बरेली। आईवीआरआई ऑफिसर्स लेडीज क्लब की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. सुनीता दत्त ने पर्व की महत्ता को बताया। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने पारिवारिक जीवन से कुछ समय निकालकर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह न केवल हमें एक-दूसरे से मिलने का मौका देता है, बल्कि हमारे व्यस्त जीवन में तनाव को भी कम करता है। कार्यक्रम का आयोजन क्लब सचिव अर्चना कौशल, संयुक्त सचिव सरिता वर्मा और कोषाध्यक्ष अंजली मेंदीरत्ता ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एंकरिंग मालिनी सिन्हा और रश्मी दत्ता ने की। श्वेता सिंह को तीज क्वीन चुना गया।