर शपथ दिलाई। संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
भोजीपुरा में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ सर्वेश कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत। प्रताप अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, प्रशासन में शोक।
मुख्यमंत्री जनसुनबाई पोर्टल पर बरेली जनपद के मीरगंज विकास क्षेत्र के गांव जौनेर निवासी किसान पुष्पेंद्र कुमार ने कृषि बीज भंडार कार्यालय पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि वह लघु सीमांत किसान है और वर्षों पूर्व से बीज की मिनी किट का लाभ ले रहा है।
बरेली के प्रभावे ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय बालगंधर्व कला महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों कलाकारों ने नृत्य, संगीत, मॉडलिंग और कविता से मन जीता।
बरेली में अक्टूबर 2025 मूल्यांकन में सैटेलाइट चौकी प्रभारी नंबर वन, मलूकपुर दूसरे और नकटिया तीसरे स्थान पर। एसएसपी ने टॉप 10 चौकी प्रभारियों को नगद पुरस्कार दिया।
बरेली में अपर जिला जज के आवास में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का सामान राख। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, कोई घायल नहीं।
कई बार निर्देश देने और सख्ती बरतने के बाद जनपद बरेली के गांव कुल्छा खुर्द में नई विद्युत केबिल डालने का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ डी0सी0वर्मा ने बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए, जिसके बाद ट्रांसफार्मर से गांव तक डबल केबिल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।
जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र में संचालित अनुबिस डिग्री कॉलेज के भूगोल एवं सैन्य अध्ययन विभाग द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब और नानक सागर डैम का अवलोकन कर महत्वपूर्ण शैक्षिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय जानकारी हांसिल की।
यातायात जागरूकत अभियान के तहत धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड इकाई मीरगंज मेंं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी, उपजिलाधिकारी आलोक कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय तोमर, महाप्रबंधक गन्ना ओमप्रकाश वर्मा एवं कारखाना प्रबंधक अरविन्द गंगवार के निर्देशन में मिल परिसर में पहुंचने वाले वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए गए।
बरेली से सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी इंटरसिटी ट्रेन से दिल्ली महारैली के लिए रवाना हुए। जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन होगा। सर्दी के बावजूद यात्रा में जबरदस्त उत्साह।
संभावित सूची का सत्यापन कर जिले से 88196 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। कुल 394886 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से 306790 वोटर सत्यापन में सही पाए गए। फीडिंग कार्य में प्रदेश में बरेली प्रथम स्थान पर आया है।
बिजली विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने साठगांठ कर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने फुटपाथ को बिना अनुमति तोड़कर ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्ट कर दिए। मामला संज्ञान में आने पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने नोटिस जारी कर दिया है, जिस पर जांच हो रही है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर टीबी रोगियों की जांच और उपचार में बरेली पूरे प्रदेश में अव्वल है। जिला क्षय रोग अधिकारी बरेली ने बताया कि टीबी की व्यापक जांच, मुफ्त इलाज और पोषण सहायता जैसे उपायों ने इस अभियान को मजबूत गति दी है।
मीरगंज। एसएसपी बरेली द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज पुलिस ने दो तस्करांं को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। जिनके पास से पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान कुल 33 ग्राम स्मैक बरामद की।
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 387 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में पिता-पुत्र की मिलीभगत उजागर, मुख्य आरोपी दान सिंह वांछित घोषित।
शादी समारोह में शामिल होने पर जा तीन दोस्तों की कार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।क्कर मारी। ड्राइवर अंकित पाण्डेय की मौत, दो दोस्त गंभीर घायल। पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी वाहन की तलाश जारी।
रेली शहर की पाक सरज़मीन पर वर्षों पुरानी रूहानी विरासत एक बार फिर ज़िंदा हो उठी है। हज़रत क़ुतुब-ए-आलम, मदार-ए-आज़म शाह नियाज़ अहमद साहिब का 197वां सालाना उर्स-ए-मुबारक रविवार 23 नवम्बरसे शुरू हो गया। उर्स का आगाज़ सुबह की नमाज़ के बाद कुरानख़्वानी से हुआ।
भोजीपुरा ओवरब्रिज पर घने कोहरे में पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, चार घायल। विजिबिलिटी कम होने को हादसे की मुख्य वजह बताया गया।
थाना प्रेमनगर साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से ट्रांसफर हुए 75,000 रुपये पीड़ित को वापस कराए। पुलिस ने तुरंत जांच कर राशि सुरक्षित लौटाई।
डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक सम्पन्न, वसूली बढ़ाने, स्वामित्व योजना और SIR में उत्कृष्ट कार्य के निर्देश।
बरेली के खोया मंडी नाले में नेपाल निवासी चंदन का शव मिला। बेटी ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों को सूचना दे दी।
भमोरा क्षेत्र में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मुकेश की मौत, साथी करन गंभीर रूप से घायल। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील के तिलमास गांव में हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग ने सूखे और फलहीन दिखाकर जिन पेड़ों का परमिट जारी किया, वे मौके पर पूरी तरह से स्वस्थ्य, हरे-भरे पाये गये। इससे वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सबाल खड़े हो गए हैं।
ग्रोवर ऑटो सेल्स एलएलपी में कार्यरत कमीशन सेल्स एजेंट ग्राहकों की बुकिंग राशि लेकर फरार हो गया। आरोपी ने कंपनी खाते में रकम जमा नहीं की और अपने पास रख ली। मामले में फर्म प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगंगा नगर आवासीय योजना में निर्मित रामायण वाटिका को लोकार्पण से पहले देखने पहुंच रहे लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बीडीए ने प्रवेश पर रोक लगा दी है।
पासपोर्ट विभाग ने आवेदकों को बड़ी राहत देते हुए कई जिलों में ऑनलाइन अप्वाइन्टमेंट की संख्या बढ़ा दी है। नगीना, बिजनौर, रामपुर और पीलीभीत में आवेदकों की संख्या 40 से बढ़ाकर 80 कर दी गई है। वहीं अमरोहा, बदायूं और शाहजहांपुर में 40 से बढ़ाकर 50 अप्वाइन्टमेंट किए गए हैं।
ख़्वाजा कुतुब स्थित खानकाह-ए-आलिया नियाज़िया में परचम-ए-नियाज़िया की परचम-कुशाई के साथ हज़रत कुतुब-ए-आलम, मदार-ए-आज़म शाह नियाज़ वे नियाज़ अहमद क़ादरी चिश्ती निज़ामी (20 अ०) के 197वें वार्षिक उर्स का आग़ाज़ हो गया।
26 सितंबर के बवाल के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइज़र मोहम्मद आरिफ पर प्रशासन का बुलडोज़र चल गया।
बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित बीडीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 'जिज्ञासा' का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र/छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक और नवाचार से भरपूर माॅडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने बरेली की रामगंगा नगर आवासीय योजना, रामायण वाटिका, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर और रूद्रावनम पार्क सहित विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
भारतीय स्टेट बैंक बहेड़ी शाखा द्वारा ग्राम पंचायत हरहरपुर डूंडा शुमाली में ग्राहक संपर्क एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को उनकी उन्नति के लिए चलाई जा रही बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कर्मचारी नगर स्थित एक जिम में गुरुवार रात हुए हंगामे के मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने जिम संचालक, ट्रेनर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दूसरे समुदाय की महिला के जिम ट्रेनर के साथ रहने को लेकर विवाद से जुड़ा है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में पहली बार हेमीथायरॉइडेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सा टीम ने दो मरीजों — श्रीराम (78) और किरण देवी (31) — का उपचार कर उन्हें नई जिंदगी दी।
बरेली में कचहरी कांड को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ डीआईजी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। जांच ट्रांसफर की मांग, निष्पक्ष कार्रवाई में देरी पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता खाना खाकर रात्रि दौरान अपने कमरे में जाकर सोने के बाद रहस्मय ढंग से लापता हो गयी। महिला के काफी तलाश किए जाने के बाबजूद भी उसका पता न लगने पर परिजनांे ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और एक 315 बोर तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
बरेली जनपद के मीरगंज स्थित सत्यराज आयुर्वेटिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य काव्योत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। काव्य महफिल में बरेली परिक्षेत्र एवं दूरस्थ जनपदों से पधारे दर्जनों से अधिक श्रेष्ठ कवियों ने वीर रस, हास्य और श्रंगार रस की ओजपूर्ण मनमोहक और भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। और तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहित जनसमूह ने कवियों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
मिनी बाइपास स्थित विपिन चौराहे पर बृहस्पतिवार रात बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के युवक पर प्रेमिका के भाई को पीटने का आरोप लगा, जिसके बाद परिजनों और विहिप व हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
बरेली में नवविवाहिता ने पति, ससुरालियों और चचेरे देवर पर दहेज मांग, मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए। नोएडा में छोड़कर भागने तक का आरोप, पुलिस कार्रवाई की मांग।
थाना बिशारतगंज क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट ने दोस्ती के बहाने ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराने और फिर बड़े साइबर फ्रॉड में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अमरीश गोस्वामी ने एसएसपी से शिकायत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरेली कैंट में फौजी के साथ साइबर ठगी, व्हाट्सएप लिंक क्लिक करते ही तीन खातों से 1.35 लाख रुपये उड़ाए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
आंगनबाड़ी भर्ती में रिश्वत लेते पकड़े गए निलंबित सीडीपीओ कृष्ण चंद्र के खिलाफ सात महीने बाद भी एफआईआर न होने पर आईसीडीएस निदेशक भड़कीं। वायरल वीडियो के बाद डीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान लापरवाही के कई मामले सामने आ रहे हैं। बिथरी चैनपुर में दो बीएलओ की उदासीनता पर सुपरवाइजर्स ने एफआईआर दर्ज कराई है।
निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और घर-घर सत्यापन का कार्य समय पर पूरा करना था।
फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर वोट बनवाने की कोशिश करने पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। आरोपितों में दो महिलाएं और एक जनसेवा केंद्र संचालक शामिल हैं। फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में जनसेवा केंद्र को सील कर दिया गया है। एडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
इज्जतनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। कार सवार दंपती और बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने 935 करोड़ की योजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश दिए। समयबद्ध कार्य, ब्रज थीम आधारित विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर।
तकरीनी खराबी के चलते मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर की सरजमीं पर लैंडिंग हुआ सेना का हैलीकाॅप्टर इंजीनियरों की टीम द्वारा तकनीकि खराबी दूर करने के उपरांत गुरूवार को 71 घंटे बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गया।
बारादरी पुलिस ने तेल सप्लाई के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया। नकली बिल, फर्जी रसीदों और डिजिटल साक्ष्यों के साथ बड़ा खुलासा।
बरेली जिला के मीरगंज तहसील इलाके के गांव जौनेर के पास बहती पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणांें में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बुधबार को तीन घंटे तक नदी क्षेत्र में सघन निगरानी की।
एसपी नेता संजीव कुमार सक्सेना का जन्मदिन बरेली में धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों और नेताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिले के प्रभारी और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के सामने किसानों ने सिस्टम में बैठे नाकारा अफसरों की पोल खोल दी। किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने में अफसर फेल हैं, वहीं अब शहर से पकड़े जा रहे बंदरों को जंगलों की जगह गांव में छोड़ा जा रहा है।
रामनगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार पर लगे आरोपों की जांच बेसिक के वित्त एवं लेखाधिकारी ही करेंगे। पिछले दिनों काम का अधिक बोझ और स्टाफ कम होने का हवाला देते हुए जांच करने से इंकार कर दिया था।
बरेली में 2016 में लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या मामले में आंवला के दो आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद और 60-60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र निर्माता और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का डिजिटल हस्तांतरण किया। बरेली में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई। छात्र जोगीनवादा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार रात वह बाइक में पेट्रोल डलवाने निकला था।
एसपी रेलवे, मुरादाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और रेलवे सुरक्षा अभियान के तहत जीआरपी बरेली जंक्शन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जनपद बरेली के मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक डा0 डी0सी0वर्मा प्रयासों के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने पांच अहम और वर्षों से लंबित पड़े विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की ग्रामीण कनैक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों से निजात मिलेगी।
भोजीपुरा बरेली में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा अनुकूलन पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। उप निदेशक पंचायत ने दीप प्रज्ज्वलन किया, 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव बिलायत गंज (मदनापुर) मेंं विगत दिनों बिजली की एक चिंगारी से लगी भयंकर आग से तबाह हुए परिवार का हालचाल जानने क्षेत्रीय विधायक डॉ0 डी0सी0वर्मा पीड़ित के घर पहुंचे और उन्होंने इस संकट की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवार हर संभव सहायता मुहैया कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
जालसाजों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर शाहजहांपुर के एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये ठग लिए। ठगों के इस गैंग में एक आरोपी गुजरात और तीन बरेली के रहने वाले बताए जाते हैं। सुभाषनगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी इलाके में एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। तेल के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर युवक और उसके परिचित से एक करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।
बरेली के मनौना धाम रूट से ई-बसें हटाए जाने के बाद 200 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित। बस सेवा बंद होने से डग्गामारी बढ़ी और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं। स्मार्ट सिटी यात्रियों के लिए मोबाइल ऐप लाने की तैयारी में।
बरेली में एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर चलाए गए बड़े ट्रैफिक चेकिंग अभियान में 62 चालान किए गए। पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और नो पार्किंग नियमों पर विशेष सख्ती बरती और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
जनपद बरेली के मीरगंज विधान सभा के ग्रामीण अंचल में सिटी बसों का संचालन बंद होने के बाद यात्रियों की बढ़ती असुविधा को देखते हुए बरेली मुख्यालय से शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट पर रोडबेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। और अब बरेली से इन दोनों रूटों पर प्रतिदिन 10 अतिरिक्त रोडबेज बसें संचालित की जाएंगीं।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के खादर इलाके के बिलायतगंज गांव में बड़ा हादसा हो गया, जब किसान चेतराम वर्मा की झोपड़ी अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार झोपड़ी के उपर से गुजर रही हाईटेंंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तेज धमाके के साथ चिंगारी नीचे आ गिरी और सीधे झोपड़ी पर पड़ते ही आग भड़क उठी।
थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला ग्रीन वैली निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र बनवारी लाल रोज की तरह अपनी ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से रामनगर स्थित जवाहरलाल लोधी डिग्री कॉलेज जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 19 नवंबर को बरेली में पदयात्रा और जनसभा में शामिल होंगे। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी।
ठंड में गरीबों को ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाए जाएंगे। इसके लिए एडीएम प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
मीरगंज के बहरौली गांव में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी जांच जारी, कोई जनहानि नहीं। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर संभाला।
सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर मीरगंज विधान सभा क्षेत्र के फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कनौजिया कॉलेज से शुरू होकर अगरास तिराहा होते हुए फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के रामलीला मैदान में विशाल जनसमूह की उपस्थिति के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक पद यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना शामिल रहे।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील के गांव मनकरा निवासी एवं पूर्व प्रधान व समाज सेवी विशाल कुमार गंगवार ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी अवनीश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि गांव हुरहुरी में नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित है, मगर भूमि की श्रेणी परिवर्तन प्रक्रिया लंबित होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
सोमवार सुबह बरेली रेलवे जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब मुरादाबाद से महाराष्ट्र जा रही एक मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखते ही यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन, पुलिस और रेलवे अधिकारी सक्रिय हो गए।
तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने 50 से अधिक शिकायतें सुनीं। कई मामलों में जांच के निर्देश दिए गए। इसी दौरान सुभाषनगर के मोहल्ला शांति बिहार निवासी मदनलाल ने अपनी पत्नी को आंगनबाड़ी सहायिका के पद से निलंबित कराने की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के जनपद स्तरीय स्थानांतरण व समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई नीति के तहत अब स्कूलों में शिक्षक तैनाती की जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं।
जनपद के थाना भमोरा पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी सफलता हासिल की। उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने रम्पुरा-विशारतगंज रोड पर दबोच लिया। बरामद 153.69 किलो गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
नाथ कॉरिडोर का निर्माण रुकने से संत समाज में जबरदस्त आक्रोश है। तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा से जुड़े संतों ने नाथ कॉरिडोर में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बरेली स्थित थाना किला परिसर में बच्चों के लिए‘वात्सल्य कक्ष’बनाया गया है, जिसका शनिवार को एसपी सिटी मानुष पारीक और एएसपी सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
जनपद बरेली के तहसील मीरगंज के राम गंगा खादर इलाके से एक मामला सामने आया है शुक्रवार रात करीब नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्राला टूटे पुलिया में फंसकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक ने वाहन से समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई।
जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित ब्रहम्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेला एवं खेल महोत्सव छात्राओं एवं अतिथियों के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ। किसी कारण वश यह कार्यक्रम 14 नवंवर को आयोजित नहीं हो सका था। लेकिन आज पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद बरेली की तहसील मीरगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और बिना सूचना के अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए।
प्रारम्भिक वेतनमान उच्चीकरण एवं पदोन्नति के अवसरों में बृद्धि समेत 08 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद बरेली के मीरगंज तहसील में प्रांतीय आहवान पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 08 सूत्रीय मांगांे का ज्ञापन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई मीरगंज के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव धंतिया में एक बुजर्ग की फूस की झोपड़ी में औचक लगी आग में कौड़ी कौड़ी जमा हजारों की पूंजी और तमाम सामान जलकर राख हो गया। जिससे अब बुजर्ग खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो गया। इतना ही नहीं आग की लपटें देख बुजर्ग ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आग किसी दिल जले ने लगाई या फिर किसी अन्य कारण से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
आजकल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय बालीवॉल प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें बिहार, बंगाल, कश्मीर, तमिलनाडु, पंजाब, लद्दाख, मणिपुर सहित सभी प्रमुख राज्यों की टीमें बरेली पहुंची हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन यानी शुक्रवार सुबह से बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए।
जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुधारने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को नौ थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और दरोगा समेत 119 पुलिस कर्मियों को इधर-उधर कर दिया।
विहार में एनडीए सरकार को प्रचंड बहुमत हांसिल होने और और गठबंधन को 200 से अधिक सीटें मिलने की खुशी में मीरगंज में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। तहसील कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी छोड़कर खुशी का इज़हार किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील कस्बा में संचालित ठाकुर दीन दयाल रोहिता सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम मे मातृशक्ति का अदभुत संगम देखने को मिला, जहां महिला सशक्तिकरण, संस्कार, संयुक्त परिवार व्यवस्था और सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार यथार्थ रूप से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम मेंं बड़ी संख्या में मौजूद मातृशक्ति, समाजसेवियों और शिक्षकों ने आयोजन को विशिष्ट बना दिया।
बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफतार जा रही कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए बैगुल नदी मेंं गिर गयी। जिससे चीख पुकार मच गयी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होते हुए उसमे ंबैठे चालक समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गये। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणांं एवं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार हेतु नजदीक के अस्पताल भेज दिया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
आईएमसी के युवा जिलाध्यक्ष साजिद सकलैनी ने कोर्ट को गुमराह कर मृत व्यक्ति के नाम पर जमानत ले ली। अब कोर्ट ने इस नए मामले में गंभीरता दिखाते हुए संज्ञान लिया, और कोतवाली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस ने छापा मारकर नकली सिगरेट बनाने के धंधे का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नामचीन ब्रांड गोल्ड फ्लैक के रैपर लगाकर असली के नाम पर नकली सिगरेट बेची जा रही थी।
बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र गौरव वरपे का अपहरण उसी के साथ पढ़ने वाले रोहिणी दिल्ली निवासी दिविज बहल ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद बरेली के धौंरा टांडा कस्बे में सड़क पर फैले अतिक्रमण और झोलाछाप की मनमानी के खिलाफ बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एसआईआर की समीक्षा बैठक करने पहुंचे एसडीएम सदर प्रमोद कुमार से मौखिक और लिखित दोनों तरह से शिकायत की।
ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (AIGC) इज़्जतनगर मंडल के बैनर तले ट्रेन मैनेजरों ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय पहुंचकर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्रेन मैनेजरों से जुड़े कई लम्बित मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बुधवार को बरेली स्थित वेदांता हॉस्पिटल में अपनी एक्सक्लूसिव रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी का शुभारंभ वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनीष भूषण पांडे ने किया।
जनपद में बार-बार चेतावनी देने के बाद भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर आठ धर्मस्थलों के मुतवल्ली समेत के खिलाफ अलग-अलग थानों में 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस द्वारा मना करने के बाबजूद मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकरों से तेज आबाज में नमाज अदा करना अब मुताबल्ली को मंहगा पड़ेगा। इस मामले में पुलिस ने मस्जिद के मुताबल्ली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है
शेयर मार्केट में ठगी के एक मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में बरेली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पुराने शहर में आरा मशीन पर काम करते वक्त मशीन का आरा टूटकर उसके सिर में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गाजियाबाद में तैनाती के दौरान महिला से दुष्कर्म और धोखे से विवाह करने के आरोप में कुंडरा कोठी पुलिस चौकी प्रभारी जय सिंह निगम को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। गाजियाबाद में दर्ज मुकदमे के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
बरेली रेंज ने अक्टूबर 2025 की आईजीआरएस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। पीलीभीत जिला सबसे आगे रहा, जबकि बरेली, बदायूँ और शाहजहांपुर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 70 से अधिक थानों ने उत्कृष्ट कार्य किया।
बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके के गांव सैजना में कुछ दबंगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। जिससे अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पीड़ितों ने मीरगंज कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पंजाब प्रांत के लुधियाना मजदूरी करने हेतु जाते समय ट्रेन से गिरकर एक मजदूरी युवक की जनपद बरेली के मीरगंज इलाके में दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक के शव को पुलिस ने पीएम हेतु भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बरेली के शेरगढ़ में बेटियों से छेड़छाड़ और मारपीट के बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से आहत परिवार ने गांव छोड़ा। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरने पर बैठे, न्याय की लगाई गुहार।
जनपद बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक की कार से चोरों ने शीशा तोड़कर पर्स उड़ा दिया। पर्स में करीब 15 लाख रुपये के कीमती गहने और 20 हजार रुपये नकद थे।
आंवला सीएचसी से एक प्रसूता को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिसकी जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। बताते हैं कि दो दिन पहले महिला का प्रसव हुआ था।
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। पारदर्शी कार्यप्रणाली, विकास एवं राजस्व कार्यों में तेजी से कार्य करने के चलते बरेली को यह मुकाम मिला है।
जनपद बरेली के बारादरी थाने में बिल्डर चरनपाल सिंह सोबती समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली में बीडीए की बड़ी कार्रवाई, इज्जतनगर के कुमराह गांव में 12 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त। बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग करने पर चेतावनी।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत बाईपास रोड पर 113 हेक्टेयर भूमि पर मॉडर्न इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का खाका तैयार कर लिया है। इस टाउनशिप के धरातल पर आने के बाद शहर में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
बरेली मंडल में 01 अप्रैल से 30 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 497 बसों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। इनमें जनपद बरेली की 135 बसें, बदायूं की 102, पीलीभीत 130 और शाहजहांपुर की 130 बसें शामिल हैं।
जनपद बरेली के क़स्बा फतेहगंज पश्चिमी से शाही को जाने वाले मार्ग पर रविवार देर रात्रि दौरान अगरास गांब की मोड़ के आगे एक ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई, और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है !
सीओ मीरगंज के निर्देशन में मीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संज्ञान लेकर छापामार कार्रवाई करते हुए जंगल में कच्ची दारू बनाने के चल रहे धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। और शराब बनाने के उपकरण व 20 लीटर कच्ची दारू भी बरामद की। पुलिस ने कच्चा लहन मौके पर ही नष्ट करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
बरेली में थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध तमंचा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी अनस के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील इलाके में चर्चित एक कथित झोलाछाप पशु चिकित्सक के द्वारा कृत्रिम गर्भाधार किए जाने के तत्काल बाद किसान की एक वेशकीमती दुधारू भैंस की मौत हो गयीं। इस मामले में पीड़ित किसान ने कथित पशुचिकित्सक के खिलाफ मीरगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। हांलाकि अभी तक मुकददमा दर्ज नहीं किया जा सका है। जिससे किसान न्याय पाने को दर-दर भटकता घूम रहा है। लेकिन पुलिस से लेकर पशुचिकित्सक तक सुनने को तैयार नहीं हैं।फ़िलहाल पुलिस ने जाँच उपरांत कार्रवाई की बात कही है !
बहेड़ी।श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आवाहन पर निकाली जा रही “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” के समर्थन में बहेड़ी में गौ रक्षा हिंदू दल ने पदयात्रा आयोजित की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) विश्वराम सिंह ने शनिवार को आंवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था और गंदगी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके के गांव दियोसास में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक पागल सियार जंगल से गांव की ओर आ गया और सियार ने खेल रही मासूम बच्ची हमला कर घायल कर दिया। मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर पिता उस ओर दौड़ा और साहस का परिचय देते हुए सियार को दौड़ा कर बच्ची की जान बचाई।
आंवला CHC में स्टाफ से रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया। डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की।
बरेली नगर निगम में हंगामा और हाथापाई के बाद नाराज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विहिप, अभाविप के प्रमुख पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
बरेली नगर निगम में शुक्रवार को कई घंटे जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी नेताओं और निगम निगम कर्मचारियों के बीच हाथापाई भी हुई। नगर निगम कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए सफाई व्यवस्था ठप कर दी। एवीबीपी नेताओं ने डीएम से मिलकर शिकायत की।
आंवला में विद्युत समाधान शिविर में 87 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण हुआ और ₹3.50 लाख की वसूली की गई। 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, 60 के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए।
आंवला में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बाइक मिस्त्रियों को कानून पालन की शपथ दिलाई। मॉडिफाइड वाहनों और बिना पहचान मरम्मत पर सख्त चेतावनी दी गई।
मतदाता सूची को मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बरेली जनपद की भोजीपुरा और मीरगंज विधान सभा में शक्ति केंद्र स्तर की बड़ी कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी0एल0वर्मा ने आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भाजपा का विजयी संकल्प बूथ की मजबूती से ही पूरा होगा, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाये।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली कस्बा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक दुकान से भारी मात्रा में बरामद किए गये अबैध विस्फोटक पदार्थ के मामले में पुलिस ने अतिशबाज मुख्य आरोपी समेत दुकान मालिक के खिलाफ आयुध अधिनियम की धाराओं में रिर्पोट दर्ज कर ली है। और दुकान मालिक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। फरार आतिशबाजी के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दविश देने में जुटी है।
फरीदपुर के पराग मिल्क पार्लर में तीन वर्षों में छह बार चोरी, पुलिस अब तक एक भी केस सुलझाने में नाकाम। हालिया वारदात में चोरों ने छत काटकर दुकान से माल उड़ाया।
बरेली नगर निगम ने फय्याज़ अस्पताल के खिलाफ 1.61 लाख जुर्माना न भरने पर एफआईआर दर्ज कराई। सड़क को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यह सख्त कार्रवाई नगर आयुक्त के निर्देश पर की गई।
ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी बरेली और मुरादाबाद जंक्शन पर कई यात्रियों से लूटपाट कर चुका है।
एमजेपीआरयू में 13 नवंबर को होने वाली दीक्षांत समारोह से पहले मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिले में चार नवंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अधिकारी और बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली
बिथरी चैनपुर थाने में तैनात सिपाही शिवकुमार ने एक महिला के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। शिवकुमार की शादी तय होने के बाद महिला उसे प्रताड़ित कर अपने साथ शादी के लिए दबाव बना रही थी।
साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करा कर दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक को 3.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। मुनाफे की जगह खातों से रकम गायब दिखी तो युवक को ठगी का एहसास हुआ।
बरेली-बीसलपुर रोड स्थित कैलाश नदी पर बने पुल की मरम्मत के चलते शुक्रवार से 15 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। पीडब्ल्यूडी ने ट्रैफिक की अधिकता और मरम्मत कार्य में हो रही बाधा के कारण यह फैसला लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जनपद में दोपहर 2 से 5 बजे तक मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
बिजली विभाग में कभी अवैध वसूली तो कभी रिश्वतखोरी के मामलों के बाद अब शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। किला सबस्टेशन पर संविदा कर्मचारियों के साथ सरकारी कर्मचारी भी बुधवार को अवकाश के दिन शराब पीते नजर आए।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) टीम ने चकबंदी अधिकारी कार्यालय फरीदपुर में तैनात पेशकार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारकर लिया। आरोपी पेशकार मुरादाबाद के ग्राम रूपपुर टंडौला निवासी रजत चौधरी है।
शराबी पति की आए दिन प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालो ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
13 नवंबर को होने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें 93 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। वहीं, 111 शोधार्थियों को शोध उपाधि दी जाएगी।
उत्तरायणी जन कल्याण समिति (पंजीकृत), बरेली की आम सभा का आयोजन खुशहाली सभागार में समिति के अध्यक्ष अमित पंत की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियों और तिथियों की घोषणा रहा।
बरेली जनपद के मीरगंज कस्बा में गुरूवार की शाम पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में विस्फोटक पदार्थों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। आरोपी दुकानदार मौके से फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बरेली के ख्वाजा कुतुब इलाके में कूड़ा फेंकने के विवाद पर युवक ने चलाई गोली। पास से गुजर रहे व्यक्ति के हाथ में लगी गोली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।
घर अवकाश पर लौट रहे सिपाही को कार सवार बदमाशों ने मामूली बात पर गाली गलौंच करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिस करते ही आरोपियों ने उसे कार से कुचलने की नियत से टक्कर मार दी, जिससे सिपाही घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। जिससे उसका मोवाइल भी टूट गया। मामला थाना फतेहगंज पश्चिमी में दर्ज कर लिया गया है।
जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्रांर्तगत हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नल नगरिया चौराहे के समीप मुर्गियों से भरी तेज रफतार पिकप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकप अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया, वहीं पिकअप में लदी तमाम मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के लक्षण, रोकथाम और समय पर इलाज के महत्व पर जागरूकता फैलाना है। जानिए इसके कारण, बचाव और समाज में जागरूकता के प्रयास।
बरेली जनपद की आंवला में अफसरोंऔर कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। एक जीवित किसान रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर सम्मान निधि फर्जी तरीके से बंद कर दी गई। वहीं, एक अन्य किसान ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी।
आंवला के चांदनी चौक बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद में युवक से मारपीट कर चांदी की चैन छीनी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जांच जारी।
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म ‘हक’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे विषयों पर फिल्में बनाने का चलन बढ़ गया है,
जिले में हत्या, लूट, डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगीन वारदातों में लिप्त 31 शातिर अपराधियों की बी-क्लास हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। इनमें सबसे अधिक सात अपराधी फरीदपुर थाना क्षेत्र के हैं।
जनपद के सभी 3499 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 4 नवंबर से हो गई है।
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर रामगंगा घाट पर आस्था और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को चौबारी रामगंगा घाट पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। कई परिवारों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।
गुरुनानक देव जयंती का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, पहुंचे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , गुरुनानक देव जयंती के अवसर पर बरेली कॉलेज हॉकी ग्राउंड में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया।
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज मैदान में सजे दीवान पहुंचकर मत्था टेका तथा लंगर चखा। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पावन पर्व पर संदेश दिया
श्रद्धालुओं ने गंगा मेंं आस्था की लगाई डुबकी, पूजा पाठ कर की गंगा आरती, चढ़ाया प्रसाद
धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड, यूनिट मीरगंज में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ बुधवार को विधि विधान पूर्वक हवन पूजन के साथ हुआ। पूरे मिल परिसर में उत्साह और हर्षोउल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्य यजमान एवं मिल उपाध्यक्ष सरबजीत सैनी एवं मुख्य अतिथितियों ने नारियल फोड़कर तथा करियर में गन्ना डालकर गन्ना पेराई सत्र का औपचारिक आरम्भ कर दिया।
आला हज़रत फाज़िले बरेलवी के बड़े साहिबज़ादे हुज्जतुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान का 85वां उर्स-ए-हामिदी दरगाह परिसर में 8 और 9 नवम्बर को मनाया जाएगा। इसी दिन इसी दिन मुफस्सिर-ए-आज़म हज़रत इब्राहीम रज़ा खान (जिलानी मियां) के 62वें कुल शरीफ की रस्म भी अदा की जाएगी।
हरियाणा प्रांत के रोहतक से निघासन के लिए सवारी बैठाकर जा रही एक डग्गामार निजी डेकर बस ने अनियंत्रित गति से जाते हुए पहले आस्थाई बनी पुलिस चौकी को रौंदा और उसके बाद दो बाइकों और टैंपो समेत हाइवे किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गयी। इस घटना में बाइक और टैंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होते हुए आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। और घटना के बाद चालक एवं परिचालक बस से कूद कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस एवं फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर बस को कब्जे में ले लिया।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं क्षमता निर्माण पी एंड सीबी कोष के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंगलवार को नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वार्डन सेवा में महिलाओं की भागीदारी
बहेड़ी शहर में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली है। मंगलवार को प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की बड़ी कार्रवाई की।
थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम बंजरिया से बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ ग्रामीणों ने एक अज्ञात नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। यह खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूत्रों के अनुसार, मृत नवजात की उम्र लगभग एक से दो दिन की बताई जा रही है,
सेंट्रल जीएसटी की एसआईबी की नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आई टीम ने यहां प्रेमनगर इलाके के शास्त्री नगर निवासी फैक्ट्री संचालक तरुण अग्रवाल और उनके भाई वरुण अग्रवाल के घर छापा मारा।
राजनीतिक बयानों से दूर रहने वाली दरगाह आला हजरत से इस बार एसआईआर को लेकर दरगाह प्रमुख का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग अन्य लोगों को इस मामले में जागरूक करें। वहीं, मस्जिद के आसपास कार्यालय बनाकर लोगों के फार्म भरने में मदद करें।
आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायत की जांच में निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। इस लापरवाही पर नगर निगम की ओर से ठेकेदार की फर्म पर 50 हजार जुर्माना लगाया गया है, जबकि जेई को कारण बताओ नोटिस देते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
मथुरा जंक्शन पर परिचालन विभाग आगरा ने कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन और “मिशन शून्य दुर्घटना” विषय पर संरक्षा सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में 87 रेलकर्मी हुए शामिल।
बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा 12 वर्षीय बालक बाल कटवाने के बाद घर वापस नहीं लौटा और वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। किशोर के परिजनों ने मीरगंज पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताते हुए रिर्पोट दर्ज कराई है।
धामपुर बायो आगेनिक्स लिमिटेड (शुगर मिल) मीरगंज में सीजन 2025-26 के पेराई सत्र का शुभारम्भ 5 नवंवर को पूजा-हवन के उपरांत किया जायेगा। परम्परागत रीति रिबाजों के साथ यह कार्यक्रम नये पेराइ सत्र की मंगल शुरूआत का प्रतीक होगा।
डी फार्मा की फर्जी डिग्री देकर गरीब छात्रों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी और खुसरो इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के मालिक शेर अली जाफरी ने किसानों को गुमराह करने के लिए हरी टोपी ओढ़ ली है। बताते हैं कि वह एक किसान नेता से साठगांठ करके किसान एकता संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बन गए हैं।
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में युवक ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। पशु प्रेमी ने विरोध किया तो की अभद्रता। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज की।
परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत अब मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें हर महीने नया कार्ड बनवाने की बजाय रिचार्ज कराया जा सकता है।
कैनविज कंपनी में निवेश करने के नाम पर जालसाजों ने बीमा कंपनी की महिला एजेंट से 1.35 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित बीमा एजेंट ने कैनविज एसोसिएट्स के संचालक कन्हैया गुलाटी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकराई कार। राजश्री मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राकेश कुमार की पत्नी की मौत, पिता घायल। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जनपद बरेली के मीरगंज नगर में सोमवार शाम के समय एक बड़ा हादसा टल गया। तहसील रोड पर गुजर रहे एक ट्रक में अचानक बिजली के झूलते तार उलझ जाने से दो खंभे सड़क पर गिर गए। हादसे में एक बाइक खंभों के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते बाइक छोड़कर कूद गयाए जिससे उसकी जान बच गई।
बरेली पुलिस ने 280 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कीमत 45 लाख रुपये। पुलिस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ कर्मियों को किया गया सम्मानित।
गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेंट्रल गुरुपर्व का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम 4 और 5 नवंबर को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में आयोजित होगा।
बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में रविवार देर रात्रि दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खेत में मिला। मृतक की पहचान गांव सेबाज्वालापुर निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र चुन्नी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर पंचायत मीरगंज का एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र आज खुद गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है। जिसे 33 लाख 67 हजार रूपये की लागत से विगत वर्ष 2024 में बनकर तैयार यह केंद्र आज कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। जिस परियोजना का उददेश्य शहर को साफ सुथरा बनाना था, वही अब नगर की गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण का कारण बन गई है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आयोजित होने वाली आईएमए प्रीमियर लीग का सातवां सीजन इस बार और भी रोमांचक होने वाला है। डॉक्टरों के बीच क्रिकेट का यह महाकुंभ 6 दिसंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा।
भारतीय स्टेट बैंक की नगर पालिका परिसर स्थित मुख्य शाखा में रविवार को पेंशनर्स सम्मान समारोह एवं विशेष कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने की।
साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर नई ठगी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया है।
बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर दो लोगों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। बिल सही कराने और किश्तों में जमा कराने का झांसा देकर ठगों ने रकम ऐंठ ली।
शहर में बंदरों का आतंक जल्द होगा खत्म, नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, शहर की प्रमुख समस्याओं में शामिल कुत्तों और बंदरों का आतंक अब जल्द ही कम होने की उम्मीद है। नगर निगम ने करीब 10 हजार बंदरों को पकड़कर पीलीभीत और शाहजहांपुर के जंगलों में छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
चौबारी मेले के मद्देनजर रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन तीन दिनों के लिए लागू कर दिया गया है। यह डायवर्जन सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रोहिलखंड कैनल क्लब की ओर से रविवार दो नवंबर को आईवीआरआई परिसर में आयोजित 43वां और 44वां अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो आयोजित हुआ। गुजरात से आया डॉबरमैन प्रजाति का रेड 44वें अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो में चैंपियन रहा। 43वें डॉग शो में प्रथम स्थान गुजरात के डॉबरमैन को मिला।
शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम करमपुर चौधरी का है, जहां चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
परिवहन विभाग ने मोटर यान अधिनियम के तहत भारी वाहनों की भार वहन क्षमता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को प्रवर्तन अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने एक्सल लिफ्ट डिवाइस के दुरुपयोग में चार भारी वाहनों को पकड़ा और उन पर कुल 3.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
बारी मेले के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन दिन तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। 3 नवंबर की सुबह 8 बजे से 5 नवंबर की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मेले के मुख्य स्थल रामगंगा चौबारी के पास देवचरा, चौपुला और बुखारा मोड़ से किसी भी भारी वाहन या रोडवेज बस को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आईसीएआर के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के वैज्ञानिकों ने अंडे पर आधारित पौष्टिक पेय तैयार किया है। यह देश में पहली बार विकसित की गई तकनीक है, जिसमें अंडे के संपूर्ण पोषण को पेय के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
आईसीएआर के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के वैज्ञानिकों ने अंडे पर आधारित पौष्टिक पेय तैयार किया है। यह देश में पहली बार विकसित की गई तकनीक है, जिसमें अंडे के संपूर्ण पोषण को पेय के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
बरेली के देवरनिया में युवक ने अपनी मां के अंतिम संस्कार के दौरान मामूली कहासुनी में मामा की हशिया से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैगानगरी उर्फ नगरिया भगत में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया के उददेश्य, लाभ और इससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा लोकनाथपुर स्थित पावन रामगंगा घाट तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड जो हाल की बाढ़ में कटकर ध्वस्त हो गई थी, अब फिर से जीवन पा रही है। जागरण टुडे की प्रभावशाली खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और पीडब्ल्यूडी विभाग ने रविवार की सुबह से ही सड़क की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया। अब श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक पूर्णिमा के स्नान व मेला दर्शन की राह फिर से खुल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और हर्षोल्लास का बातारण है।
जनपद बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ओम सिटी कॉलोनी निवासी अनीता की हत्या के आरोप में उसके पति समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि अवैध सबंधों को लेकर अनीता शक करती थी, जिस कारण आए दिन घर में विवाद होता था।
आंवला पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश दानिश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए, जिससे इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।
नगर निगम में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने मृतक सफाई कर्मचारी लालजी के नाम पर खुद को उनका पुत्र बताकर मृतक आश्रित कोटे से नौकरी हासिल कर ली। इसका पता लगने पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जांच के आदेश देकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक ठाकुर ने फर्जी किराएनामे से बोगस फर्म बनाकर 4.39 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी की। राज्य कर अधिकारी ने बारादरी थाने में आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सर्दी की आहट के साथ ही इस बार शनिवार 01 नवंबर से विश्व विख्यात दुधवा नेशनल पार्क खुल गया है। दुधवा खुलने से पहले ही सैलानी यहां पहुंचने लगे। उद्घाटन के समय काफी सख्या में सैलानी मौजूद रहे।
बागेश्वर धाम यात्रा को लेकर नया विवाद — श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा ने बागेश्वर महाराज को पत्र लिखकर मुस्लिमों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की। कहा, जब तक जन्मभूमि से अवैध कब्जा नहीं हटेगा, तब तक मुस्लिमों को यात्रा में शामिल न किया जाए।
कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र पर्व नजदीक है, जब श्रद्धालु रामगंगा तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित करने की परम्परा निभाते हैं। लेकिन इस बार आस्था की डगर खुद एक कठिन परीक्षा बन गयी है। मीरगंज और आंवला तहसील क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर व बाबा कैलाश गिरि घाट को जोड़ने वाली एप्रोच सड़कें बाढ़ और वर्षा की विभिषका में कट चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के कारण अब तक मरम्मत न होने से चार पहिया बाहन तक नहीं गुजर पा रहे हैं। ऐसे में गंगा स्नान मेलों में पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए जोखिम भरा और चुनौती पूर्ण हो गया है।
बरेली समेत लगभग पूरे प्रदेश में बस-वाहनों का अवैध संचालन वर्षों से जारी है। बरेली में 300 से अधिक डबल डेकर डग्गामार बसें रोजाना दिल्ली, जयपुर आदि शहरों को आती जाती हैं। अवैध बस-वाहनों के संचालन का खेल अफसर और ट्रांसपोर्ट माफिया मिलकर खेल रहे हैं। सहयोग संबंधित सफेदपोश का रहता है।
उत्तर रेलवे ने कार्तिक मेला-2025 को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए हैं। मंडल के प्रमुख स्टेशन गढ़मुक्तेश्वर कंकाठेर, रामगंगा बलावली हापुर और राजघाट पर 3 से 6 नवंबर तक विशेष यात्री व्यवस्था लागू रहेगी।
मीरगंज में स्थित धामपुर बायो अर्गेनिक्स लिमिटेड (शुगर मिल) में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जारी रही! विभागीय टीम लगातार फैक्ट्री परिसर में जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान मिल अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और फैक्ट्री के भीतर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
पुलिस ने देर रात साप्ताहिक बाजार में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर आठ जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 1680 रुपये नकद, और मोमबत्तियां बरामद कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को बरेली में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स और अमन कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से “एकता परेड” निकाली। परेड का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और अखंडता का संदेश देना रहा।
वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राकेश कश्यप को बरेली में “सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। उनकी ऐतिहासिक तस्वीर न्यूयॉर्क टाइम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित हुई।
ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार देर शाम सैकड़ों शिक्षक बीएसए ऑफिस पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों का कहना था कि शत प्रतिशत उपस्थिति न देने पर बीएसए ने 29 अक्टूबर को पत्र जारी कर सभी शिक्षकों का वेतन रोकने की बात कही। जबकि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क और बच्चों की उपस्थिति दोनों बड़ी चुनौती हैं। शिक्षक बीएसए को बुलाने की मांग पर घंटों अड़े रहे।
कमीशन के चक्कर में तमाम आशा वर्कर गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में ले जा रही हैं। डीएम अविनश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में ले जाने वाले आशा वर्कर की सेवा समाप्त कर दी जाए।
बरेली में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभागों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। ब्लैक स्पॉट्स के सर्वे और रिफ्लेक्टर लगाने के दिए कड़े निर्देश।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं ने गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के लिए घोषित गन्ना मूल्य को किसानों के हित में न बताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। गुरूवार को मीरगंज तहसील में आयोजित आपात कालीन बुलाई गई किसान पंचायत में किसानों से जुड़े कई मुददों को उठाया गया और अंत में राष्ट्रपति कोसंबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार को सौपा।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में स्वच्छता ही सेवा 2025 विशेष अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस के सिंह ने किया, जिन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
विश्व बचत दिवस हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को बचत की आदत और वित्तीय सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
बरेली बवाल के आरोपी नफीस खान और उसके बेटों की मुश्किलें बढ़ीं। वक्फ संपत्ति कब्जा केस में लगी एफआर एसएसपी ने खारिज की, अब दोबारा होगी विवेचना।
रेलवे ने सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा और सुगम यातायात के लिए उत्तर महत्वपूर्ण पहल की है। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत रामपुर जिले की तहसील मिलक में दो लेन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जनपद बरेली के थाना भुता क्षेत्र में फरीदपुर रोड पर सिंघाई मोड़ के पास बुधवार सुबह मजदूरी करने जा रहे युवकों की बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के घर पहुंचे दो अध्यापकों ने उनसे साथ बैठकर शराब पीने को कहा। बीईओ ने शराब पीने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी शिक्षकों ने उनका वीडियो और ऑडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
कैंट क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। सीईओ तन्नू जैन के निर्देश पर कैंट बोर्ड की टीम ने मदारियों की पुलिया से लेकर धोपेश्वरनाथ मंदिर तक सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया।
रवि मौसम में अब गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है, और प्रमाणित बीज पाने को किसान महिला पुरूषों को सरकारी गोदाम पर लम्बी लम्बी कतारें लगना शुरू हो गयी हैं। और धक्का मुक्की के बाद कड़ी मशक्कत के उपरांत ही गेहूं का बीज 50 फीसदी अनुदान पर हांसिल हो पा रहा है। यदि बीज ओर ऐरिया पर गौर किया जाये तो वर्तमान में सरकारी गोदाम पर" उंट के मुंह में जीरा" के समान ही गेहूं की बीज उपलब्ध है।
बरेली के मीरगंज में संचालित धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड (शुगर मिल) पर आयकर विभाग ने सुबह तड़के करीब 5 बजे छापामार कार्रवाई की। आईटी टीम मिल परिसर पहुंची तो हड़कम्प मच गया। अधिकारियों ने आते ही फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त करने के बाद जांच शुरू कर दी।
आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने पर विशेष जोर दिया। भारत में बनी चीजों को इस्तेमाल करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, आज दूसरे देश भारत से रक्षा उपकरण खरीद रहे हैं, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो रही है।
बरेली में प्रेम विवाह के 01 वर्ष बाद ही घर में विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर के दरवाजे पर बाहर ताला लगाकर लूटपाट की घटना दिखाने की कोशिश की गई। हालांकि मंगलवार रात मायके वालों से मिली तहरीर और घटना स्थल की जांच के बाद एएसपी उत्तरी के निर्देश पर पुलिस ने मृतका के आरोपी पति और देवर को हिरासत में ले लिया है।
कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटी के रहने वाले अधिवक्ता कमल कुमार सागर की पत्नी कोमल दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गईं। इससे आहत होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। कमल कुमार ने सोमवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जनपद रामपुर के रिठौंडा बाजार से चोरी हुई मोटर साइकिल को बरेली के मीरगंज पुलिस ने दो चालान काट दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि चालान काटने से पहले पुलिस ने वाहन के कागजात तक नहीं जांचे,जबकि बाइक चोरी का मुकददमा पहले से ही जनपद रामपुर की कोतवाली मिलक में दर्ज है।
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा अभी जेल में रहेंगे। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 11 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी। यानी इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।
देवी जागरण में शामिल होने जा रहे दो सगे भाईयों पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने लाठी डंडों और तमंच की वट एवं सरिया आदि से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर घायल हो गये। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सनातन संस्कृति के पवित्र पर्व छठ पूजा को धामपुर आर्गेनिक्स लिमिटेड ;शुगर मिल मीरगंज में कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने हर्षाल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। मिल परिसर में स्थित मंदिर पर छठी मइया की पूजा अर्चना के दौरान पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से गूंज उठा।
अपराध पर नकेल कसने और पंचायत चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त रखने के लिए सोमवार को डीआईजी अजय कुमार साहनी ने रेंज चारों जिलों के एसएसपी-एसपी के साथ बैठक की।
पुलिस पर पथराव कर फायरिंग कराने के मास्टर माइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की 28 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी है। चर्चा है कि उनकी पेशी पिछली बार की तरह इस बार भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जाएगी।
बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके के खादर में बसे गांव में एक नाबालिग छात्र के साथ कुछ दबंग युवकों ने अपमान जनक जाति सूचक गाली गलौंच के साथ जान लेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की, जिससे किशोर लहूलुहान हो गया। इस मामले में घायल के पिता की ओर से विगत देर रात्रि के दौरान पुलिस के तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जनपद अमरोहा में आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले ऐतिहासिक राजकीय तिगरी मेला को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने रविवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए आरआरसी केंद्र (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) अब बदहाली के कगार पर हैं। लेकिन उनके संचालन का कार्य अभी अधर में लटका हुआ है। जनपद बरेली के मीरगंज विकास खंड फिरोजपुर और धंतिया गांवों में बने ये केंद्र आज खंडहर होने की हालत में दिखाई देने लगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए आरआरसी केंद्र (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) अब बदहाली के कगार पर हैं। लेकिन उनके संचालन का कार्य अभी अधर में लटका हुआ है। जनपद बरेली के मीरगंज विकास खंड फिरोजपुर और धंतिया गांवों में बने ये केंद्र आज खंडहर होने की हालत में दिखाई देने लगे हैं।
मीरगंज (विधान केसरी)। जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों और केंद्र प्रभारी की कथित मिली भगत से किसान बुरी तरह परेशान हैं। शनिवार को हालत उस समय बिगड़ गए जब कई दिनों से तौल कराने को चक्कर लगा रहे किसानों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा देख केंद्र प्रभारी ने पुलिस को बुला लिया, हांलाकि स्थिति को समझने के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
मौलाना तौकीर रजा की 28 अक्टूबर को पेशी है। इस दिन यह तय होना है कि उनकी रिमांड आगे बढ़ेगी या नहीं। सबसे बड़ी उलझन यह है कि अगले दिन उनके परिवार में शादी से संबंधित दावत का प्रोग्राम है, जो युगवीणा कैंट में होगा। उनके भाई तौसीफ मियां ने तमाम रिश्तेदारों, नजदीकियों और परिजनों को दावतनामा भी दे दिया है।
रबी फसलों की बुआई हेतु वर्तमान समय में किसान खाद के लिए दर दर भटकता घूम रहा है। और समिति सचिव की मनमानी से किसान बेहद परेशान दिख रहा है। शुक्रवार को किसानों द्वारा की गई शिकायत पर निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार को तहसील कार्यालय के समीप वर्ती बहुउददेशीय सहकारी समिति मीरगंज पर ताला लटका मिला और सचिव समिति से नदारद। जिस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को रिर्पोट प्रेषित कर सचिव का स्पष्टीकरण तत्काल प्राप्त कर विभागीय कार्यवाही हेतु लिखपढ़ी की है।
ग्रामीण लोगों की समस्याओं को सीधे गांब में ही हल करने के उददेश्य से उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा प्राथमिकता के तहत शुरू की गई ग्राम चौपाल योजना की कुछ सचिवों एवं सहायक द्वारा धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी मीरगंज आनन्द विजय यादव ने ग्राम चौपाल में अनुपस्थित मिले तीनों कर्मचारियों को पत्र लिखकर तीन दिनों के भीतर बगैर बताए गैर हाजिर रहने का नोटिस दिया है। यदि ये लोग सही जबाब निर्धारित समय में उपलब्ध नहीं कराते हैं तो फिर अग्रिम कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
संजय निषाद ने सपा के ‘प्रबल इंजन’ नारे पर तंज कसा। बोले, इंजन सही होता तो लोग क्यों उतरते। योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ की।
बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके में हाइवे क्रास करने के दौरान टै्रक्टर ट्राली में तेज रफतार बाइक घुस गई। जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। जिनमें एक युवक की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंश से बरेली महानगर भिजवा दिया।
बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके में हाइवे के फलाईओवर पर रात्रि दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बरेली मोर्चरी हाउस भेज दिया। जिससे मृतक के घर में कोहराम मच गया।
बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी नफीस खान और उनकी पत्नी फरहत बेगम के खिलाफ वक्फ बोर्ड की जमीन में हेराफेरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली साइबर क्राइम पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा गिरोह से जुड़े साइबर ठग विक्की साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड और बैंक खातों के जरिये ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल, सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
जनपद बरेली के तहसील मुख्यालय मीरगंज के लोगों ने अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का मन बना लिया है। कस्बे के समीप संचालित नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर जोर दार मांग उठाई है। उनका कहना है कि मीरगंज में तहसील मुख्यालय होने के बाबजूद नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर मात्र दो ही ट्रेनें रूकती हैं-इंटरसिटी और दून एक्सप्रेस- जो आम जनता की जरूरतों के लिए नाकाफी हैं।
जनपद बरेली के किला थाना क्षेत्र में दो माह से प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही 28 वर्षीय महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमी को ठहराया और पति को निर्दोष बताया।
बरेली के नदोसी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, दो युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस पर पक्षपात के आरोप से मामला गरमाया, गांव में तनाव का माहौल।
भाजपा से जुड़े शारिक अब्बासी ने सोशल मीडिया पर बुधवार रात एक लाइव वीडियो जारी किया। वीडियों में उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल का खुलासा करने पर कुछ लोग उनसे रंजिश मान रहे हैं। इसको लेकर उनकी हत्या करवाने की साजिश रची जा रही है।
वारंटी को पकड़ने गई सीबीगंज टीम पर हमला करने वाले खतौला गांव निवासी नसीम खां पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किा है। नसीम गोवध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा है।
बरेली के सिरौली में उधार की रकम मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल। दबंग भाइयों ने साथियों के साथ की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।
बरेली जनपद की तहसील मीरगंज के उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को शाही क़स्बा स्थित संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया! और पशुओं के स्वास्थ्य एवं चारा व अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा ! अधिकांश गौवंश कमजोर पाया! तदोपरांत उन्होंने एक गौ माता का विधि विधान से पूजा अर्चना की और फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर फल व हरा चारा खिलाया !
बरेली जनपद के शाही कस्बा के मोहल्ला मोतीनगर में मंगलबार की रात दिल दहला देने वाली बात सामने आयी है। गुलाम नबी पर उनके ही परिचित इफरात हुसैन उर्फ बाबू खां ने जान लेवा हमला कर दिया। पहले तो उसने गुलाम को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेशुध किया, फिर गहरी नींद में सोए गुलाम पर करंट और छुरी से हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया।
दीपावली की जगमगाती रात, जब हर ओर दीपों की रोशनी और खुशियों की गूंज भी, उसी वक्त जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के खादर इलाके के एक गांव में एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। यहां एक युवती ने अपने बिछुड़े प्रेमी की याद में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दीपों के त्यौहार दीपावली की रात जहां पूरे क्षेत्र में रोशनी और खुशियोंं का माहौल था, वहीं कई परिवारों के लिए यह रात दर्द और आंसू लेकर आई। अलग-अलग इलाकों में पटाखे फटने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए और कुछ के हाथ बुरी तरह झूलस कर जख्मी हो गये। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बरेली के थाना बारादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹4.15 करोड़ की मार्फिन बरामद, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की अब तक की सबसे बड़ी सफलता।
बरेली के देवरनिया क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दबंग ने महिला पर हमला कर कान काट लिया। घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी फरार।
बरेली पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस 2025 पर भावुक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित। डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया, परिजनों को सम्मानित किया।
सोमवार देर रात्रि दौरान जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके मं एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया दिया। गांव खिरका स्थित शिव मंदिर के पास एवं टोल प्लाजा के समीप एक तेज रफतार कार अनियंत्रित होकर हाइवे के डिबाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
थाना बारादरी क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। हरुनगला निवासी एक युवक ने अपनी सगी भाभी से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर भाई को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
बरेली में धर्मांतरण का मामला उजागर। बारादरी पुलिस ने पादरी समेत तीन को गिरफ्तार किया, जो रुपये और आर्थिक मदद का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
दीपावली से पहले बिजली विभाग ने बढ़ाई नई कनेक्शन की दरें। अब शहरी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए 2 हजार की जगह 6 हजार रुपये देने होंगे।
बरेली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेकार उर्फ सोल्जर के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने जांच शुरू कर दी है। कोई भी व्यक्ति 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अपने बयान या जानकारी दे सकता है।
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की रेत-बजरी को कुत्तों ने फैला दिया तो पड़ोसी ने दंपती पर हॉकी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर 21 दिन बाद चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
बरेली के नवाबगंज में भीम आर्मी की नुक्कड़ सभा आयोजित हुई, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने बसपा और सपा छोड़कर संगठन का दामन थामा। सभा में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान रक्षा का संकल्प लिया गया।
बरेली में रामलीला देखकर लौट रहे युवक अभिषेक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। शराब पीने के दौरान गिलास गिरने से हुए विवाद में चार आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, एक आरोपी फरार।
बरेली में धनतेरस पर बाजारों में जमकर हुई खरीदारी। सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से 1300 करोड़ से अधिक का कारोबार। सोने-चांदी, वाहनों और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर रही ग्राहकों की भीड़।
जनपद के मीरगंज क्षेत्र में दिवाली के पहले साप्ताहिक बाजार के समीप एक मैदान में लगी आतिशबाजी मार्केट का शनिवार को शाम के समय मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मनु शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही आतिशबाजी कारोबारियों में हड़कम्प मच गया।
धनतेरस के शुभ अवसर पर मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज,शाही, तहसील मीरगंज (बरली) में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज प्रांगण में रंग बिरंगी रंगोलियो से सजा नजर आया, जहां छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता सशक्त संदेश दिया।
बरेली-बीसलपुर रोड पर मिर्ची ढाबे के पास भीषण सड़क हादसा, निजी बस और ईको वैन की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत, 10 घायल। फायर ब्रिगेड ने वैन काटकर शव निकाले, हादसे के बाद तीन परिवारों में छाया मातम।
दीपावली के उल्लास भरे माहौल में बीच मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शनिवार को श्रीमती कमला देवी मैमोरियल इंटर कॉलेज, हुरहुरी (मीरगंज) में छात्राओं को आत्म विश्वास और नेतृत्व का अनुभव देने हेतु एक दिन की प्रधानाचार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बरेली में दीपावली और धनतेरस पर शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस का भव्य फ्लैग मार्च। पुलिस की सतर्कता से शहर में बढ़ा विश्वास।
जनपद बरेली के मीरगंज में दीपावली के शुभ अवसर पर स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इ्रटर कॉलेज परिसर रंगों, उमंग और रचनात्मकता से जगमगा उठा। कला विभाग की ओर से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला से ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा विद्यालय सौंदर्य और सकारात्मक उर्जा से भर गया।
बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में खादर इलाके में एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने तहकीकात करते हुए फोटो ग्राफ लिए और शव को शिनाख्त नं होने पर अज्ञात में पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
डीएम अविनाश सिंह ने डेलापीर मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पीसीएफ केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले, नए प्रभारी अरुण कुमार नियुक्त।
दीपावली से पहले बरेली पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने भारी बल के साथ बाजारों में किया पैदल निरीक्षण।
बरेली में इस बार इस्लामिया ग्राउंड और जीआईसी मैदान सहित नौ स्थलों पर तीन दिन तक पटाखा बाजार लगेगा। डीएम ने दी अनुमति, सख्त सुरक्षा निर्देश जारी।
प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना मीरगंज जनपद बरेली में एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मीरगंज एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज की कक्षा 11 की छात्रा मनु गुप्ता पुत्री सोनू गुप्ता निवासी मोहल्ला अफसरयान, मीरगंज को एक दिन का कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया गया।
जागरण टूडे, मीरगंज (बरेली)। जनपद बरेली के मीरगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय में धांधली और खामियों के उजागर होने के बाद शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार जांच करने हेतु पहुंचे। और खामियां मिलने के बाद सीडीपीओ और गैर हाजिर दिनों में हस्ताक्षर करने वाली सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई और सुपरबाईजर से स्पष्टीकरण भी मांग लिया गया।
17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 2025 की थीम है— सामाजिक और संस्थागत दुर्व्यवहार का अंत, समानता और सम्मान सुनिश्चित करना।
बरेली नगर निगम में 40 करोड़ के गृहकर घोटाले का आरोप। पार्षद राजेश अग्रवाल की शिकायत पर एमएलसी किरण पाल कश्यप ने डीएम को जांच के आदेश दिए।
बरेली फैमिली कोर्ट ने झूठे आरोपों पर पति से भरण-पोषण मांगने वाली पत्नी का केस खारिज कर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में पुलिस और प्रशासन से जांच प्रगति रिपोर्ट तलब की। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक अंतरिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
बरेली के बारादरी क्षेत्र में कर्ज और धमकियों से परेशान युवक अर्जुन मौर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप।
विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की समीक्षा बैठक में बरेली-बदायूं के अफसरों की क्लास लगी। सभापति किरणपाल कश्यप ने जनप्रतिनिधियों के पत्रों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरेली पुलिस अलर्ट। एडीजी रमित शर्मा ने पुलिस बल संग पैदल मार्च कर लोगों से सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।
धनतेरस से दीपावली तक बरेली में बाजारों में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू। 18 से 20 अक्टूबर तक कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
न्यायालय में दहेज उत्पीड़न से संबंधित लंबित मुकददमा के दौरान पति ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से ब्याह रचा लिया। और इतना ही नहीं पति ने दूसरी पत्नी के फोटो भी फेसबुक पर अपलोड कर आपत्ति जनक शब्दों और गालियों को अपलोड कर हिन्दू विवाह अधिनियम का माखौल उड़ा दिया। जिससे बौखलाई पहली पत्नी ने नीरज ने मीरगंज कोतवाली में दूसरी एफआईआर दर्ज कराई है।
जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर के मोहल्ला भिटौरा निवासी पिता-पुत्र की बृहस्पतिवार को सुबह हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया ! और गांब में शोक व्याप्त हो गया ! पिता और पुत्र दोनों गन्ना बुवाई के लिए खेत पर जा रहे थे। अचानक पिता-पुत्र का ट्रैक्टर रास्ते में खाई में पलट गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत आरपी इंटर कॉलेज मीरगंज की कक्षा 12 की छात्रा हिफ़्ज़ा फ़ातिमा ने एक दिन की तहसीलदार बनकर मिसाल पेश की। तहसील कार्यालय में पदभार संभालने के बाद हिफ़्ज़ा ने आत्मविश्वास के साथ राजस्व संबंधी 8 मामलों का निस्तारण किया और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
बरेली जनपद के विथरी चैनपुर थाना इलाके के रजउपरसपुर गांव में बुधवार देर रात्रि उस समय मातम पसर गया, जब रामलीला देखकर घर लौट रहे एक युवक की रास्ते में घेर कर बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक यादव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रामकिशन यादव के रूप में हुई। जोकि शंकर प्लाइबुड फैक्ट्री में काम करता था। और पिता सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं।
उत्तर प्रदेश की आशा और संगिनी कार्यकर्ता इन दिनों अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर आक्रोशित हैं। मार्च 2025 से अब तक का आधार भुगतान, राज्य वित्त अनुदान, अनुतोष राशि सहित अन्य प्रोत्साहन राशियों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है।
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासिय बालिका विद्यालय, सिंधौली, तहसील मीरगंज जनपद बरेली में एक व्यापक कैरियर काउंसलिंग एवं महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विश्व खाद्य दिवस 2025: FAO द्वारा 16 अक्टूबर को मनाया जाने वाला यह दिवस भूखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
समाजवादी पार्टी की मीरगंज विधानसभा में एक निजी बारात घर में पीडीए पंचायत हुई। पंचायत के मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप एवं अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की।
बरेली में सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। बारादरी थाना पुलिस ने गंगापुर इलाके में चल रहे सट्टा अड्डे पर छापा मारकर नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया, जबकि सट्टा माफिया तन्नू और अर्जुन फरार हो गए। मौके से नकदी और सट्टा सामग्री बरामद की गई।
दीपावली से पहले बरेली का बाजार रंग-बिरंगी LED झालरों और गुजराती कंडीलों से जगमगा उठा है। 20 रुपये से 300 रुपये तक की झालरों की मांग तेज़ है। सस्ती चायनीज झालरें अब भी हिट हैं, लेकिन ‘लोकल फॉर वोकल’ कंडील और मिट्टी के दीयों ने भी बाजार में अपनी पहचान बना ली है।
दिवाली से पहले बरेली के डेलापीर तालाब के पास रहने वाले 12 परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम ने अवैध निर्माण बताते हुए 25 अक्टूबर तक मकान खाली करने का नोटिस थमा दिया। पांच दशक से रह रहे लोग अब सरकार से आस लगाए बैठे हैं।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज में "स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 2025" का उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 एस0के0सिंह के निर्देशन में हुआ।
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुददीन रजवी बरेलबी ने ब्यान जारी कर कहा कि विहार चुनाव का माहौल शुरू हो चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि विहार में तेजस्वी यादव भी वही काम कर रहे हैं, जो पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में किया था - यानि मुस्लिम कयादत (नेतृत्व) को हाशिए पर डालना।
बरेली पुलिस ने शातिर अपराधी आसिफ अली उर्फ आशू को छह माह के लिए जिला बदर किया। गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी।
बरेली के नॉवेल्टी चौराहे पर वक्फ जमीन पर बनी मार्केट को लेकर विवाद बढ़ा। नगर निगम ने 74 दुकानें सील कीं, 22 दुकानदार पहुंचे हाईकोर्ट।
कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को तीन अवैध निर्माणों पर बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला, जबकि दो निर्माणों को सील कर दिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यू.पी. ट्रेड शो 2025 का आयोजन 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक खिरनी बाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में किया जा रहा है।
बरेली के कस्बा शीशगढ़ मेंं चल रहा ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम की भव्य राजगददी शोभायात्रा के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय माहौल से डूब गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान जी की झांकियां ने सभी का मन मोह लिया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि नागरिकों के सुझावों के आधार पर राज्य व देश के विकास का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह से आज अंतर्राष्ट्रीय ओपन कुकीवॉन कप प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। जिलाधिकारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
देश का अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) न केवल अपने खाताधारकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके सुख-दुःख में भी सदैव साथ खड़ा रहता है।
26 सितंबर को हुए बरेली बवाल मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को आज कोर्ट में पेश किया गया। फतेहगढ़ जेल में बंद तौकीर रजा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी। अब 28 अक्टूबर को अगली सुनवाई पर पेशी के आदेश जारी किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद इस बार दिवाली पर आतिशबाजी की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। एनसीआर में पटाखों पर कोई रोक नहीं होने से बाजार में रौनक लौट आई, लेकिन कम उत्पादन और मौसम की मार से दाम 30% तक बढ़ गए। चायनीज पटाखे भी चोरी-छिपे बाजार में छा रहे हैं। meanwhile, पुलिस ने अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया।
बहेड़ी के शाहिद अंसारी अपनी वाल्दा मुअज्ज़मा के साथ उमरा की मुकद्दस यात्रा पर रवाना हुए। रवाना होते वक्त दुआओं, मोहब्बत और जज़्बात से माहौल रूहानी हो उठा। इलाके के उलमा और लोगों ने उन्हें सलामती व कुबूलियत की दुआएं दीं।
कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के नगर पंचायत सफाई कर्मचारीयों ने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत गेट के सामने धरना प्रदर्शन हड़ताल पर बैठ गए।
कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उस समय यह कैसा अजीब सा माहौल पैदा हो गया कि जब आंवला तहसील से फरियाद लेकर आए एक बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों घबरा गए
शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत सोमवार को थाना बारादरी, बरेली में महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सोमवार को बरेली मण्डल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ तेजपाल ने मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोपहर में पहुंचकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी, भर्ती बार्ड, लेवर रूम और ऑपरेशन थियेटर, कोल्ड चेन एवं बीपीएचयू लैब का बारीकी से निरीक्षण किया।
असत्य पर सत्य की विजय के पर्व के उपलक्ष्य में सात दिनों से जनपद बरेली के मीरगंज इलाके के गांव जाम में चल रहे सात दिवसीय रामलीला मेला रावण वध के साथ सकुशल संपन्न हो गया। रावण वध के उपरांत भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया और प्रभु श्रीराम से सुख, समृद्धि एवं समस्त जनकल्याण की प्रार्थना की गई।
बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह, एल0एच0सी0 सर्वेश धारीबाल, एल0सी0 मीनू सैनी और प्रधानाचार्या नमिता दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया।
उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा एवं स्वाबलम्बन के लिए समर्पित महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत प्रदेश भर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में सोमवार को राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज (महाविद्यालय) मीरगंज (बरेली) में अध्ययन रत छात्रा राधा एक दिन की एसडीएम मीरगंज बनीं। राधा ने बहुत ही आत्मविश्वास और कुशलता के साथ फरियादियों को सुना और समस्या निस्तारण हेतु संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
बरेली के शाहजहांपुर रोड स्थित रहबर फूड इंडस्ट्री पर सोमवार सुबह आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी। संभल की इंडिया फ्रोजन कंपनी से जुड़े दस्तावेज जब्त, करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की जांच जारी। शहर के कारोबारियों में हड़कंप।
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से जेल में अवैध मुलाकात कराने के मामले में नामजद आरोपी ने दो साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अदालत ने पुलिस की रिपोर्ट पर कड़ा रुख अपनाते हुए पांच सक्रिय अपराधियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने रेल ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हल्द्वानी, पंतनगर और लालकुआं रेल खंडों में अत्याधुनिक एआई आधारित “एलीफेंट इंट्यूशन डिटेक्शन सिस्टम” लगाया जाएगा।
बहेड़ी। मुताबिक़ 19 रबीउस्सानी, दिन इतवार को पीरो मुर्शिद हज़रत शाह मोहम्मद सकलैन मियाँ हुज़ूर अलैहिर्रहमा के यौमे विलादत (जन्मदिन) के मुबारक मौके पर दरगाह शाह शराफ़त मियाँ के पास लाल कोठी में फ़ैज़ाने शाह सकलैन फ़ाउंडेशन की तरफ़ से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शाही थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मीरगंज के पर्यवेक्षण में शाही थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने चैकिंग अभियान चलाया।
बरेली में समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की। शिवचरण कश्यप ने कहा — “सड़कें सूनी होंगी तो संसद आवारा हो जाएगी।” भाजपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने सपा ज्वॉइन की।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी को लेकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। जिस पर मीरगंज कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकददमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।
बीबीएल पब्लिक स्कूल बरेली में सांसद छत्रपाल गंगवार ने तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबॉल और टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। 1500 से अधिक खिलाड़ी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं।
बरेली में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख के इनामी डकैत इफ्तेकार उर्फ शैतान को रविवार सुबह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पत्नी और गांव के प्रधान भी पहुंचे। सात जिलों में दर्ज थे 19 मुकदमे। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है।
जनपद बरेली के शीशगढ़ थाना इलाके में शनिवार देर रात्रि दौरान बहेड़ी-शीशगढ़ रोड पर ग्राम जियानगला के समीप अनियंत्रित होकर बाइक शीशम के पेंड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सबार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पर पहुची शीशगढ़ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया ! इस घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है!
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने खाद विक्रेता श्रीपाल सिंह की दुकान में घुसकर उनके भाई और भतीजे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सुरजीत यादव, संदीप यादव, कुलदीप यादव समेत आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरीदपुर में श्री आदर्श रामलीला मंचन में सीता हरण और राम-सीता वियोग के मार्मिक दृश्य पर दर्शक भावविभोर हुए। जयघोषों से गूंजा रामलीला मैदान।
फतेहगंज पूर्वी में नाले की दीवार गिरने से पानी निकासी बंद, सड़क धंसी। वाहन फंस रहे, चालक से वसूले जा रहे पैसे। लोगों ने सेतु निगम से शिकायत की।
द्वारिकेश चीनी मिल ने ग्लोरियस कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। 500 किसानों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण और गन्ना उत्पादन प्रशिक्षण लिया।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले—पहले दंगाइयों पर कार्रवाई से डरते थे अधिकारी, अब कानून का राज है। बरेली में 84.55 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया
बरेली। सुहागिनों का पवित्र पर्व करवाचौथ गुरुवार को पूरे हर्ष और आस्था के साथ मनाया गया। दिन भर बिना अन्न-जल के व्रत रखकर महिलाओं ने पति की दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सहायक आयुक्त (औषधि), बरेली मंडल के निर्देश पर नकली, मिलावटी और डुप्लीकेट कफ सीरप की बिक्री पर रोक लगाने के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहेड़ी के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
थाना बहेड़ी क्षेत्र में गुरुवार रात हुई फायरिंग की वारदात के आरोपी जैस मोहम्मद पुत्र रियाज अहमद उर्फ़ बडला की शनिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को संत मंगलपुरी इण्टर कॉलेज मीरगंज में कक्षा-11 की छात्रा रिया श्रीवास्तव को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनने का अवसर हांसिल हुआ। रिया ने इस दौरान बताया कि उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
फरीदपुर में प्रीति रूरल डिग्री कॉलेज में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर डॉ. नेहा यादव के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कांग्रेस नेता ओमवीर यादव ने प्रियंका गांधी से मुलाकात कर बरेली की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
बरेली में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने चलनी से चांद देखकर पति के हाथों व्रत खोला, मंदिरों में पूजा-अर्चना और भक्ति का माहौल रहा।
जीआरएम स्कूल बरेली में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट” का शुभारंभ, 28 स्कूलों के 149 छात्र ले रहे हैं हिस्सा।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तीकरण दिशा में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा-12 बी की प्रतिभाशाली छात्रा नंदिनी गंगवार को विद्यालय में एक दिन की प्रंसिपल बनने का अवसर प्रदान किया गया।
बंजरिया गांव में चकबंदी के दौरान ग्राम समाज के लिए छोड़ी गई ज़मीन पर कब्जा कर उसे बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
बार काउंसिल चुनाव में मांगा समर्थन, अधिवक्ताओं से की संवाद ,बहेड़ी बार एसोसिएशन में उत्तर प्रदेश वार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य शिरीष मल्होत्रा एडवोकेट का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर संवाद भी किया।
जनपद बरेली के मीरगंज विधान सभा क्षेत्र कार्यालय पर आगामी 04 नवंवर हो आयोजित होने वाले अपना दल (एस) पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाये जाने एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जोर दार स्वागत की तैयारियों के मददे नजर एक संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस में कार्यकर्ता भारी तादात में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य बनायेंगे। और बहन श्री मती पटेल का जोरदार स्वागत किया जायेगा।
जनपद बरेली के मीरगंज में स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू होने से पहले ही सैकड़ों बोरों में भरा होने का मामला सामने आया। इस गंभीर अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडलाध्यक्ष चौधरी अरूण सिंह राठी ने उप जिलाधिकारी आलोक कुमार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बहेड़ी में बुधवार की शाम कुछ खास रही, जब शहर के बॉम्बे सर्कस में मशहूर हास्य कलाकार शेखचिल्ली अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर नजर आए। उनके आते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी की निगाहें मंच पर टिकी रहीं।
बरेली हत्या मामला, फरीदपुर हत्या केस, प्रेमी की हत्या, एकता सतेन्द्र राजकुमार सौरभ, आजीवन कारावास बरेली, बिशारतगंज हत्या, अविनाश कुमार सिंह कोर्ट फैसला, बरेली कोर्ट न्यूज, सीडीआर से खुला राज, प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, बरेली अपराध समाचार
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
नगर निगम बरेली ने आज शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध एक सख्त अभियान चलाया। अभियान के तहत गुरूवार मार्केट और स्टेशन रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाए गए, जिससे शहर की आवाजाही सुचारू हुई और नागरिकों केलिए सड़कें खुल गईं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सितंबर माह के दौरान जनपद ने कई चुनौतियों का सामना किया। ’लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी’ के तहत अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद और इंटरनेट बंद जैसी परिस्थितियों में भी सभी विभागों ने शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने स्वदेशी मेला-2025 का किया उद्घाटन ,स्वदेशी संकल्प आत्मनिर्भर भारत की नींव है । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” हमारा मंत्र, लक्ष्य और शक्ति है।
जन सामान्य को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजनान्तर्गत तहसील आंवला के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद स्थित ग्राम पंचायत बल्लिया में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “बाल विवाह को ना” थीम पर चैंपियंस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठे थे। कर्मचारियों की मुख्य मांग सफाई नायक दिनेश कुमार को पद से हटाने की थी, जिन पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे।
भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अखलाक मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष आस मोहम्मद सैफी की संतुति पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने धौंराटांडा निवासी हाजी सईद अहमद नियाजी को प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक मोर्चा (भाजपा समर्थक मंच) नियुक्त किया है।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इज्जतनगर के शांतिनगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए एसबी गार्डन बरातघर और तसलीम के जिम को सील किया। दोनों संपत्तियों के मालिक मौके से गायब रहे। बीडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ लगभग एक घंटे तक कार्रवाई की।
बरेली में 26 सितंबर के उपद्रव मामले में इनामी आरोपी नदीम के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई। असलहों के साथ नदीम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि 88 उपद्रवी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं।
आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज ने सितंबर माह में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा—जनता को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
फसल की एमएसपी और किसानों की समस्याओं को लेकर फरीदपुर में भाकियू अराजनैतिक ने 5 सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। समाधान न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई।
डायट फरीदपुर में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर डॉ. नीति माहौर के निर्देशन में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें डी.एल.एड. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने विजेताओं को सम्मानित किया।
जनपद बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से एक समुचित सार्वजनिक पुस्तकालय की मांग को लेकर अब सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। आर्यभटट एजुकेशन सोसायटी के सचिव मोहम्मद इमरान एवं सोशल एक्टविस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष मोहमनीन अहमद नईमी ने संयुक्त रूप से उप जिलाधिकारी आलोक कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र पुस्तकालय निर्माण की मांग की है।
शादी हुए ढ़ाई साल ही बीते कि ससुरालियों ने मुहं मांगा दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसके उपर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया और पिटाई से विवाहिता का ढाई साल का गर्भपात भी हो गया। इस मामले में पीड़िता ने मीरगंज कोतवाली में पति समेत 08 महिला पुरूषों पर विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बहेड़ी। दीपावली का पर्व खुशियों और नई उम्मीदों का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर क्यों न अपने और अपने परिवार के भविष्य को भी आर्थिक रूप से उज्जवल बनाया जाए। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा बहेड़ी आपके लिए लेकर आया है विभिन्न निवेश योजनाओं की विस्तृत श्रृंखला, जिससे आप समझदारी से बचत और निवेश कर सकते हैं।
ब्लॉक दमखोदा में लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक अजीब सा खेल चल रहा है। जहां एक ओर सरकारी अध्यापक मोटा वेतन पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नज़र आ रहे हैं। इसका सीधा असर शिक्षा मित्रों पर पड़ रहा है, जिनसे न केवल अतिरिक्त कार्य कराया जा रहा है बल्कि कई बार उनकी ड्यूटी का दुरुपयोग भी किया जा रहा है।
जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में टहलने के दौरान महिला के कुंडल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक तमंचा और लूटे गए कुंडल बरामद किए गए हैं।
स्वदेशी (वस्तुओं का उत्पादन और खरीद), स्वभाषा (भाषाएं और ज्ञान प्रणालियां) और स्वभूषा (विरासत, डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र) तीनों स्तंभ मिलकर विकसित भारत की ओर ले जाते हुए आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार कर रहे हैं। भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलकर स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है।
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के इशारे पर 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर शहर में दंगा कराने की साजिश में शामिल रहे 17 और उपद्रवियों के नाम बढ़ाए गए हैं। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि इन सभी ने बवाल में अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
। बरेली में हुए बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा पर जिला सहकारी बैंक का कर्ज है। वह मूलरूप से बदायूं के निवासी हैं। उन्होंने बैंक से 1997 में 5055.60 रुपये का कर्ज लिया था, जो चुकता नहीं किया। बैंक के कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित नथपुरा रोड पर संचालित सरकारी धान क्रय केंद्र पर एक बड़ा खेल सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक सरकारी धान खरीद शुरू भी नहीं हुई, लेकिन केंद्र पर पहले से ही सरकारी मोहर लगी सैकड़ों बोरियों में धान भरा हुआ पाया गया। यह खुलाशा उस समय हुआ जब संबाददाता के द्वारा केंद्र पर सत्यता परखने के उददेश्य से औचक ऑपरेशन किया गया ।
बरेली में एक लाख के इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। 17 राउंड फायरिंग, SOG हेड कॉन्स्टेबल घायल, साथी फरार।
फरीदपुर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम-सीता विवाह का मंचन, पुष्पवर्षा से गूंजा नगर। पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण आयोजन।
फरीदपुर में महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकली। जयघोष और पुष्पवर्षा से गूंजा नगर, लव-कुश और वाल्मीकि स्वरूप बने आकर्षण का केंद्र। पुलिस और पीएसी ने संभाली सुरक्षा।
पति के साथ करवा चौथ की खरीदारी करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
बरेली के फरीदपुर में मिट्टी का टीला ढहने से दो सगी बहनें दब गईं। हादसे में 10 वर्षीय प्रियंका की मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बहन शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। दिवाली की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बरेली में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने प्रशासन और भाजपा पर निर्दोष लोगों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। त्रिशूल एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेताओं ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आजम खां से मिलने रामपुर जा रहे थे, लेकिन बरेली प्रशासन ने उन्हें त्रिशूल एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। अखिलेश ने एयरपोर्ट के अंदर ही सपा नेताओं से मुलाकात कर बरेली के हालात और 2027 की तैयारी पर चर्चा की।
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर आठ अधिकारियों का वेतन रोका। डीएम ने चेतावनी दी कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी। शासन ने गुणवत्तापूर्ण समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत प्रदेश भर में विविध कार्यक्रमों की श्रंखला निरंतर जारी है। इसी क्रम में जनपद बरेली के प्रतिष्ठित राजेंद्र प्रसाद डिग्री (पीजी) कॉलेज (महाविद्यालय) मीरगंज में 22 सितम्बर से महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कया गया।
बिशारतगंज थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के जिला देवास निवासी किशोर असिन राज (16 ) की हत्या दुकानों से तहबाजारी वसूलने वालों ने की थी। हत्यारोपियों ने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी जमकर पिटाई की थी और इसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने वह वीडियो बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही पुलिस को किशोर की पिटाई करके हत्या करने के संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं। इन्हें आधार बनाकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।
बरेली में 26 सितंबर के उपद्रव के सभी 10 मुकदमों में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां का नाम शामिल किया गया है। बवाल के दौरान पुलिस पर पथराव, फायरिंग और लूटपाट की गई थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बरेली में 12 साल पुराने हत्या मामले में रिपोर्ट समय पर अदालत न भेजने पर एडीजे तबरेज अहमद ने सीएमओ पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने हर्जाना सीएमओ के वेतन से काटकर जमा कराने का आदेश दिया।
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है। उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन जंग के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराते हुए कट्टरपंथी संगठनों की आलोचना की।
विश्व डाक दिवस 2025 पर जानिए कैसे भारतीय डाक सेवा केवल चिट्ठियाँ ही नहीं, बल्कि बचत, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के जरिए हर नागरिक तक पहुँच बना रही है।
बरेली उपद्रव मामले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कोर्ट ने सीएए-एनआरसी विरोध और दंगा मामलों में बी वारंट जारी किया है।
बरेली के मीरगंज इलाके के एक कंपोजिट विद्यालय परिसर मैदान में अचानक गिरे बाज पक्षी को जीव प्रेमी एवं अनुदेशक सुनीता सिंह जीवन दायक बन गयीं। सुनीता ने बाज को अपनी गोद में लेकर उसका इलाज कराकर बाज के जीवन को बचा लिया। और वर्तमान में वह अपने घर पर ही उसका इलाज करा रही हैं।
बरेली के परिषदीय स्कूलों की जमीनों पर दबंगों का अवैध कब्जा, अफसर कागजों में कार्रवाई दिखा रहे हैं। योगी सरकार के आदेश के बावजूद अतिक्रमण बरकरार।
मीरगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हांसिल करते हुए पांच बाइक चोर धर दबोचे, जिनमे पास तीन चोरी का बाइकें बरामद हुईं। और आरोपियों के पास से चार अदद मोबाइल व 530 रूपये भी बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस बैधानिक कार्यवाही में जुटी है। साथ ही पुलिस ने एक मुकददमा का अनाबरण भी किया।
रामपुर जनपद इलाके की रामगंगा नदी में रविवार को डूबे वृद्ध का शव बहते हुए बरेली जनपद के इलाके में पहुंच गया, जिसे सोमवार को शाम के समय एसडीआरएफ टीम ने मोटर वोट के सहारे ढूंढ कर बरामद कर लिया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। वहीं शव मिलने की सूचना पर वृद्ध के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद बरेली के मीरगंज नगर में संचालित दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि बाल्मीकि जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार के द्वारा महर्षि बालम्ीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। और महर्षि बाल्मीकि के आदर्शों और आध्यात्मिकता को अपने जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया गया।
बरेली में फाइक एन्क्लेव कॉलोनी की सीलिंग भूमि पर कब्जे की जांच तेज। एसडीएम, बीडीए और राजस्व टीम ने गाटा संख्या 367 की पैमाइश कर चिन्हांकन किया।
वृंदावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर ठाकुरजी ने मोरमुकुट, कटि-काछनी और बंशी धारण कर धवल चांदनी में रजत सिंहासन से भक्तों को दर्शन दिए। सेवायतों ने ठाकुरजी को खीर व चंद्रकला का विशेष भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर में सफेद सजावट और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदारों और अन्य आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। बिजली चोरी के मामलों में 1.67 करोड़ रुपये की आरसी जारी होने के बाद तहसील सदर ने चार आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए। 21 दिन में धनराशि जमा न करने पर संपत्ति जब्त की जाएगी।
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव ढंडूली में लापता प्रेमी युगल के शव गन्ने के खेत में फंदे से लटके मिले। दोनों 10 दिन से लापता थे। पुलिस सुसाइड मान रही है, जबकि परिजन ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं। एसपी साउथ ने मौके पर जाकर जांच की, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
बरेली के टीपी नगर में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेची जा रही इंडस्ट्रियल गैस का खुलासा हुआ। अमृत गैस सर्विस नाम की दुकान से 31 सिलिंडर बरामद, दुकानदार मौके से फरार। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू।
बरेली के फरीदपुर में गंगा नहाने गई दो छात्राएं डूबीं। एक की इलाज के दौरान मौत, दूसरी की तलाश में एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कुछ युवकों को मंहगा पड़ गया। बरेली जनपद के दियोरनियां, फरीदपुर, शेरगढ़ और नबाबगंज थाना में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकददमें दर्ज किए गये और दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, एक हिरासत में है, जबकि एक की तलाश जारी है।
बरेली नगर निगम ने किला क्षेत्र कटघर में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। 72 दुकानों से फुटपाथ खाली कराए, नगर आयुक्त ने दी चेतावनी।
बरेली बवाल के बाद बीडीए की कार्रवाई जारी। मौलाना तौकीर रजा के करीबी पूर्व पार्षद मुन्ना की ई-स्कूटी एजेंसी और वाजिद बेग का मैरिज हाल सील।
बरेली जोन प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश उपभोक्ता बनकर नवाबगंज बिजली उपकेंद्र पहुंचे। स्टाफ की कमी पर नाराजगी जताई, जेई को तलब किया।
लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया में एडमिशन दिलाने के नाम पर युवक से 14 लाख रुपये ठगे। फर्जी ऑफर लेटर देकर जान से मारने की धमकी भी दी।
बरेली में आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा के करीबी नफीस खान का अवैध बरातघर रजा पैलेस बीडीए ने दूसरे दिन भी बुलडोजर और हथौड़ों से जमींदोज किया।
बरेली इज्जतनगर में महिला के घर रिश्तेदार बनकर आया ठग लाखों के जेवर लेकर फरार। पुलिस ने लापरवाही के बाद डीजीपी आदेश पर केस दर्ज किया।
गोसेवा आयोग सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने बरेली की गोशाला का निरीक्षण कर कहा—गोसेवा धार्मिक आस्था ही नहीं, मानवीय संवेदनाओं का भी प्रतीक है।
बरेली जिला अस्पताल में बंदीरक्षकों की लापरवाही से कार इमरजेंसी ओपीडी में घुस गई। एक मरीज और दो तीमारदार घायल, दोनों सिपाही सस्पेंड।
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो नाबालिग आरोपियों को दिल्ली पुलिस किशोर न्यायालय में पेश कराकर दिल्ली ले गई। शहर में बवाल के कारण कोतवाली पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी।
बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी नदीम खान और नफीस खान पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र वायरल किया और पुलिस-प्रशासन को गुमराह किया।
बरेली बवाल-फायरिंग मामले में फरार सात उपद्रवियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश तेज कर दी है।
बरेली की अमरीन खानम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया कंटेंट और इंग्लिश कन्वर्सेशन कोर्स में प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। दयाल सिंह कॉलेज में सम्मानित होने पर परिवार और शहरवासियों ने दी बधाई।
पांच दिनों पूर्व देर रात्रि दौरान जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों के द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट की रिर्पोट आखिरकार अब दर्ज हो सकी। जिसमें पांच आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दर्ज की गई रिर्पोट में नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हांलाकि इस मामले का वीडियो भी किसी ग्रामीण द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।जोकि सुर्ख़ियों में रहा !
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना में गांधी जयंती के दिन अबैध रूप से शराब बेंचे जाने की सूचना पर बवाल खड़ा हो गया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के बाद आरोपियों को शक हुआ कि गांव के प्रधान ने ही इस मामले की शिकायत की है। इसी शक के तहत दबंग तस्करों ने प्रधान को घेरकर गाली गलौंच की और जान से मारने की धमकी दे डाली।
भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने कहा कि बरेली 2010 दंगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने तौकीर रजा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।
बरेली के बहेड़ी में युवक ने मामूली विवाद में तहेरी बहन शिवानी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी परिवार सहित फरार।
बरेली में उपद्रव के बाद कार्रवाई तेज, मौलाना तौकीर के करीबी नफीस का बारातघर ध्वस्त, फरहत का मकान व कई दुकानों को बीडीए ने सील किया।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील तहसील इलाके के गांव ठिरिया बुजर्ग में में कलश यात्रा के उपरांत रात्रि दौरान सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया। और कथा का आगामी 10 अक्टूवर को विश्राम होगा। अब सात दिनों तक कछला से आये विद्वान ब्रजभूषण शास्ती की मधुर वाणी से श्रद्धालु श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करेंगे।
बरेली जनपद के नगरिया सादात रेलवे स्टेशन इलाके में एक अज्ञात महिला की देर रात्रि दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिससे काफी समय डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। सूचना पर घटना स्थल पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने महिला की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं होने के चलते पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु भेज दिया।
तीन सप्ताह पूर्व जनपद बरेली के शाही थाना इलाके में हुए हरपाल हत्याकांड मामले में हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। और इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में बैंकों में 11 दिन अवकाश रहेगा। ग्राहकों को केवल 20 दिन बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। एलडीएम वीके अरोड़ा ने एटीएम में पर्याप्त नकदी आपूर्ति और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
गांधी जयंती पर समाजवादी पार्टी ने बरेली जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप और कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्य, अहिंसा और समानता के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
बरेली नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव को गृह और सीवर कर का गलत बिल संशोधित करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जनपद बरेली के मीरगंज इलाके में सर्राफा व्यवसायी की दुकान में एक साल पहले हुई लाखों के जेवरात चोरी मामले में मीरगंज पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी सर्राफ जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो जोड़ी सफेद धातू की पायलें भी बरामद की हैं।
मिशन शक्ति फेज -5 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के उददेश्य को साकार करते हुए मीरगंज कस्बे में एक सराहनीय कार्य संपन्न हुआ। साप्ताहिक बाजार के समीप स्थित एक दुकान के पास मिशन शक्ति की टीम को एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला अकेली और पीड़ा में बैठी हुई मिली। वह महिला आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर पृष्ठभूमि से थी, और कई दिनों से पैर में दर्द की गंभीर समस्या से जूझ रही थी।
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। कहा- दशहरा अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है, इसे भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का मास्टरमाइंड और मौलाना तौकीर रजा का दाहिना हाथ कहे जाने वाला डॉ. नफीस खां आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके बेटे फरहान सहित आठ आरोपियों को जेल भेजा है। अब तक इस मामले में 81 लोग पकड़े जा चुके हैं। डॉ. नफीस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया और वीडियो संदेशों के जरिए भीड़ को भड़काया और उपद्रव की साजिश रची। पुलिस ने नफीस और उसके बेटे से लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किए हैं।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. एस.के. सिंह के निर्देशन में किया गया।
जनपद बरेली के थाना शाही इलाके में एक सनसनी खेज घटना सामने आयी है, जहां एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतरवा दिया। इस मामले में मां ने महिला और प्रेमी समेत तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकददमा दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने आज किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपा। संगठन की अगुवाई जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने की। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि माँगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।
“आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद और उसके बाद हुए बवाल को लेकर दरगाह आला हजरत का पूरा खानदान एकजुट होकर खुलकर सामने आया है। खानदान-ए-आला हजरत ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि बेगुनाह मुसलमानों को सामूहिक सजा दी जा रही है।
नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने एक कन्फैक्शनरी व्यापारी से लाखों रुपये के टैक्स बिल को आधा करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
बरेली में 26 सितंबर के उपद्रव के दौरान पुलिस की एंटी राइट गन लूटने वाले शाहजहांपुर के दो उपद्रवियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास लूटी गई गन, तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
फहीम सकलैनी (विशेष अपील)हमारा शहर सदैव अमन-चैन और भाईचारे का पिल्लर रहा है — यहां विभिन्न धर्मों की महक, परंपराओं की खुशबू और मिलजुल कर रहने की संस्कृति ने इस नगर को अलग पहचान दी है। यह वही बरेली है
कस्बे के कई मोहल्लों में खुलेआम अवैध तरीके से पशु वध का धंधा चल रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने सकलैननगर में छापा मारकर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से लगभग 90 किलो मांस, तराजू व धारदार औजार भी बरामद किए गए।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के दिनरा-मिर्जापुर चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर में लगी भयंकर आग ने ऐसी तबाही मचा दी कि दुकान में रखी लाखों रूपये कीमत की दवाईयां और दो वाइकें जलकर राख हो गयीं। दमकल टीम ने बमुश्किल पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख में तब्दील हो गया। शाही पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
बरेली में 26 सितंबर को हुए उपद्रव और फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुठभेड़ में गैंगस्टर ताजिम गिरफ्तार हुआ, जिसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत 17 उपद्रवियों को जेल भेजा। ताजिम पर पुलिस पर फायरिंग और पेट्रोल बम फिंकवाने के आरोप हैं।
बरेली शहर के सुर्खा मोहल्ले के रजा चौक में अफसरों की टीम ने छापा मारा तो तौकीर रजा के करीबी पार्षद के ई-चार्जिंग स्टेशन में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिस पर 1.12 करोड़ 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के आरोपियों पर कार्रवाई तेज। बीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सपा पार्षद ओमान रजा का कांप्लेक्स सील किया और अवैध ई-चार्जिंग स्टेशन को ध्वस्त किया। जरी कारोबारी हाजी शराफत का बिना नक्शा पास कराया गया बरात घर भी सील।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 की थीम है कि बुजुर्ग सिर्फ देखभाल के पात्र नहीं, बल्कि समाज की धरोहर और सक्रिय भागीदार हैं। 1 अक्टूबर को मनाया जाने वाला यह दिवस वृद्धजनों के सम्मान, अधिकार और योगदान को मान्यता देता है।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने लक्ष्मीबाई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में दीवार खड़ी कर दी और मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इतना ही नहीं, विद्यालय के नेम बोर्ड पर काला पेंट पोतकर माहौल खराब करने की कोशिश भी की गई।
बरेली में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हिरदेश चंद्र माथुर का भव्य स्वागत हुआ। छात्रों और नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर इनायतुल्ल गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 25 मई 2025 को ब्याही गई विवाहिता सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत हो गई। मृतका ने मरने से पहले एक प्रेस नोट में अपने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप : शादी के बाद से कर रहे थे दहेज की मांग
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगाें ने कलेक्ट्रेट आकर ज्ञापन देने और मार्च निकालने की बात कही, तब उन्हें बताया कि बिना अनुमति जुलूस, मार्च नहीं निकाल सकते हैं। जिले में धारा 163 लगी है। इसके बावजूद जुमे की नमाज के बाद बाहर निकलकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। नौमहला मस्जिद, शहामतगंज, खलील तिराहे आदि जगहों पर पुलिस, पीएसी के साथ 97 मजिस्ट्रेट पहले से तैनात थे। कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, जिस पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गयी। उन्हें हटाने में करीब आधे से एक घंटे का समय लगा। पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है। जनपद में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। एडीएम, एसपी सहित सभी अधिकारी मैदान में हैं। तीन दिन से हम लोग एक्सरसाइज कर रहे थे, जिन लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, उनकी संख्या काफी कम थी। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है। सभी स्कूल और कॉलेज शनिवार को खुलेंगे, बच्चे समय से स्कूल जाएंगे। सभी कार्यालय भी खुलेंगे। बरेली की जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी प्रकार की शंका होने पर कंट्रोल रूम या मेरे व एसएसपी के नंबर पर काॅल कर शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। जनपद में जो शांति भंग का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 15 से 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बवाल के बाद शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि पुलिस-प्रशासन ने जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया। मुसलमानों पर जान-बूझकर लाठियां चलाईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, बरेली कैंट में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उन्नत रोबोटिक स्वास्थ्य जाँच प्रणाली “छावनी बॉट” का शुभारंभ किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बरेली पते पर पंजीकृत दो अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ‘‘गरीब बेरोजगार विकास पार्टी‘‘ एवं ‘‘खुसरो सेना पार्टी‘‘ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बिथरी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नत्थू रमपुरा में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की योजना मीना मंच के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए बच्चों के प्रिय पात्र मीना का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
बहेड़ी के मेले में इस बार अव्यवस्थाओं का आलम साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर मेला कमेटी गाड़ी पार्किंग बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर मेले के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बेधड़क दौड़ती आवारा मोटरसाइकिलें आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं।
जनपद बरेली के मीरगंज में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय पश्चिमी जोन खेल कूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाडियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया१ और अपनी प्रतिभा को उजागर करते हुए तमगा जीते ! दर्शकों ने तालियाँ बजाकर खिलाडियों का उत्साह्बर्धन किया !
आई लव मुहम्मद पर छिड़े विवाद को लेकर बरेली में प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अफसरों ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति के किसी ने भी रैली निकालने की कोशिश की या फिर धरना-प्रदर्शन किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विश्व पर्यटन दिवस 2025 की थीम "Tourism and Sustainable Transformation" है। इसका उद्देश्य पर्यटन को पर्यावरण-सुरक्षा, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और स्थानीय रोजगार के साथ जोड़कर भविष्य के लिए सतत और जिम्मेदार बनाना है।
जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान पर 71बी त्रिदिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगारंग प्रस्तुति के साथ मुख्य अतिथि एव राजकीय इंटर कॉलेज, चितौली फतेहगंज कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रवेश कुमारी उपाध्याय ने झंडी दिखाकर 100 मीटर रेस से शुरुआत की। प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
नवागत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) इशिता किशोर ने बुधवार को तहसील सभागार में बहेड़ी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया और कहा कि बार और बेंच के बीच तालमेल बनाकर ही न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं के सहयोग से जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।
गरीब और जरूरतमंदों की सेवा को अपना मकसद बना चुके BYC फाउंडेशन ने बुधवार को एक और सराहनीय कदम उठाया। मोहल्ला शेखूपुर स्थित बशीरी मस्जिद के पास फाउंडेशन की ओर से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जनपद बरेली के तहसील मीरगंज क्षेत्र के थाना शीशगढ़ में बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन इंस्पेक्टर क्राइम रविन्द्र नैन ने किया! उसके बाद दूरदराज से आये पहलबानों के मध्य हुए रोमांचक कुश्ती के मुकाबलों को हजारों लोगों ने देखा और जमकर लुत्फ़ उठाया !
सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर लौट रहे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैविनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के स्वागत कार्यक्रम में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पत्रकारों की जेबें साफ हो गईं। मीरगंज क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे 24 के सिंधौली चौराहे पर आयोजित स्वागत के दौरान, भीड़ की आड़ में पॉकेटमारों ने पत्रकारों को ही निशाना बना लिया और मौके से फरार हो गये।
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के समीप संचालित सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 23 सितम्बर 2025 को 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस वर्ष की थीम जन-जन के लिए आयुर्वेद एवं पृथ्वी के लिए आयुर्वेद के अंतर्गत विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारम्भ धन्वंतरि वंदना से हुआ। इस के बाद छात्रों द्वारा आयोजित औषधीय पौधों एवं आयुर्वेदिक औषधियों की प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बरेली। चकबंदी सीओ तहसील सदर कार्यालय में तैनात मानचित्रकार राजीव मित्तल नक्शा दुरुस्तीकरण करने के बदले में पीड़ित को लगातार फोन कर रिश्वत की मांग कर रहा था। उसे एंटी करप्शन की टीम ने पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना एंटी करप्शन इंस्पेक्टर कर रहे हैं।
आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने मंगलवार को कहा कि पुलिस हमारी शिकायत नहीं सुन रही है। हमारे धर्म और पैगंबर की शान में गुस्ताखी की जा रही है, शिकायत करने जाते हैं तो उल्टा हमारे युवाओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 26 सितंबर को प्रदर्शन करने से रोका गया तो शहर का माहौल बिगड़ सकता है।
कोतवाली क्षेत्र के एक दवा व्यापारी से लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही के पति ने 2.82 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को दरोगा बताते हुए उसे फंसाने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहेड़ी। गलियों, चौपालों और घरों की बैठक में अब एक अजीब सी खामोशी पसर गई है। जहां कभी युवाओं की हंसी-मज़ाक, गपशप और बहस गूंजा करती थी, वहां आज मोबाइल की स्क्रीन ने जगह ले ली है।
बरेली के बहेड़ी रोडवेज बाईपास पर ट्रक और बाइक चालक के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर भीड़ जुटी, पुलिस ने स्थिति संभाली।
बहेड़ी में रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
बरेली की राजनीति में नई पहचान बना रही कीर्ति कश्यप को आज बड़ी सीख मिली। अपने सांसद पिता धर्मेंद्र कश्यप की राजनीतिक विरासत संभालने के प्रयास में जुटीं कीर्ति से मिलने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीति में सफलता और जनसेवा के मंत्र दिए।
आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि भक्तिमय माहौल में जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जनपद बरेली के फरीदपुर विकास क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय अग्रसैन में तैनात शिक्षामित्र पूनम सक्सेना को गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने 23 सितम्बर 2025 को आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के सीतापुर जेल से छूटने के बाद बरेली में झुमका तिराहा पहुंचने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां जमा भीड़ के चलते आजम खान कार से बाहर तो नहीं निकल सके, लेकिन उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता आजम खान मंगलवार को सीतापुर की जेल से रिहा किए गए। उनके बाहर आने के बाद सियासी माहौल गर्माने लगा है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने आजम की रिहाई पर खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने इस मुश्किल घड़ी में आजम खां का साथ नहीं दिया।
मंगलवार को 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मीरगंज, बरेली में “जन-जन के लिए आयुर्वेद एवं पृथ्वी के लिए आयुर्वेद” विषय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस.सी. अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वीरेन्द्र प्रताप गंगवार, ट्रस्टी पंकज गंगवार एवं सुरेश गंगवार, नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा रामोला, साथ ही संकाय सदस्य डॉ. अनुराग, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. हेमेन्द्र, डॉ. हिमानी और कहेर सिंह मौजूद रहे।
बरेली शहर के सुभाषनगर इलाके के गांव अंगूरी टांडा में मंगलवार को एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। परिवार की रजामंदी न मिलने पर आहत प्रेमी-प्रेमिका ने जान देने की ठान ली। युवती ने फंदा लगाकर जिंदगी खत्म करने की कोशिश की, लेकिन वक्त रहते परिजनों ने उसे बचा लिया और अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं यह खबर मिलते ही प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
बरेली शहर के निजी अस्पताल में महिला का गलत इलाज का मामल सामने आया है। महिला मरीज की तीन उंगलियां काटे जाने के आरोप पर मंगलवार को शिव सैनिकों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन कर हंगामा किया।
बरेली शहर के राधा माधव पब्लिक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद बारादरी इलाके में हरूनगला शराब भट्ठी के सामने सड़क पर जमकर बवाल हुआ। छात्रों और उनके परिजनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे और डंडे बरसाए। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सोमवार को डीएम के आदेश पर जनपद में 27 सितंबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 लागू कर दी गयी। जिले में सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए अस्थायी बाधाओं को हटाने के उद्देश्य से इसे लागू किया है। इस धारा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति शोभायात्रा, जलसा-उर्स, कथा-कीर्तन व जागरण आदि कार्यक्रम प्रशासन से अनुमति लिए बगैर नहीं कर सकेगा।
सोमवार को थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को दबोच लिया, जिनके कब्जे से 900 ग्राम अफीम, 200 ग्राम स्मैक और 3.5 किलो पावर पाउडर बरामद हुआ। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जाती है।
बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली आदि त्योहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में पीस कमेटी की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बरेली जनपद के थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव जाफरा की महिला नन्हीं देवी ने अपने ही बेटे और उसके साथी पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी बहेड़ी को शिकायती पत्र सौंपा है।
बरेली में आई लव मुहम्मद लिखे पोस्टर लगाने को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। सोमवार को आईएमसी नेता डॉ नफीस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आईएमसी नेता इंस्पेक्टर के हाथ काटने और वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही गालीगलौज करते भी नजर आ रहे हैं। इस मामले में किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने डॉ नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खादर इलाके के गांव में सुबह के समय नाली को लेकर छिड़ा विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ग्रामीण दबंगों ने एक व्यक्ति के सिर पर जान लेवा हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़ित के प्रार्थना पर के तहत पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से श्रीरामलीला और श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ हुआ। जनक बगिया प्रसंग और राम-सीता मिलन से भक्त भाव-विभोर हुए। 23 सितंबर को राम बारात और 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।
जनपद बरेली के सदर तहसील के गेट पर सोमवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी दफ्तर के बाबू राजीव मित्तल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के दौरान बाबू को छुड़ाने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिससे तहसील गेट पर बबाल खड़ा हो गया।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए लाखों रूपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गांव में एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें से दो जगह चोरी करने में चोर सफल रहे जबकि तीसरे घर में लोगों के जागने पर चोर असफल होकर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलाशे की बात कही है।
रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) बनाने की प्रक्रिया एक अक्टूबर से पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
बरेली की आंवल तहसील क्षेत्र में विधवा पेंशन लेने का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां केवल पत्नी ने पति को मृत दर्शाकर विधवा पेशन हासिल नहीं की, बल्कि उसकी दो बेटियों ने पति की जगह पिता नाम दर्ज करने के बाद उन्हें मृत दर्शाया और निराश्रित महिला पेंशन हासिल कर ली।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाइवे के जीरो पॉइंट के पास चलती कार से नग्न अवस्था में युवती को फेंकने वाले अस्पताल संचालक श्रीपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रदेश सरकार के ''मिशन शक्ति अभियान फेज-5'' के तहत रविवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस लाइन से बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चार दिन पहले नेशनह हाईवे किनारे नग्न अवस्था में बेसुध मिली युवती की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। डॉक्टर प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए उसे मरा समझकर फेंक दिया था। हालांकि पुलिस आरोपी डॉक्टर को जेल भेज चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत सिर में चोट, शॉक और अंदरूनी अंग में पस पड़ने से हुई।
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग प्रकरण में दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी और कार्रवाई संबंधी पत्र भेजा है।
आईएमए की बरेली शाखा के चुनाव में आगामी वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद पर डॉ. डीपी गंगवार ने कड़े मुकाबले में चार अन्य उम्मीदवारों को शिकस्त देकर जीत हासिल कर ली। डॉ. डीपी गंगवार आईएमए अध्यक्ष पद के लिए तीन बार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे।
आगामी पंचायत एवं विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षेत्र के एक पैलेश में सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें क्षत्रिय समाज संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। और चुनावों में एकजुटता के साथ जुट जाने का आहवान किया गया।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली पुलिस का तस्करों एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। जिसके क्रम में पुलिस ने नल नगरिया अडडे के समीप से बाइक सवार दो तस्करों को हिरासत में ले लिया जिनके पास से 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकददमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया और बरामद बाइक को सीज कर दिया।
इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने काशीराम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को दैनिक उपयोग की वस्तुएँ वितरित कीं और पंखा, कूलर, वाटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बरेली दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी फायरिंग मामले कहा कि अपराधियों को उनकी औकात दिखा दी गई है। दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए, जबकि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि यूपी में अपराध और अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बरेली में यू.पी. बैंक इम्प्लाइज यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। प्रवीण राठौर अध्यक्ष, पुष्पेंद्र माहेश्वरी जिला सचिव और अनुरोध सक्सेना कोषाध्यक्ष चुने गए। कुल 35 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी गठित।
जहां आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में लगी है, वहीं गांव दलकी, तहसील विलासपुर जनपद रामपुर निवासी युवा अर्जुन गंगवार, सच्ची आस्था और सेवा की मिशाल बनकर उभरे हैं।
21 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व शांति दिवस शांति, अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। जानिए इसका महत्व, इतिहास, पीस बेल परंपरा और युवाओं की भूमिका।
बरेली में आईएमए चुनाव आज सुबह 8 बजे से। 960 सदस्य करेंगे मतदान। अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर। देर रात तक घोषित होंगे नतीजे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बरेली पहुंचे। नमो मैराथन में होंगे मुख्य अतिथि। सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, योगी राज में कानून-व्यवस्था और गोवंश संरक्षण की उपलब्धियां गिनाईं।
मिनी बाईपास पर बन रहे नए रोडवेज बस अड्डे से मार्च 2026 से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण कर अफसरों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आगामी दीपावली के महापर्व एव जगह – जगह हुई भीषण आगजनी को संज्ञान में लेते हुए बरेली जनपद के मीरगंज तहसील में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम इशिता किशोर एवं सीओ अजय कुमार ने मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह को साथ लेकर गांब चुरईदलपत पुर जाने वाले मार्ग पर संचालित स्टार आसिफ फैंसी आतिशबाजी शाप पर औचक निरीक्षण किया, तो दुकान का लाइसेंस रिनुअल होना नहीं पाया गया! इस पर एसडीएम ने दुकानदार की कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी की जब तक लाइसेंस का नवीनीकरण न दुकान तब तक बंद रखी जाए! इस कार्यवाही से अतिशवाजी दुकानदारों में हडकंप मच गया !
जनपद में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह और उनके सरगना पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना प्रभारियों की आख्या रिपोर्ट के आधार पर जिले के आठ सक्रिय स्मैक तस्करों के गिरोह पंजीकृत किए हैं। इन सभी गिरोह में सरगना समेत 31 तस्कर शामिल हैं।
ख़िदमत-ए-इन्सानियत की ओर से 20 सितम्बर को एम.एम. लॉन, मोहम्मदपुर चौराहा, बहेड़ी में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क़रीब 300 से अधिक मरीजों ने हिस्सा लिया। सभी रोगियों की निःशुल्क जाँच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
बहेड़ी तहसील सभागार मे शुक्रवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ एडीम (एफआर) संतोष कुमार सिंह बहेडी एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी मे कुल 125 शिकायते दर्ज की गई जिनमे से 37 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
बरेली जनपद के कोतवाली मीरगंज पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को मौके से पकड़ लिया, और फड़ से 3400 रूपये भी बरामद किए! पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारामें मुकद्दमा पंजीकृत के अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है !
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर, दरोगा और मुख्य आरक्षी शनिवार को बरेली रेंज के चारों जिले में तैनात कर दिए। इनमें 10 इंस्पेक्टर, 72 दरोगा और 185 मुख्य आरक्षी शामिल हैं, जिन्हें रिक्त पदों के हिसाब से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों में भेजा है।
बरेली के नवाबगंज में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पत्नी और दो छोटे बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी की हालत नाजुक।
बरेली में कांग्रेस नेता मसूद अहमद ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। राहुल गांधी को साजिशन निशाना बनाने और संवैधानिक संस्थाओं की साख कमजोर करने का आरोप भी लगाया।
8वें वेतन आयोग की कमेटी गठन में देरी पर NERMU ने इज़्ज़तनगर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नए वेतनमान लागू करने और बोनस वास्तविक वेतन के आधार पर देने की मांग उठाई।
सीतापुर की एक अदालत ने 38 वर्षीय व्यक्ति को अपनी सात वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई। एक शासकीय अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी पर ''आई लव मुहम्मद'' के बैनर लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज किए जाने का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। कानपुर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में ''आई लव मुहम्मद'' का ट्रेंड चला है। इसी कड़ी में 19 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली शहर में कई जगहों पर इस स्लोगन के बैनर-पोस्टर लगाए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा महानगर रविवार को नमो मैराथन आयोजित करेगा। नमाे मैराथन में 10 हजार बच्चे एक साथ दौड़ेंगे।
मौलाना तौकीर बोले- सड़क से लेकर संसद तक मुसलमान सुरक्षित नहीं, मुसलमान सड़कों पर आ गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित बेशकीमती प्लाट पर कब्जा करने को लेकर दिनदहाड़े 100 राउंड फायरिंग करने के आरोपी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षत्रिय समाज के लोगों को लेकर अभद्र टिप्पणी की। कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद बरेली में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सितम्बर माह के लिए निःशुल्क राशन वितरण 10 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्ड पर 14 किलोग्राम गेहूँ व 21 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा) निःशुल्क तथा जुलाई-सितम्बर त्रैमासिक अवधि के लिए 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध होगी। चीनी पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू नहीं होगी।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बहेड़ी शाखा ने ग्राहकों के लिए कार लोन को और भी आसान बना दिया है। शाखा प्रबंधक श्री विनीत कुमार एवं फील्ड ऑफिसर श्री शिवम वैश्य ने बताया कि अब कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस बिल्कुल शून्य (0) होगी
बारादरी थाना क्षेत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी सन रह जाएगे बारादरी थाना क्षेत्र की नवविवाहित ने अपने ससुराल वालों पर ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुनकर रुह कांप उठे।
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पैतृक घर पर फायरिंग करने के मामले में एसटीएफ और पुलिस को पूरी तरह कामयाबी मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे दो शूटर नकुल और विजय को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। इन दोनों पर बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था।
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली में सिविल लाइंस स्थित पैतृत घर की गई फायरिंग के मामले में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार शाम बरेली के शाही थाना क्षेत्र के दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी पुल के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को दबोच लिया।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी तस्कर के पास से पुलिस ने 175 ग्राम स्मैक बरामद की है।
बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुरूबार को दोपहर में गांव के अडडे पर घूमकर कुछ देर बाद लौटने को कहकर घर से निकला था युवक, घर न लौटने पर परिजनों ने शुक्रवार को दोपहर में पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। उसके कुछ ही देर बाद युवक की लाश गांव जौनेर के समीप पीलाखार नदी में उतराती हुई मिली। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ अजय कुमार व मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब पुलिस टीम शांति सुरक्षा एवं बांछित अपराधियों की तलाश में वीती रात्रि के दौरान निकली हुई थी। और हाइवे के अंण्डरपास से दो शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया। जिनके पास से दो अबैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए। दोनों ही अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट की धारा में निरूद्ध करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
जनपद वासियों के लिए मनोरंजन और संगीत का अनोखा संगम लेकर बरेली आ रहे हैं मशहूर सिंगर अजय हुड्डा हरियाणवी नाइट शो ' को लेकर बरेली के युवा वर्ग वर्ग के साथ साथ सभी लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है यह आयोजन 20 सितंबर को बरेली क्लब में होने जा रहा है जिसमें हरियाणा भी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं युवाओं के चाहते गायक अजय हुड्डा शिरकत करेंगे ग्लोरिफाई यूनिसेक्स सैलून एवं अकादमी की मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इवेंट में दर्शन अजय हुड्डा के सुपरहिट गानों और जोशीले परफॉर्मेंस का आनंद उठा पाएंगे।
सेवा पर्व के अवसर पर आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को चुरैली डैम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हरित गांव की दिशा में जनजागरण करना रहा। इस प्रोग्राम में प्राथमिक विद्यालय मुंडिया नसीर के छात्र-छात्राओं ने भी अपने उत्साह से कार्यक्रम में भागीदारी की। बच्चों ने पर्यावरण बचाने के महत्व पर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
नवरात्र दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा और दीपावली को लेकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार दोपहर विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में डीएम ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी व अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधि, भाजपा नेताओं और विभागीय अधिकारियों ने स्वागत किया। वह समीक्षा बैठक करने आए थे, लेकिन समय के अभाव में समीक्षा बैठक को निरस्त कर दिया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
बरेली में इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सम्मेलन में मजदूर अधिकार, श्रम कानून, ठेका नीति और वैश्विक हालातों पर गहन चर्चा हुई।
जनपद बरेली के थाना बरादरी क्षेत्र के पुराना शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी के समापन पर तेज आवाज में डीजे बजाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। आरोप है कि रात करीब साढ़े 10 बजे अन्जुमन लश्करे अब्बास के लोग तेज आवाज में डीजे बजाते हुए निकले, जबकि प्रशासन से ली गई अनुमति की शर्तों के मुताबिक जुलूस में डीजे का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित था। इस मामले में पुलिस ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने के 12 दिन बाद अन्जुमन लश्करे अब्बास के अध्यक्ष समेत 54 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आगामी त्योहार पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे की तरफ से लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया जा रहा है। अब तक बरेली होकर गुजरने वाली 45 से अधिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है। गुरुवार को रेलवे की तरफ से जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।
दिल्ली नारकोटिक्स और पुलिस टीम के संयुक्त दबिश के दौरान बरेली के मीरगंज इलाके के गांव से बांछित मादक पदार्थ तस्कर को दबोच लिया गया। आरोपी के घर से टीम ने 465 ग्राम स्मैक और पीली व सफेद धातू के जेवरात समेत लाखों की नगदी भी बरामद की। आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद नारकोटिक्स टीम दिल्ली रबाना हो गई। जहां आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील इलाके में उस समय ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी जब गांवों के समीप से गुजरने वाली भाखड़ा नदी का जल स्तर घटने के बाद मगरमच्छ ग्रामीणों को दिखना शुरू हुए। और लगातार मगरमच्छ दिखने का सिल सिला कई दिनों से बना हुआ है। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अभी तक इस मसले में पूरी त रह से शिथिलता बरते हुए हैं।
जीआरएम स्कूल के वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक रजनीश त्रिवेदी को दिल्ली में हिन्दी दिवस समारोह में 357 शिक्षकों संग सम्मानित किया गया।
ड़ी मे दिल्ली होजरी नामक की दुकान पर प्यूमा कम्पनी की टीम ने छापेमारी की। दुकान से कंम्पनी के नकली लोगों वाले 480 जैकेट और एक हाफ पैट बरामद कि प्यूमा कंम्पनी के प्रतिनिधि नरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ बहेड़ी कोतवाली मे शिकायत दर्ज कराई।
बहेड़ी। थाना क्षेत्र बहेड़ी के गांव डूंडा शुमाली हरहरपुर में बीती रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। खलील अहमद पुत्र अली अहमद के घर में चोर दीवार तोड़कर घुसे और सोने का पैंडल, चांदी की पायल व एक लाख रुपये से अधिक की नगदी चोरी कर ले गए। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले खलील अहमद ने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी।
बहेड़ी एक गांव में मस्जिद के इमाम पर युवती के साथ एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यास्मीन जहां को कुछ समय पहले जानकारी प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों का ठगी करने का तरीका अजीब है जिसमें लिपट लेखपाल जनवसेवा केंद्र संचालक तथा कुछ महिलाओं के सहयोग से करोड़ों की राशि की ठगी की है
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के धनेटा - शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर की बाजार के समीप तेज फर्राटे भरते हुए आ रहा ऑटो औचक ही पलट गया ! घटना में आधा दर्जन टेम्पो में सवार यात्री घायल हो गये ! ऑटो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया ! सुचना पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया ! इस घटना से अफरा तफरी मच गई !
बरेली के थाना शेरगढ़ इलाके की एक युवती ने पिता और प्रेमी के साथ मिलकर खुद को कैंसर रोग बताकर अपने मामा से 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित मामा ने मामले की शिकायत एडीजी रमित शर्मा से की। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने पिता-पुत्री समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के बहेड़ी में हुए शोएब हत्याकांड का दूसरा आरोपी शकील गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मुख्य आरोपी जुनैद पहले ही जेल में है, जबकि तीसरा आरोपी सगीर अभी फरार है।
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड मीरगंज में बुधवार को भागवान विश्वकर्मा पूजा मनाया गया इस दौरान डी बी ओ एल चीनी मिल मीरगंज के यूनिट हेड सरबजीत सैनी एवं महेंद्र अग्रवाल ने यजमान के रूप में पूजा अर्चना की ! शास्त्री का कार्य कुलदीप शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ कराया गया।
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज तहसील मीरगंज के विद्युत् उपखंड परिसर में नेचर्स मित्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा ओम वाटिका की स्थापना कराई गई l
इज्जतनगर मंडल में विश्वकर्मा दिवस बड़े उत्साह और भव्यता से मनाया गया। लोको शेड, ट्रेन सेट और विभिन्न कार्यालयों में हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
जनपद बरेली के फरीदपुर इलाके में रात को अचानक चलती ट्रेन से एक शख्स ने लाखों के असली नोट हवा में उड़ा दिए। नोट गिरते देख ट्रेन के बाहर मौजूद लोग इन्हें बटोरने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। मंगलवार रात हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी में तैनात रहीं अनामिका सिंह को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वह वर्ष 2007-08 में बरेली की सीडीओ रह चुकी हैं।
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि गैंगस्टरों ने भाड़े के शूटरों से फायरिंग कराई है। पुलिस टीम चौपला, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत आसपास के एटीएम के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही उस समय के आगे-पीछे हुए ट्रांजेक्शन की डिटेल भी खंगाली जा रही है। आशंका है कि शूटरों को वारदात के बाद कैश मुहैया कराया गया होगा।
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन तेज, सुप्रीम कोर्ट के टेट आदेश से मचा हड़कंप। दो शिक्षकों की आत्महत्या के बाद गुस्सा भड़का, योगी सरकार दबाव में।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील इलाके के थाना फतेहगंज पश्चिमी इलाके में एक अधेड़ महिला का शब शंखा नदी किनारे मिलने से एक बारगी सनसनी फ़ैल गई! सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिस की लेकिन महिला की पहचान नही हो सकी ! और पुलिस ने शव को पीएम हेतु पंचनामा भरकर भेज दिया!
जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब बिजली विभाग के कर्मचारी हिमांशु मिश्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियां में शव पड़ा मिला शव से करीब 500 मीटर दूरी पर उसकी बाइक सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया! और कोहराम मच गया ! पुलिस ने शब् को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया! फ़िलहाल फतेहगंज पश्चिमी पुलिस पीएम उपरांत परिजनों की और से तहरीर मिलने की बात कह रही है !
लखनऊ में अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा समाज की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विश्वकर्मा समाज को सम्मान देने का भरोसा और बीजेपी को बताया “गैंग”, साथ ही लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर भी साधा निशाना।
जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे में उस समय हडकम्प मच गया जब आवादी के बीचो बीच संचालित दहकती एक कोयला की भटटी फटने के साथ आग की लपटें तेजी से उठने लगीं और धुंआ भी चारो ओर फैलने लगा। जिससे आसपास रह रहे लोग अपने घरों से निकल कर वाहर आ गये। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
जनपद बरेली के मीरगंज विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंधौली में वीती रात्रि दौरान दर्दनाक हादसे में एक गरीब की झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। और महिला भी झुलस गयी। जिससे गरीव परिवार खुले आसमान के नीचे पहुंच गया।
बरेली में दरोगा ने डिलीवरी ब्वॉय को डंडा मारकर सड़क पर गिरा दिया। घायल युवक बोला– करूंगा शिकायत। थाना प्रभारी ने माना गलती, दरोगा को समझाने की बात कही। जनता ने पुलिस पर उठाए सवाल।
बरेली मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चारों जिलो के डीएम और सीडीओ को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सड़क सुरक्षा समितियों का गठन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
बैंक खातों, ब्याज खातों और लॉकर से जुड़े क्लेम अब तेजी से निपटेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी 2026 से दावों का निस्तारण तय समय सीमा में करना होगा।
करीब नौ साल पहले रेल यात्रा के दौरान युवती से पर्स लूटने और पकड़ने का प्रयास करने पर ट्रेन से फेंककर हत्या की कोशिश करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद ने थाना भोजीपुरा के मोहल्ला कंचनपुर पीपलसाना निवासी राहुल गिहार को परीक्षण में दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
दीनदयाल धाम में आयोजित चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में संस्कार, संस्कृति और ज्ञान की रसधार बहेगी। ग्रामोदय, महिला उत्थान और एक जनपद-एक उत्पाद की उन्नति चमकेगी सांस्कृतिक- संस्कारशील कार्यक्रम होंगे।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने विशेष ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किया है। यह व्यवस्था 21 सितम्बर 2025 से लागू होकर 30 नवम्बर 2025 तक जारी रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) उपयोग में लाई गई व निष्प्रयोज्य घोषित चादरों से थैले तैयार करवाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे नई तकनीक लागू करने जा रहा है। ट्रेनों के इंजनों में वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे, जो फ्लाइट के ब्लैक बॉक्स की तरह काम करेंगे। दिवाली के बाद इस योजना की शुरुआत उत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल की 104 ट्रेनों से होगी।
हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया, बरेली के बैनर तले बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में दूसरे सालाना उर्स-ए-सक़लैनी के अवसर पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
बरेली में सिविल डिफेंस सुभाषनगर पोस्ट द्वारा पूर्व वरिष्ठ वार्डन्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रेम और निष्ठा से संगठन की नई पहचान बनाने पर जोर दिया गया।
टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बरेली इकाई के सैकड़ों शिक्षक सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन के बाद एसीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील इलाके के शाही इलाके के एक गांब में धान की फसल की सिचाई करने के दौरान एक अधेड़ महिला की सर्प दंश के उपरांत इलाज के दौरान मौत हो गई! जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया ! महिला का पीएम के उपरांत गमगीन माहौल में दहा संस्कार कर दिया गया !
शोएब उर्फ शानू की हत्या के चार दिन बाद भी दो हत्यारे नहीं पकड़े गए तो सोमवार को मृतक के परिवार वालों के गुस्से का लावा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने सोमवार सुबह बहेड़ी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि कातिल खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
बरेली के नवाबगंज में शादीशुदा मौलाना दूसरी शादी रचाने पहुंचा, पहली पत्नी ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके से मौलाना को पिता और बहनोई समेत पकड़कर कार्रवाई शुरू की।
जनपद बरेली के मीरगंज विकास खंड के एक गांव के प्रधान पुत्र द्वारा एक दलित व्यक्ति से दो हजार रूपये लेकर भी शौचालय अनुदान न दिलाये जाने एवं विकास खंड के जिम्मेदारों के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायत का निस्तारण बगैर पीड़ित के विश्वास में लेकर, और विंदुवार निस्तारण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने फिर से पीड़ित ने सीएम के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है।
बरेली में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 488 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले लगेंगे। महिलाओं की जांच, टीकाकरण, पोषण व रक्तदान शिविर होंगे।
राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में नीले आसमान के लिए 6वाँ अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस (International Day of Clean Air for Blue Skies)” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का विषय Racing for Air रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. सिंह ने की।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह नें राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियन शिप (बालक वर्ग) के संदर्भ में प्रकाशित खेल स्मारिका का विमोचन किया। यह विमोचन कार्यक्रम बरेली में आयोजित किया गया। जिसमें खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव और यश भारती सम्मानित डॉ0आनंदेश्वर पांडे एवं संघ के संयुक्त सचिव डॉ0 हनुमान प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली की ओर से रविवार रात एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अफसरों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया गया ।
बरेली आईएमए सभागार में डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में पीडीए की भव्य सभा आयोजित हुई। जूही सिंह और नेहा यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनता की समस्याओं पर चर्चा हुई।
लावारिस शवों की सौदेबाजी के मामले में बरेली पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो के बाद कोतवाली में सिपाही नरेंद्र प्रताप और जिला अस्पताल के संविदाकर्मी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
। प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की विशेष लिखित परीक्षा में ड्यूटी से अनुपस्थित रहे 24 शिक्षकों को चिह्नित कर बीएसए कार्यालय ने सूची जारी कर दी है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दो दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर खेलों के प्रति समर्पण देखते हुए डीएम को यह जिम्मेदारी दी है।
बरेली के आंवला तहसील में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी में 5 लोग घायल। लापरवाही पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित किया।
आज की युवा पीढ़ी को न जाने क्या हो गया है कि जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली इलाके में एक के बाद एक प्रेमी युगलों के भागने का सिलसिला जारी है। अभी एक सप्ताह पहले मीरगंज इलाके की युवती को रामपुर जनपद के सिरफिरे युवक के द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है। और पुलिस ने इस मामले में युवती को भगा ले जाने वाले युवक समेत सह देने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बहेड़ी पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में पहले से वांछित थे।
बरेली के मीरगंज में ननद की शादी से पहले घर में घुसे चोरों ने 50 हजार रूपये नगद व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से परिवार में मातम और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बरेली में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ। अजय सिंह अध्यक्ष, इंद्र कुमार जिला मंत्री और सलीम अहमद कोषाध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन हुआ, नेताओं ने एकता और संघर्ष का आह्वान किया।
15 सितंबर को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। जानिए इसका इतिहास, उद्देश्य और लोकतंत्र के महत्व पर बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा की राय।
बरेली के थाना इज्जतनगर इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा 11 में पढ़ने वाले दो छात्रों पर घर लौटते समय चार-पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने खुलेआम कहा कि उन्हें दोनों बच्चों की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये की सुपारी दी गई है।
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने शाहजहांपुर की घटना पर अफसोस और गम का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम या दूसरे धर्मों के रहनुमाओं की शान में गुस्ताखी नहीं होनी चाहिए।
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय बन उनकी मां को फोन किया था। सेवानिवृत्त सीओ पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, छह टीमें जांच में जुटीं।
जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक गांव का काम के लिए घर से निकले मजदूरी को कुछ दबंगों ने रास्ते में घेर कर गाली गलौंच करते हुए लाठी व डंडों से बेरहमी से पीटा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल गंभीर घायल पीड़ित का निजी अस्पताल में इजाल चल रहा है।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील इलाके की नगर पंचायत शीशगढ़ में सरकारी तालाब पर अबैध कब्जा कर कराये गये निर्माण पर (आज) शनिवार को तहसील प्रशासन का धारा 67 की कार्यवाही के तहत बुल्डोजर चल गया। और देखते ही देखते अबैध निर्माण पूरी तरह से धराशाई कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया।
कोतवाली बहेड़ी क्षेत्र के मुंडिया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा के पास देर रात एक ईको कार अचानक आग की चपेट में आ गई।
लंबे समस से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है।
बरेली के सलमान मियां ने टांडा छंग्गा शरीफ में भूरे मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में हाजिरी दी। चादरपोशी कर मुल्क व मिल्लत की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं।
जनपद बरेली में फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सीडीओ देवयानी की सख्ती कारगर साबित हो रही है।
बरेली के बहेड़ी में शादी समारोह के दौरान मौसेरे जीजा की चाकू घोंपकर हत्या करने वाला आरोपी जुनैद गिरफ्तार। दो अन्य आरोपी शकील और सगीर की तलाश जारी।
बरेली जनपद की तहसील मीरगंज क्षेत्र में विगत दिनों रामगंगा नदी का रौद्र रूप दिखने के बाद अब किसानो की बर्बादी शुरू हो गई है! और सैकड़ों वीघा उपजाऊ भूमि रामगंगा में कटकर समाने के बाबजूद अभी भी भूमि कटान तेजी से जारी है ! इतना ही नहीं, रामगंगा गांब मदनापुर इलाके में दशकों पूर्व बने एक मंदिर तक कटान करते करते पहुंच चुकी है ! जबकि मंदिर के समीप बने आश्रम के एक कमरे को अपने आगोश में समा चुकी है! जिससे किसानो के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं ! और बढ़ते कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
सहकारी गन्ना विकास समिति मीरगंज की सामान्य निकाय की बैठक संपन्न हुई! बैठक की अध्यक्षता समिति चेयरमेन तेजपाल सिंह फौजी द्वारा की गई ! उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक बैठक का संचालन समिति सचिव अशोक कुमार ने किया।
जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए छायादार एव फलदार पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधक निरुपम शर्मा और उनकी वृद्ध माता अमला शर्मा ने अपने निवास स्थान पर पौधारोपण कर की। इसके बाद कॉलेज परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया।
बरेली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवानों के लिए तीन दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने तनाव से निपटने के उपाय बताए।
बरेली के सिरौली थाने में युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित किया। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई।
बारादरी पुलिस ने ईसाइयों की पुलिया के पास बुधवार 10 सितंबर की रात हुए हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक अचानक टेंपो मोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तभी एक हमलावर ने गौरव पर गोली चला दी थी।
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के पुरनापुर गांव में प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात मौजूदा प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे बचाने आए पूर्व प्रधान पर भी हमलावरों ने मारपीट कर फायरिंग की। इसमें पूर्व प्रधान समेत उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद बरेली की कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश में बैठ कर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भड़काऊ पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपी हैदरी दल के सरगना ग्राम अवाजीपुर थाना चांदपुर फतेहपुर निवासी अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
लाशों के सौदे को लेकर एक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
बहेड़ी तहसील के गांव रिछा स्टेशन इस्लाम नगर गौटिया में रात 11:45 पर ट्रांसफार्मर फटने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और नए ट्रांसफार्मर की मांग की।
बरेली के नवाबगंज में अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारने का ऐलान, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर।
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मुड़िया टोल प्लाजा के पास चलती इको कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई, जबकि कार जलकर राख हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
मीरगंज में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिना पंजीयन संचालित दो अस्पताल और दो क्लीनिक को सील किया। मरीजों को शिफ्ट कराया गया और संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
बरेली विकास प्राधिकरण ने इज्जतनगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया और कई अवैध निर्माण सील किए। बीडीए ने चेताया—बिना मानचित्र स्वीकृति कॉलोनी या भवन पूरी तरह अवैध है।
जनपद बरेली के शाही थाना इलाके के एक गांब घरेलू कामकाज करने के दौरान विद्युत् मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई! जिससे परिवार में कोहराम मच गया ! हालाँकि परिजनों ने महिला की जान बचाने हेतु घरेलू उपाय काफी किए, लेकिन महिला की जान नहीं बचा सके !
शादी समारोह में हंसी मजाक के दौरान मौसेरे जीजा और साले के बीच विवाद हो गया। तभी लोगों की आंखों के सामने साले ने जीजा के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे खुशी भरे माहौल में मातम छा गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों को बताया विफल, सुरेश गंगवार बोले- 2027 में सपा बनाएगी सरकार।
बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई। बेसिक शिक्षा विभाग की महिला प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
पुलिस और कानून से बेखौफ होकर घर के सामने गाली गलौंच करने का विरोध करने पर एक युवक को कुछ लोगों ने अभद्र गाली गलौंच करते हुए ईंटों व लाठी डंडों से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। जिससे युवक के सिर से लहू बहने लगा। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल और हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर 29 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
आगामी पंचायत एवं विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वुधबार को 11 मीरगंज विधान सभा क्षेत्र कार्यालय पर अपना दल (एस) की अहम मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने व आगामी पंचायत और विधान सभा चुनाव के मददेनजर वूथ स्तर तक मजबूती करने हेतु फैसला लिया गया। तय हुआ कि पार्टी संगठन जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली चोरी पर उठाये जा रहे ठोस कदम और कड़े कानून बनने के बाबजूद भी लोग बिजली चोरी करना नहीं भूल रहे हैं। (आज) वुधबार को बरेली से आये प्रर्वतन दल (द्वितीय) टीम ने मीरगंज में छापामार कार्रवाई करते हुए छह घरों में नलकूप के ट्रांसफारमर से सीधे केबिल डालकर बिजली चोरी होते पकड़ी। जिससे हड़कम्प मच गया। इस मामले में एपीटी बरेली में विजली चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
ब्याह हुए महज 08 माह ही बीते कि ससुरालियों ने वधू पर मायके से दहेज बतौर 06 लाख रूपये लाए जाने का दबाब बनाना शुरू कर दिया और विवहिता असमर्थता जताने पर रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। तो बिचौलिया ने समझौता के नाम पर 50 हजार रूपये की डिमांड महिला पक्ष से कर दी। जिस पर मामला पुलिस तक पहुंच गया और पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिर्पोट जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बदायूं में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़। गोली लगने से दोनों गिरफ्तार, तमंचे और कार बरामद। जानिए पूरा मामला।
भारत में महंगाई और बढ़ते खर्च से ग्रामीण और शहरी परिवार प्रभावित। 2025 की रिपोर्ट में तिमाही खर्च में 14% वृद्धि, जानिए लोगों की बदलती प्राथमिकताएं और आर्थिक चुनौतियां।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर को मनाया जाता है। जानिए भारत में आत्महत्या के बढ़ते मामलों, कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में।
जब इश्क परवान चढ़ा तो विवाहित दो बच्चों की माँ लोक लाज और मोह ममता त्याग कर अपने प्रेमी के संग फुर्र हो गई! इतना ही नहीं, वह पहने हुए गहने और 50 हजार रूपये भी साथ ले गई! मामला बरेली के कोतवाली मीरगंज क्षेत्र का सामने आया है ! मामले की शिकायत फरार महिला के पति ने पुलिस से की है।
आंवला पुलिस ने चेकिंग अभियान में दो तस्करों को 1 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बाइक सीज, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे मंगलवार शाम के समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर हाइवे 24 से गुजर रहे गोवंश पशु को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर गोवंश के अवशेषों को हाईवे से हटाकर एक स्थान पर जमीन में गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया।
आंवला में हिंदू संगठनों ने गौशालाओं में लापरवाही और गोवंश की मौत को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बर्बरता और पशु क्रूरता के आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
जब तक ससुरालियों को विवाहिता के मायके से रूपये मांगने पर मिलते रहे तब तक तो ठीक ठाक चला लेकिन जब रूपये मिलना बंद हुए तो ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा जानकर घर बाहर कर दिया। पीड़िता ने मीरगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
आईसीएआर-आईवीआरआई, इज्जतनगर में मेडागास्कर के सिविल सेवकों का इंटरैक्टिव विज़िट आयोजित हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की और सतत कृषि सहयोग की इच्छा जताई।
बरेली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां का निरीक्षण किया। सोर्स सेग्रीगेशन, डोर-टू-डोर कलेक्शन पर जोर, मॉडल वार्ड विकसित करने के निर्देश।
जनपद बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी पूर्व फौजी प्रेमपाल सिंह मीरगंज इलाके के गांव पहुंचा खुर्द में एक जन्म दिन पार्टी में शामिल होने हेतु रविवार को गये थे। और वह उसी रात्रि दौरान अपने गांव वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह के समय गांव गोरा लोकनाथपुर के समीप रामगंगा नदी पर बने पुल की कटी एप्रोच रोड के गडढे के किनारे बाइक, मोवाइल और चप्पलें पाई गईं थीं ! लेकिन पूर्व फौजी लापता थे ! जिनका शव (आज) मंगलवार की सुबह तकरीवन 10 बजे करीब रामगंगा नदी के पानी में झाडियों के बीच उतरता हुआ मिला !
बरेली जनपद के मीरगंज इलाके में एक रहस्यमयी घटना सामने आयी है। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी रिटायर फौजी प्रेमपाल सिंह मीरगंज इलाके के गांव खुर्द में जन्म दिन पार्टी में शामिल होने रविवार को गये थे। वहां दावत खाने के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे।
उत्तर प्रदेश में होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति लागू। अब घरों में होटल जैसी सुविधाओं के साथ पर्यटकों को ठहराया जा सकेगा। पंजीकरण शुल्क, नियम और ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में योजना का विस्तार।
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली में मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख रुपये ठगे गए। आरोपी ने खुद को लंदन में नौकरी करने वाला बताया और मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा होने का बहाना बनाकर और रुपये मांगे।
आईएमए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चार डॉक्टरों ने नामांकन किया है। इनमें डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. हिमांशु अग्रवाल और वर्तमान सचिव डॉ. रतनपाल सिंह शामिल हैं।
आंवला में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह महतारी वंदन यात्रा और मैराथन का आयोजन करेंगे। 17 से 23 सितंबर तक 50 गांवों में यात्रा निकाली जाएगी।
राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के लिपिक भानु प्रताप सिंह यादव को उनके सेवा निवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। 31 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को याद करते हुए सभी की आंखें नम हो गईं।
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम डांडिया नगला में जर्जर मकान गिरने से तीन लोग घायल, 18 वर्षीय बेटी नूरी की हालत नाजुक। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
बरेली में धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाने पर महिला ने मना किया तो आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। 4 वर्षीय बेटी को उठाने की भी कोशिश की,लोगों ने उसे बचाया।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि चुनावी प्रत्याशी मतदाता सूची पुनरीक्षण पर पैनी नजर रखें। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने के आरोप लगाए गए।
बरेली में फल विक्रेता की गर्दन और रीढ़ की हड्डी तोड़कर बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा। स्मैक तस्करी की मुखबिरी के शक में आरोपियों ने दी मौत।
बरेली में होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम के लिए अब अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शादी, जन्मदिन और सगाई को छूट दी गई है।
फतेहगंज पश्चिमी के अगरास गांव में पांच दिवसीय ध्वजा मेले का शुभारंभ हुआ। बाबा देव स्थल पर ध्वजा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सांस्कृतिक आयोजन, दंगल और दुकानों से मेले में रौनक छाई।
बरेली जनपद के भोजीपुरा स्थित ए वन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया। नवजात की मौत, महिला की बच्चेदानी निकालनी पड़ी। जिलाधिकारी ने अस्पताल को सील कराया और मुकदमा दर्ज।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई की। दो आरोपी 38,500 रुपये की चोरी की रेल संपत्ति (ओएचई वायर) के साथ गिरफ्तार, महिला साथी फरार। मामला रेलवे संपत्ति अधिनियम में दर्ज।
बरेली में राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के पास ढाबा संचालक यूनुस का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर गहरा घाव और हाथ में कट के निशान से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
जनपद बरेली के कोतवाली मीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान दो युवकों को 234 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी नशे का सामान बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की है।
सदर तहसील के अमीन मनोज यादव और उसके गुर्गों ने आरसी वसूली के नाम पर बकाएदारों से रकम हड़पने का आरोप है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत कमिश्नर और डीएम से की है, जिससे आरोपियों के खिलाफ सदर तहसील और सीओ सिटी तृतीय के यहां जांच चल रही है। बुधवार को पीड़ित रामकिशोर उर्फ छोटेलाल सागर और आरोपी रवि मौर्य को सीओ सिटी तृतीय के कार्यालय में बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की।
सीबीगंज: मुखबिरी के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के लिए बरेली जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहरी क्षेत्र में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो दिन में 83520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
पंजाब और देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ की भयावह स्थिति बनने के बाद अब बरेली जनपद के मीरगंज तहसील इलाके से होकर बह रही रामगंगा और भाखड़ा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जिससे दोनों ही नदिया उफान पर है ! और हजारो बीघा जमीन में खड़ी फासले जलमग्न हो गई है ! एवं भूमि का कटान भी तेजी से होने लगा है! जिससे किसानो की बर्बादी की इबारत लिखना शुरू हो गया है !
जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे में जश्न-ए-ईद- मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों की तादात में मुस्लिम समुदाय के लोग घरों से निकल कर जूलूस में शामिल होकर पूरी अकीदत के साथ शिरकत की। जुलूसे मोहम्मदी के दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारे गूंजते हुए सुनाई दिए।
योगी सरकार की अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। यह कार्रवाई उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत की गई।
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। पुराने शहर से शुरू होकर यह जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दोबारा 6 मीनारा मस्जिद के पास मुन्ना खां के नीम पर आकर संपन्न हुआ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 की घोषणा की। इसमें भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की श्रेणी में देशभर में पांचवीं रैंक हासिल की है।
जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में मंगलवार शाम लापरवाही से पिस्टल से गोली चल गई। हादसे में जीआरपी इंस्पेक्टर परवेज अली खान और एक सिपाही घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जीआरपी लखनऊ ने जीआरपी प्रभारी और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
प्रदेश की योगी सरकार में कड़े कानून और पुलिस के अपराध के प्रति सख्त रवैया के बाबजूद भी मनचले और दबंग हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बरेली जनपद के मीरगंज इलाके के एक गांव में रात्रि दौरान छत पर अकेली सो रही युवती के साथ तमंचे की नोक पर जबरन दुराचार करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने घटना पर गहरा संज्ञान लेते हुए पीड़ित युवती के परिजन की ओर से दी गई तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ विभिनन धाराओं में मुकददमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
जनपद बरेली के देहात इलाके के गांव में फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्षों से रह रहे एक बांग्लादेशी युवक को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने हिरासत लेते हुए बड़ी सफलता हांसिल की है। जिसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज कर नेटवर्क खंगालने में जुट गयी है। हिरासत में लिया गया आरोपी युवक बांग्लादेश के जनपद खुर्जा का रहने वाला बताया गया है।
बरेली में 6 सितंबर को नृत्य उत्सव सीज़न-2 के ऑडिशन होंगे। फिनाले में रेमो डिसूजा करेंगे जजिंग, विजेता को मिलेगा पाँच लाख रुपये का इनाम। रितेश पाल लेंगे बरेली ऑडिशन और डांस वर्कशॉप।
बरेली के मीरगंज में युवक ने तमंचे के बल पर महिला से अश्लील हरकत कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
बरेली में नानकमत्ता गुरुद्वारा दर्शन को जा रहे पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई का छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये फिरौती वसूली, पुलिस ने दो को पकड़ा, चार फरार।
बरेली रेलवे स्टेशन से 6 दिन पहले अगवा हुई 3.5 साल की बच्ची को पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी दंपति से सकुशल बरामद कर लिया। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
बरेली सेटेलाइट बस अड्डे पर परिवहन विभाग अधिकारी पर निजी वाहन चालकों को पीटने और वसूली का आरोप, SSP दफ्तर में शिकायत।
बरेली के मीरगंज तहसील इलाके में विगत दिनों से लगातार हो रही बरसात के आज (वुधबार) को थमने के बाद सुबह के समय एक गरीब बेबा महिला पर कुदरत की दोहरी मार पड़ गयी। एक माह पहले बकाया चुकता न करने पर बिजली कनैक्शन काट दिया गया और बुधवारा को सुबह सवेरे के समय दशकों पूराना बना मकान खपरैल समेत अचानक ढह गया। गनीमत रही कि बेबा ने खाना बनाते समय खपरैल गिरते देख भाग कर जान बचाई। लेकिन मलबे में दबकर घरेलू सामान दबकर बुरी तरह नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार ने मौका मुआयना कर जांच रिर्पोट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
जनपद बरेली के मीरगंज नगर पंचायत में जुलूसे-मोहम्मदी जुलूस के गुजरने वाले रास्ते पर पीडब्ल्यू डी द्वारा दशकों पूर्व निर्मित पुलिया जर्जर हालत में टूटी हुई है और रास्ते पर गंदी का अंबार और जलभराव की स्थिति होने की वजह से मुश्किलों सामना करना पड़ता है। उप जिलाधिकारी तक अधिवक्ताओं ने पहुं्रचाया है। और दरकार की गई है। कि व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाये।
बरेली धर्मांतरण मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को लापता आरोपी महमूद बेग को पेश करने और एसएसपी को 8 सितंबर को तलब करने का आदेश दिया। पत्नी ने अवैध हिरासत का लगाया आरोप।
बीएल एग्रो चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल को यूपी राज्य कृषि परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लखनऊ में पहली बार एग्रोवर्ल्ड 2025 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित होगी।
जनपद बरेली के मीरगंज इलाके में लगातार विगत कई दिनों से हो रही बरसात में कुदरत का कहर जारी है। मीरगंज इलाके के गांव में गरीब की जर्जर खपरैल समेत मकान गिर गया जिसके मलबे में दबकर हजारों रूपये का खाद्यान व अन्य घरेलू हजारों रूपयों का सामान बुरी तरह से नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान आवासीय खपरैल की छत के नीचे कोई व्यक्ति नहीं था। बरना जनहानि हो सकती थी।
बरेली जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अमित ने जच्चा बच्चा वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से सरकारी मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सा से संबंधित जानकारी हांसिल की। मरीजों ने सब कुछ ठीक ठाक होना बताया। यह सुन उन्होंने मीरगंज चिकित्साधीक्षक के कार्य की सराहना की। और उन्होंने क्षेत्र मे मलेरिया की रोकथाम हेतु उपाय भी बताए।
पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू। जिलाधिकारी ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सही सत्यापन करने के निर्देश दिए। ई-बीएलओ ऐप इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन।
त्योहारों पर यात्रियों के लिए खुशखबरी। उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़-पटना, अमृतसर-छपरा और कटिहार-अमृतसर रूट पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की। जानें समय और रूट।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देशों के क्रम में जनशिकायत निवारण प्रणाली (IGRS)पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, सम्यक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा ने जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के समस्त जनपदों के IGRSप्रभारियों एवं उनके सहकर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
बरेली में पहाड़ों पर बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी के चलते नदियां उफान पर हैं। बहेड़ी, मीरगंज और फरीदपुर में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए, जबकि देवहा नदी की कटान से उपजाऊ जमीन बर्बाद हो रही है।
बरेली समेत पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार 01 सितंबर से नो हेलमेट-नो फ्यूल विशेष अभियान शुरू हो गया। मगर अधिकांश पेट्रोल पंप वाले शासन के इस अभियान को ठेंगा दिखाकर मनमानी कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन सोमवार को बरेली जिले में बगैर हेलमेट पहुंचे दुपहिया वाहन चालकों को बिना किसी रोकटोक के पेट्रोल दिया गया। खास बात यह कि सीसी टीवी कैमरों की नजर से बचने के लिए पंप कर्मचारी फ्यूल डालते समय वाहन चालक को अपना हेलमेट पहना देते हैं, पेट्रोल भरने के बाद हेलमेट वापस ले लेते हैं।
जनपद बरेली के मीरगंज तहसील कार्यालय के समीप मढ़ी सत्याना मेला मैदान पर 14 दिनों से संचालित सैकड़ों वर्श पूर्व से आयोजित होने वाला चौदह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला सोमवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर सोमवार दोपहर मेला स्थल से राजगद्दी राधा.कृष्ण, राम.सीता, देवकी.वसुदेव, गोपियां, श्रीराम, लक्ष्मण और शबरी सहित दर्जनभर भव्य झांकियां निकाली गईं।
बरेली जिले के मीरगंज कोतवाली इलाके में एक संगीन मामला सामने आया है। कामांध दो हबसी साले बहनोई ने मिलकर एक युवती को हबस का शिकार बारी बारी से बनाया और फिर युवती के तीन माह के गर्भ को भी गिरबा कर नष्ट करा दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज कोतवाली में दोनों ही दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।
बरेली के करेली गांव में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने पर लोहे की रॉड से पीटे गए बुजुर्ग केदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
बरेली में ईद-ए-मिलादुन्नबी/बारावफात शांति और सौहार्द से मनाने के लिए जिलाधिकारी ने बैठक की। जुलूसों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
बरेली के मीरगंज इलाके में विगत दिनों से हो रही बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। वहीं वरसात के दौरान कुदरत ने ऐसा कहर ढहाया कि खादर इलाके के एक गांव में झमाझम बरसात से गरीब और बेबा महिला की कच्ची दीवारों पर टिन की छत की पशुशाला भरभरा कर गिर गई जिससे मलबे में दबकर एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। गाय की मौत देख महिला जोर जोर विलखने लगी। गाय की मौत से गरीब बेबा के पेट पालन का सहारा छिन गया। ग्रामीणों ने मलबे से गाय को निकाल कर दफन कर दिया।
बरेली में आरडीएसएस योजना के तहत ठेकेदारों पर 53 लाख की विद्युत सामग्री हड़पने का आरोप। कंपनी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। आरोपी तीनों ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
बरेली कैंट में महिला को दिनदहाड़े कार सवारों ने दबोचने की कोशिश की। विरोध पर मारपीट और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कार्रवाई की मांग।
बरेली थाना किला क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसका पता लगने पर किला थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।
कलयुगी बेटों ने मानवता को तार तार करते हुए अपने सगे माता पिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। जिससे वह दर दर भटकने को मजबूर हो गये। पीड़ित बुजर्ग दम्पति ने अपने वेटों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल शिकायत की जानकारी होने पर आरोपी वेटे घर से फरार होना बताये जा रहे हैं। वहीं पीड़ित दम्पति के द्वारा आपवीती सुनाये जाने का बीडियो भी बायरल हो रहा है।
बरेली पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 105 ग्राम अवैध स्मैक, लग्जरी कार, नकदी और मोबाइल बरामद किए। फरार साथी की तलाश जारी, गिरोह लंबे समय से कर रहा था सप्लाई।
बरेली में पहली बार सात दिवसीय नाट्य महोत्सव-2025 का आयोजन 1 से 7 सितंबर तक होगा। इसमें श्रीराम सेंटर दिल्ली और अभिनेता सौरभ शुक्ला के विशेष शो “बर्फ” सहित कई चर्चित नाटक मंचित होंगे।
बरेली डीएम अविनाश सिंह ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फटकार लगाई और 6 सितंबर तक सभी तहसीलों की आईडी एक्टिव करने के निर्देश दिए।
बरेली डीएम अविनाश सिंह ने आंवला की लीलौर झील का निरीक्षण किया। दीपावली से पहले टॉय ट्रेन, चिल्ड्रन पार्क, गेस्ट हाउस और सुरक्षा इंतज़ाम पूरे करने के निर्देश दिए।
बरेली में हरियाणा से लाई गई शराब पीने से दो किसानों की मौत, एक गंभीर। पुलिस और आबकारी विभाग ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया, क्यूआर कोड से शराब के ठेके की जांच।
बरेली में कंपोजिट विद्यालय जसोली की प्रधानाध्यापक पूनम गंगवार को अव्यवस्थाओं और कंपोजिट ग्रांट दुरुपयोग के आरोप में निलंबित किया गया। प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज आमिर अली को नोटिस।
जनपद बरेली के विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोरहा में एक गरीब किसान का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया ! जिससे मलबे में दबकर घरेलु सामान बुरी तरह नष्ट हो गया! गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई भी घर में नही था जिससे जनहानि नहीं हुई! सुचना पर पहुचे लेखपाल ने मौका मुआयना कर जाँच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है ! वहीं ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने गरीब को मुआबजा और पक्का आवास दिए जाने की शासन एव प्रशासन से मांग की है !
महंगे शौक पूरे करने और आईफोन खरीदने की चाह ने एक युवक को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। बारादरी थाना पुलिस ने ग्राम कुंडरा सुभाषनगर निवासी अमन को 117 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव लिगाई दत्त नगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर अलीगंज थाना पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
नेचर्स मित्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम मीरगंज इशिता किशोर से मुलाकात कर उन्हें औषधीय गुणों से युक्त अर्जुन का पौधा भेंट किया। सोसाइटी की अध्यक्षा भावना सिंह ने बताया कि अर्जुन का पौधा न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिला जेल बरेली में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद कैदी का शव बैरक के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।
थाना मीरगंज पुलिस ने छिनैती की घटनाओं का अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई हैं और लंबे समय से बरेली समेत आसपास के इलाकों में महिलाओं से सोने के जेवर छीनने और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चार कुण्डल (पीली धातु), दो मोबाइल फोन, नकद 4580 रुपये और वारदात में प्रयुक्त KTM-250 ड्यूक बाइक बरामद की है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया गया है।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में युवती से धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कैफे संचालक आलम ने अपना नाम और धर्म बदलकर खुद को प्रेम सिंह बताया और शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बारादरी इलाके के संजयनगर में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले किसी से व्हाट्सएप पर चैटिंग की, लेकिन कुछ समय बाद डिलीट कर दी। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि किशोर का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जनपद बरेली के थाना शाही इलाके के गांव परचई में एक सप्ताह पूर्व हुए दहेज हत्या कांड के दो और आरोपी मृतका दिव्या के सास व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी पति अमित को पहले ही जेल भेज चुकी है। और अभी भी मामले की विवेचना जारी है एवं अभी नामजद बांछित की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरत रही है। जिससे पीड़ित पक्ष ने भी अब राहत की सांस ली है।
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग को लेकर विरोध खड़ा हो गया है। नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के चेयरमैन इमरान अली खान ने रिसाला चौकी पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह अपनी सीमा से बाहर आकर चेकिंग अभियान चला रही है। चेयरमैन का कहना है कि ठिरिया क्षेत्र की जिम्मेदारी नकटिया चौकी पुलिस की है, न कि रिसाला चौकी की।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। कार्यक्रमों में क्रीड़ा आयोजन के साथ मेजर ध्यानचंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करते हुए बरेली के मीरगंज क्षेत्र में लंबे समय से टाटा कंपनी का डुप्लीकेट नमक खुलेआम बिक्री का गुरुवार को भंडाफोड़ टाटा कंपनी मुंबई की दिल्ली से आई विशेष टीम और पुलिस के द्वारा भंडाफोड़ होने के बाद से हडकंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी और टाटा साल्ट कम्पनी अधिकारी की और से मीरगंज पुलिस ने डुप्लीकेट नमक सप्लायर समेत 08 आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है !
साउथ सेंट्रल रेलवे, सिकंदराबाद में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित 72वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पहली बार हिस्सा ले रही महिला टीम ने सिल्वर मेडल, जबकि पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रेलवे खेल जगत में परचम लहराया।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के बड़े-बड़े दावे करने वाला बरेली जिला जुलाई माह की स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरी तरह फेल साबित हुआ है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में बरेली प्रदेश के 75 जिलों में सबसे नीचे खिसक गया है।
बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सब्जी कारोबारी को सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद दवाइयों के कारोबार में निवेश का झांसा देकर करीब 2 लाख 90 हजार रुपये ले लिए। पैसे वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और घर से उठवाने की धमकी दी। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली चर्चित यू-ट्यूबर साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कमरे के बाहर ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनसे न केवल वीडियो बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। साक्षी का कहना है कि यह सब उन्हें और उनके पति अजितेश कुमार पर नजर रखने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का नया प्रशासनिक भवन और मंडलीय लैब नंदौसी में तैयार हो चुका है। अब कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय को शिफ्ट कर नंदौसी में पूरी तरह संचालित कर दिया गया है। कार्यालय बदलने के बाद शहर के कारोबारियों, दवा विक्रेताओं और आम नागरिकों को लाइसेंस नवीनीकरण, खाद्य सुरक्षा और औषधि संबंधित कार्यों के लिए करीब 16 किलोमीटर दूर नंदौसी तक जाना पड़ेगा।
बरेली एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में एयरफोर्स और प्रशासनिक अफसरों की बैठक में लिए गए फैसले के तहत एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री से 100 मीटर की दूरी तक नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
अतिक्रमण और गंदगी की वजह से अस्तित्व खो रही किला नदी को संरक्षित करने की कवायद अब तेज हो गई है। डीएम अविनाश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि नदी किनारे स्थित भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किया जाए ताकि वे अपने आवास या भवन का सीवेज सीधे नदी में न गिराएं। भवन स्वामियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ऐसे सभी भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
छांगुर बाबा की तरह जनपद में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का मास्टर माइंड मदरसा संचालक ग्राम फैजनगर निवासी अब्दुल मजीद ने दिल्ली की कई बार यात्राएं की हैं। उसके खाते में भी दिल्ली के लोगों ने फंडिंग की है। माना जा रहा है कि वह फंड जुटाने के लिए दिल्ली की यात्राएं करता था। पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मास्टर माइंड के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
महाविद्यालयों के अनुरोध पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक में प्रवेशित विद्यार्थियों की समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करने की अंतिम तिथि अब 4 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 28 अगस्त थी लेकिन कई महाविद्यालयों में सीटें लॉक नहीं हाे सकी थीं। बरेली कॉलेज में स्नातक की ही पांच सौ से अधिक सीटें लॉक होनी शेष रह गई थीं। गुरुवार को समर्थ पोर्टल स्लो चलने से 10-12 विद्यार्थियों की ही सीटें लॉक हो सकीं।
उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करते हुए बरेली के मीरगंज क्षेत्र में लंबे समय से टाटा कंपनी का डुप्लीकेट नमक खुलेआम बेचा जा रहा था। गुरुवार को इसका भंडाफोड़ तब हुआ जब टाटा कंपनी की मुंबई से आई विशेष टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक दुकानों से भारी मात्रा में नकली नमक बरामद किया।
यूपी के जिला बदायूं में थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम तालगांव में गुरुवार सुबह आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल लोहे की रॉड और फरसे से हमला किया, बल्कि फायरिंग भी की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायल युवक को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया।
बरेली जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे में बीते मंगलवार को हुई कुंडल छिनैती की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। वारदात में महिला न केवल आभूषणों से लूट की शिकार हुई, बल्कि गंभीर रूप से घायल भी हो गई। फिलहाल पीड़िता का इलाज बरेली महानगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
आला हजरत उर्स के कुल शरीफ के दौरान छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपी जब कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस लॉकअप से बाहर निकाले गए तो नाटकीय ढंग से हाथ जोड़कर बोले – हमें माफ कर दो बहनों, हमसे गलती हो गई। अब दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस बार भी शहर में परंपरागत ढंग से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन जुलूस कमेटी, पुराना शहर के तत्वावधान में यह जुलूस 4 सितंबर को निकलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि जुलूस की शुरुआत 6 मीनार मस्जिद निकट मुन्ना खां का नीम से होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव शुरू हो गया है। अब तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को किताबों के बोझ से मुक्त कर बाल वाटिका योजना के अंतर्गत खेल-खेल में पढ़ाई और संस्कार देने की शुरुआत हो चुकी है। बरेली जिले के 15 प्राथमिक विद्यालयों में आदर्श बाल वाटिकाओं की स्थापना कर दी गई है।
जनपद बरेली के एक कस्तूरबा कालेज में कक्षा 06 में अध्ययनरत छात्रा स्कूल की छत्त के छज्जे से गिरकर घायल हो गयी। जिसे देख स्कूल में हड़कम्प मच गया। स्कूल प्रशासन ने जिसकी सूचना छात्रा के परिजनों को देते हुए घायल छात्रा को इलाज हेतु सीएचसी भिजवा दिया। जिसको प्राथमिक उपचार के उपरांत परिजनों के सुपर्द कर दिया गया। और जिला अस्पताल में एक्सरा व इलाज हेतु भी रैफर किया। फिलहाल परिजन उसे घर ले गये।
मौसम परिवर्तन व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से अब मीरगंज इलाके में मलेरिया बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। जिसके चलते चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज की स्वास्थ्य टीम के द्वारा लगाये गये कैंप के दौरान 19 मलेरिया से संबंधित संदिग्ध मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। और सीएचसी मीरगंज पर ओपीडी की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है।
बरेली की मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार 26 अगस्त को एयरफोर्स की हवाई क्षेत्र में पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में हुई। इस बैठक में एयरफोर्स के सुरक्षा प्रतिनिधियों ने बताया कि वायु यानों की उड़ान की सुरक्षा को बर्ड एक्टीविटी, अनाधिकृत निर्माण, ड्रोन, पंतग बाजी आदि से खतरा पैदा होता है।
छांगुर बाबा की तरह बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर स्थित मदरसे में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के निशाने पर किशोर से लेकर पीएचडी स्कॉलर तक रहते थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक जरूरतमंद की मदद करके उसे, उसकी मां और बहन का धर्मांतरण कराया था। एक किशोर को नशेड़ी बना दिया। यह सब करने के लिए गिरोह को फंडिंग कहां से होती थी, इसकी जांच खुफिया विभाग और पुलिस कर रही है।
बरेली के थाना भुता पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के गैंग के लीडर मदरसा संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये लोग मदरसे में धर्म परिवर्तन कराने का काम करते थे। मदरसा संचालक अपने साथियों के साथ मिलकर जन्मांध जीआईसी शिक्षक को दूसरी शादी कराने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था। शिक्षक की मां के शिकायत करने पर धर्मांतरण के खेला का खुलासा हो गया।
मीरगंज पुलिस ने तस्करी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। उनके पास मिली बाइक सीज कर दी गई। अब पुलिस आरोपियों का नेटवर्क तलाशने में जुटी है।
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली के मीरगंज थना क्षेत्र में अनियंत्रित गति से दौड़ती कार रोड से नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज लगी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। खास बात यह कि कार में बैठी 08 साल की बच्ची के कोई चोट नहीं आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल बरेली महानगर के निजी अस्पताल भिजवा दिया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बरेली पुलिस की सुस्ती से चोर-लुटेरे बेखौफ होते जा रहे हैं। सोमवार को मीरगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला का कुंडल लूट लिया। पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर बेटी की दवा लेने जा रही थीं। लुटेरे के झपट्टा मारने से महिला का कान घायल हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
DIG अजय कुमार साहनी ने सोमवार को बरेली रेंज के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिले के टॉप-10 अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा की।
नगर निगम बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में सुबह 11 बजे सदन आरंभ होते ही पार्षदों ने आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अफसरों का घेराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और सपा पार्षदों ने जनहित के मुद्दे को लेकर निगम अफसरों की उदासीनता को तीखे स्वर में महापौर डॉ. उमेश गौतम के समक्ष रखा।
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जीडीपी बढ़ाने के लिए मंडल के जिलाधिकारियों और अन्य अफसराें के साथ मंथन किया। उन्होंने सड़कों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां ने पड़ोसी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए छात्रा को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रविवार देर रात एसएसपी अनुराग आर्य ने नौ इंस्पेक्टरों और 54 दरोगाओं का तबादला कर दिया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
बरेली के थाना इज्जतनगर पुलिस ने छात्रा के जरिए लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का खुलासा कर छात्रा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह ने युवक को फंसाकर उससे 30 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ली थी। साथ ही दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
बरेली की तहसील मीरगंज इलाके के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में चार-पांच युवक शराब के नशे में टुन्न होकर सड़क पर उत्पात मचा रहे थे, जिनमें एक सहायक अध्यापक भी थे। वहां पहुंची पुलिस ने शराबियों को समझाने की कोशिश की तो शराबी पुलिस से भिड़ गए। इस पर पुलिस ने चारों को थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया, और उनके वाहन सीज कर दिए। हवालात के अंदर पहुंचकर शराबियों की बुद्धि खुली तो छोड़ने की बात कहते हुए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे।
मीरगंज पुलिस की सुस्ती से चोर बेखौफ होते जा रहे हैं। शनिवार रात दो अलग-अलग खेतों पर बने दो निजी नलकूपों की दीवार काटकर चोर हजारों का सामान उड़ा ले गए। किसानों को इसकी जानकारी रविवार सुबह खेतों पर जाने के समय हुई।
मीरगंज (बरेली)। जनपद बरेली के थाना शाही इलाके के गांव परचई में हुए दहेज हत्या कांड के आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। अभी नामजद सास, ससुर समेत पांच आरोपी फरार हैं। आगे की विवेचना जारी है और पुलिस बांछित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बरेली के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने मथुरा स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खा लिया। यहां लाने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। वहीं, चित्रकूट जिले में गृहक्लेशके चलते एक महिला ने दो बच्चों समेत जहर खाकर जान दे दी।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बहेड़ी सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अमित सिंह को हटा दिया और तीन सौ बेड अस्पताल में तैनात डॉ. विवेक को एमओआईसी बनाया। सूत्रों के अनुसार बहेड़ी में पिछले महीने लक्ष्य के सापेक्ष 28 फीसदी ही प्रसव हुए हैं।
अवारा घूमने वाले गोवंश लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। जनपद बरेली के मीरगंज विकास खंड इलाके में सड़कों पर घूमने वाले गोवंश से टकराने पर लोगों की जान जा रही है। शनिवार को सांड़ से बाइक टकराने पर पिता-पुत्र घायल हो गए।
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से इलाके में हुई चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हाईवे किनाने संचालित होटल (ढाबा) में घुसे चोर हजारों का सामान बटोर ले गए। होटल संचालक ने घटना की तहरीर मीरगंज थाने में दी, लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस ने मुकददमा दर्ज नहीं किया।
बरेली जिले की मीरगंज तहसील के तहसीलदार आशीष कुमार ने शनिवार को चिटौली स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गोशाला परिसर में गंदगी की भरमार मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और केयरटेकर को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लड़की पक्ष ने आर्थिक तंगी के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी की शादी की। मगर शादी के 20 दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये मांगने लगे। दहेज दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे शादी के महज ढाई माह में ही रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। परेशान होकर पीड़िता ने मीरगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन तहरीर दिए जाने के पांच दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बा में चोरों की अफवाह के बीच गनेशपुर बस स्टेंड के पास घर जा रहे व्यापारी को चोर समझकर भीड़ ने घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की। युवक अपना परिचय बताता रहा परंतु आक्रोशित भीड़ ने एक न सुनी।
ई-चालान भरने में देरी करने वाले जिले के 65 हजार वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग आर्थिक दंड लगाने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करेगा।
सियासी मंच ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम मियां ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों पर मौलाना शाहबुद्दीन ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी योगी की तरह बनना चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दुश्मन से निपटने के लिए भारत तैयार है। संभावित युद्ध की आशंका को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर बरेली में मंगलवार को आईवीआरआई मैदान पर मॉकड्रिल की रिहर्सल कराई जाएगी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ईसाई समाज के नेता अक्षय मैसी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पर शोक संवेदनाएं जाहिए करते हुए कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादी भारत की सर्व संभाव और हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहते हैं।
पूर्व मंत्री एवं एमएलसी समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान का कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना सरकार में बैठे लोगों की बड़ी चूक है। इस मामले में समाजवादी पार्टी सरकार के साथ है। सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला संजयनगर निवासी एक प्रोफेसर के घर पड़ोसियों ने भीड़ के साथ हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इसमें प्रोफेसर की पत्नी समेत कई लोगों को चोटें आईं हैं। प्रोफेसर ने 63 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 13 लोग नामजद हैं।
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के मोहनपुर निवासी कादिर अली को गला घोंटकर मारा गया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पिता कौशर अली की तहरीर पर कैंट पुलिस ने कादिर अली के दो दोस्तों बल्लू और तनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी युवक कादिर का शव शनिवार 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे ठिरिया निजावत खां के जंगल में चकरोड पर पड़ा मिला। लाश के पास जहर की खाली शीशी पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने कादिर को जहर देकर मार डाला।
बरेली जिले में आंवला-शाहबाद रोड पर बेकाबू गति से दौड़ते डंपर ने सामने से आई बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार युवक और उसकी सास की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक की की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली के थाना बिशारतगंज में एक बुजुर्ग की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की मांग लेकर लोगों ने रोड जामकर पुलिस पर पथराव किया। इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम मंगलवार 22 अप्रैल को घोषित कर दिया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे और समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिन्हा के दामाद तनुज कुमार का यूपीएससी परीक्षा में चयन हुआ है। तनुज कुमार ने ऑल इंडिया में 996वीं रैंक हासिल की है। वहीं, भमोरा ब्लॉक के गांव रुद्रपुर में निवासी किसान ओमकार मौर्य की बेटी सृष्टि मौर्य यूपीएससी की परीक्षा में 115वीं रैंक हासिल कर आईएस अधिकारी बनीं हैं।
वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आई एक रिपोर्ट ने विन विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है। रिपोर्ट में पीलीभीत और लखीमपुर समेत 28 जिले में हरियाली का दायरा कम होने पर चिंता जताई गई है। अकेले पीलीभीत जिले में 2162 हेक्टेयर हरियाली का दायरा कम हुआ है।
वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आई एक रिपोर्ट ने विन विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है। रिपोर्ट में पीलीभीत और लखीमपुर समेत 28 जिले में हरियाली का दायरा कम होने पर चिंता जताई गई है। अकेले पीलीभीत जिले में 2162 हेक्टेयर हरियाली का दायरा कम हुआ है।
चेकिंग के नाम पर दुकानदारों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी फूड इंस्पेक्टर रामप्रसाद यादव का एक और कारनामा सामने आया है। मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाने के लिए रामप्रसाद बेटे और 4-5 अन्य लोगों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय बरेली जा धमका और वहां मौजूद फूड इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह, मुकेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। कहा-तुम दफ्तर से बहार निकलोगे तो जान से मार दूंगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें बरेली, वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संत कबीर नगर और भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त हैं।
सिविल सेवा दिवस पर बरेली के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सिविल सोयायटी बरेली के संयोजक राज नारायण ने छात्र-छात्राओं से कहा कि समाज का जागरूक नागरिक वही होता है, जिसके अंदर नए विचारों का संचार होता है और वह सवाल पूछना जानता हो।
बरेली में शिक्षा विभाग ने वर्ष 2016 में अखिलेश सरकार में छात्र-छात्राओं को वितरित करने के लिए आए करीब 14 लाख रुपये कीमत के लैपटॉप मेधावियों को तो नहीं बांटे, बल्कि उनकी रखवाली पर करीब 53 लाख रुपये खर्ज कर डाले। सोमवार को सपा नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर इस मुद्दे को उठाया और कार्रवाई की मांग की। मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने विद्युत वितरण खंड बहेड़ी में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया, इसके लिए सब डिवीजन देवरनिया में आने वाले विद्युत उपकेंद्र धौराटांडा में सभा का आयोजन किया गया। सभा में संविदा कर्मियों की सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कोरोना काल में लोगों का अकेलापन दूर करने के लिए शुरू की गई गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसायटी चार साल से लोगों के जीवन में खुशियां घोल रही है। गीत-संगीत न सिर्फ मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है, बल्कि लोगों की सेहत में भी सुधार लाता है।
मुरादाबाद जिले में तैनात एसआई मधु कश्यप ने केरल राज्य के कोच्चि में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन/टेबिल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर जीतकर देशभर में बरेली जोन का नाम रोशन किया।
अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू को खंडहर में मिली बच्ची बदायूं के बिनावर की निकली। कोतवाली पुलिस ने दिनभर मशक्कत के बाद बच्ची को उसकी मां से मिला दिया। बच्ची को पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए।
पावर कारपोरेशन में उपभोक्ताओं से नकद रकम लेकर चेक से बिल जमा करने वाले गिरोह पर तहरीर दिए जाने के 15 दिन बाद बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। 15 दिन तक जांच के नाम पर एफआईआर दर्ज होने में हीलाहवाली से इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी, इस पर सवाल उठने लगे हैं।
बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने पिछले साल 1382 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला में जांच कराने पर 39 फ़ीसदी यानी 537 नमूने फेल पाए गए। खास बात यह है कि जो नमूने फेल हुए हैं, उनमें नमकीन, दाल, दूध से निर्मित पदार्थ और तेल, मसाले आदि रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजें शामिल हैं।
कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव में एक युवक ने जंगली बिल्ली की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। बिल्ली का कसूर केवल इतना था कि उसने कबूतर खा लिया था। मेनका गांधी के कहने पर कैंट पुलिस ने पीपुल फॉर एनिमल संगठन के धीरज पाठक की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
डीफार्मा की फर्जी डिग्री-डिप्लोमा देने के मामले में बरेली के विशेष जज गैंगस्टर एक्ट गगन कुमार भारती की विशेष अदालत ने शेर अली जाफरी के बेटे फिरोज अली जाफरी की गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
बरेली एसओजी और थाना मीरगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए आरोपियों से नकदी, चोरी किए सोने-चांदी के जेवर और अवैध असलाह बरामद हुए।
बरेली के सीडीओ की जांच में सीडीपीओ कृष्ण चंद्र पर लगे घूस लेने का आरोप निकला। डीएम की संस्तुति पर निदेशक ने सीडीपीओ कृष्ण चंद्र को निलंबन कर दिया।
बरेली एफएसडीए ने गंगापुर में पकड़ी गई नंदनी फूड प्रोडक्ट नाम की सॉस फैक्ट्री से लिए गए 10 सैंपल जांच को भेजे गए थे, जिनमें सात सैंपल फेल हो गए। इनमें दो सैंपल ऐसे पाए गए, जिनके प्रोडक्ट खाने पर मानव शरीर में स्लो प्वाइजन का काम करते हैं।
बरेली के थाना किला क्षेत्र के कटघर मोहल्ला निवासी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे मोहम्मद इनामुल हक और 30 अन्य अपराधियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हिस्ट्रीशीट खोली है। ये सभी आरोपी अलग-अलग अपराधों में लिप्त रहे।
बरेली का अटल सेतु (चौपुला पुल) दुर्घटना का नया प्वाइंट बनने लगा है। यहां सोमवार को रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित जिंदल ग्रुप की नवनिर्मित एथेनॉल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें एक मजदूर आदेश यादव की हादसे के बाद पांचवें दिन 12 अप्रैल की रात अस्पताल में मौत हो गई थी।
यूपी के बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास तमंचा और बिना नंबर की बाइक मिली। पकड़े गए लुटेरों में एक रामपुर और दूसरा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है।
यूपी के बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर गांव में हुए झगड़े में दो लोगों के गोली लगने और एक की मौत होने की झूठी अफवाह एजाजनगर गौंटिया के आफताब ने फैलाई थी। इज्जतनगर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
बरेली कॉलेज में शुक्रवार सुबह बीएससी बायोटेक की एक छात्रा ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी देख उसके साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी तो खलबली मच गई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मौके पहुंच गए और छात्रा को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।
पति राज को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी पत्नी सिमरने को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया।
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर से लापता हुईं दो बहनें शुक्रवार शाम सकुशल मिल गईं, जबकि तीसरी का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका। बुधवार को तीनों बहनें कॉलेज से परीक्षा परिणाम लेने के बाद लापता हो गई थीं।
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव महेशपुर अटरिया में जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों ने हमलाकर मारपीट की और पथराव किया। इस पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली में जिला अस्पताल रोड फ्लाईओवर बनने के बाद जाम और ज्यादा लगने लगा। अब यहां एंबुलेंस तक निकलना मुश्किल है। जाम में फंसने पर एंबुलेंस में लेटे मरीज तड़पते रहते हैं।
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने 39 सबइंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया। लारवाह चौकी प्रभारियों को थाने भेज दिया गया। बेहतर काम करने वालों को अच्छी चौकी मिली है।
बरेली के थाना इज्जतनगर पुलिस ने बन्नूवाल नगर में मसाज पार्लर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने सीए के बेटा सहित 15 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली के बारादरी इलाके में डोरा शिव मंदिर के पास आपूर्ति विभाग की टीम ने गैस रिफलिंग करते दुकानदार को रंगेहाथ पकड़ लिया। दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली में चौकी चौराहा के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का पर्स लूट लिया, जिसमें आठ हजार रुपये, जेवर और मोबाइल था। झपट्टा मारने पर महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई,।
बरेली के जोगीनवादा फायरिंग कांड के आरोपी पप्पू गिरधारी के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मेंत्री के रिश्तेदार पिंटू राठौर और अभिषेक की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
बरेली के फरीदपुर कस्बे में रामनवमी शोभायात्रा में बुल्डोजर को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस और भाजपाइयों बीच नोकझोंंक हुई। एसडीएम ने बुलडोजर की सहमति देकर शांत कराया।
बरेली के बिशारतगंज स्थित एथेनॉल प्लांट में धमाके के साथ वायरल फट गया। इससे बॉयलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर झुलस गए।
बरेली के एक फिजियोथेरेपिस्ट और उसके असिस्टेंट ने महिला पुलिसकर्मी के बेटे की कूल्हे की हड्डी तोड़ दी। उन्हें तीन लाख रुपये खर्च करके बेटे का ऑपरेशन कराना पड़ा। महिला कांस्टेबल ने थाना बारादरी में फिजियोथेरेपिस्ट और उसके असिस्टेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी ममता अग्रवाल ने अपने जेठ और सारनाथ मोटर्स के मालिक रवि अग्रवाल, उनकी पत्नी और बेटे पर कागजों में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखीमीपुर खीरी के थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव बिलहरी में अंचल कुमार शुक्ला के सात वर्षीय पुत्र सूर्यांश शुक्ला को रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुत्तों ने नोचकर मार डाला। सूर्यांश अपने पिता को खेत पर खाना देने के बाद वापस घर लौट रहा था।
बरेली के विशेष जज अरविन्द कुमार यादव की अदालत ने 28 साल पुराने प्रेमपाल गंगवार अपहरण कांड में मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। विशेष कोर्ट ने अपहरणकर्ता रमनपाल यादव को सश्रम पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रदेश को 2554 नई एंबुलेंस की सौगात दी। अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को मुख्यमंत्री ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर में बवाल करने के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने और बरेली दंगा प्रकरण में मौलाना तौकीर रजा को तलब करने का फैसला सुनाने के मामलों में चर्चित रहे फ़ास्ट ट्रैक प्रथम जज रवि कुमार दिवाकर समेत बरेली के दस जजों का कार्यकाल पूरा होने पर तबादला हो गया है।
दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस के जनरेटर यान से धुंआ बाहर निकलने पर आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन की रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच के दरवाजे और आपातकालीन खिड़की से बाहर कूद गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अप्रैल को बरेली आ रहे हैं। सबसे पहले वह बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 932.59 करोड़ रुपये की 132 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद विकास भवन में समीक्षा बैठक के बाद नवाबगंज में अलट आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अप्रैल को बरेली आ रहे हैं। सबसे पहले वह बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 932.59 करोड़ रुपये की 132 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद विकास भवन में समीक्षा बैठक के बाद नवाबगंज में अलट आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक अप्रैल को संभावित दौरे को लेकर बरेली प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। रविवार को एडीजी, कमिश्नर और डीएम समेत तमाम अफसर नवाबगंज में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
भारत से नेपाल के लिए मादक पदार्थें की तस्करी जारी है। नेपाल बॉडर पर गश्त के दौरान एसएसबी और गौरीफंटा पुलिस ने शुक्रवार रात एक नेपाली युवक को पकड़ लिया
बरेली के थाना सिरौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इससे उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
मीरगंज के महेंद्र कुमार ज्वैलर्स की दुकान से लखीमपुर की महिलाओं के गैंग ने जेवर चुराए थे। रविवार को पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी महिलाओं के पास सोने की छह लौंग और 1890 रुपये बरामद हुए।
स्थान बरेली क्लब, मंच था गा लो मुस्कुरा लो वेलफेयर सोसाइटी का और अवसर होली मिलन समारोह। गीत-संगीत के साथ फूलों की बारिश के संगम से प्रेम की ऐसी धारा वही की हर कोई सरावोर हो गया।
बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने बदायूं कोतवाली क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इसके बाद बदायूं पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
दिल्ली से रोडवेज बस में अपने घर जा रहे नेपाली दंपति को जहरखुरान गिरोह के लुटेरों ने नशा लूट लिया। रोडवेज बस बरेली सैटेलाइट बस स्टैंड पहुंची तो दोनों बेसुध हालत में मिले, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली के मीरगंज में ईंट-भट्ठा पर कच्ची ईंटों की दीवार ढहने से पांच मजदूर मलबा में दब गए, जिनमें एक की मौत हो गई। इस पर भड़के लोगों ने नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया।
शादी के महज 15 बाद गुरुवार 20 मार्च की रात दूल्हा बिस्तर पर पड़ा सोता रहा और दुल्हन अपने प्रेमी के पास जाने को चुपचाप घर से निकल गई। दूल्हा को इसकी जानकारी सुबह को जागने पर हुई।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर स्थित मस्जिद में जुमा की नमाज के दौरान चप्पल फेंकने की मामूली सी बात पर दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे चार लोग घायल हो गए।
मामूली सी बात पर पॉलिटेक्निक के छात्र को पीटकर अंधा करने के दोषी दो सगे भाइयों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रवि कुमार दिवाकर किया।
डोडा तस्करी के आरोपियों के पास मिली रकम नहीं लौटाने पर उनके परिवार वालों ने थाना परिसर में एक दरोगा से हाथापाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। इससे कार में सवार रामपुर निवासी मां-बेटे बाल-बाल बच गए। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल गई।
गुरुवार रात प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई। अशफ़ाक सकलैनी को दोबारा बरेली का जिलाध्यक्ष और दिनेश दद्दा को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जयनगर से अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस का एसी-टू कोच रास्ते में खराब हो गया। कोच में खराबी आने की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पहुंच गए। प्राइमरी जांच के बाद रेलवे ने इस कोच को अनफिट करार दिया।
पीलीभीत में एआरटीओ और पूरनपुर थाना पुलिस के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा गुरुवार को सैकड़ों मजदूरों और यात्रियों को भुगतना पड़ा। बगैर किराया लौटाने बस से उतारने पर गुस्साए मजदूरों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया।
आर्य समाज अनाथालय के आवासीय गुरुकुल से मंगलवार देर रात सात बच्चे भाग गए। अनाथालय के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें बुधवार को पूरे दिन तलाश करते रहे। जब बच्चे नहीं मिले तो प्रधान ने शाम को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम पांच बच्चे मिल गए, लेकिन दो अभी लापता है।
आंवला इलाके के गांव पनवड़िया से नौ दिन पहले लापता हुए युवक की सड़ी गली लाश सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिली। युवक की पत्नी का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया गया।
बिजली विजिलेंस टीम ने बुधवार को फरीदपुर कस्बे में छापा मारकर एक संविदा कर्मचारी के घर से 90 से ज्यादा बिजली मीटर बरामद किए। मकान में बिजली चोरी भी पकड़ी। आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
थाना सीबीगंज पुलिस ने मात्र पांच घंटे में मोबाइल लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव संदीप मौर्य ने फेसबुक पर दुर्विजय सिंह के लिए धमकी भरी वीडियो पोस्ट की। वीडियो देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु ने कोतवाली में संदीप मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
रात में चेकिंग के दौरान हजियापुर के बदमाश फहीम ने चौकी इंचार्ज पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली के गांव शिकारपुर चौधरी में ताई ने गला दबाकर चार साल की बच्ची की हत्या कर दी, इसके बाद उसका शव बोरी में छिपा दिया। रात में उसका इरादा शव ठिकाने लगाने का था लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाती पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके घर से शव बरामद कर लिया।
मुकदमे में फैसला न करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमले में घायल हुए छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में मंदिर पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणह पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। सांड ने एक महिला को भी हमला कर घायल कर दिया है। दोनों घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांड को पकड़वा लिया है।
यूपी के बरेली में शनिवार दोपहर लापता हुए युवक का शाम को गांव के पास ही तालाब में शव उतराता मिला। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने तालाब से शव निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु पूरे होने पर यहां से विदा हो जाता है। अपने जीवन काल में वह संसार में बहुत कुछ करता है। लेकिन प्रश्न यह है कि वह अपने लिए क्या करता है? हम जगत के लिए कुछ करते हैं, वह हमारे अपने लिए होता है क्या? इन प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए ही हम सभी को रामकथा सुनना आवश्यक है।
नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रणबीर सिंह रावत, रिद्धि अग्रवाल और जूनियर विंग की समन्वयक डॉ विनीता सक्सेना ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सराफा करोबारी की हत्या के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक दरोगा को भी गोली लगी है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कॉलेज जाने के लिए पीलीभीत बाईपास रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे आईटीआई के छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बरेली में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को हिंदू आक्रोश रैली निकालकर मंदिरों, धर्मशालाओं और आश्रमों पर सरकारी नियंत्रण हटाने की मांग की। तिरुपति बालाजी प्रसाद मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा।
बरेली के बन्नुवालनगर में स्थित मनकामेश्वर नाथ मंदिर में चल रहे रासलीला महोत्सव में बुधवार को वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का यमुना तट पर मयूरी रासलीला और हृणयाकश्यप वध लीला का मंचन किया।
Bareilly News : साहूराम स्वरुप महिला महाविद्यालय में मंगलवार को चित्रकला विभाग में विश्व नदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने नदियों की बिगड़ती दशा का चित्रण करते हुए पर्यावरण पर उसके दुष्प्रभाव को दर्शाया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का चित्रण करने वाली छात्राओं को प्राचार्या अनुपमा मेहरोत्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जोगीनवादा में बनखंडी नाथ मंदिर के पास जिस जमीन पर करीब पांच दशक से दशहरा मेला लगता आ रहा है इस बार उसके लगने पर संशय बना हुआ है। दरअसल जिस जमीन पर मेला लगता था उस पर नगर निगम ने चहारदीवारी कराकर पौधेरोपण करा दिया है। ऐसे में मेला लगाने के लिए स्थान नहीं बचा है। इसी के विरोध में बुधवार को मेला कमेटी के पदाधिकारी स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
बरेली पुलिस ने तीन ऐसी शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पलक झपकते ही रुपये और जेवर पर हाथ साफ कर देती थीं। पूछताछ में उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बरेली के तीन गांवों में तेंदुए की दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम रात भर तीनों गांव के जंगल में तेंदुए की तलाश करती रही मगर तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि ग्रामीण एक वायरल वीडियो के हवाले से तेंदुए उनके गांव में देखे जाने का दावा कर रहे हैं लेकिन कोई भी यह नहीं बता पा रहा कि आखिर तेंदुआ देखा किसने है।
Joginwada uproar : बरेली के जोगीनवादा में जुलूस न निकलने देना दोनों समुदाय की नाक का सवाल बन चुका है। पहले मुस्लिम समुदाय ने हिंदुओं की कावड़ यात्रा नहीं निकालने दी तो इस बार हिंदुओं ने मुसलमानों की अंजुमनें (छोटे जुलूस) नहीं निकलने दीं। रात भर हंगामा चला मगर एक भी पक्ष पीछे नहीं हटने को तैयार नहीं हुआ।
Murder in Bareilly : बरेली के मीरगंज में शिवम की हत्या उसके ही दोस्त इरशाद ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी। इरशाद ने बहाने से बुलाकर पहले शिवम को शराब पिलाई और जब उसे नशा हो गया तो चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी।
Hindi Divas : बरेली के केसीएमटी महाविद्यालय में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सुविचार लेखन और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बरेली के वार्ड 55 सैदपुर हॉकिंस में नगर निगम की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में हाउस टैक्स जमा कराने के लिए कैंप लगाया। कैंप में पूर्व पार्षद दीपक सक्सेना के सहयोग से वार्ड के लोगों ने 3.15 लाख रुपये हाउस टैक्स जमा किया।
Bareilly News : बरेली के मीरगंज में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे लाइन के किनारे बाग में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर भी चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्रीराधाष्टमी महोत्सव बरेली के श्रीहरि मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। गुरु कांतादेवी हर मिल्लापी ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पाना है तो राधारानी के बन जाओ।
उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की महिला मैनेजर और उसके मौसा के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनेजर पर गलत तरीके से आधार कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेजों में पप्पू गिरधारी का नाम इस्तेमाल करने का आरोप है।
गंगासमग्र की ब्रज प्रांत की प्रांतीय बैठक बरेली में जयनारायण विद्या मंदिर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दुनिया की सभी नदियां कृषिकार्य, उद्योग और जीवजन्तुओं के लिए उपयोगी हैं। भारत में गंगा उपयोगी ही नहीं पूजनीय भी है।
माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ग्लोबल एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया। आयोजन में आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, अशोक यूनिवर्सिटी, सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी, एनआईटी यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी समेत 15 से ज्यादा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
शातिर युवक ने खुद को पुलिसवाला बताकर कई महिला सिपाहियों को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और उनसे लाखों रुपये भी ठग लिए। बरेली में तैनात एक महिला सिपाही को उसकी हकीकत का पता चला तो उसने कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
बरेली में उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन इस्लामिया मैदान में नामूस-ए-रिसालत (नबी करीम की शान-अजमत), दहेज हटाओ-बेटी बचाओ, मुसलमानों में फैली सामाजिक बुराइयों, सोशल मीडिया और हमारे नौजवान पर उलमा ने चर्चा की।
यूपी के बरेली में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। उसके साथ एक दिन पहले ही क्लास में पढ़ने वाले दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
रामपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर देकर लौटे अभ्यर्थी का शव बरेली के फरीदपुर में कमरे में फंदे से लटका मिला। वह एक साल से एसडीएम कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पेपर खराब होने पर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
स्मैक तस्करों से सात लाख रुपये घूस लेने वाले फरीदपुर थाने के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर रामसेवक के मददगार पांच सिपाहियों को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है, जबकि दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। ये सभी अवैध वसूली में इंस्पेक्टर के सहयोगी थे।
घूसखोर इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए एसपी ने थाने में बने आवास पर छापा मारा तो इंस्पेक्टर दीवार फांदकर भाग निकला। एसपी के गनर उसे पकड़ने के लिए काफी दूर तक दौड़े लेकिन वह हाथ नही आया। अब उसी थाने में उसके खिलाफ घूसखोरी की एफआईआर लिखी गई है जिसका वह प्रभारी हुआ करता था। पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यूपी के बरेली में रोडवेज बस अड्डा रोड पर मंगलवार दोपहर प्रीत होटल में एक युवती का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। युवती के साथ होटल में ठहरे जिस युवक पर हत्या का आरोप था उसके ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। उसका शव फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास पटरी पर मिला था। युवती की पहचान शाही कस्बे की रहने वाली फरजाना उर्फ शब्बो के रूप में हुई है। वहीं युवक की शिनाख्त उसके परिवार वालों ने आलम के रूप में की है।
यूपी के बरेली में रोडवेज बस अड्डे पर स्थित प्रीत होटल में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का पता होटल कर्मचारियों को तब चला जब कमरे से बदबू आने लगी। कमरा आलम नाम के आधार कार्ड से बुक किया गया। युवती के साथ होटल में ठहरा युवक फरार है। पुलिस उसका पता जुटाने में लगी है।
विद्यार्थियों में नारी सशक्तीकरण की भावना जागृत करने के लिए माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
पीलीभीत की एक युवती ने बरेली में अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने एसएसपी से शिकायत करते हुए पंडित केके शंखधार पर मारपीट कर जबरन धर्मपरिवर्तन कराकर शादी कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने युवती को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
जानवार बांधने के रंजिश में बरेली के मीरगंज इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले युवक की आंखों में मिर्च झोंकी फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात करने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर का शव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला। उसके कान में ईयरफोन लगा था और मोबाइल जेब में था। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरेली की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर आलोक सिंह और उनकी पत्नी रितु का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दोनों के सिर में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडे मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए।
यूपी के बरेली में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने न सिर्फ घर में लूटपाट की, बल्कि आहट होने पर जागे दंपती को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद लूटपाट कर भाग गए। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो महीने पहले दूसरे समुदाय की युवती को लेकर भागे युवक का शनिवार को पेड़ पर शव लटका मिला। युवक के परिवार वालों ने युवती के घरवालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्र भी आक्रोशित हैं। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्र- छात्राओं ने कैंपस में मार्च निकालकर जूनियर डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी।
स्वतंत्रता दिवस पर इज्जतनगर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया। इज्जतनगर डीआरएम रेखा यादव ने ध्वजारोहण किया और रेलवे सुरक्षा बल व नागरिक सुरक्षा संगठन की परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। साथ ही स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।
मारवाड़ी युवा मंच ने स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ीगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी में जोश भर दिया। इस दौरान मंच के संरक्षक रामदयाल मोहता, उमेश नेमानी, कमल झंवर और डॉ आरके चितलांगिया को सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत समूह नृत्यों ने समां बांध दिया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, इनमें प्री नर्सरी से केजी तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।
खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का मंगलवार शाम इंतकाल हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे। मंगलवार शाम 7:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की सूचना मिलते ही उनके मुरीद भारी संख्या में दरगाह पहुंचने लगे है।
कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीएफओ दीक्षा भंडारी रहीं। रिया गंगवार को इंटरमीडिएट में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर छठा, जिला एवं विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
आईवीआरआई ऑफिसर्स लेडीज क्लब की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. सुनीता दत्त ने पर्व की महत्ता को बताया। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने पारिवारिक जीवन से कुछ समय निकालकर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर मानव सेवा क्लब ने एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सपा के जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल ने सावन के पवित्र माह में कछला जल लेने जाने वाले कांवड़ियों को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर बैंड-बाजे के साथ विदा किया।
सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी
तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में नाथ नगरी सुरक्षा समूह के प्रमुख दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीडीपुरम में शहीद चौक पर एकत्र होकर बांग्लादेश के झंडे को आग लगाकर और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शतरंज एसोसिएशन की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बरेली इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत वन स्टॉप सेंटर की ओर से बरेली के विकास खंड भुता में आगनवाड़ी केंद्र पर किशोरी क्लब बनाकर कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इसमें शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कैरम, लूडो, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेल और योजना से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
खण्डेलवाल कॉलेज में शनिवार को धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी सजाई।
कायस्थ चेतना मंच की महिला इकाई ने शनिवार को होटल ओबराय आनंद में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने सावन के गीत पर डांस किया। शंकर-पार्वती से जुड़े प्रसंग सुनाए गए।
माधवबाड़ी में श्री रामायण मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के विश्राम पर नैमिषारण्य से आए कथावाचक शिवानंद ने कहा कि गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक कर उन्हें गद्दी पर बैठाया। प्रभु राम को देख तीनों माताएं खुशी से इतनी भावविभोर हो गईं कि वह राम-सीता की बार-बार आरती कर उनकी वलाएं लेने लगीं।
लोकसभा चुनाव में पिछड़े, दलित और आदिवासी (पीडीए) फार्मूले के सफल होने से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस तर्ज पर अब 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पीडीए को साधने के लिए अखिलेश यादव ने जागरूगता अभियान शुरू किया है।
शाही और शीशगढ़ इलाके में सिलसिलेवार तरीके से महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने सभी हत्याएं खुद ही अंजाम देने की बात स्वीकार ली है। पुलिस की ओर से जारी स्कैच के जरिये पहचान होने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
गांववालों के तानों से तंग आकर यूपी के बरेली में एक पिता ने गला दबाकर नाबालिग बेटी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से बोला- बेटी पूरे गांव में बदनाम करा रही थी, लोगों के ताने सुन-सुनकर तंग आ चुका था इसलिए मार डाला।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने 11 से 15 अगस्त तकआयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
शिवसेना ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हिंदुओं की रक्षा के लिए विश्व समुदाय के जरिये बांग्लादेश पर दबाव बनाने की मांग की है।
जोगी नवादा के वनखंडी नाथ मंदिर से कावड़ यात्रा निकालने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि क्षेत्रवासी 11 अगस्त को कावड़ यात्रा निकालेंगे। पिछले साल इस कांवड़ यात्रा को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे।
उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा होने से बच गया। मोड़ते समय एक एसयूवी गड्ढे में गिरकर पलट गई। कार सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। हादसा बरेली के पॉश इलाके ग्रीन पार्क गेट के सामने हुआ।
यूपी के बरेली में मठ की चौकी इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्रनगर में कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से हुई आईएएस के तीन अभ्यर्थियों की मौत का मामला अभी शांत तक नहीं हुआ कि बरेली में कोचिंग के वैन चालक की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक छात्रा की आंख की रोशनी चली गई। छात्रा का भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि संसद में पेश किया गया मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट हर वर्ग को शक्ति देने वाला है, यह बजट मजबूत भविष्य और विकसित भारत की गारंटी देता है।
यूपी पुलिस के चर्चे तो दुनिया में विख्यात हैं और हो भी क्यों ना। भले यूपी पुलिस अपराधियों को न पकड़ पाए मगर जब नेता जी की भैंस गुम जाए तो यही यूपी पुलिस उसे ढूंढ़ने में रिकॉर्ड कायम करने से नहीं चूकती। ढूंढ़ोगे तो ऐसे कई उधारण मिल जाएंगे जब यूपी पुलिस ने ऐसे ही कीर्तिमान बनाकर पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया हो।
BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY
+91 7017029201
sanjaysrivastav1972@gmail.com
© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.