बरेली। शतरंज एसोसिएशन की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बरेली इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 11 अगस्त तक चलेगी और इसमें बरेली के करीब 50 विद्यालयों के 450 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ राकेश सिंह ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभय मोहन शर्मा, सचिव राम किशोर, प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका सरकार आदि मौजूद रहे।
पहले दिन के परिणाम
अंडर-19 में 4 अंक के साथ जीआरएम के दक्ष सिंघल, उत्कर्ष सिरोही, सेक्रेड हार्ट के कुशाग्र वर्मा और व्यास वर्ल्ड स्कूल के अस्मित वर्मा आगे चल रहे हैं। 3.5 अंक के साथ माधवराव सिंधिया गीतांशु जायसवाल, सैक्रेड हार्ट के अथर्व पांडे, जीआरएम अथर्व बब्बर और सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रियम पाल आगे चल रहे हैं।
अंडर-13 में चार अंक के साथ जेबीएस के प्रत्यूष रंजन, शिवांश गुप्ता, जीआरएम के आराध्या अग्रवाल, ओम रखेजा, डीपीएस के मोहम्मद अन्हार, जेबीएस के पार्थ बिश्नोई और जीआरएम के शाश्वत अग्रवाल आगे चल रहे हैं
वहीं अंडर-9 में चार अंक के साथ सेक्रेड हार्ट के अरसलन, बीबीएल के मृत्युंजय सक्सेना, जेबीएस के अनमोल मिश्रा और जीआरएम के सक्षम अरोड़ा आगे चल रहे हैं। 3.5 अंक के साथ सेक्रेड हार्ट के अभिनीत और प्रथम गुर्जर आगे चल रहे हैं।